Careers360 Logo
ask-icon
share
    ड्राइवर रिक्रूटमेंट 2026 (Driver Recruitment 2026) - राज्य और विभागवार चालक भर्ती आवेदन, परीक्षा तिथियां देखें
    • लेख
    • ड्राइवर रिक्रूटमेंट 2026 (Driver Recruitment 2026) - राज्य और विभागवार चालक भर्ती आवेदन, परीक्षा तिथियां देखें

    ड्राइवर रिक्रूटमेंट 2026 (Driver Recruitment 2026) - राज्य और विभागवार चालक भर्ती आवेदन, परीक्षा तिथियां देखें

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 08 Sep 2026, 12:49 PM IST

    देश और राज्य के सरकारी विभागों में चालक (Driver) के पद पर बहाली के लिए समय-समय पर विज्ञापन निकाले जाते हैं। सरकारी विभागों में स्टाफ ड्राइवर की भूमिका प्रशासनिक कामकाज को सुचारू रूप से चलाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है। डाक सेवा, रक्षा, कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा जैसे विभागों में वाहन चालक भर्ती परीक्षा की तिथि समय-समय पर जारी होती रहती है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, उत्तराखंड वाहन चालक भर्ती लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को वाहन चालन दक्षता परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से यूके ड्राइवर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
    1788851635312

    This Story also Contains

    1. ड्राइवर भर्ती परीक्षा 2026 - प्रमुख भर्ती करने वाली संस्थाएं
    2. ड्राइवर भर्ती पात्रता मानदंड (Driver Bharti eligibility criteria)
    3. ड्राइवर भर्ती परीक्षा 2026 - चयन प्रक्रिया (Driver recruitment exam 2026 Selection Process)
    4. ड्राइवर भर्ती मेरिट सूची 2026 (Driver merit list 2026 in HIndi)
    ड्राइवर रिक्रूटमेंट 2026 (Driver Recruitment 2026) - राज्य और विभागवार चालक भर्ती आवेदन, परीक्षा तिथियां देखें
    ड्राइवर रिक्रूटमेंट 2026

    हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट द्वारा ड्राइवर के 09 पदों के लिए भर्ती की सूचना 5 सितंबर 2026 को जारी की गई। एचपी हाई कोर्ट भर्ती 2026 के अंतर्गत ड्राइवर समेत अन्य पदों पर भी भर्ती की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया 10 सितंबर से शुरू हुई। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 सितंबर 2026 है।
    1785928529242

    बेंगलुरु डाक विभाग में ड्राइवर पद के लिए पात्र उम्मीदवार विज्ञापन प्रकाशन की तिथि से 60 दिनों के अंदर यानी 1 अगस्त से 29 सितंबर 2026 तक स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन पत्र को प्रमाणपत्रों की प्रति के साथ बेंगलुरु स्थित कार्यालय को भेज सकते हैं।

    1785928704129

    इससे पहले, सरदार वल्लभ भाई पटेल यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी मेरठ यूपी (SVPUAT Meerut) में ड्राइवर के 62 पदों पर भर्ती के लिए दसवीं पास योग्य युवाओं के आवेदन मांगा गया था। एसवीपीयूएटी ड्राइवर भर्ती आवेदन की तिथि 3 जुलाई से 3 अगस्त 2026 थी। एसवीपीयूएटी ड्राइवर भर्ती के लिए पात्रता दसवीं पास के अलावा, ड्राइविंग में दक्षता व अन्य मानदंड हैं जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitmentsvpuat.in पर जाकर देख सकते हैं।
    1784824902752

    सरकार के विभिन्न विभागों में कार्यरत ड्राइवर सिर्फ़ गाड़ी ही नहीं चलाते, बल्कि वे अधिकारियों, संवेदनशील दस्तावेज़ों और राष्ट्रीय आपातकाल के दौरान ज़रूरी मेडिकल या राहत सामग्री को सुरक्षित रूप से पहुंचाना भी सुनिश्चित करते हैं। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग में ड्राइवर की नौकरी को काफी अहम और चुनौतीपूर्ण माना जाता है। इन विभागों में नौकरी के लिए चयन की प्रक्रिया कई राउंड में पूरी होती है।

    उम्मीदवार इस लेख में राज्यवार ड्राइवर भर्ती के लिए आवेदन, परीक्षा तिथि, पात्रता समेत अन्य मुख्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    ड्राइवर भर्ती परीक्षा 2026 - प्रमुख भर्ती करने वाली संस्थाएं

    सरकार के विभिन्न विभागों में ड्राइवर की आवश्यकता के अनुरूप भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जाता है। भारतीय डाक सेवा, गृह मंत्रालय से लेकर जिला अस्पताल, पुलिस विभाग में ड्राइवर की हमेशा जरूरत होती है। नीचे कुछ प्रमुख विभागों के नाम देख सकते हैं-

