Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी टीजीटी फाइनल रिजल्ट जारी 2026 (UP TGT Final Result 2026 Out): संशोधित रिजल्ट डाउनलोड @upessc.up.gov.in
    • लेख
    • यूपी टीजीटी फाइनल रिजल्ट जारी 2026 (UP TGT Final Result 2026 Out): संशोधित रिजल्ट डाउनलोड @upessc.up.gov.in

    यूपी टीजीटी फाइनल रिजल्ट जारी 2026 (UP TGT Final Result 2026 Out): संशोधित रिजल्ट डाउनलोड @upessc.up.gov.in

    Kunal solankiUpdated on 27 Aug 2026, 10:28 AM IST

    यूपी टीजीटी रिजल्ट 2026- उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा 26 अगस्त को संस्कृत विषय का भी संशोधित रिजल्ट एवं कटऑफ अंक जारी कर दिए गए। इससे पहले विज्ञापन संख्या 01/2022 के अंतर्गत सेकेंडरी एड्यूकेशन का संशोधित रिजल्ट 23 अगस्त को जारी किया गया। माननीय उच्च न्यायालय में लंबित विवाद के आलोक में हिंदी, संस्कृत एवं अंग्रेजी विषय को छोड़कर अन्य सभी विषयों का संशोधित परीणाम जारी किया गया था। यूपीटीजीटी रिजल्ट के साथ साथ यूपी टीजीटी कटऑफ अंक भी जारी किए गए हैं। उम्मीदवारों की सहायता के लिए इस पेज पर भी यूपीटीजीटी रिजल्ट लिंक 2026 (UP TGT Result Link 2026) उपलब्ध कराया गया है।
    यूपी टीजीटी रिजल्ट डाउनलोड लिंक
    1787715981310

    This Story also Contains

    1. यूपी टीजीटी रिजल्ट 2026 - अवलोकन (Up TGT Result 2026 Overview in hindi)
    2. यूपी टीजीटी रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें? (How To Check UP TGT Result 2026)
    3. यूपी टीजीटी रिजल्ट 2026 - बाद की प्रक्रिया
    4. यूपी टीजीटी रिजल्ट 2026 कब आएगा? (UP TGT Result 2026 Kab Ayega)
    5. यूपी टीजीटी रिजल्ट पीडीएफ 2026 में रिजल्ट कैसे जांचे ?
    6. यूपी टीजीटी रिजल्ट 2026 पीडीएफ में उल्लिखित विवरण
    यूपी टीजीटी फाइनल रिजल्ट जारी 2026 (UP TGT Final Result 2026 Out): संशोधित रिजल्ट डाउनलोड @upessc.up.gov.in
    यूपी टीजीटी रिजल्ट जारी 2026

    संस्कृत विषय का संशोधित रिजल्ट-
    1787806733890


    प्राधिकरण द्वारा 28 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (UPTGT) 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी किया गया । आयोग ने अर्हता और दस्तावेज सत्यापन के बाद विषयवार फाइनल रिजल्ट के साथ कटऑफ भी जारी किया। उम्मीदवार यूपीईएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर यूपी टीजीटी फाइनल रिजल्ट 2026 (UP TGT Result 2026) डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले 30 जून को उत्तर प्रदेश प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (UPTGT) 2022 का परिणाम जारी किया था। जिसमें 1.5 लाख अभ्यर्थियों को अर्हता और दस्तावेज सत्यापन के लिए चयन किया गया था। बता दें कि यूपी टीजीटी परीक्षा 3 और 4 जून को आयोजित की गई थी।
    1785241737663

    आयोग द्वारा विभिन्न विषयों के लिए यूपी टीजीटी रिजल्ट 2026 जारी किया गया है। uptgt result pdf 2026 प्रारुप में उपलब्ध है। यूपी टीजीटी रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें, क्या प्रक्रिया है इन सभी प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए उम्मीदवार लेख को पूरा पढ़ें।
    1785241761533

    यूपी टीजीटी रिजल्ट 2026 - अवलोकन (Up TGT Result 2026 Overview in hindi)

    आयोग ने विज्ञापन संख्या 01/2022 के तहत यूपी ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर भर्ती 2026 (UP trained graduate teacher recruitment 2026) की अधिसूचना जून 2022 में जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में यूपी टीजीटी परीक्षा संबंधी मुख्य जानकारी देख सकते हैं -

    यूपी टीजीटी रिजल्ट 2026 अवलोकन

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा आयोजक

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC)

    पद का नाम

    प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT)

