Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट लिंक जारी (UP Police Constable Result 2026 link out) - पीडीएफ, डाउनलोड प्रोसेस
    • लेख
    • यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट लिंक जारी (UP Police Constable Result 2026 link out) - पीडीएफ, डाउनलोड प्रोसेस

    यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट लिंक जारी (UP Police Constable Result 2026 link out) - पीडीएफ, डाउनलोड प्रोसेस

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 03 Aug 2026, 05:03 PM IST

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 31 जुलाई को यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम पीडीएफ प्रारूप (PDF Format) में आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर देख सकते हैं। अभ्यर्थी यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट लिंक से अपने रोल नंबर के आधार पर यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट पीडीएफ में अपना नाम जांच कर अपना परिणाम जान सकते हैं। यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट के अनुसार, परीक्षा में शामिल 76184 उम्मीदवार परीक्षा में सफल हुए हैं। यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा (UP police constable written exam in hindi) में सफल उम्मीदवारों को अगले चरण की परीक्षा डीवी और पीएसटी के लिए बुलाया जाएगा। सूचना के अनुसार, यूपी पुलिस कांस्टेबल डीवी/पीएसटी का आयोजन 17 अगस्त से होगा, जबकि पीईटी सितंबर 2026 में आयोजित होगी। यूपी पुलिस कांस्टेबल कटऑफ 2026 यहां देखें
    यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट लिंक पर जाएं

    This Story also Contains

    1. यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 : महत्वपूर्ण तिथियां
    2. यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें?
    3. यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026 में दर्ज विवरण
    4. यूपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट 2026 (UP police constable final result 2026)
    यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट लिंक जारी (UP Police Constable Result 2026 link out) - पीडीएफ, डाउनलोड प्रोसेस
    यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट लिंक जारी

    यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती परीक्षा का आयोजन 8 से 10 जून 2026 तक हुआ। यूपी पुलिस कांस्टेबल एवं जेल वार्डर प्रोविजनल आंसर की 20 जून 2026 को जारी कर 23 जून तक आपत्ति मांगी गई थी। आपत्तियों के निराकरण के बाद, आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in परयूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट लिंक जारी किया गया है।

    भर्ती बोर्ड के अनुसार, यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती 2025 के तहत कांस्टेबल के करीब 10,469 पद नागरिक पुलिस, पीएसी, सशस्त्र पुलिस 15,131, विशेष सुरक्षा बल (SSF) 1341, पीएसी की महिला वाहिनी के 2282, घुड़सवार पुलिस के 71 पद भरे जाएंगे। इसके अतिरिक्त, कारागार विभाग में जेल वार्डर के 3385 पद इसी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत भरे जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि किसी भी आधिकारिक अपडेट के लिए नियमित रूप से यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट चेक करते रहें।

    एसएससी जीडी कांस्टेबल के महत्वपूर्ण लेख:

    यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 : महत्वपूर्ण तिथियां

    यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की तारीखें और अन्य महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी गई तालिका देखें। इस तालिका में यूपी पुलिस कांस्टेबल अधिसूचना से लेकर यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट लिंक डेट की जानकारी देख सकते हैं।

    यूपी पुलिस कांस्टेबल 2026 तिथियां

    कार्यक्रम

    तिथियां

    यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती 2025 अधिसूचना

    31 दिसंबर 2025

    यूपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन पत्र 2025

    31 दिसंबर 2025

    ऑनलाइन आवेदन पत्र व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि

    30 जनवरी 2026

    यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026

    5, 6 और 7 जून 2026 (जारी)

    यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि

    8 से 10 जून 2026

    यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट लिंक

    31 जुलाई 2026

    यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती 2025 दस्तावेज सत्यापन/पीएसटी

    17 अगस्त 2026

    यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती पीईटी

    सितंबर 2026

    यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें?

    उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।

    • होम पेज पर उपलब्ध यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

    • यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करते ही यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।

    • अब पीडीएफ में ctrl+F के माध्यम से अपना रोल नंबर / नाम सर्च करें।

    • यदि आवश्यक हो तो पीडीएफ को डाउनलोड करें या सेव कर लें।

    • भविष्य के उपयोग के लिए यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

    यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026 में दर्ज विवरण

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा जारी होने वाले यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026 में अभ्यर्थियों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होगी। यह रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किया जाएगा, जिसमें चयनित उम्मीदवारों का विवरण स्पष्ट रूप से देखा जा सकेगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए विवरणों के माध्यम से अपना परिणाम जांच सकेंगे।

    रिजल्ट में दर्ज विवरण:

    • अभ्यर्थी का नाम

    • रोल नंबर / पंजीकरण संख्या

    • श्रेणी (General/OBC/SC/ST आदि)

    • परीक्षा में प्राप्त अंक

    • कट-ऑफ अंक (यदि उल्लेखित हो)

    • चयन स्थिति (Selected / Not Selected)

    • मेरिट सूची में रैंक / स्थान

    • दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए पात्रता स्थिति

    यूपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट 2026 (UP police constable final result 2026)

    यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार यूपी पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में शामिल होंगे। जो उम्मीदवार इन दोनों चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे, उन्हें ही अंतिम रूप से यूपी पुलिस कांस्टेबल पद पर नियुक्ति के लिए योग्य माना जाएगा। इन उम्मीदवारों की सूची मेरिट के साथ यूपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट (UP police constable final result 2026) के रूप में जारी होगा। फाइनल रिजल्ट के बाद, अभ्यर्थी अपना पुलिस कांस्टेबल स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन करके देख सकेंगे।

    Upcoming Competition Exams