एसएससी एमटीएस 2025 (SSC MTS 2025 in Hindi) : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 20 अगस्त 2026 को मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (CBIC एवं CBN) भर्ती परीक्षा के अगले चरण PET/PST की तारीखों की घोषणा कर दी है। जारी सूचना के अनुसार, परिणाम में सफल उम्मीदवारों का पीईटी/पीएसटी 24 से 31 अगस्त 2026 तक देशभर में CBIC के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को निर्धारित PET/PST कार्यक्रम में शामिल होने के लिए संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा जारी एडमिशन सर्टिफिकेट डाउनलोड करना होगा।
This Story also Contains
आयोग ने 3 अगस्त को एसएससी मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी एवं सीबीएन) भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी किया गया था। एसएससी एमटीएस, हवलदार रिजल्ट 2025-26 पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है। रिजल्ट के साथ जोनवार व श्रेणीवार कटऑफ भी जारी की गई है। रिजल्ट के आधार पर हवलदार पद के लिए चयनित अभ्यर्थी PET/PST में शामिल होंगे। एसएससी एमटीएस हवलदार उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in या आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइट से एसएससी एमटीएस रिजल्ट व कटऑफ देख व डाउनलोड कर सकते हैं।
एसएससी एमटीएस, हवलदार रिजल्ट 2025-26
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा सी.बी.ई. के लिए एसएससी एमटीएस 2025 कट ऑफ एमटीएस परिणाम की घोषणा के साथ ही जारी की गई है। एसएससी एमटीएस 2025 की कट ऑफ ((SSC MTS 2025 Cut off in hindi)) सभी श्रेणियों के लिए अलग-अलग जारी किया है। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार अपेक्षित एसएससी एमटीएस कट ऑफ को समझने के लिए पिछले एमटीएस कट ऑफ की जांच कर सकते हैं। नीचे कटऑफ पीडीएफ व स्क्रीनशॉट दिया गया है।
एसएससी एमटीएस कटऑफ 2025-26 पीडीएफ डायरेक्ट लिंक
एसएससी एमटीएस, हवलदार 3 मार्च 2026 को जारी प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की सुविधा 6 मार्च तक दी गई थी। एसएससी एमटीएस आंसर की पर मिली आपत्तियों पर सुनवाई के बाद आयोग एसएससी एमटीएस रिजल्ट जारी है। एमटीएस भर्ती परीक्षा का आयोजन 4 से 15 फरवरी 2026 तक किया गया था।
एसएससी एमटीएस आंसर की डायरेक्ट लिंक
एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड (SSC MTS Admit Card) ऑनलाइन मोड में 2 फरवरी को जारी हुआ था। एसएससी एमटीएस हवलदार के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in या आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइट से एमटीएम एडमिट कार्ड (MTS admit card in Hindi) डाउनलोड कर सकते हैं। ssc mts havaldar e-admit card के लिए उम्मीदवारों को लॉगइन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
एसएससी एमटीएस लिंक पर जाएं
मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी एवं सीबीएन) परीक्षा 2025 के लिए एसएससी एमटीएस एग्जाम सिटी स्लिप 30 जनवरी 2026 को जारी हुई थी। एसएससी एमटीएस, हवलदार भर्ती परीक्षा की शहर सूचना पर्ची (ssc mts, havaldar exam city slip) में परीक्षा शहर और तिथि की जानकारी दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन के माध्यम से एमटीएस एग्जाम सिटी और परीक्षा तिथि देख सकते हैं।
