Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार एसटीईटी रिजल्ट 2026 (Bihar STET Result 2026) - डाउनलोड लिंक, कटऑफ, प्रक्रिया
    • लेख
    • बिहार एसटीईटी रिजल्ट 2026 (Bihar STET Result 2026) - डाउनलोड लिंक, कटऑफ, प्रक्रिया

    बिहार एसटीईटी रिजल्ट 2026 (Bihar STET Result 2026) - डाउनलोड लिंक, कटऑफ, प्रक्रिया

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Rajan KumarUpdated on 28 Oct 2026, 10:42 AM IST
    Trusted Source Image
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    बिहार एसटीईटी रिजल्ट 2026 (Bihar STET Result 2026 in hindi) : बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) द्वारा बिहार एसटीईटी 2026 परीक्षा रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। बिहार एसटीईटी रिजल्ट 2026 के साथ कटऑफ और पूरा परीक्षा विवरण जैसे पेपर 1 और 2 में सफल उम्मीदवारों की संख्या भी जारी की जाएगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट या इस लेख के माध्यम से बिहार एसटीईटी रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों की सहायता के लिए इस लेख में बिहार एसटीईटी परिणाम देखने के लिए डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। बिहार एसटीईटी परीक्षा 25 अक्टूबर से 21 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी।

    This Story also Contains

    1. बिहार एसटीईटी रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
    2. बिहार एसटीईटी 2026 रिजल्ट कब जारी होगी?
    3. बिहार एसटेट रिजल्ट 2026 - अवलोकन (Bihar STET Result 2026 : Overview in hindi)
    4. बिहार एसटेट रिजल्ट 2026- महत्वपूर्ण तिथि (Bihar STET Result 2026 - Important Dates)
    5. बिहार एसटीईटी रिजल्ट 2026- रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
    6. बिहार एसटीईटी 2026- एसटेट प्रमाणपत्र (Bihar STET 2026 - STET Certificate)
    7. बिहार एसटीईटी रिजल्ट 2026 के बाद क्या होगा?
    8. बिहार एसटीईटी रिजल्ट 2025 के बारे में जानिए
    बिहार एसटीईटी रिजल्ट 2026 (Bihar STET Result 2026) - डाउनलोड लिंक, कटऑफ, प्रक्रिया
    बिहार एसटीईटी परिणाम 2026 (Bihar STET Result 2026 in hindi)

    बिहार एसटीईटी परीक्षा 2026 उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को लाइफटाइम के लिए वैद्य प्रमाण पत्र मिलेगा, जो उन्हें आगामी बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने का सीधा मौका देगा। बिहार एसटीईटी 2026 की तैयारी करने वाले उम्मीदवार बिहार एसटेट परिमाण 2026 से जुड़ी सभी जानकारी के लिए ये लेख विस्तार से पढ़ सकते हैं। इस लेख में बिहार एसटीईटी परिणाम लिंक, बिहार एसटेट रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया, बिहार एसटेट स्कोरकार्ड डाउनलोड जैसी जानकारी दी गई है।
    लोगों ने इसे भी पसंद किया -

    बिहार एसटीईटी रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

    बिहार एसटीईटी रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को बिहार एसटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बिहार एसटेट रिजल्ट लिंक (bihar stet result link) पर क्लिक करने के बाद लॉगइन विंडो में अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड भरना होगा। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) द्वारा बिहार एसटीईटी के लिए आधिकारिक वेबसाइट लिंक stetregistration.cbrt.co.in प्रदान किया गया है। उम्मीदवार बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com से भी बिहार एसटीईटी लेटेस्ट अपडेट देख सकते हैं।

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    बिहार एसटीईटी 2026 रिजल्ट कब जारी होगी?

