Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान पटवारी दस्तावेज सत्यापन 2025 (Rajasthan Patwari DV 2025)- उम्मीदवारों के लिए अंतिम मौका
    • लेख
    • राजस्थान पटवारी दस्तावेज सत्यापन 2025 (Rajasthan Patwari DV 2025)- उम्मीदवारों के लिए अंतिम मौका

    राजस्थान पटवारी दस्तावेज सत्यापन 2025 (Rajasthan Patwari DV 2025)- उम्मीदवारों के लिए अंतिम मौका

    Rajan KumarUpdated on 28 Jan 2026, 02:48 PM IST

    राजस्थान पटवारी दस्तावेज सत्यापन 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, अजमेर ने पटवारी भर्ती परीक्षा-2025 के तहत दस्तावेज़ सत्यापन से अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर दिया है। बोर्ड को कुल 395 अतिरिक्त अभ्यर्थियों की सूची प्राप्त हुई थी, जिनकी पात्रता जांच 15 से 20 जनवरी 2026 तक की गई थी। संबंधित अभ्यर्थियों को 29 जनवरी 2026 (गुरुवार) को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक अजमेर स्थित बोर्ड कार्यालय में मूल दस्तावेज़ों सहित उपस्थित होना होगा। अनुपस्थित रहने पर पात्रता निरस्त कर दी जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर सूचना देख सकते हैं।
    ये भी पढ़ें:- राजस्थान पटवारी रिजल्ट 2025राजस्थान पटवारी फाइनल आंसर की 2025
    1769591617377

    This Story also Contains

    1. राजस्थान पटवारी दस्तावेज़ सत्यापन 2025 – अवलोकर सारणी (Overview Table)
    2. राजस्थान पटवारी दस्तावेज़ सत्यापन 2025 — दिशानिर्देश
    3. राजस्थान पटवारी दस्तावेज़ सत्यापन 2025 – मुख्य बिंदु
    4. राजस्थान पटवारी दस्तावेज़ सत्यापन 2025 – आवश्यक प्रक्रिया
    5. राजस्थान पटवारी दस्तावेज सत्यापन 2025: आवश्यक दस्तावेज़
    6. दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया (How Document Verification is Done)
    7. राजस्थान पटवारी कट ऑफ 2025
    राजस्थान पटवारी दस्तावेज सत्यापन 2025 (Rajasthan Patwari DV 2025)- उम्मीदवारों के लिए अंतिम मौका
    राजस्थान पटवारी दस्तावेज सत्यापन 2025 (Rajasthan Patwari DV 2025 in hindi)- दिशानिर्देश, स्क्रूटनी, प्रक्रिया

    इससे पहले बोर्ड द्वारा राजस्थान पटवारी लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज सत्यापन का संशोधित शेड्यूल जारी किया था। अधिूसचना के अनुसार, जिन 395 अतिरिक्त उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए चयनित किया गया था उनका दस्तावेज सत्यापन अब 15 से 17 जनवरी की बजाय 20 जनवरी तक होगा। सूचना के अनुसार 17 जनवरी को जिन उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन होना था, उन्हें 20 जनवरी 2026 को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया। अब उम्मीदवारों को एक और आखिरी मौका दिया गया है।

    1768381324307


    बोर्ड द्वारा पूर्व में जारी अधिसूचना के अनुसार गैर अनुसूचित क्षेत्र और अनुसूचित क्षेत्र में LDCP और SP श्रेणी में पर्याप्त उम्मीदवार नहीं मिलने के कारण अतिरिक्त उम्मीदवारों को विचारित किया गया है। इन उम्मीदवारो के लिए कटऑफ अंक भी rssb.rajasthan.gov.in पर जारी किए गए हैं।
    1767415584994


    बता दें कि बोर्ड द्वारा दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में अनुपस्थित रहे उम्मीदवारों के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। जारी अधिसूचना के अनुसार दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में अनुपस्थित रहे उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन करने का अंतिम अवसर दिया गया था। उम्मीदवार 16 से 17 दिसंबर तक अपने दस्तावेज सत्यापन करा सकते थे। इससे पहले बोर्ड द्वारा दस्तावेज सत्यापन करने की तिथि 15 दिसंतबर तय की थी।
    1765963893488