एसएससी एमटीएस 2025 परीक्षा के लिए सेल्फ स्लॉटिंग की सुविधा 16 से 25 जनवरी तक दी गई थी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन के माध्यम से अपने पसंद का स्लॉट बुक कर सकते थे। इसके बाद आयोग ने एमटीएस हवलदार आवेदन स्थिति जारी की थी। एसएससी एमटीएस, हवलदार भर्ती की आवेदन स्थिति जानने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। आवेदन स्थिति से उम्मीदवारों को यह जानकारी मिल जाती है कि SSC MTS 2025-26 के लिए उनका आवेदन स्वीकृत हुआ है या नहीं। आवेदन स्थिति के आधार पर ही एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड जारी किया जाता है।

पहले, एसएससी एमटीएस परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर से 24 अक्टूबर 2025 तक होना था, लेकिन बाद में नई परीक्षा तिथि जारी करने की सूचना दी गई। मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती परीक्षा की तिथि आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी की गई है। मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) भर्ती के लिए एसएससी एमटीएस आवेदन पत्र 2025 ऑनलाइन मोड में ssc.gov.in पर 26 जून 2025 को जारी किया था। आवेदन अंतिम तिथि 24 जुलाई थी।
लेटेस्ट - कर्मचारी चयन आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर संशोधित एसएससी एमटीएस 2025 रिक्तियों की घोषणा की है। आयोग ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) और हवलदार पदों के लिए 7,948 वैकेंसी की लिस्ट जारी की है। एसएससी द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, ये वैकेंसी एमटीएस (नॉन-टेक्निकल) और हवलदार (सीबीआईसी एंड सीबीएन) के लिए रिजर्व हैं। एसएससी रिक्तियों में एमटीएस (18-25 वर्ष) श्रेणी के तहत 6,078 पद, एमटीएस (18-27 वर्ष) श्रेणी के तहत 732 पद और सीबीआईसी और सीबीएन इकाइयों में हवलदार पदों के लिए 1,138 पद शामिल हैं। इससे पहले आयोग ने एमटीएस पदों पर भर्ती के लिए रिक्तियों की संख्या 8021 बताई थी जिसे फिर से संशोधित कर नई संख्या जारी की गई है।

एसएससी एमटीएस आवेदन सुधार विंडो बंद कर दी गई है। एसएससी एमटीएस करेक्शन विंडो (SSC MTS correction window in Hindi) 4 अगस्त को सक्रिय किया गया था। एसएससी एमटीएस 2025 आवेदन पत्र में सुधार की अंतिम तिथि 6 अगस्त 2025 थी। पहले, आवेदन सुधार तिथि 29 से 31 जुलाई थी जिसे प्राधिकरण द्वारा आगे बढ़ा कर 4-6 अगस्त कर दिया गया था। एसएससी एमटीएस आवेदन सुधार विंडो 6 अगस्त रात 11 बजे के बाद बंद कर दी गई। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन क्रेडेंशियल से अपने एमटीएस आवेदन पत्र में सुधार कर सकते थे।
एमटीएस आवेदन पत्र एसएससी एमटीएस नोटिफिकेशन 2025 (SSC MTS notification 2025 in hindi) के साथ जारी हुआ था। एसएससी एग्जाम कैलेंडर 2025 के अनुसार, एसएससी एमटीएस 2025 परीक्षा 20 सितंबर से 24 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होनी थी, लेकिन आयोग द्वारा परीक्षा की तिथि तक एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड जारी नहीं किया गया और बाद में नई परीक्षा तिथि जारी करने की सूचना दी गई। एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से करीब 7 दिन पहले जारी किया जाएगा।
