Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान प्रयोगशाला सहायक दस्तावेज सत्यापन 2026 (rajasthan lab assistant DV 2026) - शेड्यूल, आवश्यक दस्तावेज
    • लेख
    • राजस्थान प्रयोगशाला सहायक दस्तावेज सत्यापन 2026 (rajasthan lab assistant DV 2026) - शेड्यूल, आवश्यक दस्तावेज

    राजस्थान प्रयोगशाला सहायक दस्तावेज सत्यापन 2026 (rajasthan lab assistant DV 2026) - शेड्यूल, आवश्यक दस्तावेज

    Kunal solankiUpdated on 15 Oct 2026, 09:33 AM IST

    राजस्थान प्रयोगशाला सहायक दस्तावेज सत्यापन 2026 (rajasthan lab assistant Document Verification 2026) - राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (rssb) द्वारा राजस्थान लैब असिस्टेंट वैकेंसी 2026 (rajasthan lab assistant vacancy 2026 documents) के लिए चयनित उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज सत्यापन शेड्यूल जारी किया गया है। राजस्थान लैब असिस्टेंट डीवी शेड्यूल 2026 (rajasthan lab assistant document verification schedule 2026) के अनुसार गैर अनुसूचित क्षेत्र के 234 और अनुसूचित क्षेत्र के 38 उम्मीदवारों को 15 से 23 अक्टूबर तक अपना दस्तावेज सत्यापन कराना होगा। इससे पहले प्राधिकरण द्वारा 2314 उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया 24 सितंबर से 1 अक्टूबर तक आयोजित की गई थी।
    राजस्थान प्रयोगशाला सहायक दस्तावेज सत्यापन सूची लिंक

    This Story also Contains

    1. आरएसएसबी लैब असिस्टेंट डीवी महत्वपूर्ण तिथियां (rssb lab assistant dv dates 2026 in hindi)
    2. राजस्थान लैब असिस्टेंट डीवी 2026 - क्रमानुसार तिथियां
    3. राजस्थान प्रयोगशाला सहायक दस्तावेज सत्यापन 2026 - चेक लिस्ट
    4. राजस्थान प्रयोगशाला सहायक दस्तावेज सत्यापन 2026 आवश्यक दस्तावेज (rajasthan lab assistant documents required)
    5. राजस्थान प्रयोगशाला सहायक दस्तावेज सत्यापन 2026 के लिए कहां जाना होगा ?
    6. राजस्थान प्रयोगशाला सहायक दस्तावेज सत्यापन 2026- दिशा निर्देश
    राजस्थान प्रयोगशाला सहायक दस्तावेज सत्यापन 2026 (rajasthan lab assistant DV 2026) - शेड्यूल, आवश्यक दस्तावेज
    राजस्थान प्रयोगशाला सहायक दस्तावेज सत्यापन 2026 (rajasthan lab assistant DV 2026)- शेड्यूल, आवश्यक दस्तावेज

    1791981745883


    आरएसएसबी लैब असिस्टेंट डीवी महत्वपूर्ण तिथियां (rssb lab assistant dv dates 2026 in hindi)

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने लैब असिस्टेंट परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए शॉर्टलिस्ट किया। परिणाम 14 अगस्त को जारी किया गया था और अब उम्मीदवारों को अगले चरण की तैयारियां पूरी करनी होंगी। दस्तावेज सत्यापन से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां, परीक्षा विवरण और अन्य आवश्यक जानकारी नीचे दी गई सारणी में देखी जा सकती है।

    राजस्थान प्रयोगशाला सहायक डीवी डेट्स

    बिंदु

    तिथियां

    आरएसएसबी लैब असिस्टेंट आवेदन 2026

    27 जनवरी 2026

    आरएसएसबी लैब असिस्टेंट आवेदन अंतिम तिथि

    25 फरवरी 2026

    आवेदन मोड

    ऑनलाइन

    आरएसएसबी लैब असिस्टेंट भर्ती 2026 परीक्षा

    प्रयोगशाला सहायक (भूगोल)- 9 मई 2026

    प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान)- 10 मई 2026

    आरएसएसबी लैब असिस्टेंट भर्ती 2026 आंसर की

    15 जून 2026

    आरएसएसबी लैब असिस्टेंट भर्ती फाइनल आंसर की 2026

    18 अगस्त 2026

    आरएसएसबी लैब असिस्टेंट रिजल्ट 2026

    14 अगस्त 2026

    राजस्थान लैब असिस्टेंट डीवी प्रक्रिया

    24 सितंबर से 1 अक्टूबर

    7 -13 अक्टूबर (अंतिम अवसर)

