Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी लेखपाल आधिकारिक आंसर की 2026 जारी (UP Lekhpal Answer Key 2026 Out): आपत्ति दर्ज (1 जून तक)
    • लेख
    • यूपी लेखपाल आधिकारिक आंसर की 2026 जारी (UP Lekhpal Answer Key 2026 Out): आपत्ति दर्ज (1 जून तक)

    यूपी लेखपाल आधिकारिक आंसर की 2026 जारी (UP Lekhpal Answer Key 2026 Out): आपत्ति दर्ज (1 जून तक)

    Kunal solankiUpdated on 02 Jun 2026, 11:20 AM IST

    उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा जारी यूपी लेखपाल प्रोविजनल आंसर की 2026 पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि बीत चुकी है। उम्मीदवार 1 जून तक यूपी लेखपाल प्रोविजनल आंसर की 2026 पर आपत्ति दर्ज करा सकते थे। इसके लिए प्राधिकरण द्वारा 100 रुपए प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क तय किया गया था। बता दें कि प्राधिकरण द्वारा 22 मई को यूपी लेखपाल आधिकारिक आंसर की 2026 जारी कर दी गई थी। उम्मीदवारों की सहायता के लिए इस पेज पर यूपी लेखपाल आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया गया । यूपी लेखपाल आंसर की आपत्ति लिंक (समाप्त)
    1779811416357

    This Story also Contains

    1. यूपी लेखपाल आंसर की 2026- अवलोकन
    2. यूपी लेखपाल आंसर की डाउनलोड कैसे करें?
    3. यूपी लेखपाल आंसर की पर आपत्ति दर्ज कैसे करें?
    4. यूपी लेखपाल उत्तर कुंजी 2026 चरण
    5. यूपी लेखपाल प्राथमिक उत्तर कुंजी 2026
    6. यूपी लेखपाल फाइनल आंसर की 2026
    7. यूपी लेखपाल रिजल्ट 2026
    8. यूपी लेखपाल आंसर की जारी होने से क्या लाभ है?
    9. यूपी लेखपाल प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने में समस्या आए तो क्या करें?
    यूपी लेखपाल आधिकारिक आंसर की 2026 जारी (UP Lekhpal Answer Key 2026 Out): आपत्ति दर्ज (1 जून तक)
    यूपी लेखपाल आंसर की 2025-26

    उम्मीदवार यूपी लेखपाल आंसर की को 28 मई तक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। प्राधिकरण द्वारा यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा 21 मई को सफलतापूर्वक आयोजित की गई। यूपी लेखपाल आंसर की 2026 (up lekhpal answer key 2026) ऑनलाइन मोड में जारी की गई है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के साथ साथ इस लेख के माध्यम से भी यूपी लेखपाल आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी लेखपाल आंसर की डाउनलोड डायरेक्ट लिंक
    1779768857625

    उम्मीदवारों अपने प्रश्नों की समीक्षा कर सकें इसलिए इस पेज पर भी यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा प्रश्न पत्र 2026 डाउनलोड करने के लिए लिंक उपलब्ध किया गया। आयोग द्वारा सामान्यत; यूपी लेखपाल आंसर की दो चरणों में जारी की जाती है। सबसे पहले यूपी लेखपाल प्राथमिक उत्तर कुंजी परीक्षा होने के कुछ दिन बाद ऑनलाइन मोड में जारी की जाएगी। यूपी लेखपाल भर्ती देखें यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा प्रश्न पत्र 2026 डाउनलोड करें

    ये भी देखें-

    प्राथमिक उत्तर कुंजी पर किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति होने पर उम्मीदवार अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए प्राधिकरण द्वारा समय सीमा और आपत्ति दर्ज शुल्क निर्धारित किया जाता है। इन सबके बाद आयोग द्वारा यूपी लेखपाल अंतिम आंसर की जारी की जाती है। यूपीएसएसएससी लेखपाल आंसर की कैसे डाउनलोड करें, ये कितने चरण में जारी होती है? इन सभी प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए लेख को पूरा पढ़ें।

    यूपी लेखपाल आंसर की 2026- अवलोकन

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    आधिकारिक वेबसाइट

    upsssc.gov.in

    आवेदन तिथि

    29 दिसंबर - 28 जनवरी 2026

    यूपी लेखपाल भर्ती 2026 एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    यूपी लेखपाल भर्ती 2026 परीक्षा तिथि

    21 मई 2026

    यूपी यूपी लेखपाल प्रारंभिक आंसर की 2026

    22 मई 2026

    उत्तर प्रदेश लेखपाल आंसर की पर आपत्ति दर्ज विंडो

    1 जून 2026 तक

    यूपी लेखपाल फाइनल आंसर की 2026

    सूचित किया जाएगा

    यूपी लेखपाल रिजल्ट 2026

    सूचित किया जाएगा

    यूपी लेखपाल आंसर की डाउनलोड कैसे करें?

