यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट आवेदन पत्र 2026- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा यूपी वेटनरी फार्मासिस्ट आवेदन लिंक 2026 (up veterinary pharmacist application process 2026) 14 सितंबर को जारी किया गया। यूपी वेटरनरी फार्मासिस्ट आवेदन अंतिम तिथि 5 अक्टूबर समाप्त हो चुकी है। प्राधिकरण द्वारा 14 अगस्त को यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट भर्ती 2026 के लिए अधिसूचना जारी की गई। किसी उम्मीदवार को यदि अपने आवेदन पत्र में संशोधन करना हो तो वे अब अंतिम तिथि 12 अक्टूबर तक कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सहायता के लिए इस पेज पर भी यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट आवेदन लिंक उपलब्ध कराया गया है।
यूपी वेटरनरी फार्मासिस्ट आवेदन लिंक
This Story also Contains
यूपीएसएसएससी पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट आवेदन पत्र कैसे भरें, क्या प्रक्रिया है.. इन सभी प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए उम्मीदवार लेख को पूरा पढ़ें। आगे लेख में यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट आवेदन 2026 संबंधित लेटेस्ट अपडेट दी गई है।
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका की सहायता से यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट एप्लीकेशन लिंक 2026 से संबंधित तिथियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
मुख्य बिंदु | विवरण |
आधिकारिक वेबसाइट | upsssc.gov.in |
यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट आवेदन पत्र 2026 | 14 सितंबर 2026 |
यूपी पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट आवेदन अंतिम तिथि 2026 | 5 अक्टूबर 2026 |
वेटनरी फार्मासिस्ट आवेदन संशोधन अंतिम तिथि | 12 अक्टूबर 2026 |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क | 25 रुपए |
पात्रता | पद के लिए निर्धारित अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य शर्तें पूरी करना |
आयु सीमा | 18-40 वर्ष (आरक्षित वर्ग के लिए नियमानुसार छूट) |
उत्तर प्रदेश जॉब्स 2026 देखें ।
यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, हिंदी भाषा का ज्ञान और आयु सीमा पूरी करना अनिवार्य है। भर्ती में वेटनरी फार्मेसी में डिप्लोमा के साथ संबंधित आवश्यक योग्यता मांगी गई है। वहीं, प्रादेशिक सेना में सेवा या NCC का ‘B’ प्रमाण-पत्र रखने वाले अभ्यर्थियों को समान परिस्थितियों में अधिमान दिया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता
वेटनरी फार्मासिस्ट पद के लिए अभ्यर्थी के पास निम्नलिखित अनिवार्य योग्यताएं होनी चाहिए:
योग्यता | विवरण |
इंटरमीडिएट | उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट परीक्षा जीव विज्ञान विषय के साथ उत्तीर्ण या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष परीक्षा |
डिप्लोमा | भारत में विधि द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय/संस्था से वेटनरी फार्मेसी में 2 वर्ष 3 माह का डिप्लोमा |
पंजीकरण | सक्षम परिषद या संस्थान में पंजीकृत होना |
हिंदी भाषा | देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान |
पंजीकरण संबंधी महत्वपूर्ण नोट: विज्ञापन के अनुसार, वर्तमान में उत्तर प्रदेश में वेटनरी फार्मासिस्ट के पंजीकरण के लिए वेटनरी फार्मेसी काउन्सिल अस्तित्व में नहीं है। इसलिए फिलहाल पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है।
उम्मीदवा नीचे दी गई तालिका की सहायता से यूपी फारमासिस्ट वेटनरी आवेदन 2026 के लिए आयु सीमा की जांच कर सकते हैं।
आयु मानदंड | विवरण |
न्यूनतम आयु | 18 वर्ष |
अधिकतम आयु | 40 वर्ष |
आयु में छूट | SC, ST तथा सरकार द्वारा अधिसूचित अन्य श्रेणियों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट |
यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट भर्ती 2026 के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाना है। उम्मीदवार नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करके यूपीएसएसएससी वेटनरी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
सबसे पहले उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं और ऑनलाइन आवेदन वाले सेक्शन को खोलें।
विज्ञापन संख्या 18-परीक्षा/2026, वेटनरी फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा (PET-2025)/18 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
आयोग की ऑनलाइन प्रणाली में उपलब्ध पंजीकरण/लॉगिन विकल्प के माध्यम से अपनी आवश्यक जानकारी दर्ज करके आगे बढ़ें।
आवेदन में मांगी गई PET-2025 से संबंधित जानकारी भरें। अभ्यर्थी का PET-2025 में शामिल होना और स्कोर कार्ड होना आवश्यक है।
नाम, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम, पता और अन्य व्यक्तिगत जानकारी सावधानीपूर्वक दर्ज करें। जानकारी दस्तावेजों के अनुसार ही भरें।
इंटरमीडिएट (जीव विज्ञान) तथा वेटनरी फार्मेसी में 2 वर्ष 3 माह के डिप्लोमा से संबंधित मांगी गई जानकारी भरें।
अपनी लागू श्रेणी, आरक्षण संबंधी जानकारी और अन्य मांगे गए विवरण दर्ज करें। यदि अधिमानी योग्यता लागू है, तो उसकी जानकारी भी भरें।
निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें। भुगतान पूरा करने के बाद शुल्क के बैंक द्वारा समायोजन की स्थिति सुनिश्चित करें।
आवेदन सबमिट करने से पहले सभी विवरणों को अच्छी तरह जांच लें।
सभी जानकारी सही होने पर आवेदन अंतिम रूप से सबमिट करें। शुल्क का बैंक द्वारा समायोजन होने के बाद आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
Upsssc द्वारा यूपी वेटनरी फार्मासिस्ट आवेदन लिंक 2026 अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया। उम्मीदवारों की सहायता के लिए इस पेज पर भी यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट आवेदन लिंक 2026 उपलब्ध कराया गया है।

Frequently Asked Questions (FAQs)
आयोग द्वारा यूपी वेटनरी फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा के लिए आयु सीमा 18-40 वर्ष तय की गई है वहीं आरक्षित वर्ग के लिए नियमानुसार छूट दी गई है।
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 19th Oct '26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee
Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement
Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026
Leading Design College | 95% Placement Record | Merit-cum-Means Scholarships for Deserving Students
NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide