Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक एडमिट कार्ड 2025 जारी - डाउनलोड @recruitment.rajasthan.gov.in
    • लेख
    • राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक एडमिट कार्ड 2025 जारी - डाउनलोड @recruitment.rajasthan.gov.in

    राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक एडमिट कार्ड 2025 जारी - डाउनलोड @recruitment.rajasthan.gov.in

    Kunal solankiUpdated on 17 Jan 2026, 09:30 AM IST

    राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक एडमिट कार्ड 2025 (Rajasthan Primary Teacher Admit Card 2025): राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली राजस्थान अध्यपक भर्ती परीक्षा के लिए प्रोविजनल ई प्रवेश पत्र 12 जनवरी को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार rssb.rajasthan.gov.in से या अपनी एसएसओ आईडी से राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक प्रोविजनल ई-एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक एडमिट कार्ड डायरेक्ट डाउनलोड लिंक । राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक परीक्षा पैटर्न देखें

    This Story also Contains

    1. राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक एडमिट कार्ड 2025- अवलोकन
    2. राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक एडमिट कार्ड 2025
    3. recruitment.rajasthan.gov.in पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया-
    4. परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाले डॉक्यूमेंट्स
    राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक एडमिट कार्ड 2025 जारी - डाउनलोड @recruitment.rajasthan.gov.in
    राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक एडमिट कार्ड 2025

    राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा तिथि (Rajasthan Primary Teacher Exam Dates) जारी कर दी गई थी। जारी अधिसूचना के अनुसार राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा 17 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक चलेगी। 1768190330909
    बोर्ड द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा से जुड़े दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा तिथि से पहले इन दिशा निर्देशों की जांच आवश्य करें।
    1767066646089

    आरएसएसबी द्वारा राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक एडमिट 2025 कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in/news या recruitment.rajasthan.gov.in पर जल्द ही जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने लॉगइन क्रेडेंशियल का उपयोग करके राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड (Rajasthan Primary Teacher Admit card Download 2025) कर सकते हैं।

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    Global Institute of Business Studies, Bengaluru

    BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 06th Nov'26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee

    आरएसएसबी प्राइमरी विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा 2025 (RSSB Primary School Teacher Exam 2025) 17 जनवरी से 21 जनवरी 2026 तक आयोजित होगी। वहीं आवेदन करने की तिथि 7 नवंबर से 6 दिसंबर तय की गई थी।

    राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें, क्या प्रक्रिया है? आदि की जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार लेख को पूरा पढ़ें।

    ये भी देखें-

    राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक एडमिट कार्ड 2025- अवलोकन

    किसी भी परीक्षा की तैयारी करने के लिए उम्मीदवारों के मन में संबंधित परीक्षाओं की तिथियों को लेकर दुविधा बनी रहती है। इसी दुविधा को ध्यान में रखते हुए नीचे दी गई तालिका में राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक परीक्षा 2025 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां और विवरण दिए गए है। आरएसएसबी ड्रेस कोड नियम 2025 देखें

    राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक एडमिट कार्ड 2025- अवलोकन

    मुख्य बिदु

    विवरण

    परीक्षा संचालक

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड

    आधिकारिक वेबसाइट

    rssb.rajasthan.gov.in

    recruitment.rajasthan.gov.in

    कुल पद

    5000

    आरएसएसबी प्राइमरी अध्यापक एडमिट कार्ड तिथि

    12 जनवरी 2026

    आरएसएसबी प्राइमरी अध्यापक परीक्षा तिथि

    17-20 जनवरी 2026

    राजस्थान प्राइमरी अध्यापक रिजल्ट 2025

    सूचित किया जाएगा

    राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक एडमिट कार्ड 2025

    आरएसएसबी द्वारा राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक एडमिट कार्ड 2025 अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। उम्मीदवार अपने लॉगइन क्रेडेंशियल का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान प्राथमिक अध्यापक एडमिट कार्ड 2025 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या recruitment.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा। हालांकि दोनो ही वेबसाइट पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया अलग अलग है। नीचे दोनों ही प्रक्रियाओं को विस्तार से बताया गया है।

    rssb.rajasthan.gov.in पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण-

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

    • उसके बाद एडमिट कार्ड टैब पर क्लिक करें।

    1762777149992




    • अब विभिन्न परीक्षाओं के लिंक दिखाई देंगे।

    • इसमें से राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक एडमिट कार्ड 2025 का लिंक खोजें।

    • लिंक जारी होने पर आप उस पर क्लिक करें।

    • अब अपने लॉगइन विवरण को दर्ज करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

    • एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट जरूर लें।

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    recruitment.rajasthan.gov.in पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया-

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।

    • अब एडमिट कार्ड टैब पर क्लिक करें।

    1762777150022



    • अब स्क्रीन पर विभिन्न परीक्षाओं के लिंक दिखाई देंगे।

    • संबंधित परीक्षा के लिंक के आगे ‘गेट ए़डमिट’ कार्ड विकल्प पर क्लिक करें।

    • अब अपना लॉग इन विवरण दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

    उम्मीदवारों को राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक एडमिट कार्ड 2025 में सभी विवरण सावधानी पूर्वक चेक कर लेना चाहिए। त्रुटि होने की स्थिति में प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिए। राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक एडमिट कार्ड में निम्नलिखित विवरण होते हैं-

    • उम्मीदवार का नाम

    • रोल नंबर

    • उम्मीवार के पिता का नाम

    • उम्मीदवार की फोटो

    • उम्मीदवार की पहचान के लिए शरीर पर निशान का विवरण

    • परीक्षा केंद्र

    • परीक्षा तिथि

    • परीक्षा समय

    • परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नपत्रों की संख्या

    परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाले डॉक्यूमेंट्स

    परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक एडमिट कार्ड 2025 के साथ वैध पहचान पत्र भी ले जाना होता है। वैध पहचान प्रमाण के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एडमिट कार्ड के साथ, उम्मीदवार निम्न में से कोई एक पहचान पत्र ले सकते हैं-

    • वोटर आईडी कार्ड

    • आधार कार्ड

    • पैन कार्ड

    • कॉलेज आईडी.

    • ड्राइविंग लाइसेंस

    • राजपत्रित अधिकारी द्वारा जारी कोई भी वैध पहचान प्रमाण