    यूपी लेखपाल आंसर की 2026 (upsssc Lekhpal Exam Answer Key 2026) ऑनलाइन मोड में जारी की जाती है। परीक्षा संपन्न होने के बाद उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की दो चरणों में जारी की जाएगी। हालांकि दोनो चरणों की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने की प्रक्रिया एक समान है। यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा आंसर की 2025-26 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं।

    यूपी लेखपाल परीक्षा आंसर की डाउनलोड चरण:-

    • सबसे पहले प्राधिकरण की आधिकरिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

    • अब होम पेज होमपेज पर Notifications/Notice Board पर जाएं।

    • अब आंसर की टैब पर क्लिक करें।

    1779768872456

    • क्लिक करने के बाद यूपी लेखपाल आंसर की पीडीएफ प्रारुप में खुल जाएगी।

    • यूपी लेखपाल आंसर की पीडीएफ डाउनलोड (UP Lekhpal Answer Key PDF Download) करें।

    यूपी लेखपाल आंसर की पर आपत्ति दर्ज कैसे करें?

    प्राधिकरण द्वारा यूपी लेखपाल आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रक्रिया तय की गई है जो कि इस प्रकार है।

    1779811589815

    यूपी लेखपाल उत्तर कुंजी 2026 चरण

    आयोग द्वारा यूपी लेखपाल उत्तर कुंजी 2026 दो चरणों में जारी की जाती है। सबसे पहले परीक्षा संपन्न होने के कुछ दिन बाद यूपी लेखपाल प्राथमिक उत्तर कुंजी 2026 (Uttar Pradesh Lekhpal Primary Answer Key 2026) जारी की जाती है। इसके बाद यूपी लेखपाल अंतिम उत्तर कुंजी 2026 (Uttar Pradesh Lekhpal Final Answer Key 2026) जारी की जाती है। आगे लेख में इन दोनों चरणों की विस्तार से चर्चा की जाएगी।

    यूपी लेखपाल प्राथमिक उत्तर कुंजी 2026

    प्राधिकरण द्वारा परीक्षा संपन्न होने के बाद ऑनलाइन मोड में यूपी लेखपाल प्राथमिक उत्तर कुंजी 2025-26 जारी की जाती है। जिसमें किसी उम्मीदवार को यदि कोई आपत्ति है तो वे निर्धारित समयसीमा के भीतर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए प्राधिकरण द्वारा आपत्ति शुल्क भी निर्धारित किया जाता है।

    यूपी लेखपाल फाइनल आंसर की 2026

    उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त सभी आपत्तियों का निरीक्षण करने के बाद प्राधिकरण द्वारा यूपी लेखपाल अंतिम आंसर की 2025-26 (UP Lekhpal Final Answer Key 2025-26 in Hindi) जारी की जाती है। यूपी लेखपाल फाइनल आंसर की जारी होने के साथ ही यूपी लेखपाल रिजल्ट 2025-26 (UP Lekhpal Result 2025-26) जारी किया जा सकता है।

    यूपी लेखपाल रिजल्ट 2026

    प्राधिकरण द्वारा यूपी लेखपाल रिजल्ट 2026 (UP Lekhpal Result 2026) ऑनलाइन मोड में जारी किया जाता है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से यूपी लेखपाल रिजल्ट स्टेटस की जांच कर पाएंगे। इसके साथ उम्मीदवार अपने लॉगइन विवरण दर्ज करके निजी स्कोरकार्ड भी देख सकते हैं।

    यूपी लेखपाल आंसर की जारी होने से क्या लाभ है?

    यूपी यूपी लेखपाल परीक्षा आंसर की जारी होने से उम्मीदवार अपने उत्तर का मिलान कर सकते हैं। इसकी सहायता से वे अपने अंकों की गणना कर सकते हैं। इस प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बात ये है कि किसी उम्मीदवार को यदि किसी प्रश्न,उत्तर पर कोई आपत्ति है तो वे इस पर ऑब्जेक्शन (Objection) दर्ज करा सकते हैं। इससे उम्मीदवारों के प्रति प्राधिकरण की पारदर्शिता सुनिश्चित होती है।

    यूपी लेखपाल प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने में समस्या आए तो क्या करें?

    यूपी लेखपाल प्रोविजनल आंसर की 2026 ऑनलाइन मोड में जारी कर दी गई है। इसके साथ इस पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 1 जून तय की गई है। किसी उम्मीदवार को यदि यूपी लेखपाल आसंर की 2026 पर आपत्ति दर्ज करने में कोई समस्या आ रही है तो वे आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हेल्पडेस्क से तुरंत संपर्क करें। जानकारी के लिए बता दें कि अंतिम तिथि बीत जाने के बाद यूपी लेखपाल आंसर की पर कोई आपत्ति दर्ज नहीं की जा सकेगी।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: यूपी लेखपाल परीक्षा आंसर की कहां पर जारी होगी?
    A:

    यूपी लेखपाल  भर्ती आंसर की ऑनलाइन मोड में प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइटupsssc.gov.in पर जारी होगी।

    Q: यूपी लेखपाल आंसर की डाउनलोड कैसे करें?
    A:

    यूपी लेखपाल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की डाउनलोड करने की विस्तृत जानकारी उपर्युक्त लेख में दी गई है।

    Q: क्या यूपी लेखपाल प्रारंभिक आंसर की और अंतिम आसंर की डाउनलोड करने की प्रक्रिया एकसमान है?
    A:

    हां, दोनों ही आंसर की प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होंगी और इन्हें डाउनलोड करने की प्रक्रिया भी एकसमान है।