    15-23 अक्टूबर 2026

    राजस्थान लैब असिस्टेंट डीवी 2026 - क्रमानुसार तिथियां

    नीचे दी गई तालिका की सहायता से उम्मीदवार अपने क्रम अनुसार अपने दस्तावेज सत्यापन की तिथियों की जांच कर सकते हैं। ध्यान देने योग्य बात ये है कि उम्मीदवारों के क्रम के अनुसार ही तिथियां जारी की गई है।

    1791981745914

    राजस्थान प्रयोगशाला सहायक दस्तावेज सत्यापन 2026 - चेक लिस्ट

    आरएसएसबी द्वारा राजस्थान प्रयोगशाला सहायक दस्तावेज सत्यापन 2026 कराने के लिए चेक लिस्ट जारी की गई है। प्राधिकरण द्वारा जारी राजस्थान प्रयोगशाला सहायक दस्तावेज सत्यापन चेक लिस्ट (rajasthan lab assistant dv check list 2026) के अनुसार उम्मीदवारों को अपने दस्तावेज के आधार पर कॉलम को चिन्हित करना होगा। राजस्थान प्रयोगशाला सहायक दस्तावेज चेक लिस्ट 2026 इस प्रकार है।

    चेक लिस्ट–प्रपत्र–1

    नीचे तीनों चित्रों में दिए गए दस्तावेजों की सूची को हिंदी में एक तालिका के रूप में तैयार किया गया है। मूल सूची के क्रमांक 1 से 22 तक रखे गए हैं।

    क्र. सं.

    दस्तावेज / प्रमाण-पत्र

    अभ्यर्थी के उपयोगार्थ


    मूल दस्तावेज से मिलान में सही पाया गया (हाँ/नहीं)

    यदि नहीं, तो मूल दस्तावेज एवं ऑनलाइन आवेदन में भरी गई सूचना में अंतर तथा अन्य विवरण

    लघु हस्ताक्षर



    संलग्नक संख्या

    संलग्नकस्वप्रमणित




    1

    ऑनलाइन आवेदन की प्रति






    2

    विस्तृत आवेदन की प्रति मय अटेस्टेशन फॉर्म






    3

    आधार कार्ड की प्रति






    4

    माध्यमिक परीक्षा की अंकतालिका एवं प्रमाण-पत्र की प्रति






    5

    उच्च माध्यमिक परीक्षा की अंकतालिका एवं प्रमाण-पत्र की प्रति






    6

    स्नातक/समकक्ष परीक्षा के समस्त वर्षों/सेमेस्टर की अंकतालिका तथा उपाधि की प्रति (यदि हो तो)






    7

    विज्ञप्ति के अनुसार कंप्यूटर योग्यता की परीक्षा के समस्त वर्षों/सेमेस्टर की अंकतालिका तथा उपाधि की प्रति






    8

    अन्य कोई योग्यता (यदि हो तो)






    9

    मूल निवास प्रमाण-पत्र की प्रमाणित प्रति






    10

    आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार सक्षम प्राधिकारी द्वारा निर्धारित प्रपत्र में जारी Income & Asset Certificate






    11

    जाति प्रमाण-पत्र (अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति)। नोट: अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग के लिए वैध अवधि का प्रमाण-पत्र हो।






    12

    यदि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के पास आवेदन की अंतिम तिथि के पश्चात का जाति प्रमाण-पत्र है, तो कार्मिक विभाग के परिपत्र दिनांक 17.10.2022 के अनुसार वांछित शपथ-पत्र।






    13

    विधवा की स्थिति में पति की मृत्यु के प्रमाण-पत्र की प्रमाणित प्रति तथा पति से लिंक दस्तावेज/साक्ष्य की प्रति।






    14

    विवाह विच्छेद/परित्यक्ता (तलाकशुदा) होने पर सक्षम स्तर से जारी विवाह-विच्छेद की डिक्री की प्रमाणित प्रति।






    15

    संतान संबंधी शपथ घोषणा-पत्र।






    16

    भूतपूर्व सैनिक होने पर सेवा निवृत्ति/सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाण-पत्र।






