Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार टूरिंग वेटेनरी ऑफिसर भर्ती 2026 (Touring Veterinary Officer Bharti 2026)- आवेदन तिथि, पात्रता, रिक्तियां
    • लेख
    • बिहार टूरिंग वेटेनरी ऑफिसर भर्ती 2026 (Touring Veterinary Officer Bharti 2026)- आवेदन तिथि, पात्रता, रिक्तियां

    बिहार टूरिंग वेटेनरी ऑफिसर भर्ती 2026 (Touring Veterinary Officer Bharti 2026)- आवेदन तिथि, पात्रता, रिक्तियां

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 29 Sep 2026, 07:27 PM IST

    बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) ने बिहार टूरिंग वेटनरी ऑफिसर भर्ती 2026 (BTSC Touring Veterinary Officer Recruitment 2026) के लिए 24 सितंबर 2026 को आवेदन पत्र जारी किया गया। आयोग द्वारा आवेदन पत्र को विज्ञापन संख्या 27/2026 के तहत भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी भर्ती अधिसूचना के साथ जारी किया गया था। अधिसूचना के अनुसार, योग्य उम्मीदवार बिहार टीवीओ ऑनलाइन एप्लीकेशन (Bihar TVO online application) जमा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जारी बिहार बीटीएससी टीवीओ भर्ती 2026 आवेदन लिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं। बिहार टीवीओ आवेदन की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर है।
    बिहार भ्रमणशील पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती सूचना देखें
    टूरिंग वेटनरी ऑफिसर एप्लीकेशन लिंक पर जाएं

    This Story also Contains

    1. बिहार बीटीएससी भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी भर्ती 2026 - अवलोकन (Bihar BTSC Touring Veterinary Officer Recruitment 2026: overview)
    2. बीटीएससी टूरिंग वेटनरी ऑफिसर भर्ती 2026 - मुख्य तिथियां (BTSC TVO 2026 - Important Dates)
    3. Bihar BTSC TVO एलिजिबिलिटी 2026
    4. बिहार टूरिंग वेटनरी ऑफिसर शैक्षणिक योग्यता (Bihar BTSC Veterinary Officer Qualification)
    5. बिहार टूरिंग वेटनरी ऑफिसर आवेदन प्रक्रिया 2026 (BTSC TVO Application Process 2026)
    6. बिहार बीटीएससी टूरिंग वेटनरी ऑफिसर चयन प्रक्रिया (BTSC Touring Veterinary Officer Selection Process)
    7. बिहार टूरिंग पशु चिकित्सा अधिकारी वेतन (Bihar BTSC TVO Salary 2026)
    बिहार टूरिंग वेटेनरी ऑफिसर भर्ती 2026 (Touring Veterinary Officer Bharti 2026)- आवेदन तिथि, पात्रता, रिक्तियां
    बिहार टूरिंग वेटेनरी ऑफिसर भर्ती 2026

    इस भर्ती के तहत कुल 787 वेटनरी ऑफिसर और उनके समकक्ष पदों की घोषणा की गई है। इच्छुक उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारी पाने के लिए BTSC की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर आधिकारिक बिहार BTSC टूरिंग वेटनरी ऑफिसर नोटिफिकेशन 2026 देख सकते हैं।

    1790426191806

    बिहार भ्रमणशील पशु चिकित्सा अधिकारी योग्यता, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी के लिए इस लेख को देखें।
    बिहार में सरकारी नौकरियों की आवेदन तिथि देखें

    बिहार बीटीएससी भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी भर्ती 2026 - अवलोकन (Bihar BTSC Touring Veterinary Officer Recruitment 2026: overview)

    बिहार BTSC टूरिंग वेटेरिनरी ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में भर्ती संबंधी मुख्य जानकारी देख सकते हैं -

    बिहार टीवीओ भर्ती 2026 (Bihar BTSC Touring Veterinary Officer Recruitment 2026)

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    भर्ती परीक्षा आयोजक

    बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC)

    पद का नाम

    टूरिंग वेटनरी ऑफिसर भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी) और इसके समकक्ष, बिहार पशु चिकित्सा सेवा का मूल संवर्ग

    विज्ञापन संख्या

    27/2026

    कुल पदों की संख्या

    787 पद

    आवेदन का माध्यम

    ऑनलाइन

    काम के अनुभव की गणना की तारीख

    24 सितंबर 2026

    आधिकारिक BTSC TVO वेबसाइट

    https://btsc.bihar.gov.in/


    बिहार टीवीओ भर्ती के लिए पात्रता के अनुसार उम्मीदवार को भारतीय पशु चिकित्सा परिषद से बीवीएससी या बीवीएससी एंड एएच (BVSc and Animal husbandry) की डिग्री अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवार को भारतीय पशु चिकित्सा परिषद से रजिस्टर्ड होना चाहिए। आयु सीमा 21 से 37 वर्ष है। आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

