Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपीएसएसएससी तकनीकी सहायक ग्रुप-सी परीक्षा 2026: आंसर की (जारी)
    • लेख
    • यूपीएसएसएससी तकनीकी सहायक ग्रुप-सी परीक्षा 2026: आंसर की (जारी)

    यूपीएसएसएससी तकनीकी सहायक ग्रुप-सी परीक्षा 2026: आंसर की (जारी)

    Kunal solankiUpdated on 12 Aug 2026, 12:48 PM IST

    यूपीएसएसएससी तकनीकी सहायक ग्रुप-सी परीक्षा 2026 (upsssc Technical Assistant Group C Exam 2026): उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (upsssc) द्वारा यूपी तकनीकी सहायक आंसर की 2026 जारी कर दी गई है। उम्मीदवार प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के साथ इस पेज के माध्यम से भी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
    यूपी तकनीकी सहायक ग्रुप सी आंसर की डाउनलोड लिंक
    1786518957032

    This Story also Contains

    1. यूपीएसएसएससी तकनीकी सहायक ग्रुप-सी परीक्षा 2026- एक नजर
    2. यूपीएसएसएससी तकनीकी सहायक ग्रुप-सी परीक्षा 2026- महत्वपूर्ण तिथियां
    3. यूपी कृषि तकनीकी सहायक ग्रुप-सी परीक्षा 2026- पात्रता
    4. यूपीएसएसएससी तकनीकी सहायक ग्रुप-सी भर्ती 2026 – ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
    5. यूपीएसएसएससी तकनीकी सहायक ग्रुप-सी भर्ती 2026- आवेदन सुधार
    6. यूपीएसएसएससी तकनीकी सहायक ग्रुप -सी मुख्य परीक्षा पैटर्न 2026 (up technical assistant group c exam pattern 2026)
    7. यूपीएसएसएससी तकनीकी सहायक ग्रुप-सी परीक्षा 2026 सिलेबस
    8. यूपीएसएसएससी तकनीकी सहायक ग्रुप-सी परीक्षा 2026 एडमिट कार्ड
    9. यूपीएसएसएससी तकनीकी सहायक ग्रुप-सी परीक्षा 2026 आंसर की
    यूपीएसएसएससी तकनीकी सहायक ग्रुप-सी परीक्षा 2026: आंसर की (जारी)
    यूपीएसएसएससी तकनीकी सहायक ग्रुप-सी परीक्षा 2026

    यूपी तकनीकी सहायक मुख्य परीक्षा 9 अगस्त को सफलतापूर्वक आयोजित की गई। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए यूपी तकनीकी सहायक प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया था। तकनीकी सहायक भर्ती परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर एग्जामिनेशन सेगमेंट के माध्यम से प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते थे। इससे पहले 31 जुलाई को, परीक्षा शहरों की जानकारी के लिए upsssc.gov.in पर तकनीकी सहायक सिटी स्लिप जारी की गई थी। यूपी तकनीकी सहायक एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए मुख्य परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क जमा करना अनिवार्य है।
    1785929969340


    आयोग ने 20 जुलाई को परीक्षा शुल्क के संबंध में अधिसूचना जारी कर बताया था कि मुख्य परीक्षा हेतु चयनित उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क जमा करना अनिवार्य है। जो उम्मीदवार परीक्षा शुल्क का भुगतान करेंगे केवल वे ही प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। आरक्षित वर्ग के लिए 80 रुपए और सामान्य वर्ग के लिए 200 रुपए परीक्षा शुल्क तय किया गया है। इससे पहले, आयोग द्वारा 2 जुलाई को यूपी तकनीकी सहायक मुख्य परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी की गई थी। यूपी तकनीकी सहायक मुख्य परीक्षा 2026 के लिए कुल 63393 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
    1784606324036

    यूपीएसएससी तकनीकी सहायक मुख्य परीक्षा अधिसूचना देखें-


    1783061136189

    यूपी तकनीकी सहायक आवेदन पत्र 2026 में संशोधन करने की अंतिम तिथि 18 जून थी। वहीं यूपी तकनीकी सहायक ग्रुप सी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 जून थी। आयोग द्वारा कृषि विभाग में तकनीकी सहायक ग्रुप-सी परीक्षा 2026 (upsssc Technical Assistant Group C Exam 2026) के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 मई से जारी की गई थी। उम्मीदवारों की सहायता के लिए इस पेज पर भी यूपीएसएसएससी ग्रुप सी भर्ती 2026 (upsssc group c bharti 2026) में आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया गया । यूपीएसएसएससी तकनीकी सहायक ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा आवेदन सुधार डायरेक्ट लिंक (समाप्त)

