Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार कार्य निरीक्षक भर्ती 2025 (BTSC Work Inspector Vacancy 2025 in Hindi): पात्रता, आवेदन, रिजल्ट
    • लेख
    • बिहार कार्य निरीक्षक भर्ती 2025 (BTSC Work Inspector Vacancy 2025 in Hindi): पात्रता, आवेदन, रिजल्ट

    बिहार कार्य निरीक्षक भर्ती 2025 (BTSC Work Inspector Vacancy 2025 in Hindi): पात्रता, आवेदन, रिजल्ट

    Kunal solankiUpdated on 13 Jan 2026, 10:00 AM IST
    Trusted Source Image

    बीटीएससी कार्य निरीक्षक भर्ती 2025: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) द्वारा लोक स्वास्थ्य नियंत्रण विभाग में कार्य निरीक्षक पद पर आवेदन करने की अंतिंम तिथि अब समाप्त हो चुकी है। उम्मीदवार 5 जनवरी तक बिहार कार्य निरीक्षक भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर सकते थे। आयोग द्वारा बिहार कार्य निरीक्षक के कुल 1114 पदों पर भर्ती की जानी है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बीटीएससी कार्य निरीक्षक भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर सकते थे। बिहार कार्य निरीक्षक भर्ती 2025 (BTSC Work Inspector Recruitment 2025) के लिए आवेदन करने की तिथि 5 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 निर्धारित की गई ती। बिहार कार्य निरीक्षक आवेदन डायरेक्ट लिंक । बिहार जेल वार्डर भर्ती शेड्यूल देखें । बिहार लैब टैक्निशियन भर्ती 2025 देखें

    This Story also Contains

    1. बिहार कार्य निरीक्षक भर्ती 2025- अवलोकन
    2. बिहार कार्य निरीक्षक भर्ती 2025 - योग्यता
    3. बिहार कार्य निरीक्षक भर्ती 2025 - आवेदन
    4. बिहार कार्य निरीक्षक भर्ती 2025- एग्जाम पैटर्न
    5. बिहार कार्य निरीक्षक भर्ती 2025 - सिलेबस
    6. बिहार कार्य निरीक्षक भर्ती 2025 - एडमिट कार्ड
    7. बिहार कार्य निरीक्षक भर्ती 2025 - आंसर की
    8. बिहार कार्य निरीक्षक भर्ती 2025 - रिजल्ट
    बिहार कार्य निरीक्षक भर्ती 2025 (BTSC Work Inspector Vacancy 2025 in Hindi): पात्रता, आवेदन, रिजल्ट
    बिहार कार्य निरीक्षक भर्ती 2025 (BTSC Work Inspector Vacancy 2025 in Hindi): पात्रता, आवेदन, रिजल्ट

    ये भी देखें-

    जानकारी के लिए बता दें कि पहले आयोग द्वारा बीटीएससी कार्य निरीक्षक भर्ती 2025 (BTSC Work inspector Recruitment 2025) के लिए आवेदन करने की तिथि 10 अक्टूबर से 10 नवंबर 2025 तय की गई थी। किसी कारणवश आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी इसलिए आयोग द्वारा बीटीएससीस कार्य निरीक्षक भर्ती 2025 आवेदन तिथि विस्तारित की गई है। बिहार लैब टैक्निशियन भर्ती 2025 देखें


    1764935715569

    उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in/ की जांच कर सकते हैं। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना में उम्मीदवार कार्य निरीक्षक भर्ती 2025 से संबंधित जानकारी जैसे पात्रता, आवेदन, भर्ती विवरण इत्यादि जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बीटीएससी कार्य निरीक्षक भर्ती 2025 से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार लेख को पूरा पढ़ें।

    बिहार कार्य निरीक्षक भर्ती 2025- अवलोकन

    बिहार कार्य निरीक्षक भर्ती 2025 से संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका की सहायता ले सकते हैं। नीचे बीटीएससी कार्य निरीक्षक वैकेंसी 2025 से संबंधित तिथियां, विवरण आदि की जानकारी दी गई है।

    बीटीएससी कार्य निरीक्षक भर्ती 2025- अवलोकन

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा संचालक

    बिहार तकनीकी सेवा आयोग

    परीक्षा का नाम

    बिहार कार्य निरीक्षक भर्ती 2025

    विज्ञापन संख्या

    25/2025

    आधिकारिक वेबसाइट

    btsc.bihar.gov.in /https://btsc.pariksha.nic.in/

    कुल पद

    1114

    आवेदन तिथि

    5 दिसंबर - 5 जनवरी 2026

    बीटीएससी कार्य निरीक्षक भर्ती एडमिट कार्ड 2025

    सूचित किया जाएगा

    बीटीएससी कार्य निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2025 तिथि

    सूचित किया जाएगा

    बीटीएससी कार्य निरीक्षक भर्ती परीक्षा पैटर्न 2025

    लिखित परीक्षा

    बीटीएससी कार्य निरीक्षक भर्ती परीक्षा रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा


    बिहार कार्य निरीक्षक भर्ती 2025 - योग्यता

    बिहार तकनीकी सेवा आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार बीटीएससी कार्य निरीक्षक योग्यता 2025 में उम्मीदवारों को दसवीं उत्तीर्ण या इसके समकक्ष होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवारों का संबंधित ट्रेड में आटीआई या समकक्ष डिप्लोमा होना अनिवार्य है। उम्मीदवार की न्यून्तम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के लिए आयु में छूट का प्रावधान किया गया है।

    बिहार कार्य निरीक्षक भर्ती 2025 - आवेदन

    आयोग द्वारा बीटीएससी कार्य निरीक्षक आवदेन करने की तिथि 5 दिसंबस 2025 से 5 जनवरी 2026 तय की गई है। उम्मीदवार निर्धािरत समय सीमा के भीतर ही आवेदन कर सकते हैं। आयोग द्वारा केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। बीटीएससी कार्य निरीक्षक भर्ती 2025 आवेदन (BTSC Work Inspector Application 2025) करने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स का पालन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के मुख्यत: दो भागों में पूरी होती है। पहले पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी होगी उसके बाद आवेदन पत्र भर कर जमा करना होगा।

    बीटीएससी कार्य निरीक्षक भर्ती 2025 आवेदन करने के चरण:-

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://btsc.pariksha.nic.in/ पर जाएं।

    • अब अप्लाई ऑनलाइन पर जाकर All Advertisement पर क्लिक करें।

    • अब परीक्षा के नाम के आगे अप्लाई नाउ पर क्लिक करें।


    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    1764935715606


    • अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।

    • इसके बाद उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

    • अब आवदेन प्रक्रिया के भाग-2 के अंतर्गत आवेदन पत्र भरें।

    • अंत में सबमिट करें और आवेदन पत्र का प्रिंट जरूर लें।

    बिहार कार्य निरीक्षक भर्ती 2025- एग्जाम पैटर्न

    आयोग द्वारा अधिसूचना में बीटीएससी कार्य निरीक्षक भर्ती 2025 एग्जाम पैटर्न की जानकारी दी गई है। बीटीएससी कार्य निरीक्षक भर्ती 2025 एग्जाम पैटर्न में लिखित परीक्षा 100 अंको की होगी जो सीबीटी माध्यम से आयोजित होगी। परीक्षा में नकारात्मक अंकन लागू होगा जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटा जाएगा। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।

    बिहार कार्य निरीक्षक भर्ती 2025 - सिलेबस

    किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए संबंधित परीक्षा के पाठ्यक्रम की जानकारी होना अनिवार्य है। इससे परीक्षा की तैयारी और मजबूत होती है। प्राधिकरण द्वारा बीटीएससी कार्य निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2025 में ट्रेड संबंधित और दस्वीं स्तर के प्रश्न पूछे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की जांच कर सकते हैं।

    बिहार कार्य निरीक्षक भर्ती 2025 - एडमिट कार्ड

    ए़डमिट कार्ड किसी भी परीक्षा के लिए एक जरूरी दस्तावेज होता है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाता है। बीटीएससी द्वारा कार्य निरीक्षक भर्ती 2025 एडमिट कार्ड ऑनलाइन मोड में जारी किया जाता है। परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले उम्मीदवार अपने लॉगइन विवरण को दर्ज करके ए़डमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

    बिहार कार्य निरीक्षक भर्ती 2025 - आंसर की

    परीक्षा होने के कुछ दिन बाद आयोग द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर बीटीएससी कार्य निरीक्षक प्रारंभिक आंसर की 2025 जारी की जाएगी। बीटीएससी कार्य निरीक्षक आंसर की 2025 से उम्मीदवारों को अपने अंकों की गणना करने में सहायता मिलती है। बिहार कार्यालय परिचारी आंसर की देखें

    बिहार कार्य निरीक्षक भर्ती 2025 - रिजल्ट

    आयोग द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर बीटीएससी कार्य निरीक्षक प्रारंभिक रिजल्ट 2025 जारी की जाएगा। उम्मीदवार अपने लॉगइन विवरण को दर्ज करके रिजल्ट देख सकते हैं। बीटीएससी कार्य निरीक्षक भर्ती 2025 रिजल्ट पीडीएफ फर्मेट में जारी किया जाएगा।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    NABARD Grade A Score Card Date

    30 Jul'26 - 31 Dec'26 (Online)