Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 (Bihar Police Constable exam 2025): पीईटी (समाप्त), फाइनल रिजल्ट (जल्द)
    • लेख
    • बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 (Bihar Police Constable exam 2025): पीईटी (समाप्त), फाइनल रिजल्ट (जल्द)

    बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 (Bihar Police Constable exam 2025): पीईटी (समाप्त), फाइनल रिजल्ट (जल्द)

    Kunal solankiUpdated on 12 Mar 2026, 11:32 AM IST

    बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 (Bihar Police Constable Recruitment exam 2025): केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (CSBC) द्वारा बिहार पुलिस कांस्टेबल पीईटी परीक्षा 11 मार्च 2026 को समाप्त हो गई। बिहार कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन 15 दिसंबर 2025 से शुरू हुआ था जो कई चरणों में 11 मार्च तक आयोजित हुआ। बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा (Bihar police constable written exam in Hindi) में सफल उम्मीदवारों के लिए बिहार पुलिस कांस्टेबल पीईटी एडमिट कार्ड 24 नवंबर को जारी कर दिया गया था। उम्मीदवार परीक्षा की तिथि तक शारीरिक दक्षता परीक्षा एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकते थे। बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा परिणाम 26 सितंबर 2025 को जारी किया गया था। अब जल्द ही बिहार पुलिस कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं।
    1764044183757

    This Story also Contains

    1. बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 - मुख्य तिथियां
    2. बिहार पुलिस वैकेंसी 2025 तारीख (Bihar Police Vacancy 2025 Date)
    3. बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 आवेदन प्रक्रिया
    4. बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 आवेदन शुल्क
    5. बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 - शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा
    6. बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 - मापदंड
    7. बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025
    8. बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि 2025
    9. बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025
    10. बिहार पुलिस कांस्टेबल चयन प्रक्रिया 2025
    11. बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 - तैयारी टिप्स
    बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 (Bihar Police Constable exam 2025): पीईटी (समाप्त), फाइनल रिजल्ट (जल्द)
    बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025


    इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से 19838 पुरुष और महिला कांस्टेबल की बहाली की जाएगी। बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल पदों के लिए आयोजित परीक्षा (विज्ञापन संख्या 01/2025) का विज्ञापन आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जारी किया गया था।

    लेटेस्ट - सीएसबीसी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार बिहार पुलिस कांस्टेबल जेल वार्डर भर्ती 2025 (Bihar Police Constable Recruitment 2025) में मद्य निषेध सिपाही के लिए 1603, जेल वार्डर के लिए 2417, चलंत दस्ता सिपाही के लिए 108 रिक्तियों पर भर्ती निकली है। बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती आवेदन 2025 की तिथि 6 अक्टूबर से 5 नवंबर 2025 थी। परीक्षा तिथि जल्द जारी की जाएगी।

    लोगों ने ये भी देखा-

    बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 - मुख्य तिथियां

    बिहार पुलिस में नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 (Bihar Police Constable Vacancy 2025) एक सुनहरा अवसर है। नीचे दी गई तालिका की सहायता से उम्मीदवार एक नजर में बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    बिहार पुलिस वैकेंसी 2025 तारीख (Bihar Police Vacancy 2025 Date)

    कार्यक्रम

    बिहार पुलिस वैकेंसी तिथि (Bihar Police Vacancy Date)

    बिहार पुलिस 2025 सिपाही भर्ती अधिसूचना तिथि (Bihar Police 2025 sipahi Notification Date)

    11 मार्च, 2025

    बिहार पुलिस 2025 सिपाही आवेदन पत्र जारी (Bihar Police 2025 Application Form)

    18 मार्च, 2025

    बिहार पुलिस कांस्टेबल 2025 आवेदन पत्र अंतिम तिथि (Bihar Police Constable 2025 Application Form Last Date)

    18 अप्रैल, 2025
    25 अप्रैल 2025

    बिहार पुलिस सिपाही भर्ती सिटी इंटिमेशन स्लिप 202520 जून 2025
    बिहार पुलिस सिपाही 2025 एडमिट कार्ड (Bihar Police Constable 2025 Admit Card) डाउनलोड की आरंभ तिथि

    9 जुलाई से 27 जुलाई 2025

    बिहार पुलिस सिपाही 2025 एडमिट कार्ड (Bihar Police Constable 2025 Admit Card) डाउनलोड की अंतिम तिथि16 जुलाई से 3 अगस्त 2025
    बिहार पुलिस सिपाही 2025 परीक्षा तिथि (Bihar Police Constable 2025 Exam Date)

    16 जुलाई से 3 अगस्त 2025
    (दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक)

    बिहार पुलिस कांस्टेबल 2025 लिखित परीक्षा रिजल्ट (Bihar Police Constable 2025 written Result)

    26 सितंबर 2025

    बिहार पुलिस कांस्टेबल 2025 पीईटी एडमिट कार्ड (Bihar Police Constable 2025 PET Date)

    24 नवंबर 2025


    बिहार पुलिस कांस्टेबल 2025 पीईटी डेट (Bihar Police Constable 2025 PET Date)
    15 दिसंबर 2025 से
    बिहार पुलिस कांस्टेबल 2025 रिजल्ट (Bihar Police Constable 2025 Result)