    राजस्थान पटवारी लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार स्क्रूटनी फॉर्म 8 से 10 दिसंबर 2025 तक भर सकते थे। पहले ये तिथि 4 से 6 दिसंबर तक थी। स्क्रूटनी फॉर्म भरने के लिए प्राधिकरण द्वारा आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर दिशा निर्देश और फॉर्मेट भी जारी किया गया था। उम्मीदवार वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाकर स्क्रूटनी फॉर्म भर सकते थे। 3 दिसंबर को राजस्थान पटवारी परीक्षा परिणाम 2025 (Rajasthan Patwari Exam Result 2025 in hindi) जारी करने के बाद दस्तावेज सत्यापन के लिए स्क्रूटनी फॉर्म भरने की तिथि जारी की गई थी।
    राजस्थान पटवारी रिजल्ट 2025 देखें
    1765275413582

    लेटेस्ट अपडेट: राजस्व मंडल अजमेर ने पटवार सीधी भर्ती परीक्षा–2025 में दिव्यांग अभ्यर्थियों के आवंटन से जुड़ी संशोधित सूची जारी की है। मंडल द्वारा भेजी गई पूर्व सूची में शामिल अभ्यर्थियों की पात्रता की जांच के बाद पाया गया कि भर्ती विज्ञप्ति के अनुसार केवल OL (One Leg – Lower Limb) श्रेणी के दिव्यांग अभ्यर्थी ही पात्र हैं। मंडल ने पात्र पाए गए अभ्यर्थियों के दिव्यांग प्रमाण पत्र के सत्यापन के लिए संशोधित सूची संबंधित विभागों को भेज दी है। सभी विभागों को निर्देश दिया गया है कि दो दिनों के भीतर सत्यापन रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। राजस्व मंडल ने यह जानकारी अध्यक्ष, शासन सचिव (राजस्व), जिला कलक्टर अजमेर, RPSC, CMHO तथा संबंधित अधिकारियों को भी भेजकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।
    1765424666695दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन- सूचना

    पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 में दिव्यांग अभ्यर्थियों की पात्रता जांच और दस्तावेज़ सत्यापन को लेकर सूचना जारी की गई है। जारी नोटिस के अनुसार, 10 दिसंबर 2025 को दिव्यांग अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का पुनः सत्यापन किया जाएगा। इस दिन लगभग 300 दिव्यांग अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ों की जांच राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के निर्देशानुसार की जाएगी। नोटिस में बताया गया है कि दस्तावेज़ सत्यापन के बाद भी कुछ अभ्यर्थियों के दिव्यांगता प्रमाण पत्रों का पुनः सत्यापन किया जाना आवश्यक है। इसके लिए अभ्यर्थियों को जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय, अजमेर में उपस्थित होना होगा। यहाँ दिव्यांगता प्रमाण पत्रों का पुनः सत्यापन किया जाएगा।

    1765275329956

    राजस्थान पटवारी सीधी भर्ती 2025 के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम जारी किया गया। कुल 3705 पदों के लिए लगभग 2 गुना अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) एवं Scrutiny Form भरने के लिए सूचिबद्ध किया गया है। उम्मीदवार आधिकारकि वेबसाइट पर जाकर 4 से 6 और 8 से 10 दिसंबर तक दस्तावेज़ सत्यापन के लिए स्क्रूटनी फॉर्म (Scrutiny Form) भर कर जमा कर सकते थे। दस्तावेज सत्यापन की तिथि की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द दी जाएगी। राजस्थान पटवारी कट ऑफ 2025
    1764908078678

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा आयोजित पटवारी भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया में राजस्थान पटवारी दस्तावेज सत्यापन 2025 एक बेहद महत्वपूर्ण चरण है। परीक्षा परिणाम और कट-ऑफ जारी होने के बाद, केवल वही अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाए जाते हैं जो निर्धारित कट-ऑफ के भीतर आते हैं। इस चरण में उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता, जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाण, आयु प्रमाण, पात्रता संबंधित दस्तावेज़ तथा अन्य आवश्यक मूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होते हैं।