    जानकारी के लिए बता दें कि आयोग द्वारा यूपीएसएसएससी तकनीकी सहायक ग्रुप-सी परीक्षा 2026 के माध्यम से तकनीकी सहायक ग्रुप-सी के कुल 2759 पदों पर चयन किया जाएगा। आयोग द्वारा जारी यूपी तकनीकी सहायक ग्रुप-सी भर्ती 2026 के बारें में विस्तार से जानने के लिए उम्मीदवार लेख को पूरा पढ़ें।

    यूपीएसएसएससी तकनीकी सहायक ग्रुप-सी परीक्षा 2026- एक नजर

    उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका की सहायता से यूपीएसएसएससी तकनीकी सहायक ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एक नजर में प्राप्त कर सकते हैं।

    UPSSSC तकनीकी सहायक ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा -एक नजर

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    भर्ती परीक्षा आयोजित करने वाले बोर्ड का नाम

    उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)

    भर्ती विज्ञापन संख्या

    06-परीक्षा/2026

    भर्ती परीक्षा का नाम

    यूपीएसएसएससी प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा 2026

    यूपीएसएसएससी तकनीकी सहायक ग्रुप-सी रिक्तियां

    2759 पद

    पात्रता

    PET-2025 उत्तीर्ण अभ्यर्थी

    परीक्षा का प्रकार

    वस्तुनिष्ठ प्रश्न (बहुविकल्पीय प्रश्न)

    कुल सवाल

    100

    कुल मार्क

    100

    अवधि

    2 घंटे

    चयन प्रक्रिया

    • पीईटी स्कोर (यूपी पीईटी)

    • मुख्य परीक्षा (यूपीएसएसएससी अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा)

    • दस्तावेज़ सत्यापन

    नकारात्मक अंकन

    प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।

    यूपीएसएसएससी तकनीकी सहायक ग्रुप-सी परीक्षा 2026- महत्वपूर्ण तिथियां

    यूपीएसएसएससी प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 मई से जारी की गई थी। यूपी Agriculture Technical Assistant के लिए परीक्षा 9 अगस्त को आयोजित होगी। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में तकनीकी सहायक ग्रुप-सी भर्ती संबंधी मुख्य तिथियां देख सकते हैं।

    मुख्य इवेंट

    तिथियां

    यूपीएसएसएससी प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी परीक्षा अधिसूचना

    24 मार्च 2026

    यूपीएसएसएससी तकनीकी सहायक समूह-ग परीक्षा 2026 ऑनलाइन आवेदन आरंभ

    22 मई 2026

    यूपीएसएसएससी एजीटीए भर्ती 2026 अंतिम तिथि

    11 जून 2026

    आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि

    18 जून 2026

    यूपीएसएसएससी तकनीकी सहायक एडमिट कार्ड
    5 अगस्त 2026
    यूपी प्राविधिक सहायक परीक्षा 20269 अगस्त 2026
    यूपी प्राविधिक सहायक प्रोविजनल आंसर की 2026
    11 अगस्त 2026

    यूपी कृषि तकनीकी सहायक ग्रुप-सी परीक्षा 2026- पात्रता

    प्राधिकरण द्वारा उम्मीदवारों के लिए पात्रता मानदंड तय किए गए हैं जिसकी विस्तार से चर्चा लेख में की गई है। यूपीएसएसएससी तकनीकी सहायक ग्रुप-सी परीक्षा 2026 के लिए मुख्य पात्रता यूपी पीईटी उत्तीर्ण होना है। इसके बाद पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता का निर्धारण किया जाता है। यूपीएसएसएससी अवर अधीनस्थ सेवा भर्ती पात्रता मानदंड की विस्तृत जानकारी नीचे तालिका में देख सकते हैं।

    यूपी कृषि तकनीकी सहायक ग्रुप-सी परीक्षा 2026- पात्रता (Upsssc Agriculture Technical Assistant Group C Exam eligibility 2026)

    मानदंड

    विवरण

    शैक्षिक योग्यता

    PET-2025 (प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा) उत्तीर्ण होना अनिवार्य। इसके साथ ही निर्धारित शैक्षणिक योग्यता

    आयु सीमा

    21-40 वर्ष (01 जुलाई को)

    आयु छूट

    SC/ST – 5 वर्ष, OBC – 5 वर्ष, PwD – 15 वर्ष (राज्य सरकार के नियमानुसार)

