Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार जीविका एडमिट कार्ड 2025 जारी (Bihar JEEVIKA Admit Card 2025 Out) - जीविका हॉल टिकट@brlps.in
    • लेख
    • बिहार जीविका एडमिट कार्ड 2025 जारी (Bihar JEEVIKA Admit Card 2025 Out) - जीविका हॉल टिकट@brlps.in

    बिहार जीविका एडमिट कार्ड 2025 जारी (Bihar JEEVIKA Admit Card 2025 Out) - जीविका हॉल टिकट@brlps.in

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 04 Dec 2025, 05:05 PM IST
    Trusted Source Image

    बिहार जीविका एडमिट कार्ड 2025 जारी (Bihar JEEVIKA Admit Card 2025 Out) - बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन सोसाइटी (BRLPS) ने 13 नवंबर को बिहार जीविका एडमिट कार्ड 2025 जारी किया। जिन उम्मीदवारों ने ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर, आजीविका विशेषज्ञ, क्षेत्र समन्वयक आदि पदों के लिए आवेदन किया है, वे अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करके आधिकारिक वेबसाइट brlps.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार जीविका परीक्षा 19 नवंबर से जारी है, जिसका आयोजन 15 दिसंबर तक पद के अनुसार किया जाएगा। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से 2747 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।
    बिहार जीविका एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर जाएं

    This Story also Contains

    1. बिहार जीविका भर्ती परीक्षा 2025 (Bihar JEEVIKA recruitment exam 2025) - एक नजर
    2. Bihar Jeevika Admit Card कैसे डाउनलोड करें
    3. बिहार जीविका एडमिट कार्ड में दर्ज विवरण
    4. बिहार जीविका भर्ती 2025 - पदों की संख्या
    बिहार जीविका एडमिट कार्ड 2025 जारी (Bihar JEEVIKA Admit Card 2025 Out) - जीविका हॉल टिकट@brlps.in
    बिहार जीविका एडमिट कार्ड 2025 जारी (Bihar JEEVIKA Admit Card 2025 Out) - जीविका हॉल टिकट@brlps.in

    21 नवंबर को ब्लॉक आईटी एग्जीक्यूटिव पद के लिए परीक्षा हुई। 19 नवंबर को अकाउंट पद के लिए परीक्षा हुआ था। सटीक परीक्षा तिथि की जानकारी उम्मीदवार के एडमिट कार्ड में मिलेगी। बिहार जीविका वेकेंसी 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को बिहार जीविका एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अपने एडमिट कार्ड में दर्ज विवरणों की जांच अवश्य कर लेनी चाहिए। अगर किसी भी तरह की गलती या त्रुटि दिखे तो तुरंत विभाग से संपर्क करें।

    बिहार जीविका एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसे उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र पर एक वैलिड फोटो आईडी के साथ ले जाना होगा। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, अभिभावक का नाम, रोल नंबर, परीक्षा का नाम, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तिथि व समय आदि का उल्लेख होता है।

    बिहार जीविका भर्ती परीक्षा 2025 (Bihar JEEVIKA recruitment exam 2025) - एक नजर

    मुख्य बिंदुविवरण

    बिहार जीविका भर्ती निकाय का नाम

    बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन सोसाइटी (बीआरएलपीएस)

    आधिकारिक वेबसाइट

    brlps.in

    परीक्षा का नाम

    बिहार जीविका भर्ती परीक्षा 2025

    कुल रिक्त पदों की संख्या

    2747

    पद का नाम

    बीपीएम, आजीविका विशेषज्ञ, क्षेत्र समन्वयक, लेखाकार, आदि।

    एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि

    13 नवंबर 2025

    बिहार जीविका परीक्षा तिथि

    19 नवंबर से 15 दिसंबर 2025 कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी)

    Bihar Jeevika Admit Card कैसे डाउनलोड करें

    उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन कर बिहार जीविका एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं -

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट brlps.in पर जाएं।

    • अब “जीविका 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड” लिंक पर क्लिक करें।

    • अपना आवेदन क्रमांक और पासवर्ड दर्ज करें।

    • इसके बाद लॉगिन या सबमिट पर क्लिक करें।

    • अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

    • नाम, फोटो, परीक्षा तिथि और केंद्र का पता जैसी सभी जानकारी सत्यापित करें।

    • परीक्षा के दिन के लिए एक रंगीन प्रति डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    बिहार जीविका एडमिट कार्ड और पदवार मॉक टेस्ट लिंक-

    1763029569164

    बिहार जीविका एडमिट कार्ड में दर्ज विवरण

    बिहार जीविका एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, समय, परीक्षा केंद्र का पता और जरूरी निर्देश दिए गए हैं। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार की जानकारी के साथ-साथ परीक्षा केंद्र का विवरण भी होता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद सभी जानकारी ध्यान से जांच लें।

    • उम्मीदवार का नाम
    • रजिस्ट्रेशन / रोल नंबर
    • पिता / अभिभावक का नाम
    • फोटो और सिग्नेचर
    • परीक्षा का नाम और कोड
    • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
    • परीक्षा की तारीख और समय
    • परीक्षा की अवधि
    • निर्देश और गाइडलाइन

    बिहार जीविका भर्ती परीक्षा शेड्यूल देखें -

    1763029569207

    बिहार जीविका भर्ती 2025 - पदों की संख्या

    बिहार जीविका भर्ती 2025 परीक्षा के माध्यम से 2747 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। नीचे दी गई तालिका में उम्मीदवार पदवार रिक्त सीटों की संख्या देख सकते हैं-

    बिहार जीविका पद का नाम

    पदों की संख्या

    ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर (BPM)

    73

    कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर

    1177

    एरिया कोऑर्डिनेटर

    374

    अकाउंटेंट (DPCU/BPIU)

    167

    ऑफिस असिस्टेंट (DPCU/BPIU)

    187

    आजीविका विशेषज्ञ

    235

    ब्लॉक आईटी एग्जीक्यूटिव

    534

    कुल

    2747

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: बिहार जीविका भर्ती परीक्षा कब होगी?
    A:

    बिहार जीविका भर्ती परीक्षा का आयोजन 19 नवंबर से 15 दिसंबर तक पद के अनुसार हो रहा है।

    Q: कम्युनिटी कॉर्डिनेटर की परीक्षा कब है?
    A:

    बिहार जीविका कम्युनिटी कॉर्डिनेटर की परीक्षा 4 से 15 दिसंबर 2025 तक होगी।

    Q: बिहार जीविका ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर की परीक्षा कब होगी?
    A:

    बिहार जीविका ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर भर्ती परीक्षा की तिथि 22 से 26 नवंबर 2025 है।

    Articles
    Upcoming Competition Exams