    दस्तावेज़ सत्यापन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि चयनित अभ्यर्थी द्वारा दी गई सभी जानकारियां सही एवं नियमों के अनुरूप हों। यदि किसी भी दस्तावेज़ में त्रुटि या असंगति पाई जाती है, तो उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द भी की जा सकती है। इसलिए, पटवारी DV प्रक्रिया को समझना, आवश्यक दस्तावेज़ों की सूची पहले से तैयार रखना और कट-ऑफ के अनुसार अपनी स्थिति जानना बेहद आवश्यक है। इस लेख में आप दस्तावेज़ सत्यापन की पूरी प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, Scrutiny Form कैसे भरें की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
    राजस्थान पटवारी दस्तावेज सत्यापन- दिशा निर्देश सूचना देखें:-

    1765275368150

    राजस्थान पटवारी दस्तावेज़ सत्यापन 2025 – अवलोकर सारणी (Overview Table)

    विषय

    विवरण

    भर्ती का नाम

    राजस्थान पटवारी सीधी भर्ती 2025

    संस्था/बोर्ड

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)

    कुल पद

    3705

    दस्तावेज़ सत्यापन हेतु बुलाए गए अभ्यर्थी

    लगभग 02 गुना (करीब 7400 अभ्यर्थी)

    Scrutiny Form भरने की तिथि

    4 से 6 दिसंबर 2025 8 से 10 दिसंबर 2025

    Scrutiny Form भरने का स्थान

    SSO Portal – https://sso.rajasthan.gov.in या rssb.rajasthan.gov.in

    परिणाम जारी होने की तिथि

    03 दिसंबर 2025

    परीक्षा तिथि

    17 अगस्त 2025 (दो पालियां - Morning & Evening)

    कट ऑफ तैयार करने की प्रक्रिया

    Normalization (Equi-Percentile Method)

    सत्यापन हेतु अनिवार्य दस्तावेज़

    10वीं/12वीं प्रमाण पत्र, स्नातक दस्तावेज़, RSCIT, पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र, श्रेणी दस्तावेज़, फोटो, हस्ताक्षर, Scrutiny Form आदि

    विशेष श्रेणी दस्तावेज़

    विधवा, तलाकशुदा, विकलांगता, SAH, Ex-Serviceman आदि

    राजस्थान पटवारी दस्तावेज़ सत्यापन 2025 — दिशानिर्देश

    राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 के लिए जारी दिशानिर्देशों के अनुसार, अभ्यर्थियों को मेरिट सूची के आधार पर दस्तावेज़ सत्यापन हेतु बुलाया जाता है, जिसमें सभी प्रमाण पत्रों की जांच, सत्यापन और Scrutiny Form जमा करना अनिवार्य है। नीचे दिशानिर्देश दिया गया है।
    राजस्थान पटवारी दस्तावेज सत्यापन 2025 दिशानिर्देश पीडीएफ डाउनलोड करें

    • ऑनलाइन भरा गया आवेदन पत्र (Application Form) की प्रति साथ लाना अनिवार्य है।

    • पंजीयन से पहले भरा गया Scrutiny Form दो प्रतियों में सही-सही भरकर जमा करना है।

    • शैक्षणिक योग्यता व कंप्यूटर प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रतियां प्रस्तुत करनी होंगी।

    • जन्म तिथि प्रमाण हेतु 10वीं मार्कशीट या जन्म प्रमाण पत्र की प्रति आवश्यक है।

    • मूल निवास प्रमाण पत्र (Domicile) प्रस्तुत करना होगा; TSP क्षेत्र होने पर विशेष उल्लेख जरूरी है।

    • आरक्षण हेतु संबंधित जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/EWS आदि) वैध तिथि के भीतर जारी होना चाहिए।

    • विशेष श्रेणी (विधवा/परित्यक्ता/फौजी/विकलांग/चिकित्सीय आदि) के दावों हेतु संबंधित मान्य प्रमाणपत्र आवश्यक हैं।

    • सभी शैक्षणिक, जाति, निवास व अन्य प्रमाण पत्रों को स्वयं सत्यापित करके नाम-अंतर होने पर शपथ पत्र संलग्न करें।

    • फोटो पहचान पत्र और दो नई पासपोर्ट साइज फोटो साथ रखें।

    • Scrutiny Form के साथ सभी प्रमाण पत्र व दस्तावेज़ स्वयं सत्यापित प्रतियों सहित अनिवार्य रूप से जमा करें।