एसएससी एमटीएस आवेदन शुल्क (ssc mts application fees in hindi) का भुगतान करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई 2025 थी। एसएससी एमटीएस परीक्षा (SSC MTS exam in hindi) के लिए आयोग के क्षेत्रीय वेबसाइटों पर परीक्षा तिथि से पहले एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड (SSC MTS 2025 admit card in hindi) जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने संबंधित एसएससी क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाकर ए एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
आयोग ग्रुप 'सी' अराजपत्रित, गैर-मंत्रालयिक पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एसएससी मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) और हवलदार परीक्षा यानी एसएससी एमटीएस परीक्षा (SSC MTS exam 2025 in hindi) आयोजित करता है। एसएससी एमटीएस पाठ्यक्रम, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, एसएससी एमटीएस वेतन आदि जानकारी के लिए एसएससी एमटीएस और हवलदार परीक्षा से संबंधित इस लेख को पढ़ें।
मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) भर्ती के लिए न्यूनतम पात्रता पूरी करने वाले उम्मीदवार एसएससी एमटीएस और हवलदार परीक्षा के लिए आवेदन के पात्र हैं। एसएससी एमटीएस पात्रता मानदंड 2025 के अनुसार, आवेदकों को 10/10+2 उत्तीर्ण होना चाहिए और उनकी आयु 18 वर्ष से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
एसएससी एमटीएस 2025 अधिसूचना (SSC MTS 2025 notification in hindi) आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर 26 जून 2025 को जारी की। एमटीएस आधिकारिक नोटिफिकेशन (MTS official notification in hindi) के साथ-साथ आयोग द्वारा 26 जून को ही एसएससी एमटीएस और हवलदार भर्ती परीक्षा (SSC MTS and Hawaldar recruitment exam) के लिए आवेदन पत्र भी ऑनलाइन मोड में जारी किया गया । स्टाफ सेलेक्शन कमीशन मल्टी टास्किंग स्टाफ ओर हवलदार भर्ती परीक्षा के मुख्य बिंदुओं के बारे में जानने के लिए नीचे तालिका देखें -
प्रमुख बिंदु | विवरण |
परीक्षा का नाम | एसएससी मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार परीक्षा |
आधिकारिक वेबसाइट | ssc.gov.in |
संक्षिप्त नाम | एसएससी एमटीएस और हवलदार |
संचालन प्राधिकरण | कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) |
परीक्षा स्तर | राष्ट्रीय स्तर |
परीक्षा के चरण |
|
परीक्षा का तरीका | सीबीटी: ऑनलाइन- वस्तुनिष्ठ (बहुविकल्पीय प्रश्न) पीईटी/पीएसटी - ऑफलाइन |
एसएससी एमटीएस इवेंट्स | एसएससी एमटीएस तिथियां |
एसएससी मल्टीटास्किंग और हवलदार 2025 आवेदन प्रारंभ तिथि | 26 जून, 2205 |
एसएससी एमटीएस आवेदन अंतिम तिथि | 24 जुलाई, 2025 |
ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 25 जुलाई, 2025 |
एसएससी एमटीएस आवेदन सुधार | 4 से 6 अगस्त 2025 |
एसएससी एमटीएस सेल्फ स्लॉट | 16 से 25 जनवरी 2026 |
एसएससी एमटीएस 2025 परीक्षा शहर सूचना | 30 जनवरी 2026 |
एसएससी एमटीएस 2025 एडमिट कार्ड | 2 फरवरी 2026 |
एसएससी एमटीएस 2025 परीक्षा तिथि |
4 से 15 फरवरी 2026 |
एसएससी एमटीएस 2025 आंसर की (ssc mts answer key 2025) | 3 मार्च 2026 |
एसएससी एमटीएस 2025 आंसर की पर आपत्ति | 6 मार्च 2026 तक |
एसएससी एमटीएस पीईटी/पीएसटी तिथियां 2025 | सूचित किया जाएगा |
फ़ाइनल रिजल्ट 2025 की घोषणा | 3 अगस्त 2026 |
| पीईटी/पीएसटी तिथि | 24 से 31 अगस्त 2026 |
मुख्य बिंदु | विवरण |
राष्ट्रीयता | आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए |
आयु | सीबीएन (राजस्व विभाग) में एमटीएस और हवलदार के लिए - 18 से 25 वर्ष, आरक्षित श्रेणियों के आवेदकों को ऊपरी आयु सीमा में छूट। सीबीआईसी (राजस्व विभाग) में हवलदार और एमटीएस में कुछ पद के लिए - 18 से 27 वर्ष, आरक्षित श्रेणियों के आवेदकों को ऊपरी आयु सीमा में छूट। |
शैक्षणिक योग्यता | किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण |
आयोग 26 जून 2025 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एसएससी एमटीएस 2025 के आवेदन पत्र को ऑनलाइन मोड में जारी करेगा। एसएससी ने एसएससी एमटीएस आवेदन पत्र 2025 लिंक (SSC MTS application form 2025 link) को 25 जुलाई, 2025 को बंद करेगा। इसके बाद एसएससी एमटीएस आवेदन पत्र सुधार विंडो सुविधा दी जाएगी। एसएससी एमटीएस आवेदन पत्र ऑनलाइन मोड में सभी विवरण भरकर, दस्तावेजों को स्कैन करके और आवेदन शुल्क का भुगतान करके भरा जा सकता है। एसएससी एमटीएस आवेदन पत्र दो भागों में भरा जा सकता है। एसएससी मल्टीटास्किंग आवेदन प्रक्रिया को जानने के लिए नीचे दिए गए चरणों की जांच कीजिए :
एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
व्यक्तिगत जानकारी - नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि सबमिट करके पंजीकरण करें।
सफल पंजीकरण के बाद आवेदकों को पंजीकरण संख्या और पासवर्ड प्राप्त होगा।
पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें और आवेदन पत्र का भाग 2 पूरा करें।
आवेदकों को परीक्षा केंद्र, शैक्षणिक योग्यता और जन्मतिथि आदि दर्ज करनी होगी।
अधिकारियों द्वारा सुझाए गए निर्धारित प्रारूप में फोटोग्राफ और हस्ताक्षर जैसे स्कैन किए गए दस्तावेज़ अपलोड करें।
परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में करें।
ऑफलाइन मोड में आवेदन शुल्क का भुगतान करने के लिए आवेदकों को चालान का प्रिंटआउट लेना होगा।
घोषणा से सहमत हों और पंजीकरण फॉर्म जमा करें।
आयोग सभी क्षेत्रों के लिए अलग-अलग एसएससी एमटीएस 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। एसएससी एमटीएस 2025 एडमिट कार्ड एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और उसे वैध पहचान पत्र के साथ परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा। एमटीएस 2025 एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों से संबंधित सभी विवरण जैसे नाम, माता-पिता का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, परीक्षा समय और परीक्षा स्थल के विवरण के साथ-साथ परीक्षा के दिन के दिशानिर्देश शामिल होते हैं।
एसएससी एमटीएस 2025 के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची आधिकारिक अधिसूचना में दी गई है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में एसएससी एमटीएस 2025 परीक्षा केंद्रों की पूरी क्षेत्रवार सूची देख सकते हैं।
परीक्षा केंद्र और केंद्र कोड | एसएससी क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत राज्य/संघ राज्य क्षेत्र |
भागलपुर (3201), मुजफ्फरपुर (3205), पटना (3206), पूर्णिया (3209), आगरा (3001), बरेली (3005), गोरखपुर (3007), झाँसी (3008), कानपुर (3009), लखनऊ (3010), मेरठ (3011), प्रयागराज (3003), वाराणसी (3013), सीतापुर (3019), गया (3203) | मध्य क्षेत्र (सीआर)/ बिहार और उत्तर प्रदेश |
पोर्ट ब्लेयर(4802), धनबाद(4206), जमशेदपुर(4207), रांची(4205), बालासोर (ओडिशा) (4601), बेरहामपुर (ओडिशा) (4602), भुवनेश्वर (4604), कटक (4605), राउरकेला(4610) ), संबलपुर (4609), गंगटोक (4001), आसनसोल (4417), बर्दवान (4404), दुर्गापुर (4426), कोलकाता (4410), सिलीगुड़ी (4415), ढेंकनाल (4611)। | पूर्वी क्षेत्र (ईआर)/ अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, झारखंड, ओडिशा, सिक्किम और पश्चिम बंगाल |