    17

    भूतपूर्व सैनिक श्रेणी में पूर्व में राजकीय नियोजन प्राप्त नहीं होने के संबंध में स्व-घोषणा।






    18

    दिव्यांग श्रेणी होने पर राजस्थान दिव्यांगजन नियम–2018 के अनुसार मेडिकल बोर्ड द्वारा प्रदत्त निःशक्तता का प्रमाण-पत्र व UDID कार्ड की प्रति।






    19

    राजकीय सेवा/उपक्रम में कार्यरत होने पर नियोजक अधिकारी द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाण-पत्र या इस संबंध में अभ्यर्थी का स्व-घोषणा-पत्र।






    20

    शैक्षणिक एवं प्रशैक्षणिक योग्यताओं के संबंध में सामान्य घोषणा-पत्र।






    21

    अभ्यर्थी के अंतिम शिक्षण संस्थान द्वारा प्रदत्त चरित्र प्रमाण-पत्र एवं दो राजपत्रित अधिकारियों से हस्ताक्षरित चरित्र प्रमाण-पत्र।






    22

    संलग्न अन्य शपथ-पत्र।







    कुल योग






    नोट: समस्त दस्तावेज उपरोक्त क्रम के अनुसार चेकलिस्ट के साथ संलग्न करें। जो दस्तावेज लागू नहीं हैं, उनके सामने वाले कॉलम में “लागू नहीं” अंकित करें।

    राजस्थान प्रयोगशाला सहायक दस्तावेज सत्यापन 2026 आवश्यक दस्तावेज (rajasthan lab assistant documents required)

    राजस्थान प्रयोगशाला सहायक भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों द्वारा इन दिनों इंटरनेट पर rajasthan lab assistant documents required , rajasthan lab assistant ke liye documents , rajasthan lab assistant vacancy 2026 documents required जैसे प्रश्न सर्च किए जा रहे हैं। उम्मीदवारों की इसी दुविधा को समझते हुए नीचे राजस्थान प्रयोगशाला सहायक आवश्यक दस्तावेजों (rajasthan lab assistant ke liye documents ) की सूची संक्षिप्त में दी गई है। इसके साथ ही उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे प्राधिकरण द्वारा जारी डीवी शेड्यूल को आवश्य देखें।

    rajasthan lab assistant ke liye documents

    • अभ्यर्थी द्वारा सेकेंडरी / सीनियर सेकेंडरी / स्नातक (यदि हो तो) / कंप्यूटर योग्यता (पात्रता एवं शैक्षणिक योग्यता) के प्रमाण-पत्र।

    • जाति प्रमाण पत्र ।

    • आर्थिक कमजोर वर्ग के लिए आय प्रमाण पत्र ।

    • वैध पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड. पैन कार्ड इत्यादि।

    • चरित्र प्रमाण पत्र ।

    • विधवा श्रेणी - पति का मृत्य प्रमाण पत्र के साथ विवाह पंजीकरण पत्र।

    • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (PwD अभ्यर्थियों के लिए

    • अन्य दस्तावेज, जैसा RSSB द्वारा नोटिस में निर्देशित किया गया हो।

    • पासपोर्ट आकार के नवीनतम रंगीन फोटो

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    Global Institute of Business Studies, Bengaluru

    BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 19th Oct '26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee

    राजस्थान प्रयोगशाला सहायक दस्तावेज सत्यापन 2026 के लिए कहां जाना होगा ?

    प्राधिकरण द्वारा चयनित उम्मीदवारों के लिए राजस्थान लैब असिस्टेंट डीवी प्रक्रिया (rajasthan lab assistant form documents) हेतु स्थल निर्धारित किया गया है। निर्धारित समयसीमा के अंदर ही उम्मीदवारों को अपनी डीवी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। उम्मीदवारों की सहायता नीचे निर्धारित स्थल की जानकारी दी गई है।


    1791981745945

    राजस्थान प्रयोगशाला सहायक दस्तावेज सत्यापन 2026- दिशा निर्देश

    rssb द्वारा प्रयोगशाला सहायक दस्तावेज सत्यापन 2026 के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। उम्मीदवारो को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन सभी दिशा निर्देशों की जांच आवश्य करनी चाहिए।

    1791981745980

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    NABARD Grade A Score Card Date

    30 Jul'26 - 31 Dec'26 (Online)