    बिहार एसटीईटी 2026 पेपर 1 और 2 के लिए बिहार एसटीईटी रिजल्ट दिसंबर 2026 में जारी की जा सकती हैं। बिहार एसटीईटी परिणाम आधिकारिक बीएसईबी वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in से आसानी से डाउनलोड किए जा सकेंगे। यह रिजल्ट परीक्षा प्रतिभागियों के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यह बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षण भूमिकाओं के लिए उनकी पात्रता निर्धारित करता है।

    बिहार एसटेट रिजल्ट 2026 - अवलोकन (Bihar STET Result 2026 : Overview in hindi)

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा का नाम

    बिहार राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (बीएसटीईटी)

    परीक्षा आयोजक

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)

    पद

    सेकेंडरी टीचर (for grades 9-10)

    हाइयर सेकेंडरी टीचर (for grades 11-12)

    परीक्षा का स्तर

    राज्य स्तरीय

    परीक्षा अवधि

    150 मिनट

    पात्रता

    • भारत का नागरिक होना चाहिए

    • कम से कम 21 वर्ष की आयु (श्रेणी के अनुसार ऊपरी सीमा अलग-अलग होती है)

    • आवश्यक शैक्षिक योग्यताएं होनी चाहिए।

    परीक्षा का माध्यम

    कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

    बिहार एसटेट वेबसाइट

    stetregistration.cbrt.co.in

    बिहार एसटेट रिजल्ट 2026- महत्वपूर्ण तिथि (Bihar STET Result 2026 - Important Dates)

    बिहार STET से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से दी जाती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे बिहार एसटेट परीक्षा तिथि (STET Bihar exam date in hindi) को नोट कर लें ताकि परीक्षा से संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण घटना छूट न जाए। बिहार एसटेट 2026 तिथियों की सूची नीचे दी गई तालिका में उपलब्ध है।

    बिहार एसटेट महत्वपूर्ण तिथियां

    इवेंट्स

    तिथियां

    बिहार एसटेट 2026 अधिसूचना जारी होने की तिथि

    14 अगस्त 2026

    बिहार एसटेट आवेदन पत्र तिथि

    17 अगस्त से 22 सितंबर 2026

    बिहार एसटेट प्रवेश पत्र जारी

    18 अक्टूबर 2026

    बिहार एसटेट परीक्षा

    25 अक्टूबर से 21 नवंबर 2026

    बिहार एसटेट आंसर की

    सूचित किया जाएगा

    बिहार एसटेट आंसर की आपत्ति


    सूचित किया जाएगा

    एसटेट बिहार रिजल्ट 2026 कब आएगा 

    (When will the Bihar STET 2026 result be released?)

    सूचित किया जाएगा


    लोगों ने इसे भी पढ़ा:-

    NEET PG College Predictor

    NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide

    Parul Institute of Technology, Vadodara

    Diploma (17 Specializations), B.Tech / B.Tech (Hons.) / IE-B.Tech - 4 years - 25+ specializations | M. Tech - 14+ specializations | Highest CTC – 60 LPA

    बिहार एसटीईटी रिजल्ट 2026- रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?

    उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से बिहार एसटेट रिजल्ट 2026 डाउनलोड (Bihar Estate Result 2026 Download in hindi) या चेक कर सकते हैं-

    • आधिकारिक वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in पर जाएं।

    • होमपेज पर रिजल्ट वाले सेक्शन पर क्लिक करें

    • नया पेज खुलेगा। इसमें बिहार एसटीईटी परिणाम/रिजल्ट 2026 लिंक ढूंढे और क्लिक करें।

    • अब एक फॉर्म खुलेगा, जिसमें आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज जैसे क्रेडेंशियल दर्ज करें और दिए गए कैप्चा इंटर करें।

    • "लॉगइन" बटन पर क्लिक करें।

    • बिहार एसटीईटी रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

    • आगे की प्रक्रिया और भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट की 2-3 प्रति प्रिंट करके रख लें।

    ये भी पढ़िए:-
    बिहार एसटेट एडमिट कार्ड

    बिहार एसटीईटी रिजल्ट 2026 में दर्ज विवरण

    बिहार एसटीईटी 2026 स्कोरकार्ड में निम्नलिखित जानकारी शामिल होगी।

    • उम्मीदवार का नाम

    • रोल नंबर

    • आवेदन संख्या

    • पेपर (I या II)

    • विषय चयनित

    • वर्ग

    • अंक प्राप्त की

    • योग्यता स्थिति (उत्तीर्ण/अनुत्तीर्ण)

    स्कोरकार्ड डाक द्वारा नहीं भेजे जाएंगे। अभ्यर्थियों को इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा।

    बिहार एसटीईटी 2026- एसटेट प्रमाणपत्र (Bihar STET 2026 - STET Certificate)

    बिहार एसटीईटी 2026 के लिए अंतिम मेरिट सूची की घोषणा के बाद, चयनित उम्मीदवारों को एक प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। यह प्रमाण पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, क्योंकि केवल इसी प्रमाण पत्र के साथ उम्मीदवार बिहार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSEB) में रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। पेपर I और पेपर II के प्रमाण पत्र की वैधता आजीवन होती है। इससे पहले बिहार एसटीईटी केवल सात वर्षों के लिए वैध होती थी।

    बिहार एसटीईटी रिजल्ट 2026 के बाद क्या होगा?

