यूपी टीजीटी दस्तावेज सत्यापन 2026 - उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) द्वारा यूपी ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) भर्ती 2022 के तहत डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (डीवी) की प्रक्रिया 10 अगस्त को समाप्त हो गई। प्राधिकरण द्वारा उम्मीदवारों को आखिरी मौका दिया गया था। जो उम्मीदवार पहले हुए दस्तावेज सत्यापन में शामिल नहीं हो पाए या जो कोर्ट केस से प्रभावित थे, वैसे अभ्यर्थों के लिए 10 अगस्त को आखिरी मौका दिया गया था। एडमिट कार्ड 31 जुलाई को जारी कर दिया। प्राधिकरण द्वारा आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर ऐसे उम्मीदवारों की सूची भी जारी की गई थी। अभ्यर्थी इस लेख के माध्यम से एडमिट कार्ड और लिस्ट का पीडीएफ लिंक प्राप्त कर सकते थे। इससे पहले 9 से 17 जुलाई तक विषयवार दस्तावेज सत्यापन का आयोजन किया गया था।
यूपी टीजीटी दस्तावेज सत्यापन अभ्यर्थी लिस्ट लिंक । यूपी टीजीटी दस्तावेज सत्यापन एडमिट कार्ड लिंक
This Story also Contains
अपडेट: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने 28 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (UPTGT) 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। आयोग ने अर्हता और दस्तावेज सत्यापन के बाद विषयवार फाइनल रिजल्ट के साथ कटऑफ भी जारी किया है। उम्मीदवार यूपीईएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर यूपी टीजीटी फाइनल रिजल्ट 2026 (UP TGT Result 2026) डाउनलोड कर सकते हैं।
आयोग (Upessc) द्वारा यूपी टीजीटी दस्तावेज सत्यापन तिथियों (UP TGT Document Verification Dates 2026) का पूरा शेड्यूल जारी किया था। आधिकारिक वेबसाइट के साथ इस पेज के माध्यम से भी यूपी टीजीटी डीवी 2026 शेड्यूल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बता दें कि आयोग द्वारा 30 जून को यूपी टीजीटी रिजल्ट 2026 जारी किया जा चुका है। चयनित उम्मीदवार निर्धारित समय के अनुसार यूपी टीजीटी दस्तावेज सत्यापन 2026 करा सकते हैं।
यूपी टीजीटी दस्तावेज सत्यापन 2026 बेहद महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। किसी भी दस्तावेज में त्रुटि होने पर उम्मीदवारी रद्द हो सकती है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निरंतर आधिकारिक वेबसाइट की जांच करते रहें ताकि कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी न छूटे। उम्मीदवारों की सहायता के लिए इस पेज में भी लेटेस्ट अपडेट के साथ जानकारी साझा की गई। यूपी टीजीटी डीवी शेड्यूल 2026 (UP TGT DV Schedule 2026 ) की लेटेस्ट जानकारी के लिए लेख को पूरा पढ़ें।
उम्मीदवारों की सहायता के लिए नीचे दी गई तालिका में यूपी टीजीटी डीवी तिथियां 2026 (Up TGT DV Dates 2026) की जानकारी दी गई है। उम्मीदवार अपने विषय के अनुसार यूपी टीजीटी दस्तावेज सत्यापन तिथियां 2026 (UP TGT Document verification dates 2026 की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
क्रम संख्या | दस्तावेज सत्यापन तिथियां | विषय |
1 | 9 जुलाई 2026 | संस्कृत |
2 | 10 जुलाई 2026 | गणित |
3 | 13 जुलाई 2026 | शारीरिक शिक्षा, वोकल संगीत, कृषि, उर्दू, इंस्ट्रूमेंटल संगीत, होम साइंस, कॉमर्स |
4 | 14 जुलाई 2026 | हिंदी |
5 | 15 जुलाई 2026 | जीव विज्ञान, विज्ञान |
6 | 16 जुलाई 2026 | अंग्रेजी |
7 | 17 जुलाई 2026 | सोशल साइंस, ऑर्ट |
उम्मीदवारों को यूपी टीजीटी दस्तावेज सत्यापन करते समय जिन दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ सकती है उनकी सूची नीचे दी गई है। यूपी टीजीटी आवेदन 2026 करते समय उम्मीदवारों ने जो दस्तावेज सबमिट किए थे उन सभी की मूल कॉपी अपने साथ आवश्य ले जाएं।
यूपी टीजीटी दस्तावेज सत्यापन कॉल लेटर
यूपी टीजीटी एडमिट कार्ड
कक्षा 12वीं की मार्कशीट/ सेर्टिफिकेट
कक्षा 10वीं मार्कशीट (जन्मतिथि के प्रमाण के लिए)
आरक्षित वर्ग के लिए जाति प्रमाण पत्र
डॉमिसाइल सेर्टिफिकेट (अगर लागू है तो)
स्नातक की मार्क शीट एवं सेर्टिफिकेट
वैध प्रमाण पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड इत्यादि।
उम्मीदवारों को यूपी टीजीटी पात्रता मानदंड 2026 (UP TGT Eligibility 2026) की जांच कर लेनी चाहिए। प्राधिकरण द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंड के अनुसार उम्मीदवारों को अपने दस्तावेजों को तैयार रखने की सलाह दी जाती है।
आयोग द्वारा यूपी टीजीटी दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया 2026, 9 जुलाई से हुई। इसके लिए प्राधिकरण द्वारा पूरा शेड्यूल जारी किया गया था। यूपी टीजीटी रिजल्ट में सफल अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग कार्यालय 23, एलनगंज, प्रयागराज में आयोजित किया जाएगा।
Upessc द्वारा यूपी टीजीटी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 2026 से संबंधित दिशा निर्देश आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। यूपी टीजीटी दस्तावेज सत्यापन 2026 के दौरान उम्मीदवारों को मुख्यत: निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए।
आयोग द्वारा निर्धारित स्थान पर समय से पहले पहुंचे।
यूपी टीजीटी डीवी शेड्यूल 2026 के अनुसार ही कार्यालय पर पहुंचे।
अपने साथ सभी ऑरिजनल दस्तावेज के साथ फोटोकॉपी भी रखें।
यूपी टीजीटी दस्तावेज सत्यापन 2026 में समय लग सकता है इसलिए अपना समय प्रबंधन इसके अनुसार करें।