Careers360 Logo
ask-icon
share
    ईएमआरएस कर्मचारी चयन परीक्षा परिणाम (EMRS SSE result in Hindi)- रिजल्ट लिंक, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
    • लेख
    • ईएमआरएस कर्मचारी चयन परीक्षा परिणाम (EMRS SSE result in Hindi)- रिजल्ट लिंक, डाउनलोड प्रक्रिया जानें

    ईएमआरएस कर्मचारी चयन परीक्षा परिणाम (EMRS SSE result in Hindi)- रिजल्ट लिंक, डाउनलोड प्रक्रिया जानें

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 14 May 2026, 04:05 PM IST

    ईएमआरएस कर्मचारी चयन परीक्षा परिणाम (EMRS SSE result in Hindi)- राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (NESTS) द्वारा ईएमआरएस एसएसई टियर 2 परीक्षा की आंसर की 14 मई 2026 को जारी कर दी गई है। आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 17 मई तक का समय दिया गया है। आंसर की पर मिली आपत्तियों पर सुनवाई के बाद nests.tribal.gov.in पर ईएमआरएस एसएसई टियर 2 रिजल्ट जारी किया जाएगा। नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (NESTS) ने ईएमआरएस कर्मचारी चयन परीक्षा टियर 1 का परिणाम 31 जनवरी को जारी किया था। इसके बाद 4 फरवरी को फाइनल आंसर की जारी की गई थी। प्राधिकरण द्वारा ईएमआरएस एसएसई टियर 1 रिजल्ट ओएमआर शीट री-चेकिंग के लिए आवेदन लिंक 19 फरवरी को जारी किया गया था। ओएमआर शीट की जांच के इच्छुक उम्मीदवार 7 मार्च 2026 तक ईएसएसई 2025 टियर-1 ओएमआर शीट री-चेकिंग आवेदन कर सकते थे।
    ईएमआरएस एसएसई टियर 2 प्रोविजनल आंसर की देखें

    राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (NESTS) द्वारा ईएमआरएस ईएसएसई टियर 2 परीक्षा 22, 23, 24 और 25 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी। ईएसएसई टियर 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 19 मार्च को जारी किया गया था। कैंडिडेट्स परीक्षा तिथि तक ऑफिशियल वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर लॉग इन करके ईएमआरएस ईएसएसई टियर 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते थे।
    ईएमआरएस एसएसई टियर 2 एग्जाम सिटी स्लिप लिंक1773911899763

    This Story also Contains

    1. ईएसएसई 2025 मुख्य तिथियां (ESSE 2025 Important dates in Hindi)
    2. ईएमआरएस रिजल्ट 2025 कैसे डाउनलोड करें
    3. ईएसएसई 2025 भर्ती चयन प्रक्रिया (ESSE 2025 recruitment selection process in Hindi)
    4. ईएमआरएस भर्ती 2025 (EMRS Recruitment 2025): रिक्तियों की संख्या
    ईएमआरएस कर्मचारी चयन परीक्षा परिणाम (EMRS SSE result in Hindi)- रिजल्ट लिंक, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
    ईएमआरएस कर्मचारी चयन परीक्षा परिणाम जारी

    राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (NESTS) द्वारा ईएमआरएस एसएसई टियर 2 परीक्षा शेड्यूल 25 फरवरी 2026 को जारी किया गया था। प्राधिकरण ने पद के अनुसार परीक्षा तिथि शेड्यूल जारी किया था। ईएमआरएस एसएसई टियर 2 परीक्षा 22, 23, 24 और 25 मार्च 2026 को आयोजित हुई और ईएमआरएस भर्ती टियर 1 परीक्षा 13, 14 और 21 दिसंबर 2025 को आयोजित हुई थी।
    1772686536383

    एनईएसटीएस आधिकारिक वेबसाइट पर ईएमआरएस कर्मचारी चयन परीक्षा टियर 1 की फाइनल आंसर की देख सकते हैं। टियर 1 ईएमआरएस एसएसई 2025 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर जाकर ईएमआरएस एसएसई टियर 1 रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय एसएसई रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। ईएमआरएस टियर 2 परीक्षा शेड्यूल की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से दी जाएगी।
    ईएमआरएस परीक्षा टियर -1 रिजल्ट डाउनलोड डायरेक्ट लिंक

    एमआरएस कर्मचारी चयन परीक्षा 2025 (EMRS STAFF SELECTION EXAM 2025) यानी ईएसएसई (ESSE) के माध्यम से एकलव्य आदर्श रेसिडेंशियल स्कूलों में 7267 शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों पर बहाली की जाएगी। सबसे अधिक रिक्तियों की संख्या 3962 टीजीटी के लिए है। ईएमआरएस भर्ती परीक्षा का आयोजन 13, 14 और 21 दिसंबर 2025 को किया गया था।

    ईएमआरएस आंसर की 5 जनवरी के जारी की गई थी। ईएमआरएस भर्ती परीक्षा में पूछे गए किसी प्रश्न के उत्तर से असंतुष्ट उम्मीदवार 9 जनवरी तक ईएमआरएस आंसर की पर प्रति प्रश्न 1000 रुपये का भुगतान कर आपत्ति दर्ज कर सकते थे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर जाकर लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर व पासवर्ड (जन्मतिथि) दर्ज करके अपना ईएमआरएस भर्ती परीक्षा की आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। ईएमआरएस आंसर की पर मिली आपत्तियों के निराकरण के बाद फाइनल ईएमआरएस आंसर की और ईएमआरएस भर्ती परीक्षा 2025 परिणाम जारी किया गया।
    ईएमआरएस परीक्षा आंसर की डाउनलोड लिंक

