Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026 जारी (Bihar police constable result 2026 in Hindi): डाउनलोड स्टेप्स, लिंक
    • लेख
    • बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026 जारी (Bihar police constable result 2026 in Hindi): डाउनलोड स्टेप्स, लिंक

    बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026 जारी (Bihar police constable result 2026 in Hindi): डाउनलोड स्टेप्स, लिंक

    Kunal solankiUpdated on 28 May 2026, 03:26 PM IST

    केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (CSBC) द्वारा बिहार पुलिस कांस्टेबल का फाइनल रिजल्ट ऑनलाइन मोड में 27 मई को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट https://csbc.bihar.gov.in/ से बिहार पुलिस रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार पुलिस कांस्टेबल निजी स्कोरकार्ड देखने के लिए उम्मीदवारों को लॉगइन विवरण दर्ज करना होगा। प्राधिकरण द्वारा बिहार पुलिस कांस्टेबल पीईटी परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया 15 मई तक आयोजित की गई थी। बिहार पुलिस कांस्टेबल पीईटी परीक्षा 11 मार्च को समाप्त हो गई थी। दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के बाद प्राधिकरण द्वारा बिहार सिपाही फाइनल रिजल्ट 2026 जारी कर दिया गया है
    ये भी देखें - बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 परिणाम
    1779961882012

    This Story also Contains

    1. बिहार पुलिस वैकेंसी 2025-2026 तारीख (Bihar Police Vacancy 2025-26 Date)
    2. बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें?
    3. बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट कब आएगा? (bihar police constable result kab ayega)
    4. बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026 - उल्लखित विवरण
    5. बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026- ध्यान रखने योग्य बातें
    बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026 जारी (Bihar police constable result 2026 in Hindi): डाउनलोड स्टेप्स, लिंक
    बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026

    बिहार सिपाही फाइनल रिजल्ट के अनुसार, 19 हजार 838 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इससे पहले, बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा परिणाम 26 सितंबर 2025 को जारी किया गया था। बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें, क्या प्रक्रिया है.. इन सभी प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए उम्मीदवार लेख को पूरा पढ़ें।

    बिहार पुलिस वैकेंसी 2025-2026 तारीख (Bihar Police Vacancy 2025-26 Date)

    कार्यक्रम

    बिहार पुलिस वैकेंसी तिथि (Bihar Police Vacancy Date)

    बिहार पुलिस सिपाही भर्ती अधिसूचना तिथि (Bihar Police sipahi Notification Date)

    11 मार्च, 2025

    बिहार पुलिस सिपाही आवेदन पत्र जारी (Bihar Police Application Form)

    18 मार्च, 2025

    बिहार पुलिस कांस्टेबल आवेदन पत्र अंतिम तिथि (Bihar Police Constable Application Form Last Date)

    18 अप्रैल, 2025
    25 अप्रैल 2025

    बिहार पुलिस सिपाही भर्ती सिटी इंटिमेशन स्लिप

    20 जून 2025

    बिहार पुलिस सिपाही एडमिट कार्ड (Bihar Police Constable Admit Card) डाउनलोड की आरंभ तिथि

    9 जुलाई से 27 जुलाई 2025

    बिहार पुलिस सिपाही एडमिट कार्ड (Bihar Police Constable Admit Card) डाउनलोड की अंतिम तिथि

    16 जुलाई से 3 अगस्त 2025

    बिहार पुलिस सिपाही परीक्षा तिथि (Bihar Police Constable Exam Date)

    16 जुलाई से 3 अगस्त 2025
    (दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक)

    बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा रिजल्ट (Bihar Police Constable written Result)

    26 सितंबर 2025

    बिहार पुलिस कांस्टेबल पीईटी एडमिट कार्ड (Bihar Police Constable PET Date)

    24 नवंबर 2025


    बिहार पुलिस कांस्टेबल पीईटी डेट (Bihar Police Constable PET Date)

    15 दिसंबर 2025 से 11 मार्च 2026

    बिहार पुलिस कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट (Bihar Police Constable Result)

    27 मई 2026

    बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें?

    उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

    • सबसे पहले प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट https://csbc.bihar.gov.in/ पर जाएं।

    • अब परिक्षा का नाम विज्ञापन संख्या के साथ सर्च करें।

    • अब बिहार पुलिस टैब पर क्लिक करें।

    1778493690310

    • अब बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

    • अब स्क्रिन पर बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट पीडीएफ प्रदर्शित होगी।

    • अगर उम्मीदवार कंप्यूटर पर रिजल्ट देख रहें हैं तो वे Ctrl+F बटन दबाकर अपना नाम या रोल नंबर से रिजल्ट देख सकते हैं।

    बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट कब आएगा? (bihar police constable result kab ayega)

    बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा दे चुके छात्रों के मन में इन दिनों एक प्रश्न बार बार आ रहा है कि बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट कब तक आएगा? उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि अब उन्हें इसका ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना होगा। प्राधिकरण द्वारा जल्द ही बिहार पुलिस कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट 2026 जारी कर दिया जाएगा।

    बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026 - उल्लखित विवरण

    प्राधिकरण द्वारा बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट पीडीएफ (bihar police constable result pdf 2026) प्रारूप में जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026 में उल्लिखित विवरणों की जांच कर लें। बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट पीडीएफ में निम्नलिखित विवरण उल्लिखित होते हैं।

    • उम्मीदवार का नाम

    • रोल नंबर

    • प्राप्त अंक

    • श्रेणी

    • परीक्षा का नाम

    बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026- ध्यान रखने योग्य बातें

    उम्मीदावारों को सलाह दी जाती है कि वे बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026 की जांच करते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें।

    • उम्मीदवार अपने पास लॉग इन विवरण को सुरक्षित रखें।

    • रिजल्ट जारी होते ही हजारों उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट की जांच में लग जाते हैं ऐसे में वेबसाइट स्लो होना आम बात हैं घबराएं नहीं।

    • एक बार में रिजल्ट डाउनलोड नहीं हो रहा है तो निरंतर प्रयास करते रहें।

    • इंटरनेट की स्पीड ठीक रखें।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    Maha SET Application Date

    2 Jun'26 - 3 Jul'26 (Online)

    Ongoing Dates
    AP TET Others

    5 Jun'26 - 5 Jul'26 (Online)