    • निर्धारित तिथि-समय पर स्थल पर उपस्थित न होने पर दस्तावेज़ सत्यापन का अवसर स्वतः समाप्त हो जाएगा।

    • सभी संलग्न दस्तावेजों के साथ ‘शपथ पत्र प्रपत्र’ को ₹50 के स्टाम्प पर भरकर जमा करना आवश्यक है।

    लोगों ने इसे भी पढ़ा:-

    राजस्थान पटवारी दस्तावेज़ सत्यापन 2025 – मुख्य बिंदु

    • कुल पद: 3705

    • Scrutiny Form भरने की तिथि: 8 से 10 दिसंबर 2025

    • प्लेटफ़ॉर्म: SSO Portal – https://sso.rajasthan.gov.in

    • भर्ती चरण:

      • ऑनलाइन Scrutiny Form

      • दस्तावेज़ जांच (Document Verification)

      • अंतिम मेरिट सूची जारी

    • दस्तावेज़ सत्यापन हेतु अलग-से विस्तृत दिशा-निर्देश शिक्षा विभाग द्वारा बाद में जारी किए जाएंगे।

    राजस्थान पटवारी दस्तावेज़ सत्यापन 2025 – आवश्यक प्रक्रिया

    दस्तावेज़ सत्यापन के लिए पात्र अभ्यर्थियों को SSO Portal पर लॉगिन करके निम्न कार्य करना होगा—

    • SSO ID से लॉगिन करें।

    • Recruitment Portal/RSSB Recruitment लिंक खोलें।

    • Patwar Direct Recruitment 2025 – Scrutiny Form चुनें।

    • Detailed Cum Scrutiny Form सावधानीपूर्वक भरें।

    • सभी प्रमाण पत्रों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।

    • अंतिम सबमिशन कर प्रिंट प्राप्त करें।

    • Scrutiny Form भरना पूरी तरह अनिवार्य है। इसे न भरने पर दस्तावेज़ सत्यापन में उपस्थिति रद्द मानी जा सकती है।

    राजस्थान पटवारी दस्तावेज सत्यापन 2025: आवश्यक दस्तावेज़

    सत्यापन के समय अभ्यर्थियों को मूल (Original) एवं सत्यापित (Self-attested) प्रतियों सहित निम्न दस्तावेज़ प्रस्तुत करने होंगे।

    पहचान से संबंधित दस्तावेज

    • आधार कार्ड

    • पैन कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस / वोटर आईडी

    शैक्षणिक योग्यता

    • 10वीं व 12वीं मार्कशीट

    • स्नातक की मार्कशीट/डिग्री (यदि आवश्यक)

    • RSCIT प्रमाण पत्र (यदि अनिवार्य योग्यता में शामिल)

    जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू)

    • OBC (Non-creamy layer)

    • SC/ST

    • EWS

    नोट: प्रमाणपत्र सरकार द्वारा जारी वर्तमान वैध प्रारूप में होना चाहिए।

    आरक्षण/विशेष श्रेणियों का प्रमाण

    • विधवा प्रमाण पत्र

    • तलाकशुदा प्रमाण पत्र

    • विकलांगता प्रमाण पत्र

    • पूर्व सैनिक प्रमाण पत्र

    • साह (SAH) श्रेणी प्रमाण पत्र

    अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज

    • SSO Portal से भरा हुआ Scrutiny Form

    • आवेदन पत्र की प्रति

    • फोटो व हस्ताक्षर

    • बोर्ड द्वारा जारी कॉल लेटर

    ये भी पढ़े

    दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया (How Document Verification is Done)

    दस्तावेज़ सत्यापन निम्न क्रम में किया जाएगा

    • Scrutiny Form की मिलान प्रक्रिया

    • सभी प्रमाण-पत्रों की मूल प्रति जांच

    • आरक्षण श्रेणी की पुष्टि

    • शैक्षणिक योग्यता की पुष्टि

    • अस्पष्ट/त्रुटिपूर्ण दस्तावेज़ों की स्थिति में सुधार हेतु नोटिस

    • अंतिम वरीयता सूची (Final Merit List) तैयार करना

    अभ्यर्थी द्वारा गलत जानकारी दिए जाने पर या फर्जी दस्तावेज़ पाए जाने पर भर्ती से किसी भी चरण में बाहर किया जा सकता है।