    सूचित किया जाएगा


    बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 आवेदन प्रक्रिया

    उम्मीदवार सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती आवेदन 2025 (Bihar Police Constable Recruitment 2025 Application ) करने की चरणवार प्रक्रिया नीचे बताई है।

    • सबसे पहले सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
    • उसके बाद होम पेज पर जाएं।
    • अब Apply Online for the Post of Constable (Advt. No. 01/2025) लिंक पर क्लिक करें।
    • उसके बाद नई विंडो खुलेगी, वहां पंजीकरण करके आवेदन पत्र में विवरण दर्ज कर लें,
    • अंत में सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

    ये भी देखें-

    बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 आवेदन शुल्क

    उम्मीदवारों के लिए बिहार पुलिस भर्ती आवेदन शुल्क 2025 (Bihar Police Constable 2025 Application Fee ) तय किए गए हैं। सभी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए निर्धारित किए गए हैं। बिना आवेदन शुल्क भुगतान के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

    बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 - शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा

    जो उम्मीदवार बिहार पुलिस में नौकरी करने करने के इच्छुक हैं वे आवेदन करने से पहले बिहार पुलिस कांस्टेबल 2025 - पात्रता मानदंड (Bihar Police Constable, Jail Warder Eligibility 2025) की जांच आवश्य कर लें। उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्था से 12वीं (इंटरमीडिएट) या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट दी गई है।

    बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 - मापदंड

    बिहार पुलिस कांस्टेबल 2025 में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों का निम्नलिखित मापदंड है। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की जांच करें।

    बिहार पुलिस कांस्टेबल : शारीरिक मापदंड

    कैटेगरी

    ऊंचाई

    सीना (न्यूनतम बिना फुलाये)

    सीना (न्यूनतम फुलाकर)

    अनारक्षित, पिछड़ा वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए

    165 से.मी.

    81 से.मी.

    86 से.मी.

    अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए

    160 से.मी.

    81 से.मी.

    86 से.मी.

    अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजातियों के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए

    160 से.मी.

    79 से.मी.

    84 से.मी.

    सभी वर्गों की महिला अभ्यर्थियों के लिए

    155 से.मी.

    लागू नहीं

    लागू नहीं

    बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025

    किसी भी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एक बेहद जरूरी दस्तावेज होता है। इसके बिना किसी भी उम्मीदवार के लिए परीक्षा में बैठना मुश्किल है। सीएसबीसी द्वारा बिहार कांस्टेबल एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। उम्मीदवार परीक्षा से कुछ दिन पहले बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि इत्यादि जानकारी उल्लिखित होती है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उसमें उल्लिखित विवरण की जांच अवश्य करें।

    बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि 2025

    सीएसबीसी द्वारा बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 16 जुलाई से 3 अगस्त 2025 तक हुआ। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड ले जाना आवश्यक होता है। परीक्षा दिवस निर्देश के अनुसार उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम से कम से कम आधा घंटा पहले पहुंच जाना चाहिए।

    बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025

    बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 ऑनलाइन मोड में 26 सितंबर 2025 को जारी किया गया। उम्मीदवार अपने लॉगइन क्रेडेंशियल का उपयोग करके रिजल्ट देख सकते हैं। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए बुलाया जाता है। बिहार पुलिस कांस्टेबल पीईटी का आयोजन 15 दिसंबर से होगा। पीईटी के साथ ही दस्तावेज सत्यापन भी होगा।

    बिहार पुलिस कांस्टेबल चयन प्रक्रिया 2025

    बिहार सिपाही भर्ती के लिए परीक्षा में तीन चरण होंगे। पहला चरण लिखित परीक्षा , दूसरा शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और अंत में दस्तावेज सत्यापन होगा।

    बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 - तैयारी टिप्स

    बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 (Bihar Police Constable Vacancy 2025) में सफलता पाने के लिए सही रणनीति, सिलेबस की समझ और नियमित अभ्यास बेहद ज़रूरी है। बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 लिखित परीक्षा (Bihar Police Constable Written Exam 2025) हेतु विभिन्न विषयों जैसे गणित, सामान्य ज्ञान, विज्ञान इत्यादि जैसे विषयों पर प्रश्न पूछे जाते हैं।

    • परीक्षा पैटर्न समझें – विषयवार अंक और समय का विश्लेषण करें।
    • सिलेबस पढ़ें – सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, विज्ञान और गणित पर फोकस करें।
    • स्टडी प्लान बनाएं – रोज़ाना 6–8 घंटे पढ़ाई और साप्ताहिक रिवीजन करें।
    • पिछले पेपर हल करें – प्रश्नों की कठिनाई और समय प्रबंधन सीखें।
    • नोट्स बनाएं – रिवीजन के लिए संक्षिप्त नोट्स तैयार करें।
    • फिटनेस बनाए रखें – शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती आवेदन 2025 कैसे करें?
    A:

    बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 आवेदन करने की प्रक्रिया उपर्युक्त लेख में दी गई है।

    Q: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 में आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
    A:

    बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 में आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2025 थी।

    Q: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 में कुल कितनी वैकेंसी है?
    A:

    बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 में कुल 19838 वैकेंसी है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    TNTET Application Date

    18 Feb'26 - 10 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Bihar Judicial Service Examination Application Date

    25 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPEB Jail Prahari Application Date

    28 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)