Careers360 Logo
ask-icon
share
    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल आवेदन 2026 (Haryana Police Constable Application 2026 in Hindi): प्रक्रिया, तिथियां
    • लेख
    • हरियाणा पुलिस कांस्टेबल आवेदन 2026 (Haryana Police Constable Application 2026 in Hindi): प्रक्रिया, तिथियां

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल आवेदन 2026 (Haryana Police Constable Application 2026 in Hindi): प्रक्रिया, तिथियां

    Kunal solankiUpdated on 17 Apr 2026, 09:58 AM IST

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा हरियाणा पुलिस कांस्टेबल आवेदन करने की अंतिम तिथि बीत चुकी है। उम्मीदवार 31 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते थे। आयोग द्वारा पुलिस कांस्टेबल के कुल 5500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी से बढ़ाकर 31 जनवरी 2026 कर दी गई थी। इसके साथ ही आयु सीमा को लेकर भी अधिसूचना जारी की गई। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in से आवेदन पत्र भर सकते थे। हरियाणा पुलिस कांस्टेबल आवेदन डायरेक्ट लिंक
    1769148597336

    This Story also Contains

    1. हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 - महत्वपूर्ण तिथियां
    2. हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पात्रता मानदंड 2026
    3. हरियाणा पुलिस कांस्टेबल शारीरिक मापदंड 2026 (Haryana Police Constable Physical Measurement 2026)
    4. हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पीएसटी
    5. हरियाणा पुलिस कांस्टेबल आवेदन कैसे करें?
    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल आवेदन 2026 (Haryana Police Constable Application 2026 in Hindi): प्रक्रिया, तिथियां
    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल आवेदन 2026


    आयोग ने हरियाणा पुलिस कास्टेबल आवेदन पत्र 11 जनवरी 2026 के जारी किया गया था। आयोग द्वारा हरियाणा पुलिस कांस्टेबल आवेदन 2026 (Haryana Police Constable Application in Hindi) करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी 2026 थी जिसे विस्तारित कर अब 31 जनवरी कर दिया गया।

    ये भी देखें-

    आयोग द्वारा पुलिस कांस्टेबल के सीईटी फेज-2 के लिए आवेदन मांगे हैं जिनमें पुलिस कांस्टेबल में महिला के लिए 600 पद (जनरल ड्यूटी), पुरुषों के लिए 4500 पद और 400 पद सरकारी रेलवे पुलिस के लिए निर्धारित किए गए हैं। बता दें कि जिन उम्मीदवारों ने हरियाणा ग्रुप सी कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) दिया होगा केवल वे ही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। हरियाणा पुलिस कांस्टेबल आवेदन कैसे करें, क्या प्रक्रिया है? इन सभी प्रश्नों के उत्तर के लिए लेख को पूरा पढ़ें। आगे लेख में हरियाणा पुलिस भर्ती 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों की भी जानकारी के साथ पात्रता मानदंड की जानकारी भी दी गई है।

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 - महत्वपूर्ण तिथियां

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा संचालक

    हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग

    कुल पद

    5500

    विज्ञापन संख्या

    01/2026

    आधिकारिक वेबसाइट

    hssc.gov.in

    आवेदन शुल्क

    निशुल्क

    आयु सीमा

    18-25 वर्ष (आरक्षित वर्ग के लिए नियमानुसार छूट)

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 आवेदन

    11 जनवरी - 25 जनवरी 2026
    31 जनवरी 2026

    पीएमटी टेस्ट20 अप्रैल से शुरू
    पीएमटी टेस्ट के लिए एडमिड कार्ड17 अप्रैल 2026

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025

    सूचित किया जाएगा

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती मैरिट सूची

    सूचित किया जाएगा

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा रिजल्ट 2025

    सूचित किया जाएगा

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पात्रता मानदंड 2026

    हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पात्रता मानदंड 2026 (Haryana Police Constable Eligibility 2026 in hindi) निर्धारित किया जाता है। आयोग द्वारा हरियाणा पुलिस कांस्टेबल के लिए शैक्षणिक और शारीरिक मापदंड तय किए गए हैं जो कि इस प्रकार हैं-

