Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट पीडीएफ 2026 जारी (UP Police Constable Result PDF 2026 Out)- डाउनलोड लिंक
    • लेख
    • यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट पीडीएफ 2026 जारी (UP Police Constable Result PDF 2026 Out)- डाउनलोड लिंक

    यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट पीडीएफ 2026 जारी (UP Police Constable Result PDF 2026 Out)- डाउनलोड लिंक

    Rajan KumarUpdated on 01 Aug 2026, 05:39 PM IST

    यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट पीडीएफ 2026 जारी - उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा 31 जुलाई को यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट पीडीएफ 2026 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम पीडीएफ प्रारूप (PDF Format) में आधिकारिक वेबसाइट (up police official website) uppbpb.gov.in के माध्यम से देख सकते हैं। अभ्यर्थी यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट पीडीएफ 2026 (up police result pdf 2026) को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और पासवर्ड की मदद से परिणाम देख सकते हैं। अभ्यर्थियों को सुविधा के लिए यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट पीडीएफ लिंक यहां दिया गया है। आयोग द्वारा फाइनल आसंर की भी जारी की गई है। फाइनल आसंर की को भी लॉगिन के माध्यम से देख सकते हैं।
    यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक पर जाएंयूपी पुलिस कांस्टेबल कटऑफ 2026
    1785493043102

    This Story also Contains

    1. यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट पीडीएफ 2026- महत्वपूर्ण तिथियां
    2. यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट पीडीएफ 2026 कैसे डाउनलोड करें? (How to download the UP Police Constable result PDF 2026?)
    3. यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट पीडीएफ 2026 में दर्ज विवरण
    4. यूपी पुलिस कांस्टेबल कटऑफ 2026
    5. यूपी पुलिस कांस्टेबल 2026 कटऑफ (up police cutoff)
    6. यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट पासिंग मार्क्स 2026
    यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट पीडीएफ 2026 जारी (UP Police Constable Result PDF 2026 Out)- डाउनलोड लिंक
    यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट पीडीएफ 2026

    यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट पीडीएफ 2026 के अनुसार, परीक्षा में शामिल 76184 उम्मीदवार परीक्षा में सफल हुए हैं। यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा (UP police constable written exam in hindi) में सफल उम्मीदवारों को अगले चरण की परीक्षा डीवी और पीएसटी के लिए बुलाया जाएगा। रिजल्ट के साथ जारी सूचना के अनुसार, यूपी पुलिस कांस्टेबल डीवी/पीएसटी का आयोजन 17 अगस्त से होगा, जबकि पीईटी सितंबर 2026 में आयोजित होगी। यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट पीडीएफ 2026 लिंक (upp result pdf link), डाउनलोड पीडीएफ लिंक प्रक्रिया (upp result pdf download link) के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।

    यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट पीडीएफ 2026- महत्वपूर्ण तिथियां

    यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की तारीखें और अन्य महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी गई तालिका देखें। इस तालिका में यूपी पुलिस कांस्टेबल अधिसूचना से लेकर यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट पीडीएफ लिंक की जानकारी देख सकते हैं।

    महत्वपूर्ण तिथियां

    कार्यक्रम

    तिथियां

    यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026

    5, 6 और 7 जून 2026 (जारी)

    यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि

    8 से 10 जून 2026

    यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट लिंक

    31 जुलाई 2026

    यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती 2025 दस्तावेज सत्यापन/पीएसटी

    17 अगस्त

    यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती पीईटी

    सितंबर 2026

    यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती 2025 फाइनल रिजल्ट

    सितंबर 2026

    यूपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल आंसर की31 जुलाई 2026

    महत्वपूर्ण लेख: यूपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की

    यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट पीडीएफ 2026 कैसे डाउनलोड करें? (How to download the UP Police Constable result PDF 2026?)

    यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट पीडीएफ 2026 जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपने रोल नंबर की मदद से यूपीपी रिजल्ट पीडीएफ से अपनी स्थिति की जांच कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।

    • होम पेज पर उपलब्ध यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।

    • यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट लिंक (up police result link) पर क्लिक करते ही यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।

    • अब पीडीएफ में ctrl+F के माध्यम से अपना रोल नंबर / नाम सर्च करें।

    • यदि आवश्यक हो तो पीडीएफ को डाउनलोड करें या सेव कर लें।

    • भविष्य के उपयोग के लिए यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

    यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट पीडीएफ 2026 में दर्ज विवरण

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा जारी होने वाले यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026 में अभ्यर्थियों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होगी। यह रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किया जाएगा, जिसमें चयनित उम्मीदवारों का विवरण स्पष्ट रूप से देखा जा सकेगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए विवरणों के माध्यम से अपना परिणाम जांच सकेंगे।

    रिजल्ट में दर्ज विवरण:

    • अभ्यर्थी का नाम

    • रोल नंबर / पंजीकरण संख्या

    • श्रेणी (General/OBC/SC/ST आदि)

    • परीक्षा में प्राप्त अंक

    • कट-ऑफ अंक (यदि उल्लेखित हो)

    • चयन स्थिति (Selected / Not Selected)

    • मेरिट सूची में रैंक / स्थान

    • दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए पात्रता स्थिति

    यूपी पुलिस कांस्टेबल कटऑफ 2026

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आयोजित यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का कटऑफ परिणाम (uppolice result) के साथ आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किया गया है। कटऑफ वह न्यूनतम अंक होते हैं, जिन्हें प्राप्त करके अभ्यर्थी अगले चरण जैसे शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), दस्तावेज सत्यापन (DV) आदि के लिए चयनित होते हैं। इस बार 32,679 पदों पर भर्ती होने के कारण कटऑफ में कड़ा मुकाबला देखने की संभावना है।

    • कटऑफ परीक्षा परिणाम के साथ जारी किया जाता है।

    • श्रेणीवार (General, OBC, SC, ST) अलग-अलग कटऑफ निर्धारित होता है

    • पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग कटऑफ हो सकता है

    • कटऑफ परीक्षा की कठिनाई, अभ्यर्थियों की संख्या और रिक्तियों पर निर्भर करेगा

    • न्यूनतम योग्यता अंक से कम स्कोर करने वाले अभ्यर्थी अगले चरण के लिए पात्र नहीं होंगे

    ये भी पढ़ें:- यूपी पुलिस कांस्टेबल वेतन यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक

    यूपी पुलिस कांस्टेबल 2026 कटऑफ (up police cutoff)

    श्रेणी

    सामान्य कटऑफ

    महिला कटऑफ

    अनारक्षित (UR)

    258.03661

    255.84346

    आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)

    247.93434

    247.35926

    अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)

    251.63020

    249.27083

    अनुसूचित जाति (SC)

    239.34407

    236.31995

    अनुसूचित जनजाति (ST)

    220.10639

    211.47988

    यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट पासिंग मार्क्स 2026

    यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को श्रेणीवार निर्धारित न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। उम्मीदवारों को केवल मेरिट में स्थान प्राप्त करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित न्यूनतम पासिंग मार्क्स भी हासिल करने होंगे। यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त नहीं करता है, तो उसे भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए पात्र नहीं माना जाएगा।

    यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 पासिंग मार्क्स

    श्रेणी

    न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक

    अनारक्षित (UR)

    30%

    आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)

    25%

    अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)

    25%

    अनुसूचित जाति (SC)

    20%

    अनुसूचित जनजाति (ST)

    20%