एचपी असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती 2026 (HP Assistant Staff Nurse Recruitment 2026)- हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) द्वारा एचपी असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती 2026 परीक्षा का आयोजन 25 सितंबर को सफलतापूर्वक किया गया । वहीं एचपी असिस्टेंट स्टाफ नर्स परीक्षा एडमिट कार्ड 20 सितंबर को जारी कर दिया गया था। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट या इस लेख के माध्यम से परीक्षा तिथि तक एडमिट कार्ड लॉगिन विवरण के माध्यम से डाउनलोड कर सकते थे। प्राधिकरण द्वारा 25 अगस्त को एचपी स्टाफ नर्स के पदों में वृद्धि की अधिसूचना जारी की गई थी। जारी अधिसूचना के अनुसार एचपी असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पदों को 312 से बढ़ाकर 468 पद कर दिया गया हैं। बता दें कि प्राधिकरण द्वारा असिस्टेंट स्टाफ नर्स पदों के लिए कुल 312 रिक्तियों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई थी।
एचपी असिस्टेंट स्टाफ नर्स परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 डायरेक्ट लिंक
This Story also Contains
एचपी असिस्टेंट स्टाफ नर्स परीक्षा तिथि
HPRCA Assistant Staff Nursing Recruitment 2026 notification के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 30 जुलाई से जारी है। इच्छुक और पात्र केवल महिला उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर 29 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते थे। वहीं उम्मीदवार आवेदन की अंतिम तिथि के अगले 4 दिनों तक अपने आवेदन पत्र में संशोधन कर सकते थे।
ये भी पढ़ें- आगामी सरकारी नौकरी 2026। बिना परीक्षा सरकारी नौकरी 2026
एचपी असिस्टेंट स्टाफ नर्स आवेदन डायरेक्ट लिंक
हिमाचल स्टाफ नर्स भर्ती 2026 के बारे में विस्तार से जानने के लिए उम्मीदवार लेख को पूरा पढ़ें। इस पेज पर एचपी असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती 2026 से संबंधित लेटेल्ट अपडेट दी जाती रहेगी।
उम्मीदवारों की सहायता के लिए एचपी असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई तालिका मे दी गई है। इसकी सहायता से उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश स्टाफ नर्स भर्ती 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण बिंदु | विवरण |
परीक्षा संचालक | हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) |
परीक्षा का नाम | असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती 2026 |
आधिकारिक वेबसाइट | hprca.hp.gov.in |
एचपी असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती आवेदन 2026 | 30 जुलाई 2026 |
एचपी असिस्टेंट स्टाफ नर्स आवेदन अंतिम तिथि 2026 | 29 अगस्त 2026 |
आवेदन सुधार | आवेदन की अंतिम तिथि के अगले 4 दिनों तक |
| एडमिट कार्ड जारी तिथि | 20 सितंबर 2026 |
| एचपी असिस्टेंट स्टाफ परीक्षा तिथि | 25 सितंबर 2026 |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
पदों की संख्या |
|
आवेदन शुल्क | 800 रुपए (सभी वर्ग के लिए) |
आयोग द्वारा असिस्टेंट स्टाफ नर्स पदों पर भर्ती के लिए एचपी स्टाफ नर्स पात्रता 2026 निर्धारित किए गए हैं। इसके अनुसार आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता शामिल है। आगे लेख में इन बिंदुओं पर चर्चा की गई है।
असिस्टेंट स्टाफ नर्स पदों के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से 50% अंकों के साथ बीएससी नर्सिंग या 50% अंकों के साथ जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। आवेदक महिला होना चाहिए और हिमाचल प्रदेश का स्थायी नागरिक होना चाहिए।
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग द्वारा असिस्टेंट स्टाफ नर्स पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूटदी जाएगी।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एचपी असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती 2026 के आवेदन (HP Staff Nurse Application Form 2026) कर सकते हैं।
सबसे पहले एचपीआरसीए की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाएं।
अब अपनी ईमेल आईडी और फोन नंबर के साथ वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें।
आवेदन फॉर्म भरें और स्कैन की हुई फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
अब जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
अंत में आवेदन फॉर्म जमा करें और उसका एक प्रिंटआउट ले लें।
प्राधिकरण द्वारा एचपी असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती सिलेबस 2026 (HP Assistant Staff Nurse Exam Syllabus 2026) अपनी आधिकरिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। HP Assistant staff nurse Exam syllabus 2026 में हिमाचल प्रदेश से संबंधित करेंट अफेयर्स , जनरल नॉलेज, हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा, गणित इत्यादि शामिल है। इन विषयों को लेकर प्राधिकरण द्वारा विस्तार से सिलेबस अलग से जारी किया जा सकता है।
प्राधिकरण द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार Hp Assistant Staff Nurse Exam pattern 2026 में प्रश्न पत्र एमसीक्यू (MCQ) आधारित होगा। इसमें कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक को होगा। परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। एचपी असिस्टेंट स्टाफ नर्स परीक्षा 2026 की अवधि 1.30 घंटे है।
एचपी असिस्टेंट स्टाफ भर्ती परीक्षा 2026 के लिए कोई भी एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजा जाएगा और प्रोविजनल रूप से चुने गए उम्मीदवारों को HPRCA की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। इस बारे में जानकारी उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी पर भी भेजी जाएगी। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड एप्लीकेशन आईडी, नाम और जन्म तिथि डालकर डाउनलोड कर सकते हैं।
प्राधिकरण द्वारा एचपी असिस्टेंट स्टाफ नर्स आंसर की 2026 ऑनलाइन मोड में जारी की जाएगी। किसी उम्मीदवार को यदि एचपी असिस्टेंट स्टाफ नर्स प्रोविजनल आंसर की 2026 पर कोई आपत्ति हो तो वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। प्राधिकरण द्वारा आपत्ति दर्ज करने की सुवीधा 7 दिनों के लिए दी जाएगी। इसके साथ ही आपत्ति शुल्क 200 रुपए प्रति प्रश्न तय किया गया है।उम्मीदवारों की उत्तर पुस्तिकाओं पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद एचपी असिस्टेंट स्टाफ नर्स फाइनल आंसर की 2026 जारी की जाएगी।
प्राधिकरण द्वारा एचपी असिस्टेंट स्टाफ नर्स रिजल्ट 2026 ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपना लॉगइन विवरण दर्ज करके एचपी असिस्टेंट स्टाफ नर्स रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें कि एचपी असिस्टेंट स्टाफ नर्स रिजल्ट पीडीएफ 2026 प्रारुप में जारी किया जाता है।