Careers360 Logo
ask-icon
share
    ईएमआरएस कर्मचारी चयन परीक्षा 2025 (EMRS SSE 2025)- टियर 2 एडमिट कार्ड (जारी), सिटी स्लिप, परीक्षा शेड्यूल
    • लेख
    • ईएमआरएस कर्मचारी चयन परीक्षा 2025 (EMRS SSE 2025)- टियर 2 एडमिट कार्ड (जारी), सिटी स्लिप, परीक्षा शेड्यूल

    ईएमआरएस कर्मचारी चयन परीक्षा 2025 (EMRS SSE 2025)- टियर 2 एडमिट कार्ड (जारी), सिटी स्लिप, परीक्षा शेड्यूल

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 19 Mar 2026, 02:49 PM IST

    ईएमआरएस कर्मचारी चयन परीक्षा 2025 (EMRS SSE 2025 in Hindi): राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (NESTS) द्वारा ईएमआरएस ईएसएसई टियर 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार इस पेज में दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से ईएमआरएस ईएसएसई टियर 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। समिति ने 3 मार्च को सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी किया था। ईएमआरएस टियर 2 परीक्षा 22, 23, 24 और 25 मार्च को होगा।
    ईएमआरएस ईएसएसई टियर 2 एडमिट कार्ड डायरेक्ट लिंक1773910939658एडमिट कार्ड जारी नोटिस

    This Story also Contains

    1. ईएसएसई 2025 मुख्य तिथियां (ESSE 2025 Important dates in Hindi)
    2. ईएसएसई 2025 पात्रता मानदंड
    3. ईएमआरएस पदवार शैक्षणिक योग्यता
    4. ईएमआरएस आवेदन पत्र कैसे भरें (How to fill EMRS application form in Hindi)
    5. ईएमआरएस आवेदन शुल्क (EMRS application fee in Hindi)
    6. ईएसएसई एडमिट कार्ड 2025 (ESSE 2025 admit card in Hindi)
    7. ईएमआरएस भर्ती 2025 (EMRS Recruitment 2025): रिक्तियों की संख्या
    8. ईएसएसई 2025 भर्ती चयन प्रक्रिया (ESSE 2025 recruitment selection process in Hindi)
    ईएमआरएस कर्मचारी चयन परीक्षा 2025 (EMRS SSE 2025)- टियर 2 एडमिट कार्ड (जारी), सिटी स्लिप, परीक्षा शेड्यूल
    ईएमआरएस कर्मचारी चयन परीक्षा 2025 (EMRS SSE 2025 in Hindi)

    ईएमआरएस ईएसएसई टियर 1 में सफल अभ्यर्थी टियर 2 एग्जाम देंगे। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर लॉग इन करके अपने ईएमआरएस एसएसई टियर 2 एग्जाम सिटी की डिटेल्स देख सकते हैं। टियर- I परीक्षा का परिणाम 31 जनवरी को घोषित किया गया था। ईएमआरएस एसएसई टियर 2 एग्जाम सिटी स्लिप डायरेक्ट लिंक

    राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (NESTS) द्वारा ईएमआरएस एसएसई टियर 2 परीक्षा शेड्यूल 25 फरवरी 2026 को जारी किया गया था। प्राधिकरण ने पद के अनुसार परीक्षा तिथि शेड्यूल जारी किया है। सूचना के अनुसार, ईएमआरएस एसएसई टियर 2 परीक्षा 22, 23, 24 और 25 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। टियर II केवल हिंदी और इंग्लिश मीडियम में होगा। नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स ने ईएमआरएस कर्मचारी चयन परीक्षा टियर 1 का परिणाम 31 जनवरी को जारी किया था। ईएमआरएस भर्ती परीक्षा 13, 14 और 21 दिसंबर 2025 को आयोजित हुई थी।
    1772686536383

    राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (NESTS) द्वारा ईएमआरएस एसएसई टियर 1 रिजल्ट ओएमआर शीट री-चेकिंग के लिए आवेदन लिंक 19 फरवरी को जारी किया गया था। ओएमआर शीट की जांच के इच्छुक उम्मीदवार 7 मार्च 2026 तक ईएसएसई 2025 टियर-1 ओएमआर शीट री-चेकिंग आवेदन कर सकते थे। ओएमआर शीट री-चेकिंग आवेदन के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और 500 रुपये शुल्क का भुगतान कर अपने ओएमआर शीट के अपलोड कर रि-चेकिंग के लिए अप्लाई करना होगा।

