Careers360 Logo
ask-icon
share
    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक आंसर की 2026 (Chhattisgarh Assistant Teacher Answer Key 2026) - डाउनलोड लिंक, आपत्ति
    • लेख
    • छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक आंसर की 2026 (Chhattisgarh Assistant Teacher Answer Key 2026) - डाउनलोड लिंक, आपत्ति

    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक आंसर की 2026 (Chhattisgarh Assistant Teacher Answer Key 2026) - डाउनलोड लिंक, आपत्ति

    Rajan KumarUpdated on 05 Oct 2026, 05:37 PM IST

    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक आंसर की 2026 - छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) द्वारा सीजी सहायक शिक्षक परीक्षा आंसर की 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट या इस लेख के माध्यम से छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक आंसर की 2026 पीडीएफ (Chhattisgarh Assistant Teacher Answer Key 2026 PDF) प्रारूप में डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं किसी प्रश्न या उत्तर पर संदेह होने पर निर्धारित समय व शुल्क के साथ अभ्यर्थी आंसर की के खिलाफ अपनी आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक आंसर की पीडीएफ और आपत्ति लिंक इस लेख में उपलब्ध कराया जाएगा।

    This Story also Contains

    1. छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक आंसर की 2026 - अवलोकन व तिथियां
    2. छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक आंसर की 2026 कैसे डाउनलोड करें? (How to Download Chhattisgarh Assistant Teacher Answer Key 2026) )
    3. छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक आंसर की 2026 पर आपत्ति कैसे दर्ज करें?
    4. छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फाइनल आंसर की 2026 (Chhattisgarh Assistant Teacher Final Answer Key 2026)
    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक आंसर की 2026 (Chhattisgarh Assistant Teacher Answer Key 2026) - डाउनलोड लिंक, आपत्ति
    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक आंसर की 2026

    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक 2026 (LSL26) आंसर की दो चरणों में जारी की जाती है। पहले प्रोविजनल आंसर की प्रकाशित की जाएगी, जिसमें अभ्यर्थी अपने उत्तरों की तुलना कर सकेंगे। प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति की अवधि के दौरान अभ्यर्थी गलत उत्तर या त्रुटिपूर्ण प्रश्नों के खिलाफ निर्धारित शुल्क जमा करके ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति अवधि समाप्त होने और सभी दावों की जांच के उपरांत फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। फाइनल आंसर की के आधार पर ही छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक परीक्षा 2026 (Chhattisgarh Assistant Teacher Exam 2026) का परिणाम तैयार किया जाएगा।

    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगी। 5 अक्टूबर को सीजी सहायक शिक्षक एडमिट कार्ड जारी किया गया। सीजी सहायक शिक्षक आवेदन की तिथि 24 जुलाई से 21 अगस्त 2026 थी। परीक्षा के बाद आंसर की जारी की जाती हैं। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक आंसर की 2026 लिंक (Chhattisgarh Assistant Teacher Answer Key 2026 Link), आपत्ति, आधिकारिक वेबसाइट के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    Global Institute of Business Studies, Bengaluru

    BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 19th Oct '26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee

    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक आंसर की 2026 - अवलोकन व तिथियां

    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक उत्तर कुंजी 2026 आधिकारिक वेबसाइट (Chhattisgarh Assistant Teacher Answer Key 2026 Official Website) पर जारी की जाएगी। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को आंसर की, आपत्ति प्रक्रिया तथा भर्ती से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों और तिथियों की जानकारी अवश्य रखनी चाहिए। नीचे सारणी में अवलोकन एवं महत्वपूर्ण तिथियां दी गई हैं।

    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा - अवलोकन

    इवेंट

    विवरण

    विभाग का नाम

    छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल

    संस्था का नाम

    लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़

    पद का नाम

    सहायक शिक्षक (एलएसएल26)

    आंसर की का माध्यम

    ऑनलाइन

    कुल पद

    2,292 पद

    आधिकारिक वेबसाइट

    vyapamcg.cgstate.gov.in/

    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक आवेदन

    24 जुलाई से 21 अगस्त 2026

    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक परीक्षा तिथि

    11 अक्टूबर 2026

    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक आंसर की जारी तिथि

    सूचित किया जाएगा

    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक आंसर की आपत्ति

    सूचित किया जाएगा

    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक आंसर की 2026 कैसे डाउनलोड करें? (How to Download Chhattisgarh Assistant Teacher Answer Key 2026) )

    छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) द्वारा सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा (LSAT26) आंसर की (मॉडल आंसर की) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। अभ्यर्थी अपनी उत्तर पुस्तिका से मिलान कर अनुमानित अंक निकाल सकते हैं तथा आवश्यकता होने पर आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं।

    आंसर की डाउनलोड करने की प्रक्रिया (स्टेप बाय स्टेप) नीचे देखें।

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in या vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर “Model Answer Key” या “मॉडल आंसर” सेक्शन पर क्लिक करें।

    • सहायक शिक्षक परीक्षा (LSAT26) से संबंधित आंसर की लिंक चुनें।

    • सहायक शिक्षक परीक्षा आंसर की पीडीएफ (Assistant Teacher Exam Answer Key PDF) स्क्रीन पर खुल जाएगी।

    • PDF को डाउनलोड करके सेव कर लें और अपने उत्तरों से मिलान करें।

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    उपयोगी लिंक

    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक आंसर की 2026 पर आपत्ति कैसे दर्ज करें?

    छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) द्वारा सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा (LSAT26) के बाद मॉडल आंसर की जारी करेगा। अभ्यर्थी आंसर की से असहमत होने पर निर्धारित समय सीमा के अंदर ऑनलाइन आपत्ति (दावा-आपत्ति) दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति केवल आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार की जाती है। ऑफलाइन या डाक से भेजी गई आपत्ति मान्य नहीं होती।

    आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया (स्टेप बाय स्टेप):

    • आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर “दावा-आपत्ति” सेक्शन पर क्लिक करें।

    • सीजी सहायक शिक्षक परीक्षा (LSAT26) का विकल्प चुनें।

    • अब आपत्ति वाले ऑप्शन पर क्लिक करे लॉगइन करें।

    • आंसर की में जिस प्रश्न पर आपत्ति है, उसका नंबर चुनें और सही उत्तर का विवरण भरें।

    • सहायक दस्तावेज (प्रूफ) अपलोड करें (PDF/JPG फॉर्मेट में)। बिना प्रूफ की आपत्ति अमान्य मानी जाती है।

    • प्रति प्रश्न निर्धारित शुल्क ऑनलाइन भुगतान करें।

    • सभी विवरण चेक करके आपत्ति सबमिट करें और रसीद/पावती डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फाइनल आंसर की 2026 (Chhattisgarh Assistant Teacher Final Answer Key 2026)

    छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) द्वारा सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा (LSAT26) के बाद मॉडल आंसर की जारी की जाएगी, जिस पर अभ्यर्थी आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। आपत्तियों के निराकरण के पश्चात फाइनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in या vyapamcg.cgstate.gov.in पर प्रकाशित की जाएगी। फाइनल आंसर की के आधार पर ही परिणाम तैयार होगा। अभ्यर्थी नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक आंसर की 2026 कहां जारी होती हैं?
    A:

    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक आंसर की 2026 सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होती है।

    Q: क्या छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फाइनल आंसर की 2026 जारी होती हैं?
    A:

    हां, आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों के समाधान के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाती हैं।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    NABARD Grade A Score Card Date

    30 Jul'26 - 31 Dec'26 (Online)