    राजस्थान पटवारी कट ऑफ 2025

    श्रेणी

    उप-श्रेणी

    गैर-अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP) कट-ऑफ

    अनुसूचित क्षेत्र (TSP) कट-ऑफ

    टिप्पणी

    सामान्य (GEN)

    पुरुष

    249.238

    219.5508


    महिला

    235.2158

    206.7771


    विधवा

    121.3939

    53.5103


    तलाकशुदा

    201.4007

    158.0343


    पूर्व सैनिक

    184.9111

    56.2367

    सभी

    EWS (GEN-EWS)

    पुरुष

    241.5566


    महिला

    225.8819


    विधवा

    104.9198

    अनुसूचित जाति (SC)

    पुरुष

    138.6297

    198.6554


    महिला

    226.7963

    188.1611


    विधवा

    72.145

    32.2238

    सभी


    तलाकशुदा

    165.2664

    119.5407

    DIV AGAINST WID


    पूर्व सैनिक

    12.0149

    उपलब्ध नहीं

    अनुसूचित जनजाति (ST)

    पुरुष

    223.595

    170.5434


    महिला

    203.3621

    156.2086


    विधवा

    63.4914

    5.5766

    सभी


    तलाकशुदा

    159.6081

    68.8274

    DIV AGAINST WID


    पूर्व सैनिक

    उपलब्ध नहीं

    OBC

    पुरुष

    244.664


    महिला

    229.2246


    विधवा

    104.9505


    तलाकशुदा

    188.7559


    पूर्व सैनिक

    166.7993

    सभी

    MBC

    पुरुष

    236.6958


    महिला

    206.0761


    विधवा

    96.4913


    तलाकशुदा

    उपलब्ध नहीं

    SAH (साहू/सहरिया — PVTG)

    पुरुष

    90.5457


    महिला

    80.8097


    विधवा

    उपलब्ध नहीं


    तलाकशुदा

    उपलब्ध नहीं


    पूर्व सैनिक

    उपलब्ध नहीं

    विशेष श्रेणियां

    LD/CP

    162.4033

    110.4188


    SP

    200.0665

    148.4889

    नोट: SAH = साहू/सहरिया (Sahariya/Saharia)

    यह विशेष कमजोर जनजातीय वर्ग (PVTG) है, इसलिए कई भर्तियों में इसे अलग श्रेणी के रूप में दर्शाया जाता है।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: . राजस्थान पटवारी Scrutiny Form 2025 कब से भरा जाएगा?
    A:

    राजस्थान पटवारी Scrutiny Form 8 से 10 दिसंबर तक के लिए फिर से खोला गया था। उम्मीदवार SSO Portal पर जाकर स्क्रूटनी फॉर्म भर सकते थे।

    Q: राजस्थान पटवारी दस्तावेज़ सत्यापन 2025 में कौन-कौन से दस्तावेज़ जरूरी हैं?
    A:

    10वीं/12वीं प्रमाण पत्र, स्नातक दस्तावेज़, RSCIT, पहचान पत्र, जाति/आरक्षण प्रमाण पत्र, फोटो, हस्ताक्षर और Scrutiny Form आवश्यक हैं।

    Q: राजस्थान पटवारी DV 2025 के लिए कितने अभ्यर्थी बुलाए गए हैं?
    A:

    कुल पदों (3705) के लगभग 2 गुना, यानी लगभग 7400 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया है।

    Q: राजस्थान पटवारी दस्तावेज़ सत्यापन 2025 की तिथि कब जारी होगी?
    A:

    राजस्थान पटवारी DV की तिथि RSSB द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द जारी की जाएगी।

    Q: क्या Scrutiny Form भरना राजस्थान पटवारी दस्तावेज़ सत्यापन में अनिवार्य है?
    A:

    हां, Scrutiny Form भरना पूरी तरह अनिवार्य है; न भरने पर Rajasthan Patwari DV में उपस्थिति रद्द मानी जा सकती है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    APS CSB Score Card Date

    8 Oct'25 - 31 Mar'26 (Online)

    Ongoing Dates
    BPSC Civil Services Others

    16 Feb'26 - 14 Mar'26 (Offline)