    ईएमआरएस द्वारा 4 फरवरी को एसएसई फाइनल आंसर की 2025 जारी कर दी है। ईएसएसई 2025 टियर-1 परीक्षा की फाइनल आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर अपलोड कर दी गई है। जो उम्मीदवार दिसंबर 2025 में हुई टियर-1 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे ईएमआरएस एसएसई फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
    ईएमआरएस एसएसई फाइनल आंसर की डाउनलोड लिंक पर जाएं

    प्रिंसिपल पद के लिए जारी ईएमआरएस एसएसई फाइनल आंसर की देखें -

    1770210157069

    परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर जाकर ईएमआरएस एसएसटी टियर 1 रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय एसएसई रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। ईएमआरएस टियर 2 परीक्षा शेड्यूल की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से दी जाएगी।
    ईएमआरएस कर्मचारी चयन परीक्षा टियर 1 परिणाम डायरेक्ट लिंक
    1770003505529

    राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति ने ईएमआरएस टियर 1 परीक्षा 2025 के परिणाम के साथ श्रेणीवार कट-ऑफ अंक भी जारी किए है। टियर 1 में सफल कैंडिडेट ईएमआरएस टियर 2 में शामिल होने के पात्र हैं। ईएमआरएस भर्ती परीक्षा का आयोजन 13, 14 और 21 दिसंबर 2025 को किया गया था। ईएमआरएस कर्मचारी चयन परीक्षा 2025 की आंसर की 5 जनवरी को जारी की गई थी। ईएमआरएस भर्ती परीक्षा में पूछे गए किसी प्रश्न के उत्तर से असंतुष्ट उम्मीदवार 9 जनवरी तक ईएमआरएस आंसर की पर प्रति प्रश्न 1000 रुपये का भुगतान कर आपत्ति दर्ज कर सकते थे।
    ईएमआरएस टियर 1 परीक्षा कटऑफ पीडीएफ डाउनलोड लिंक
    1770003662198

    उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर जाकर लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर व पासवर्ड (जन्मतिथि) दर्ज करके अपना ईएमआरएस भर्ती परीक्षा की आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार इस लेख में दिए गए लिंक के माध्यम से भी ईएमआरएस भर्ती परीक्षा की आंसर की को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
    ईएमआरएस परीक्षा आंसर की डाउनलोड लिंक


    1767693873178

    ईएमआरएस आंसर की पर मिली आपत्तियों के निराकरण के बाद फाइनल ईएमआरएस आंसर की और ईएमआरएस भर्ती परीक्षा 2025 परिणाम जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर आंसर की और ईएसएसई रिजल्ट 2025 अपडेट देख सकते हैं।

    एनईएसटीएस ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों (EMRS) में टीजीटी, पीजीटी, प्रिंसिपल सहित अन्य नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए 19 सितंबर 2025 को ईएमआरएस भर्ती आवेदन 2025 जारी किया गया था। ईएमआरएस आवेदन अंतिम तिथि (EMRS application last date in Hindi) 23 अक्टूबर 2025 थी, जिसे बढ़ाकर 28 अक्टूबर कर दी गई था। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों (EMRS) में टीजीटी, पीजीटी, प्रिंसिपल सहित अन्य नॉन टीचिंग पदों पर होने वाली भर्ती के लिए परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड 11 दिसंबर को जारी किया गया था। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक की मदद से ईएमआरएस कर्मचारी भर्ती एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
    ईएमआरएस एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर जाएं

    ईएमआरएस कर्मचारी चयन परीक्षा शेड्यूल देखें -

    1764565766662

    राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (NESTS) ने 28 नवंबर को ईएमआरएस कर्मचारी चयन परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की थी। सिटी इंटिमेशन स्लिप के माध्यम से परीक्षार्थी अपने परीक्षा केंद्र के शहर की जानकारी पहले से प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक के माध्यम से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
    ईएमआरएस कर्मचारी चयन परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप डायरेक्ट लिंक

