Careers360 Logo
ask-icon
share
    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2026 (Haryana Police Constable Answer Key 2026): डाउनलोड स्टेप्स जानें
    • लेख
    • हरियाणा पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2026 (Haryana Police Constable Answer Key 2026): डाउनलोड स्टेप्स जानें

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2026 (Haryana Police Constable Answer Key 2026): डाउनलोड स्टेप्स जानें

    Kunal solankiUpdated on 17 Apr 2026, 09:56 AM IST

    हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा हरियाणा पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2026 ऑनलाइन मोड में जारी की जाएगी। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से हरियाणा पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकेंगे। जानकारी के लिए बता दें कि आयोग द्वारा हरियाणा पुलिस कांस्टेबल आंसर की दो चरणों में जारी की जाती है। सबसे पहले हरियाणा पुलिस कांस्टेबल प्राथमिक उत्तर कुंजी परीक्षा होने के कुछ दिन बाद ऑनलाइन मोड में जारी की जाएगी।
    लेटेस्ट अपडेट- हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती में चयनित उम्मीदवारों के लिए पीएमटी (शारीरिक मापदंड परीक्षा) के लिए शेड्यूल जारी किया है। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार विज्ञापन संख्या 01/2026 हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए पीएमटी टेस्ट 20 अप्रैल 2026 से आयोजित होने प्रस्तावित है। पहले ये 15 अप्रैल से होनी थी।

    This Story also Contains

    1. हरियाणा पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2026- अवलोकन
    2. हरियाणा पुलिस कांस्टेबल आंसर की डाउनलोड कैसे करें?
    3. हरियाणा पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2026- चरण
    4. हरियाणा पुलिस कांस्टेबल प्राथमिक उत्तर कुंजी 2026
    5. हरियाणा पुलिस कांस्टेबल फाइनल आंसर की 2026
    6. हरियाणा पुलिस कांस्टेबल आंसर की जारी होने से क्या लाभ है?
    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2026 (Haryana Police Constable Answer Key 2026): डाउनलोड स्टेप्स जानें
    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2026

    प्राथमिक उत्तर कुंजी पर किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति होने पर उम्मीदवार अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए प्राधिकरण द्वारा समय सीमा और आपत्ति दर्ज शुल्क निर्धारित किया जाता है। इन सबके बाद आयोग द्वारा हरियाणा पुलिस कांस्टेबल अंतिम आंसर की जारी की जाती है। आंसर की कैसे डाउनलोड करें, ये कितने चरण में जारी होती है? इन सभी प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए लेख को पूरा पढ़ें।

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2026- अवलोकन

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    आधिकारिक वेबसाइट

    hssc.gov.in

    कुल पद

    5500

    आवेदन तिथि

    11 जनवरी - 31 जनवरी 2026

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पीएमटी एडमिट कार्ड 17 अप्रैल 2026
    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पीएमटी टेस्ट20 अप्रैल से शुरू

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 लिखित परीक्षा तिथि

    सूचित किया जाएगा

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा प्रारंभिक आंसर की 2026

    सूचित किया जाएगा

    आंसर की पर आपत्ति दर्ज विंडो

    सूचित किया जाएगा

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल फाइनल आंसर की

    सूचित किया जाएगा

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा


    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल आंसर की डाउनलोड कैसे करें?

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2026 (Haryana Police Constable Answer Key 2026) ऑनलाइन मोड में जारी की जाती है। परीक्षा संपन्न होने के बाद उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की दो चरणों में जारी की जाएगी। हालांकि दोनो चरणों की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने की प्रक्रिया एक समान है। हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आंसर की 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं।

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल परीक्षा आंसर की डाउनलोड चरण:-

    • सबसे पहले प्राधिकरण की आधिकरिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।

    • अब होम पेज पर पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिंक को खोजें।

    • आंसर की जारी होने के बाद परीक्षा का लिंक और अधिसूचना पेज पर ही प्रदर्शित होगी उस पर क्लिक करें।

    1770035579462



    • लिंक पर क्लिक करने के बाद पेपर कोड के अनुसार आंसर की डाउनलोड करें।

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2026- चरण

    आयोग द्वारा हरियाणा पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2026 दो चरणों में जारी की जाती है। सबसे पहले परीक्षा संपन्न होने के कुछ दिन बाद हरियाणा पुलिस कांस्टेबल प्राथमिक उत्तर कुंजी 2026 (Haryana Police Constable Primary Answer Key 2026) जारी की जाती है। इसके बाद हरियाणा पुलिस कांस्टेबल अंतिम उत्तर कुंजी 2026 (Haryana Police Constable Final Answer Key 2026) जारी की जाती है। आगे लेख में इन दोनों चरणों की विस्तार से चर्चा की जाएगी।

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल प्राथमिक उत्तर कुंजी 2026

    प्राधिकरण द्वारा परीक्षा संपन्न होने के बाद ऑनलाइन मोड में हरियाणा पुलिस कांस्टेबल प्राथमिक उत्तर कुंजी 2026 जारी की जाती है। जिसमें किसी उम्मीदवार को यदि कोई आपत्ति है तो वे निर्धारित समयसीमा के भीतर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए प्राधिकरण द्वारा आपत्ति शुल्क भी निर्धारित किया जाता है।

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल फाइनल आंसर की 2026

    उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त सभी आपत्तियों का निरीक्षण करने के बाद प्राधिकरण द्वारा हरियाणा पुलिस कांस्टेबल अंतिम आंसर की 2026 (Haryana Police Constable Final Answer Key 2026 in Hindi) जारी की जाती है। पुलिस कांस्टेबल फाइनल आंसर की जारी होने के साथ ही हरियाणा पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026 (Haryana Police Constable Result 2026) जारी किया जा सकता है।

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल आंसर की जारी होने से क्या लाभ है?

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल परीक्षा आंसर की जारी होने से उम्मीदवार अपने उत्तर का मिलान कर सकते हैं। इसकी सहायता से वे अपने अंकों की गणना कर सकते हैं। इस प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बात ये है कि किसी उम्मीदवार को यदि किसी प्रश्न,उत्तर पर कोई आपत्ति है तो वे इस पर ऑब्जेक्शन (Objection) दर्ज करा सकते हैं। इससे उम्मीदवारों के प्रति पारदर्शिता सुनिश्चित होती है।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आंसर की कहां पर जारी होगी?
    A:

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती आंसर की ऑनलाइन मोड में प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगी।

    Q: हरियाणा पुलिस कांस्टेबल आंसर की डाउनलोड कैसे करें?
    A:

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की डाउनलोड करने की विस्तृत जानकारी उपर्युक्त लेख में दी गई है।

    Q: क्या हरियाणा पुलिस कांस्टेबल प्रारंभिक आंसर की और अंतिम आसंर की डाउनलोड करने की प्रक्रिया एकसमान है?
    A:

    हां, दोनों ही आंसर की प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होंगी और इन्हें डाउनलोड करने की प्रक्रिया भी एकसमान है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    RBI Grade B Officer Application Date

    29 Apr'26 - 20 May'26 (Online)