    यूपी टीजीटी आवेदन तिथि

    9 जून से 9 जुलाई 2022

    यूपी टीजीटी परीक्षा शहर सूचना

    23 मई 2026

    एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि

    30 मई 2026

    परीक्षा की तिथि

    3 और 4 जून 2026

    रिक्त पदों की संख्या

    3539

    ऑफिशियल वेबसाइट

    upessc.up.gov.in

    यूपी टीजीटी रिजल्ट 2026

    30 जून 2026

    यूपी टीजीटी फाइनल रिजल्ट 2026

    28 जुलाई 2026
    यूपी टीजीटी संशोधित रिजल्ट 2026
    23 अगस्त 2026

    यूपी टीजीटी रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें? (How To Check UP TGT Result 2026)

    उम्मीदवार प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यूपी टीजीटी रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी टीजीटी रिजल्ट कैसे चेक करें? इसके लिए उम्मीदवारों को निम्ननलिखित चरणों का पालन करना होगा।

    UP TGT Result 2026 PDF Download Link: डाउनलोड करें

    • सबसे पहले यूपीईएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट https://upessc.up.gov.in/ पर जाएं।

    • होमपेज पर उपलब्ध, ‘नोटिस बोर्ड’ टैब पर क्लिक करें।

    1785241801668

    • अब, ‘वि. सं.- 01/2022 प्रशिक्षित स्नातक (TGT)-लिखित परीक्षा परिणाम’ लिंक खोजें।

    • विषय से संबंधित रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

    • नए पेज में एक पीडीएफ ओपन होगी और Ctrl+F की सहायता से अपना रोल नंबर जांचें।

    यूपी टीजीटी रिजल्ट 2026 - बाद की प्रक्रिया

    यूपी टीजीटी का रिजल्ट 2026 (up tgt ka result 2026) जारी कर दिया गया है। चयनित उम्मीदवारों को अगले चरण यूपी टीजी डीवी प्रक्रिया के तहत अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा। इसके लिए प्राधिकरण द्वारा समय सीमा तय की है।

    निर्धारित समय सीमा के भीतर ही उम्मीदवारों को अपना यूपी टीजीटी दस्तावेज सत्यापन कराना होगा। उम्मीदवारों की सहायता के लिए नीचे तालिका दी गई है जिसमें विषयवार दस्तावेज सत्यापन के लिए तिथियां दी गई है। यूपी टीजीटी रिजल्ट में सफल अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग कार्यालय 23, एलनगंज, प्रयागराज में आयोजित किया जाएगा।

    यूपी टीजीटी रिजल्ट 2026 कब आएगा? (UP TGT Result 2026 Kab Ayega)

    प्राधिकरण द्वारा यूपी टीजीटी रिजल्ट 30 जून को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यूपी टीजीटी रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सहायता के लिए इस पेज पर भी यूपी टीजीटी रिजल्ट डाउनलोड लिंक 2026 उपलब्ध कराया गया है।

    यूपी टीजीटी डीवी शेड्यूल 2026 (UP TGT DV Schedule 2026)

    क्रम संख्या

    दस्तावेज सत्यापन तिथियां

    विषय

    1

    9 जुलाई 2026

    संस्कृत

    2

    10 जुलाई 2026

    गणित

    3

    13 जुलाई 2026

    शारीरिक शिक्षा, वोकल संगीत, कृषि, उर्दू, इंस्ट्रूमेंटल संगीत, होम साइंस, कॉमर्स

    4

    14 जुलाई 2026

    हिंदी

    5

    15 जुलाई 2026

    जीव विज्ञान, विज्ञान

    6

    16 जुलाई 2026

    अंग्रेजी

    7

    17 जुलाई 2026

    सोशल साइंस, ऑर्ट

    यूपी टीजीटी रिजल्ट पीडीएफ 2026 में रिजल्ट कैसे जांचे ?

    उम्मीदवार अपने टीजीटी रिजल्ट 2026 की जांच आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध यूपी टीजीटी रिजल्ट पीडीएफ 2026 डाउनलोड करके जांच सकते हैं। प्राधिकरण द्वारा Roll number wise up tgt result 2026 list जारी की गई है। इसमें उम्मीदवार अपने रोल नंबर को सर्च करके यूपी टीजीटी रिजल्ट 2026 की जांच कर सकते हैं।

    यूपी टीजीटी रिजल्ट 2026 पीडीएफ में उल्लिखित विवरण

    प्राधिकरण द्वारा जारी यूपी टीजीटी रिजल्ट पीडीएफ 2026 (up tgt result pdf 2026) में निम्नलिखित विवरण उल्लिखित हैं

    • रोन नंबर

    • विषय कोड

    • परीक्षा का नाम

    • विषय

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)