    ईएमआरएस कर्मचारी चयन परीक्षा सिटी स्लिप 2025


    1764565624016

    ईएमआरएस कर्मचारी चयन परीक्षा 2025 (EMRS STAFF SELECTION EXAM 2025) यानी ईएसएसई (ESSE) के माध्यम से एकलव्य आदर्श रेसिडेंशियल स्कूलों में 7267 शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों पर बहाली की जाएगी। सबसे अधिक रिक्तियों की संख्या 3962 टीजीटी के लिए है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in/ के माध्यम से अंतिम तिथि तक आवेदन पत्र जमा कर सकते थे।

    ईएमआरएस कर्मचारी चयन परीक्षा 2025 तिथि की सूचना देखें -

    1760361973233

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में नौकरी के इच्छुक पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से ईएमआरएस कर्मचारी चयन परीक्षा 2025 अधिसूचना डाउनलोड कर आवेदन की तिथियों, पात्रता, रिक्तियों की संख्या, परीक्षा पैटर्न समेत अन्य मुख्य जानकारियों को देख सकते हैं। ईएसएसई आवेदन 2025 के लिए जरूरी पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, शुल्क आदि की जानकारी के लिए लेख को विस्तार से पढ़ें।

    ईएसएसई 2025 मुख्य तिथियां (ESSE 2025 Important dates in Hindi)

    इवेंट्स

    तिथियां

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के नौकरी के लिए ईएमआरएस कर्मचारी चयन परीक्षा 2025 अधिसूचना

    19 सितंबर 2025

    ईएसएसई आवेदन

    19 सितंबर 2025

    ईएसएसई आवेदन अंतिम तिथि

    23 अक्टूबर 2025
    28 अक्टूबर 2025

    ईएसएसई सिटी स्लिप28 नवंबर 2025

    ईएसएसई एडमिट कार्ड 2025

    11 दिसंबर 2025

    ईएसएसई भर्ती परीक्षा टियर 1

    13, 14 और 21 दिसंबर 2025

    ईएसएसई भर्ती परीक्षा आंसर की5 जनवरी 2026
    ईएसएसई आंसर की चैलेंज6-9 जनवरी 2026

    ईएसएसई भर्ती परीक्षा परिणाम टियर 1

    31 जनवरी 2026

    ईएमआरएस एसएसई फाइनल आंसर की4 फरवरी 2026

    ईएसएसई भर्ती टियर 2 परीक्षा

    22, 23, 24 और 25 मार्च 2026

    ईएसएसई भर्ती टियर 2 परीक्षा सिटी स्लिप

    3 मार्च 2026

    ईएसएसई भर्ती टियर 2 परीक्षा एडमिट कार्ड

    19 मार्च 2026

    ईएसएसई भर्ती परीक्षा परिणाम

    सूचित किया जाएगा

    ये भी पढ़ें -

    ईएसएसई 2025 पात्रता मानदंड

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में टीचिंग और नन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए पात्रता मानदंड पद के अनुसार अलग-अलग है। ईएमआरएस द्वारा जारी ईएसएसई भर्ती अधिसूचना के अनुसार, एकलव्य स्कूलों में टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष है। अधिकतम आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग है। पद के अनुसार विस्तृत आयु मानदंड और शैक्षणिक योग्यता के लिए उम्मीदवार आधिकारिक ईएमआरएस अधिसूचना देख सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए नीचे शैक्षणिक योग्यता की जानकारी दी गई है-

    ईएमआरएस पदवार शैक्षणिक योग्यता

    प्रिंसिपल - किसी भी विषय में मास्टर डिग्री के साथ-साथ बी.एड. योग्यता होनी चाहिए, उसके पास न्यूनतम 12 वर्ष का शिक्षण अनुभव भी होना चाहिए।

    टीजीटी - कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री और बी.एड. योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार को STET या CTET पेपर II परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

    पीजीटी - कम से कम 50% अंकों के साथ मास्टर डिग्री और बी.एड. की डिग्री होनी चाहिए। हालाँकि, जिन उम्मीदवारों ने चार वर्षीय एकीकृत डिग्री कोर्स पूरा कर लिया है, उनके लिए अलग से बी.एड. योग्यता आवश्यक नहीं है। विषयवार रिक्तियों की जानकारी के लिए, उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना देखें।