    • इंडिया पोस्ट (मेल मोटर सर्विस)

    • स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) - फेज सिलेक्शन पोस्ट्स

    • गृह मंत्रालय (NCB, BSF, ITBP)

    • नीति आयोग

    • राज्य लोक सेवा आयोग (जैसे, UPPSC, HSSC)

    राज्यवार और विभागवार नवीनतम भर्तियों का विवरण नीचे दिया गया है

    राज्य

    विभाग/संस्थान

    पद नाम, वेतन

    पात्रता

    आवेदन तिथि

    हिमाचल प्रदेशहाई कोर्टड्राइवर - 9 पद10 वीं पास10 अगस्त से 10 सितंबर

    राजस्थान

    राजस्थान उच्च न्यायालय (High Court of Rajasthan) और विभिन्न अधीनस्थ न्यायालय

    ड्राइवर / शोफर ₹30,000 - ₹35,000 प्रति माह

    10वीं पास और वैध ड्राइविंग लाइसेंस

    सूचित किया जाएगा

    उत्तराखंड UKSSSC

    विभिन्न राज्य सरकार के विभाग (उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा)

    वाहन चालक (Vehicle Driver) और प्रवर्तन चालक

    8वीं पास, वैध ड्राइविंग लाइसेंस


    सूचित किया जाएगा

    हरियाणा

    विभिन्न सरकारी विभाग

    चालक

    कम से कम 12वीं पास होना अनिवार्य (भर्ती के नियमों में बदलाव किया गया है)

    सूचित किया जाएगा

    बिहार

    पुलिस विभाग

    बिहार पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर

    10वीं पास

    सूचित किया जाएगा

    उत्तर प्रदेश

    सरदार वल्लभ भाई पटेल यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी मेरठ

    ड्राइवर/T1

    10वीं पास

    3 जुलाई से 3 अगस्त 2026






    ड्राइवर भर्ती पात्रता मानदंड (Driver Bharti eligibility criteria)

    ड्राइवर पात्रता के लिए आमतौर पर 8वीं/10वीं पास और वैध ड्राइविंग लाइसेंस (HMV/LMV) होना अनिवार्य है। कुछ मामलों में ड्राइवर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता 12 वीं पास भी होती है। आम तौर पर, ड्राइवर पद पर केंद्र सरकार की नौकरियों के लिए उम्र सीमा 18 से 27 साल के बीच होती है, हालांकि राज्य-स्तर की नौकरियों में कुछ खास कैटेगरी के लिए इसे 40 साल तक हो सकता है।

    ड्राइवर भर्ती परीक्षा 2026 - चयन प्रक्रिया (Driver recruitment exam 2026 Selection Process)

    आमतौर पर सभी राज्य और विभागों में ड्राइवर भर्ती परीक्षा की प्रक्रिया लगभग एक समान होती है। आवेदन की प्रक्रिया के बाद लिखित परीक्षा का आयोजन होता है। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट में बुलाया जाती है। इस चरण में जो उम्मीदवार सफल होते हैं उनका मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होने के बाद फाइनल ड्राइवर भर्ती परिणाम जारी किया जाता है। उम्मीदवार नीचे चयन प्रक्रिया को बिंदुवार देख सकते हैं।

    • ड्राइवर भर्ती लिखित परीक्षा : ट्रैफिक नियमों, सामान्य ज्ञान और बेसिक गणित से संबंधित प्रश्न।
    • ड्राइविंग टेस्ट : व्यावहारिक ड्राइविंग कौशल और वाहनों की सामान्य खराबी जांचने की क्षमता।
    • दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट (Document Verification & Medical Test) : फिटनेस व दृष्टि की जांच।
    • ड्राइवर भर्ती पे स्केल : ज़्यादातर एंट्री-लेवल स्टाफ़ कार ड्राइवर (ऑर्डिनरी ग्रेड) की पोस्ट 7वें सेंट्रल पे कमीशन (CPC) के लेवल-2 में आती हैं, जिनका पे मैट्रिक्स 19,900 रुपये से 63,200 रुपये तक होता है। ग्रेड-I या स्पेशल ग्रेड जैसे ऊंचे ग्रेड लेवल-5 या लेवल-6 तक हो सकते हैं।

    ड्राइवर भर्ती मेरिट सूची 2026 (Driver merit list 2026 in HIndi)

    कई विभागों द्वारा ड्राइवर रिजल्ट के साथ ड्राइवर मेरिट सूची भी जारी की जाती है। उम्मीदवार संबंधित विभाग या बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से ड्राइवर मेरिट सूची (Driver merit list 2026) डाउनलोड कर सकते हैं।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)