बेलागवी (9002), बेंगलुरु (9001), हुबली (9011), कालाबुरागी (गुलबर्गा) (9005), मंगलुरु (9008), मैसूरु (9009), शिवमोग्गा (9010), उडुपी (9012)। एर्नाकुलम (9213), कोल्लम (9210), कोट्टायम (9205), कोझिकोड (9206), त्रिशूर (9212), तिरुवनंतपुरम (9211)। | कर्नाटक, केरल क्षेत्र (केकेआर)/लक्षद्वीप, कर्नाटक और केरल |
भोपाल (6001), ग्वालियर (6005), इंदौर (6006), जबलपुर (6007), सतना (6014), सागर (6015), उज्जैन (6016), बिलासपुर (6202), रायपुर (6204), दुर्ग-भिलाई (6205) ) | मध्य प्रदेश उप-क्षेत्र (एमपीआर)/छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश |
ईटानगर (5001), डिब्रूगढ़ (5102), गुवाहाटी (दिसपुर) (5105), जोरहाट (5107), सिलचर (5111), इम्फाल (5501), चुराचांदपुर (5502), उखरुल (5503), शिलांग (5401), आइज़वाल( 5701), दीमापुर (5301), कोहिमा (5302), अगरतला (5601), तेजपुर (5112)। | पूर्वोत्तर क्षेत्र (एनईआर)/अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा। |
देहरादून (2002), हलद्वानी (2003), रूड़की (2006), दिल्ली (2201), अजमेर (2401), बीकानेर (2404), जयपुर (2405), जोधपुर (2406) | उत्तरी क्षेत्र (एनआर)/ दिल्ली, राजस्थान और उत्तराखंड |
चंडीगढ़/मोहाली(1601), हमीरपुर (1202), शिमला (1203), जम्मू (1004), सांबा (1010), श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) (1007), लेह (1005), अमृतसर (1404), बठिंडा (1401), जालंधर (1402), पटियाला (1403) | उत्तर पश्चिमी उप-क्षेत्र (एनडबल्यूआर)/ चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और पंजाब |
चिराला (8011), गुंटूर (8001), काकीनाडा (8009), कुरनूल (8003), नेल्लोर (8010), राजमुंदरी (8004), तिरूपति (8006), विजयनगरम (8012), विजयवाड़ा (8008), विशाखापत्तनम (8007), पुडुचेरी (8401), चेन्नई (8201), कोयंबटूर (8202), मदुरै (8204), सेलम (8205), तिरुचिरापल्ली (8206), तिरुनेलवेली (8207), वेल्लोर (8208), हैदराबाद (8601), करीमनगर (8604), वारंगल (8603) | दक्षिणी क्षेत्र (एसआर)/आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, तमिलनाडु और तेलंगाना। |
पणजी (7801), अहमदाबाद (7001), गांधीनगर (7012), मेहसाणा (7013), राजकोट (7006), सूरत (7007), वडोदरा (7002), अमरावती (7201), औरंगाबाद (7202), जलगांव (7214), कोल्हापुर (7203), मुंबई (7204), नागपुर (7205), नांदेड़ (7206), पुणे (7208), नासिक (7207) | पश्चिमी क्षेत्र (डब्ल्यूआर)/ दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव, गोवा, गुजरात और महाराष्ट्र |
संबंधित लेख - एसएससी एमटीएस सैलरी
एसएससी एमटीएस 2025 परीक्षा पैटर्न के अनुसार, परीक्षा में दो सत्र हैं। एसएससी एमटीएस 2025 परीक्षा एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा है जो ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाती है। एसएससी एमटीएस सत्र I में संख्यात्मक और गणितीय क्षमता और तर्क क्षमता और समस्या समाधान सहित दो खंड हैं। एसएससी एमटीएस सत्र II में दो खंड हैं जिनमें सामान्य जागरूकता और अंग्रेजी भाषा शामिल हैं। उम्मीदवार एसएससी एमटीएस 2025 के परीक्षा पैटर्न और अंकन योजना के लिए निम्न तालिका देख सकते हैं।
सत्र | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक | अवधि |