    अकाउंटेंट - किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से वाणिज्य में ग्रेजुएशन डिग्री (बी.कॉम) होनी चाहिए।

    स्टाफ नर्स (महिला) - बीएससी नर्सिंग या पोस्ट बेसिक नर्सिंग की डिग्री प्राप्त की हो और राज्य नर्सिंग परिषद में रजिस्टर्ड हो। इसके अतिरिक्त, कम से कम 2.5 वर्ष का प्रासंगिक कार्य अनुभव भी आवश्यक है।

    हॉस्टल वार्डन - किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन डिग्री।

    जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट - 10+2 इंटरमीडिएट परीक्षा पास होना चाहिए तथा अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति होनी चाहिए।

    लैब अटेंडेंट - प्रयोगशाला तकनीक में प्रमाण पत्र/डिप्लोमा के साथ कक्षा 10 पास होना चाहिए या विज्ञान स्ट्रीम के साथ 10+2 इंटरमीडिएट पास होना चाहिए।

    ईएमआरएस आवेदन पत्र कैसे भरें (How to fill EMRS application form in Hindi)

    ईएमआरएस आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में आवेदन पत्र भर कर जमा करना है। आधिकारिक वेबसाइट पर ईएमआरएस आवेदन लिंक पदवार दिए गए हैं। उम्मीदवार अपने पसंद के पद वाले लिंक पर क्लिक कर आवेदन पत्र भर सकते हैं। उदाहरण के लिए अगर उम्मीदवार ईएमआरएस टीजीटी के लिए आवेदन करना चाहता है तो उसे टीजीटी एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।

    उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन कर ईएमआरएस आवेदन पत्र भर सकते हैं-

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर जाएं।

    • होम पेज पर पॉप-अप में ईएसएसई 2025 लिंक पर क्लिक करें

    • आप एक नया पेज ओपन होगा जिसमें ईएसएसई नोटिफ्केशन लिंक पर क्लिक करना है

    • नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करने के बाद वहां एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भर्ती के लिए आवेदन की तिथियां और अधिसूचना पीडीएफ लिंक के साथ नीचे आवेदन लिंक होगा। अब आवेदन लिंक पर क्लिक करें

    1758632121232

    • आवेदन लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा जिसपर रजिस्ट्रेशन, लॉगइन और अन्य लिंक होंगे

    1758632121269

    • नए यूजर को पहले पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण पेज पर भर्ती विज्ञापन डाउनलोड लिंक, ईएसएसई आवेदन और भर्ती प्रक्रिया शुल्क की जानकारी होगी। पेज पर नीचे दिए बॉक्स पर क्लिक करने के बाद आगे की प्रक्रिया पर जाएं

    1758632121304

    • पंजीकरण के लिए उम्मीदवार को अपना नाम, पता, पिता का नाम जैसे विवरण दर्ज करने हैं

    1758632121343

    • पंजीकरण होने के बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल दर्ज कर सिग्नेचर, फोटो डॉक्यूमेंट अपलोड करना होगा।

    • आवेदन पत्र भरने के बाद श्रेणीवार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा कर सबमिट करना है

    • सबमिट किए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के सन्दर्भ के लिए सुरक्षित रख लेना चाहिए।

    ईएमआरएस आवेदन शुल्क (EMRS application fee in Hindi)

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रिंसिपल पद के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार को 2000 रुपये आवेदन शुल्क और 500 रुपये भर्ती प्रक्रिया शुल्क यानी 2500 रुपये का भुगतान करना होगा। इसी तरह पीजीटी, टीजीटी पदों पर आवेदन के लिए कुल 2000 और नॉन टीचिंग पोस्ट पर आवेदन करने पर 1500 रुपये जमा करना होगा। एससी, एसटी, पीएच एवं सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को सभी पद के लिए कोवल ईएमआरएस भर्ती प्रसंस्करण शुल्क 500 रुपये का भुगतान करना होगा। विस्तृत विवरण नीचे दी गई तालिका में देखें -