    एनईएसटीएस ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों (EMRS) में टीजीटी, पीजीटी, प्रिंसिपल सहित अन्य नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए 19 सितंबर 2025 को ईएमआरएस भर्ती आवेदन 2025 जारी किया गया था। ईएमआरएस आवेदन अंतिम तिथि (EMRS application last date in Hindi) 23 अक्टूबर 2025 थी, जिसे बढ़ाकर 28 अक्टूबर कर दी गई था।

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों (EMRS) में टीजीटी, पीजीटी, प्रिंसिपल सहित अन्य नॉन टीचिंग पदों पर होने वाली भर्ती के लिए परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड 11 दिसंबर को जारी किया गया था। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक की मदद से ईएमआरएस कर्मचारी भर्ती एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
    ईएमआरएस एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर जाएं

    राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (NESTS) ने 28 नवंबर को ईएमआरएस कर्मचारी चयन परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की थी। सिटी इंटिमेशन स्लिप के माध्यम से परीक्षार्थी अपने परीक्षा केंद्र के शहर की जानकारी पहले से प्राप्त कर सकते हैं।

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में नौकरी के इच्छुक पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से ईएमआरएस कर्मचारी चयन परीक्षा 2025 अधिसूचना डाउनलोड कर आवेदन की तिथियों, पात्रता, रिक्तियों की संख्या, परीक्षा पैटर्न समेत अन्य मुख्य जानकारियों को देख सकते हैं। ईएसएसई रिजल्ट 2025 की जानकारी के लिए लेख को विस्तार से पढ़ें।

    ईएसएसई 2025 मुख्य तिथियां (ESSE 2025 Important dates in Hindi)

    इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in/ के माध्यम से 19 सितंबर से 28 अक्टूबर 2025 तक आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते थे। भर्ती परीक्षा का आयोोजन दिसंबर 2025 में हुआ था।

    इवेंट्स

    तिथियां

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के नौकरी के लिए ईएमआरएस कर्मचारी चयन परीक्षा 2025 अधिसूचना

    19 सितंबर 2025

    ईएसएसई आवेदन

    19 सितंबर 2025

    ईएसएसई आवेदन अंतिम तिथि

    23 अक्टूबर 2025
    28 अक्टूबर 2025

    ईएसएसई सिटी स्लिप

    28 नवंबर 2025

    ईएसएसई एडमिट कार्ड 2025

    11 दिसंबर 2025

    ईएसएसई भर्ती परीक्षा टियर 1

    13, 14 और 21 दिसंबर 2025

    ईएसएसई भर्ती परीक्षा आंसर की

    5 जनवरी 2026

    ईएसएसई आंसर की चैलेंज

    6-9 जनवरी 2026

    ईएसएसई भर्ती परीक्षा परिणाम टियर 1

    31 जनवरी 2026

    ईएसएसई भर्ती टियर 2 परीक्षा

    22, 23, 24 और 25 मार्च 2026

    ईएसएसई भर्ती टियर 2 प्रोविजनल आंसर की
    14 मई 2026
    ईएसएसई टियर 2 आंसर की चैलेंज
    14-17 मई 2026 तक

    ईएसएसई भर्ती परीक्षा परिणाम

    सूचित किया जाएगा

    ये भी पढ़ें -

    ईएमआरएस रिजल्ट 2025 कैसे डाउनलोड करें

    ईएमआरएस कर्मचारी चयन परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से ईएमआरएस एसएसई रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। ईएमआरएस कर्मचारी चयन परीक्षा परिणाम पीडीएफ फॉर्मटे में जारी किया जाता है। उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन कर ईएमआरएस रिजल्ट देख सकते हैं-

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर जाएं।
      1770117159060

    • होम पेज पर पॉप-अप में ईएसएसई 2025 लिंक पर क्लिक करें

    • आप एक नया पेज ओपन होगा जिसमें ईएसएसई नोटिफ्केशन लिंक पर क्लिक करना है

    • नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करने के बाद वहां एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भर्ती के लिए अधिसूचना के साथ नीचे ईएसएसई रिजल्ट लिंक होगा, उस पर पर क्लिक करें।

    • नए टैब में ईएमआरएस रिजल्ट पीडीएफ दिखाई देगा। इसे डाउनलोड कर लें।

    ईएसएसई 2025 भर्ती चयन प्रक्रिया (ESSE 2025 recruitment selection process in Hindi)

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा दो से चार चरणों में होगी। प्रिंसिपल पद के लिए परीक्षा तीन चरणों (टियर-1, टियर-2 और साक्षात्कार) में आयोजित की जाएगी। सामान्य तौर पर ईएसएसई भर्ती परीक्षा चयन प्रक्रिया निम्न प्रकार से होगी -

    • लिखित परीक्षा (टियर-1 और टियर 2)

    • कौशल या व्यावहारिक परीक्षण

    • साक्षात्कार (यदि आवश्यक हो)

    • दस्तावेज सत्यापन

    • चिकित्सा परीक्षा

    ईएमआरएस भर्ती 2025 (EMRS Recruitment 2025): रिक्तियों की संख्या

    ईएसएसई 2025 अधिसूचना के अनुसार, ईएमआरएस भर्ती 2025 के तहत शिक्षण और गैर-शिक्षण दोनों पदों के लिए कुल 7267 रिक्तियां जारी की गई हैं। रिक्तियों का श्रेणीवार विवरण नीचे देख सकते हैं-

    पद का नाम

    रिक्तियां

    प्राचार्य

    225

    स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT)

    1460

    प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT)

    3962

    महिला स्टाफ नर्स

    550

    अकाउंटेंट

    61

    हॉस्टल वार्डन

    635

    लैब अटेंडेंट

    146

    जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट

    228

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    RBI Grade B Officer Application Date

    29 Apr'26 - 20 May'26 (Online)