सत्र-I | |||
संख्यात्मक और गणितीय क्षमता | 20 | 60 | 45 मिनट (स्क्राइब के लिए 60 मिनट) |
तर्क क्षमता और समस्या समाधान | 20 | 60 | |
कुल | 40 | 120 | |
सत्र-II | |||
सामान्य जागरूकता | 25 | 75 | 45 मिनट (स्क्राइब के लिए 60 मिनट)) |
अंग्रेजी भाषा और समझ | 25 | 75 | |
कुल | 50 | 150 | |
सत्र | सही उत्तर | गलत उत्तर |
सत्र 1 | +3 | शून्य |
सत्र 2 | +3 | -1 |
ये भी पढ़ें - एसएससी एमटीएस मॉक टेस्ट
आयोग ने आधिकारिक अधिसूचना के साथ एसएससी एमटीएस 2025 सिलेबस जारी करता है। साल 2024 के आधार पर, सत्र 1 और सत्र 2 के लिए एसएससी एमटीएस 2025 सिलेबस नीचे दी गई तालिका में उल्लिखित है। एसएससी एमटीएस परीक्षा का कठिनाई स्तर मैट्रिकुलेशन यानि कक्षा 10 के स्तर का है।
सत्र | सबजेक्ट | टॉपिक |
सत्र 1 | संख्यात्मक और गणितीय क्षमता | पूर्णांक और पूर्ण संख्याएं, एलसीएम और एचसीएफ, दशमलव और भिन्न, संख्याओं के बीच संबंध, मौलिक अंकगणितीय परिचालन और बोडमास, प्रतिशत, अनुपात और समानुपात, कार्य और समय, प्रत्यक्ष और व्युत्क्रम अनुपात, औसत, साधारण ब्याज, लाभ और हानि, छूट, मूल ज्यामितीय आकृतियों का क्षेत्र और परिधि, दूरी और समय, रेखाएं और कोण, सरल रेखांकन और डेटा की व्याख्या, वर्ग और वर्गमूल आदि। |
तर्क क्षमता और समस्या समाधान | अल्फा-न्यूमेरिक श्रृंखला, कोडिंग और डिकोडिंग, सादृश्यता, निर्देशों का पालन करना, समानता और अंतर, जंबलिंग, समस्या समाधान और विश्लेषण, आरेखों पर आधारित नॉन वर्बल रीज़निंग, आयु की गणना, कैलेंडर और घड़ी, आदि. | |
सत्र 2 | सामान्य जागरूकता | सामाजिक अध्ययन (इतिहास, भूगोल, कला और संस्कृति, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र), सामान्य विज्ञान और पर्यावरण अध्ययन 10वीं कक्षा तक। |
अंग्रेजी भाषा और समझ | English Language, its vocabulary, grammar, sentence structure, synonyms, antonyms and its correct usage, etc. and to test comprehension, a simple paragraph may be given and question-based on the paragraph to be asked. |
आयोग एसएससी एमटीएस 2025 प्रश्न पत्र के साथ-साथ एसएससी एमटीएस आंसर की और रिस्पॉन्स शीट भी जारी करेगा। एसएससी एमटीएस प्रश्न के साथ-साथ अभ्यर्थी द्वारा अंकित सही विकल्प तथा उत्तर एसएससी एमटीएस आंसर की में उल्लिखित किए जाएंगे। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने की योजना बना रहे हैं, वे परीक्षा के पैटर्न और कठिनाई स्तर के बारे में जानने के लिए एसएससी एमटीएस प्रश्न पत्रों का अवलोकन कर सकते हैं।
एसएससी एमटीएस परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार यहां एसएससी एमटीएस 2025 परीक्षा विश्लेषण देख सकते हैं। अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा के समग्र कठिनाई स्तर के साथ-साथ अनुभागीय कठिनाई स्तर का भी पता चल जाएगा। एसएससी एमटीएस परीक्षा विश्लेषण 2025 का उपयोग करके, उम्मीदवार यह भी आकलन कर सकेंगे कि उन्होंने परीक्षा में कैसा प्रदर्शन किया है और चयन प्रक्रिया के अगले चरण में पहुंचने की उनकी संभावना कितनी है।
प्रोविजनल एसएससी एमटीएस 2025 आंसर की ऑनलाइन मोड में जारी की जाएगी। उम्मीदवार एसएससी एमटीएस आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकेंगे तथा परीक्षा में अपनी प्रतिक्रियाओं की जांच कर सकेंगे। एमटीएस 2025 आंसर की दो चरणों में जारी की जाती है - प्रोविजनल और फ़ाइनल आंसर की। जिन अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी में त्रुटियां मिलती हैं, वे प्रति प्रश्न 100 रुपये का भुगतान करके एसएससी एमटीएस आंसर की को चुनौती दे सकेंगे।
