Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान आरवीयूएनएल जेई एडमिट कार्ड 2026 जारी (RVUNL JE Admit Card 2026 out) - लिंक, डाउनलोड का तरीका
    • लेख
    • राजस्थान आरवीयूएनएल जेई एडमिट कार्ड 2026 जारी (RVUNL JE Admit Card 2026 out) - लिंक, डाउनलोड का तरीका

    राजस्थान आरवीयूएनएल जेई एडमिट कार्ड 2026 जारी (RVUNL JE Admit Card 2026 out) - लिंक, डाउनलोड का तरीका

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 26 Nov 2026, 06:04 PM IST
    Trusted Source Image

    राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम (RVUNL) ने विद्युत निगमों में कनिष्ठ अभियंता-प्रथम भर्ती परीक्षा 2026 (RVUNL JE vacancy exam 2026) के लिए आरवीयूएनएल जेई एडमिट कार्ड 2026 (RVUNL JE admit card 2026) को आधिकारिक वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in पर 25 नवंबर 2026 को जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार RVUNL JEN परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, वे अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके आरवीयूएनएल जेई हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड और साथ में एक वैध ID प्रूफ ले जाना होगा। RVUNL जूनियर इंजीनियर परीक्षा 29 और 30 नवंबर को आयोजित की जाएगी।

    This Story also Contains

    1. आरवीयूएनएल जेई एडमिट कार्ड 2026 (RVUNL JE Admit Card 2026 out)
    2. आरवीयूएनएल जेई एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें? (How to Download RVUNL JE Admit Card 2026?)
    3. आरवीयूएनएल जेई एडमिट कार्ड 2026 (RVUNL JE admit card 2026) में गलती होने पर क्या करें
    राजस्थान आरवीयूएनएल जेई एडमिट कार्ड 2026 जारी (RVUNL JE Admit Card 2026 out) - लिंक, डाउनलोड का तरीका
    राजस्थान आरवीयूएनएल जेई एडमिट कार्ड जारी

    राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम (RVUNL) द्वारा राजस्थान राज्य के पांचों विद्युत निगमों में कनिष्ठ अभियंता-प्रथम के कुल 869 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षा 29 एवं 30 नवंबर 2026 को राजस्थान के 12 जिलों में आयोजित की जाएगी। इस बार इलेक्ट्रिकल के 727 पदों पर, मैकेनिकल के 110 पदों पर और सिविल के 32 पदों पर राजस्थान विद्युत जेई की भर्ती की जा रही है। यह राजस्थान विद्युत जेई भर्ती परीक्षा, विज्ञापन संख्या RVUNL/Rectt.-2026-27/02 के अंतर्गत राजस्थान की विभिन्न राज्य विद्युत कंपनियों की साझा भर्ती प्रक्रिया के हिस्से के रूप में आयोजित की जा रही है। 

    उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें, ताकि आखिरी समय में किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सके। उन्हें कॉल लेटर में दिए गए परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय, शिफ्ट और अन्य निर्देशों को भी देख लेना चाहिए। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के तरीके, परीक्षा दिवस निर्देश और अन्य मुख्य जानकारी के लिए लेख पढ़ें।

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    आरवीयूएनएल जेई एडमिट कार्ड 2026 (RVUNL JE Admit Card 2026 out)

    राजस्थान विद्युत जेई वैकेंसी परीक्षा प्राधिकरण ने जूनियर इंजीनियरों की भर्ती के लिए कुल 869 रिक्तियों की घोषणा की है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से हॉल टिकट का विवरण देख सकते हैं।

    परीक्षा संचालक

    Rajasthan Rajya Vidyut Utpadan Nigam Limited (RVUNL)

    भर्ती परीक्षा का नाम

    RVUNL Junior Engineer 2026

    पद का नाम

    Junior Engineer (Electrical, Mechanical, Civil)

    कुल वैकेंसी

    869

    राजस्थान विद्युत जेई एडमिट कार्ड 2026

    25 नवंबर 2026

    आरवीयूएनएल जेई 2026 भर्ती परीक्षा

    29 और 30 नवंबर 2026

    आरवीयूएनएल जेई Official Website

    energy.rajasthan.gov.in

    आरवीयूएनएल जेई एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें? (How to Download RVUNL JE Admit Card 2026?)

    राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार लॉगिन विंडो से अपना आरवीयूएनएल जेई हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए जूनियर इंजीनियर (JEN) एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए चरणवार प्रक्रिया नीचे दी गई है।

    • राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम RVUNL की आधिकारिक वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in पर जाएं।

    • अब होम पेज पर दिख रही सूची में से संबंधित इलेक्ट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी RVUNL को चुनें।

    • होमपेज पर दिए गए “करियर्स” (Careers) टैब पर क्लिक करें।

    • अब “रिक्रूटमेंट 2026-27” (Recruitment 2026-27) टैब को चुनें।

    • अगले चरण में, उम्मीदवारों को “एडमिट कार्ड” (Admit Card) टैब पर क्लिक करना होगा।


    • निर्धारित जगहों पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

    • सभी जानकारी की जांच करें और भविष्य के लिए अपना JEN एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026 | Last Date to Apply: 26th November

    NEET PG College Predictor

    NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide

     (इसके अलावा ibpsreg.ibps.in के माध्यम से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।)

    आरवीयूएनएल जेई एडमिट कार्ड 2026 (RVUNL JE admit card 2026) में गलती होने पर क्या करें

    आरवीयूएनएल जेई एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई सभी जानकारियों को अच्छी तरह जांच लेना चाहिए। यदि उम्मीदवार को जूनियर इंजीनियर एडमिट कार्ड में कोई गलती मिलती है, तो उसे सुधार के लिए परीक्षा प्राधिकरण (एग्जाम अथॉरिटी) से संपर्क करना होगा।

    संपर्क विवरण - 

    कॉर्पोरेट कार्यालय

    राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (राजस्थान सरकार का उपक्रम)

    विद्युत भवन, ज्योति नगर, जनपथ, जयपुर - 302005

    ईमेल आईडी: cmd@rrvun.com

    आरवीयूएनएल जेई एडमिट कार्ड 2026 में दर्ज विवरण

    आरवीयूएनएल जेईएन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, आवेदकों को उसमें दी गई सभी जानकारियों को चेक कर लेना चाहिए। आरवीयूएनएल जूनियर इंजीनियर एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी नीचे दी गई है:


    • उम्मीदवार का नाम

    • उम्मीदवार का रोल नंबर

    • उम्मीदवार का रजिस्ट्रेशन नंबर

    • उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर

    • उम्मीदवार की जन्म तिथि

    • उम्मीदवार की श्रेणी (कैटेगरी)

    • पद का नाम और इंजीनियरिंग विषय

    • परीक्षा की तारीख और समय

    • परीक्षा केंद्र का नाम, कोड और पता

    • रिपोर्टिंग का समय

    • परीक्षा के दिन के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

    राजस्थान विद्युत जेई वैकेंसी परीक्षा दिवस निर्देश

    • परीक्षा शुरू होने से कम से कम 60 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें।

    • परीक्षा केंद्र पर मोबाइल, कैलकुलेटर, घड़ी या कोई अन्य प्रतिबंधित वस्तु न लाएं।

    • उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड और साथ में एक वैध फोटो आईडी प्रूफ लाना होगा।

    • परीक्षा के दिन, इनविजिलेटर (निरीक्षक) द्वारा दिए गए सभी निर्देशों और दिशा-निर्देशों का पालन करें।

    Articles
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)