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल शैक्षणिक योग्यता 2026 (Haryana Police Constable Educational Qualification 2026)

    • उम्मीदवार को 10+2 उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

    • 10वीं तक हिंदी/संस्कृत की पढ़ाई की हो।

    • उम्मीदवारों ने हरियाणा ग्रुप सी सीईटी परीक्षा दी हो।

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल शारीरिक मापदंड 2026 (Haryana Police Constable Physical Measurement 2026)

    आयोग द्वारा हरियाणा पुलिस कांस्टेबल के पद के लिए पुरुष और महिला के पदों के लिए अलग अलग मापदंड तय किए गए हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका की सहायता से इन मापदंडों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। शारीरिक मापदंड परीक्षा पीईटी क्वालिफाइंग होगी।

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पीईटी परीक्षा 2026

    उम्मीदवार

    ऊचांई

    छाती

    पुरुष

    170 सेंमी.

    83 सेंमी. (फुलाने पर न्यून्तम 4 सेंमी का अंतर)

    महिला

    158 सेंमी.

    -

    नोट- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए नियमानुसार छूट दी गई है।

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पीएसटी

    जो उम्मीदवार शारीरिक मापदंड परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे वे उम्मीदवार अगले चरण हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पीएसटी परीक्षा 2026 के योग्य होंगे। इसके लिए उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका की जांच करें।

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पीएसटी

    उम्मीदवार

    दौड़ की दूरी

    दौड़ का निर्धारित समय

    पुरुष

    2.5 किमी.

    12 मिनट

    महिला

    1 किमी.

    6 मिनट

    भूतपूर्वक सैनिक

    1 किमी.

    5 मिनट

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल आवेदन कैसे करें?

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता की जांच आवश्य करें। आयोग द्वारा हरियाणा पुलिस कांस्टेबल आवेदन 2026 के लिए कोई शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरण का पालन करके हरियाणा पुलिस कांस्टेबल 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल आवेदन करने की चरणवार प्रक्रिया:-

    • सबसे पहले https://adv012026.hryssc.com/ यूआरएल टाइप करें।

    • इसके बाद स्क्रीन पर दिशा निर्देश प्रदर्शित होंगे उन्हें पढ़ें।

    • क्लिक करने के बाद दिशा निर्देशों को पढ़ें और प्रोसीड पर क्लिक करें।

    • अब न्यू कैंडिडेट टैब पर क्लिक करें।




    1768277813174

    • अब सीईटी रजिस्टर्ड नंबर दर्ज करें।

    • नंबर दर्ज करने के बाद आवेदन पत्र संबंधित विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।

    • आवेदन पत्र भरते समय दस्तावेजों को निर्धारित आकार में ही अपलोड करें।

    • अंत में हरियाणा पुलिस कांस्टेबल आवेदन पत्र डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: मैं हरियाणा पुलिस कांस्टेबल आवेदन कैसे कर सकता/सकती हूं?
    A:

    उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानने के लिए उपर्युक्त लेख पढ़ें।

    Q: हरियाणा पुलिस कांस्टेबल आवेदन करने की न्यून्तम आयु कितनी है?
    A:

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल आवेदन करने के लिए आयु सीमा 18- 25 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए नियमानुसार छूट दी गई है।

    Q: क्या हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पद के लिए आवेदन शुल्क है?
    A:

    नहीं, हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पद के लिए आवेदन करने के लिए कोई शुल्क नहीं है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    TPSC CCE Interview Date

    16 Mar'26 - 17 May'26 (Offline)

    Ongoing Dates
    RBI Grade B Officer Application Date

    29 Apr'26 - 20 May'26 (Online)