प्राधिकरण एसएससी एमटीएस 2025 रिजल्ट ऑनलाइन मोड में घोषित किया जाता है। परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) / शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) में उपस्थित हो सकेंगे और अंत में चयनित होंगे। एसएससी एमटीएस 2025 परिणाम पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है और इसमें सभी योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे।
कर्मचारी चयन आयोग एसएससी मल्टी टास्किंग स्टाफ 2025 के माध्यम से उम्मीदवारों की भर्ती करेगा। जिन पदों के लिए एसएससी एमटीएस 2025 आयोजित की जाएगी, वे विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/कार्यालयों में सामान्य केंद्रीय सेवा समूह ‘सी’ गैर-राजपत्रित, गैर-मंत्रालयी पद हैं। एसएससी एमटीएस 2025 वेतन पे बैंड-1 (5,200-20,200 रुपये) + ग्रेड पे 1,800 रुपये, (7वें सीपीसी के बाद संशोधित वेतनमान: वेतन मैट्रिक्स में वेतन स्तर - लेवल-1) के लिए है।
इसे भी पढ़ें -
Frequently Asked Questions (FAQs)
हां, यह आसान है क्योंकि परीक्षा का कठिनाई स्तर कक्षा 10 के स्तर का है, लेकिन उच्च प्रतिस्पर्धात्मक स्तर और इसके लिए आवेदन करने वाले बहुत से उम्मीदवारों के कारण, उनमें से केवल कुछ ही परीक्षा में सफल हो पाते हैं।
हां, आमतौर पर यह हर साल आयोजित की जाती है।
एसएससी एमटीएस 2025 परीक्षा 4 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई। पहले यह परीक्षा 20 सितंबर - 24 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होने वाली थी।
यह 10/10+2 के आधार पर सबसे अधिक आवेदन प्राप्त करने वाली नौकरियों में से एक है, इस नौकरी में विभिन्न गतिविधियां शामिल हैं जैसे संगठन के भीतर फाइलें और कागजात ले जाना, उस अनुभाग के अभिलेखों का भौतिक रखरखाव जहां व्यक्ति नियुक्त है, फोटोकॉपी करना, फैक्स भेजना आदि। नौकरी में विभिन्न लिपिक और सहायक नौकरियां भी शामिल हैं।
एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड 2 फरवरी 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया।
On Question asked by student community
Hello Dear Student,
To apply for the SSC MTS (Multi-Tasking Staff) exam, candidates must have passed the Class 10 (Matriculation) or equivalent examination from a recognized board. The age limit is 18 to 25 years (up to 27 for certain Havaldar posts), with category-wise age relaxations up to 15 years
Ssc mts ke form aap khud bhi bhar sakti h official site or emitrr prr jaa krr bhi bharva sakti h best hoga ab aap e mitr prr bharva le kunki 31 July uski last date
Hello Siddhu
You can download the previous year's question paper from the link given below:
https://competition.careers360.com/articles/ssc-mts-question-paper
Hope it helps.
Hello,
Yes, if your date of birth is 2 June 2008 , then you will be 18 years old in June 2026 .
SSC MTS generally requires candidates to be at least 18 years old and have passed Class 10. The age limit for most MTS posts is 18–25 years,
Aap is link se SSC MTS answer key check kar sakte hain.
Apply for Online M.Com from Manipal University