    राष्ट्रीयता

    भारतीय नागरिक

    यूपीएसएसएससी तकनीकी सहायक ग्रुप-सी भर्ती 2026 – ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

    How To apply for upsssc technical assistant group c exam 2026

    1. यूपीएसएसएससी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं

    2. Live Advertisement Segment में विज्ञापन पर क्लिक करें, नया पेज खुलेगा

    3. यूपीएसएसएससी तकनीकी सहायक ग्रुप-सी आवेदन पत्र 2026 भरने के लिए यूपी पीईटी -2025 रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करें

    4. आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत सूचनाएं भरें – नाम, पिता/पति का नाम, माता का नाम, श्रेणी, EWS, विवरण आदि

    5. विज्ञापित पदों में से आवेदन करने वाले पद/पदों को चुनें

    6. फोटो तथा हस्ताक्षर अपलोड करें

    7. वेरिफिकेशन कोड दर्ज करने के बाद “सबमिट” बटन पर क्लिक करें

    8. यूपीएसएसएससी तकनीकी सहायक ग्रुप-सी 2026 आवेदन प्रक्रिया शुल्क 25 रुपये का भुगतान करें ।

    9. आगे के संदर्भ के लिए आवेदन-पत्र का प्रिंटआउट निकाल लें

    यूपीएसएसएससी तकनीकी सहायक ग्रुप-सी भर्ती 2026- आवेदन सुधार

    यूपीएसएसएससी द्वारा तकनीकी सहायक ग्रुप-सी भर्ती 2026 (upsssc technical assistant group c bharti 2026) आवेदन में सुधार की अंतिम तिथि 18 जून 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन करने के बाद यूपीएसएसएससी तकनीकी सहायक ग्रुप-सी आवेदन पत्र 2026 का प्रिंटआउट लेकर उम्मीदवारों को उसमें दर्ज विवरण की जांच करनी चाहिए। अगर आवेदन पत्र में कोई त्रुटि हो तो प्राधिकरण के आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन क्रेडेंशियल के माध्यम से यूपीएसएसएससी तकनीकी सहायक आवेदन पत्र 2026 में सुधार कर सकते हैं।

    1780463062286

    यूपीएसएसएससी तकनीकी सहायक ग्रुप -सी मुख्य परीक्षा पैटर्न 2026 (up technical assistant group c exam pattern 2026)

    आयोग द्वारा यूपीएसएसएससी तकनीकी सहायक ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा 2026 के लिए एग्जाम पैटर्न निर्धारित किया गया है। इसके अनुसार कुल प्रश्न 100 अंको के होगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक काटा जाएगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे तय की गई है।


    1780463062315

    यूपीएसएसएससी तकनीकी सहायक ग्रुप-सी परीक्षा 2026 सिलेबस

    किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए संबंधित परीक्षा सिलेबस की जानकारी होना बेहद आवश्यक है। इससे वे अपनी तैयारी को सही दिशा प्रदान कर सकते हैं। आयोग द्वारा यूपीएसएसएससी तकनीकी सहायक ग्रुप-सी परीक्षा 2026 सिलेबस (upsssc technical assistant syllabus 2026) की जानकारी अधिसूचना में दी गई है।

    यूपीएसएसएससी तकनीकी सहायक ग्रुप-सी परीक्षा 2026 एडमिट कार्ड

    प्राधिकरण द्वारा यूपीएसएसएससी तकनीकी सहायक ग्रुप-सी परीक्षा 2026 एडमिट कार्ड (upsssc technical assistant admit card 2026) ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपना लॉगइन विवरण दर्ज करके यूपी तकनीकी सहायक ग्रुप- सी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड में उल्लिखित विवरणों की जांच आवश्य करें और कोई त्रुटि होने पर समय रहते प्राधिकरण से संपर्क करें।

    यूपीएसएसएससी तकनीकी सहायक ग्रुप-सी परीक्षा 2026 आंसर की

    आयोग द्वारा यूपीएसएसएससी तकनीकी सहायक आंसर की 2026 अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। यूपीएसएसएससी तकनीकी सहायक आंसर की2026 दो चरणों में जारी की जाती है। सबसे पहले यूपीएसएसएससी तकनीकी सहायक प्रोविजनल आंसर की 2026 (upsssc technical assistant provisional answer key 2026) जारी की जाएगी। इस पर किसी उम्मीदवार को आपत्ति हो तो वे निर्धारित समय पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। इसके बाद यूपीएसएसएससी तकनीकी सहायक फाइनल आंसर की 2026 जारी की जाती है।

    Upcoming Competition Exams