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भर्ती आवेदन शुल्क

    पद का नाम

    आवेदन शुल्क

    प्रसंस्करण शुल्क

    कुल शुल्क

    प्राचार्य

    2000 रुपये

    500 रुपये

    2500 रुपये

    पीजीटी एवं टीजीटी

    1500 रुपये

    500 रुपये

    2000 रुपये

    गैर-शिक्षण स्टाफ

    1000 रुपये

    500 रुपये

    1500 रुपये

    1758632121390

    इसे भी देखें -

    ईएसएसई एडमिट कार्ड 2025 (ESSE 2025 admit card in Hindi)

    ईएमआरएस द्वारा ईएसएसई भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन मोड में ईएसएसई एडमिट कार्ड जारी किया जाता है। एकलव्य मॉडल रेसिडेंशियल स्कूल भर्ती परीक्षा के लिए उम्मीदवार लॉगइन क्रेडेंशियल के माध्यम से ईएसएसई 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा तिथि और समय, परीक्षा केंद्र और परीक्षा दिवस निर्देश समेत अन्य जानकारियां शामिल होती हैं।

    ईएमआरएस भर्ती 2025 (EMRS Recruitment 2025): रिक्तियों की संख्या

    ईएसएसई 2025 अधिसूचना के अनुसार, ईएमआरएस भर्ती 2025 के तहत शिक्षण और गैर-शिक्षण दोनों पदों के लिए कुल 7267 रिक्तियां जारी की गई हैं। रिक्तियों का श्रेणीवार विवरण नीचे देख सकते हैं-

    पद का नाम

    रिक्तियां

    प्राचार्य

    225

    स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT)

    1460

    प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT)

    3962

    महिला स्टाफ नर्स

    550

    अकाउंटेंट

    61

    हॉस्टल वार्डन

    635

    लैब अटेंडेंट

    146

    जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट

    228

    ईएसएसई 2025 भर्ती चयन प्रक्रिया (ESSE 2025 recruitment selection process in Hindi)

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा दोसे चार चरणों में होगी। प्रिंसिपल पद के लिए परीक्षा तीन चरणों (टियर-1, टियर-2 और साक्षात्कार) में आयोजित की जाएगी। सामान्य तौर पर ईएसएसई भर्ती परीक्षा चयन प्रक्रिया निम्न प्रकार से होगी -

    • लिखित परीक्षा (टियर-1 और टियर 2)

    • कौशल या व्यावहारिक परीक्षण

    • साक्षात्कार (यदि आवश्यक हो)

    • दस्तावेज सत्यापन

    • चिकित्सा परीक्षा

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: ईएमआरएस कर्मचारी चयन परीक्षा 2025 के लिए आवेदन कब तक कर सकते हैं?
    A:

    ईएमआरएस कर्मचारी चयन परीक्षा 2025 के लिए आवेदन 19 सितंबर से 28 अक्टूबर 2025 तक भरे गए।

    Q: एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में नौकरी के लिए परीक्षा कब से होगी?
    A:

    ईएमआरएस कर्मचारी चयन 2025 परीक्षा 13, 14 और 21 दिसंबर 2025 को आयोजित हुआ।

    Q: ईएसएसई 2025 भर्ती चयन प्रक्रिया क्या हैं?
    A:

    ईएसएसई भर्ती परीक्षा चयन प्रक्रिया निम्न प्रकार से होगी -

    • लिखित परीक्षा (टियर-1 और टियर 2)

    • कौशल या व्यावहारिक परीक्षण

    • साक्षात्कार (यदि आवश्यक हो)

    • दस्तावेज सत्यापन

    • चिकित्सा परीक्षा

    Q: ईएमआरएस कर्मचारी चयन 2025 टियर 2 परीक्षा कब होगी?
    A:

    ईएमआरएस कर्मचारी चयन 2025 टियर 2 परीक्षा 22, 23, 24 और 25 मार्च 2026 को होगा।

    Q: ईएमआरएस कर्मचारी चयन 2025 टियर 2 परीक्षा एडमिट कार्ड कब जारी होगी?
    A:

    ईएमआरएस कर्मचारी चयन 2025 टियर 2 परीक्षा एडमिट कार्ड 19 मार्च को जारी कर दिया गया है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    APS CSB Score Card Date

    8 Oct'25 - 31 Mar'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPSC SFS Exam Late Fee Application Date

    17 Feb'26 - 1 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPSC State Services Late Fee Application Date

    17 Feb'26 - 1 Apr'26 (Online)