    बिहार एसटीईटी परीक्षा रिजल्ट जारी होने के बाद , बिहार एसटीईटी चयन प्रक्रिया में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। दस्तावेज़ सत्यापन, बिहार एसटेट 2026 के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवार द्वारा प्रस्तुत शैक्षिक योग्यता और प्रमाण की प्रामाणिकता की जांच के लिए किया जाता है। दस्तावेज़ सत्यापन सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों को बिहार एसटेट प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। यदि उम्मीदवार द्वारा प्रस्तुत कोई भी दस्तावेज़ गलत पाया जाता है या उसमें कोई समस्या है, तो उम्मीदवार का आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा और उसे रद्द कर दिया जाएगा।

    बिहार एसटीईटी रिजल्ट 2025 के बारे में जानिए

    बिहार एसटीईटी परीक्षा रिजल्ट 5 जनवरी 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया था। बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने 5 जनवरी शाम 4ः15 बजे मीडिया के सामने बिहार एसटीईटी 2025 रिजल्ट (Bihar STET 2025 result in hindi) की जानकारी दी थी। बिहार एसटीईटी 2025 में उपस्थित उम्मीदवारों में से कुल 57.96 प्रतिशत सफल हुए थे। पेपर 1 और पेपर 2 में करीब 4.42 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें 2 लाख 56 हजार 301 उम्मीदवार सफल हुए हैं। 
    बिहार एसटीईटी परिणाम 2025 डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें

    बिहार एसटीईटी रिजल्ट आंकडों के अनुसार, Paper 1 में 154146 और Paper 2 में 102156 उम्मीदवार सफल हुए हैं। बोर्ड द्वारा बिहार एसटेट आंसर की 24 नवंबर को जारी कर 28 नवंबर तक आपत्ति मांगी गई थी। बिहार एसटीईटी 2025 पेपर 1 के अंतर्गत 16 विषयों की परीक्षा सीबीटी (कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट) मोड में आयोजित की गईं। पेपर 1 का पास प्रतिशत 62.56 प्रतिशत रहा। वहीं बिहार एसटीईटी 2025 पेपर 2 में, 29 विषयों के लिए परीक्षाएं आयोजित की गईं। एसटेट पेपर 2 में शामिल 1,95,799 उम्मीदवारों में से 1,02,156 उम्मीदवार पास हुए। पेपर 2 का पास प्रतिशत 52.17 प्रतिशत रहा। 

    बिहार एसटीईटी कटऑफ 2025

    बिहार एसटीईटी में पास होने के लिए श्रेणीवार कटऑफ के अनुसार सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 50 प्रतिशत, ओबीसी को 45.5, ईबीसी को 42.5, एससी/एसटी/दिव्यांग और महिला वर्ग के लिए बिहार एसटीईटी कटऑफ 40 प्रतिशत रहा।

    बिहार एसटीईटी कटऑफ 2025 देखें -

    1767613972922

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: बिहार एसटीईटी रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए किन क्रेडेंशियल्स की आवश्यकता होगी?
    A:

    रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण नंबर, और पासवर्ड (या आवेदन संख्या और जन्मतिथि) भरना होगा।

    Q: बिहार एसटीईटी 2025 प्रमाणपत्र की वैधता कितनी होगी?
    A:

    बिहार एसटीईटी 2025 प्रमाणपत्र की वैधता आजीवन (लाइफटाइम) होगी, जिससे उम्मीदवार आगामी शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में शामिल हो सकेंगे।

    Q: बिहार एसटीईटी परिणाम किस वेबसाइट पर जारी किया जाएगा?
    A:

    बिहार एसटेट परिणाम बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org पर जारी कर दिया गया है।

    Articles
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)