Careers360 Logo
ask-icon
share
    डीएसएसएसबी एमटीएस आंसर की 2025 (DSSSB Answer Key 2025 in Hindi): डाउनलोड स्टेप्स, तिथियां
    • लेख
    • डीएसएसएसबी एमटीएस आंसर की 2025 (DSSSB Answer Key 2025 in Hindi): डाउनलोड स्टेप्स, तिथियां

    डीएसएसएसबी एमटीएस आंसर की 2025 (DSSSB Answer Key 2025 in Hindi): डाउनलोड स्टेप्स, तिथियां

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Kunal solankiUpdated on 04 Sep 2026, 04:07 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    डीएसएसएसबी एमटीएस आंसर की 2025 (DSSSB MTS Answer Key 2025 in Hindi): दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) द्वारा डीएसएसएसबी एमटीएस परीक्षा समाप्त होने के कुछ दिनों बाद एमटीएस आंसर की ऑनलाइन मोड में जारी की जाएगी। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in डीएसएसएसबी एमटीएस उत्तर कुंजी 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। डीएसएसएसबी एमटीएस एग्जाम 25 जुलाई से 1 सितंबर तक आयोजित की गई। संभावना है कि सिंतबर के अंत तक डीएसएसएसबी एमटीएस आंसर की जारी किया जा सकता है।
    डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2025 शेड्यूल

    This Story also Contains

    1. डीएसएसएसबी एमटीएस आंसर की- एक नजर
    2. डीएसएसएसबी एमटीएस आंसर की डाउनलोड कैसे करें?
    3. डीएसएसएसबी एमटीएस आंसर की 2025- चरणवार प्रक्रिया
    4. डीएसएसएसबी एमटीएस प्रारंभिक आंसर की 2025
    5. डीएसएसएसबी एमटीएस अंतिम आंसर की 2025
    डीएसएसएसबी एमटीएस आंसर की 2025 (DSSSB Answer Key 2025 in Hindi): डाउनलोड स्टेप्स, तिथियां
    डीएसएसएसबी एमटीएस आंसर की 2025

    बोर्ड द्वारा एमटीएस आंसर की दो चरणों में जारी की जाती है। पहले चरण में प्रोविजनल एमटीएस आंसर की जारी की जाएगी। इस आंसर की पर आपत्ति मांगी जाएगी। इसके बाद अंतिम आंसर की जारी होगी। इन सभी चरणों की आंसर की तिथि, डाउनलोड करने की जानकारी इस लेख में दी गई है।

    डीएसएसएसबी एमटीएस आवेदन 2025 (DSSSB MTS Application 2025 in Hindi) की तिथि 17 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 थी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जुलाई के तीसरे सप्ताह में जारी हुआ। उम्मीदवार परीक्षा तिथि के अनुसार डीएसएसएसबी एमटीएस एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एमटीएस परीक्षा 25 जुलाई से शुरू हुई। परीक्षा 1 सितंबर को समाप्त हुई।

    ये भी पढ़ें-

    एमटीएस आंसर की 2025 जारी होते ही इस लेख में भी आंसर की लिंक प्रदान किया जाएगा। एमटीएस आंसर की कैसे डाउनलोड करें, क्या प्रक्रिया है इन सभी की जानकारी प्राप्त करन के लिए उम्मीदवार लेख को पूरा पढ़ें।

    डीएसएसएसबी एमटीएस आंसर की- एक नजर

    इवेंट

    विवरण

    परीक्षा संचालक

    दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB)

    आधिकारिक वेबसाइट

    https://dsssb.delhi.gov.in/

    कुल पद

    714

    डीएसएसएसबी एमटीएस परीक्षा 2025

    25 जुलाई से 1 सितंबर 2026

    डीएसएसएसबी एमटीएस प्रारंभिक आंसर की 2025

    सूचित किया जाएगा

    डीएसएसएसबी एमटीएस फाइनल आंसर की 2025

    सूचित किया जाएगा

    डीएसएसएसबी एमटीएस आंसर की डाउनलोड कैसे करें?

    एमटीएस परीक्षा के कुछ दिन बाद बोर्ड द्वारा ऑनलाइन मोड में डीएसएसएसबी एमटीएस परीक्षा (DSSSB MTS Exam) आंसर की 2025 जारी किया जाता है। उम्मीदवार अपने लॉगइन क्रेडेंशियल का उपयोग करके आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की जारी होने के बाद ही डाउनलोड लिंक सक्रिय होता है। जब भी डीएसएसएसबी एमटीएस आंसर की डाउनलोड लिंक 2025 सक्रिय होगा उम्मीदवार निम्नलिखत चरणों का पालन करके डाउनलोड कर सकते हैं।

    डीएसएसएसबी एमटीएस आंसर की डाउनलोड करने के चरण:-

    • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in/ पर जाएं।

    • अब परीक्षा का नाम डीएसएसएसबी एमटीएस परीक्षा 2025 का लिंक खोजें।

    • लिंक पर क्लिक करने के बाद आंसर की डाउनलोड टैब दिखाई देगा।

    1766384153515



    • अब लॉगइन क्रेडेंशियल दर्ज करें ।

    • अब स्क्रीन पर डीएसएसएसबी एमटीएस ई आंसर की प्रदर्शित होगा उसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट लें।

    डीएसएसएसबी एमटीएस आंसर की 2025- चरणवार प्रक्रिया

    बोर्ड द्वारा एमटीएस आंसर की 2025 दो चरणों में जारी की जाती। दोनों ही चरणों की आंसर की डाउनलोड करके की प्रक्रिया एकसमान है। डीएसएसएसबी एमटीएस आंसर की 2025 जारी होने के चरण निम्नलिखित हैं:-

    • डीएसएसएसबी एमटीएस प्राथमिक आंसर की 2025 (DSSSB MTS Primary Answer Key 2025)

    • डीएसएसएसबी एमटीएस फाइनल आंसर की 2025 (DSSSB MTS Final Answer Key 2025)

    डीएसएसएसबी एमटीएस प्रारंभिक आंसर की 2025

    बोर्ड द्वारा परीक्षा के कुछ दिन बाद ऑनलाइन मोड में डीएसएसएसबी एमटीएस प्राथमिक आंसर की 2025 (DSSSb MTS Primary Answer Key 2025) जारी की जाती है। उत्तर कुंजी की सहायता से उम्मीदवार अपने अंको की गणना कर सकते हैं। किसी प्रश्न के उत्तर पर यदि कोई आपत्ति हो तो उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी आपत्ति बोर्ड को दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए बोर्ड द्वारा डीएसएसएसबी एमटीएस आंसर की आपत्ति शुल्क निर्धारित किया जाता है।

    1766384153579

    डीएसएसएसबी एमटीएस अंतिम आंसर की 2025

    उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त सभी आपत्तियों का निरीक्षण करने के बाद बोर्ड द्वारा अंतिम आंसर की जारी की जाती है। डीएसएसएसबी एमटीएस फाइनल आंसर की 2025 जारी होने में कुछ समय लगता है। फाइनल आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने अंकों का सटीक आंकलन कर सकते हैं।

    डीएसएसएसबी एमटीएस रिजल्ट 2025

    डीएसएसएसबी द्वारा एमटीएस पदों पर भर्ती के लिए रिजल्ट 2025 (DSSSB MTS Result in Hindi) ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने लॉगइन विवरण को दर्ज करके डीएसएसएसबी एमटीएस रिजल्ट 2025 (DSSSB MTS Result 2025) डाउनलोड कर सकते हैं।

    Upcoming Competition Exams