    ये भी पढ़ें -

    बीटीएससी टूरिंग वेटनरी ऑफिसर भर्ती 2026 - मुख्य तिथियां (BTSC TVO 2026 - Important Dates)

    मुख्य इवेंट

    तिथि

    बिहार वेटनरी ऑनलाइन आवेदन आरंभ (Bihar Veterinary Officer Online Form 2026)

    24 सितंबर, 2026

    बिहार टूरिंग वेटनरी अधिकारी आवेदन अंतिम तिथि (Bihar TVO Application last date)

    23 अक्टूबर, 2026

    बीटीएससी टूरिंग वेटनरी अधिकारी एडमिट कार्ड 2026

    सूचित किया जाएगा

    बीटीएससी टूरिंग वेटनरी अधिकारी भर्ती लिखित परीक्षा (BTSC TVO Exam Date 2026)

    सूचित किया जाएगा

    बीटीएससी टीवीओ रिजल्ट 2026

    सूचित किया जाएगा

    बिहार बीएसटीसी टीवीओ पात्रता मानदंड (Bihar BTSC TVO Eligibility 2026)

    बीएसटीसी टीवीओ आवेदन पत्र 2026 (BTSC TVO application form 2026 in Hindi) भरने से पहले उम्मीदवारों को बिहार भ्रमणशील चिकित्सा अधिकारी पात्रता मानदंड (Bihar BTSC TVO eligibility criteria 2026) अवश्य देख लेना चाहिए। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए Bihar BTSC TVO 2026 पात्रता की जानकारी नीचे दी गई है।

    Bihar BTSC TVO एलिजिबिलिटी 2026

    बीएसटीसी वेटनरी ऑफिसर आयु सीमा (BTSC Veterinary Officer Age Limit)

    उम्मीदवार की श्रेणी

    आयु सीमा

    अनारक्षित / सामान्य वर्ग (पुरुष)

    21 से 37 वर्ष

    अनारक्षित / सामान्य वर्ग (महिला)

    21 से 40 वर्ष

    बीसी/ईबीसी वर्ग

    21 से 40 वर्ष

    एससी/एसटी वर्ग

    21 से 42 वर्ष

    • आयु सीमा में छूट (BTSC Veterinary Officer Age Relaxation) -

    उम्मीदवार की श्रेणी

    अधिकतम आयु में राहत

    दिव्यांग

    10 साल

    तीन साल की लगातार सेवा पूरी कर चुके नियमित सरकारी कर्मचारी

    5 साल

    अनुबंध पर काम करने वाले वे पशु चिकित्सक जिन्होंने बिहार सरकार या किसी गैर-निजी संस्थान के तहत काम किया हो

    8 साल

    एक्स सर्विस मैन

    3 साल + सैन्य सेवा की अवधि

    बिहार टूरिंग वेटनरी ऑफिसर शैक्षणिक योग्यता (Bihar BTSC Veterinary Officer Qualification)

    बिहार टूरिंग वेटनरी ऑफिसर भर्ती अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवारों के पास भारतीय पशु चिकित्सा परिषद (Veterinary Council of India) द्वारा मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से A.B.V.Sc. (बैचलर ऑफ वेटनरी साइंस) या B.V.Sc. & A.H. (बैचलर ऑफ़ वेटनरी साइंस एंड एनिमल हसबेंडरी) की डिग्री होनी चाहिए।

    बिहार टूरिंग वेटनरी ऑफिसर आवेदन प्रक्रिया 2026 (BTSC TVO Application Process 2026)

    1790426191826

    उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन कर बीटीएससी टूरिंग वेटनरी ऑफिसर आवेदन की प्रक्रिया (BTSC Touring Veterinary Officer Application Process) पूरी कर सकते हैं।

    • बीटीएससी (BTSC) की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर चल रहे whats new सेक्शन में टूरिंग वेटनरी अधिकारी लिंक पर क्लिक करें, नया विंडो खुलेगा।
      1790426191852

    • नए विंडो पर दिए गए बिहार वेटनरी ऑफिसर ऑनलाइन फ़ॉर्म 2026 के लिए अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें, नए और नया टैब/विंडो स्क्रीन पर आएगा।
      1790426191872

    • अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें, कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन पर जाएं।
      1790426191889

    • संबंधित भर्ती परीक्षा के लिए अप्लाई लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक दिखेगा, इश पर क्लिक करें और आगे प्रक्रिया पूरी करें।

    • अपनी कैटेगरी की जानकारी, आधार नंबर और पैन या ड्राइविंग लाइसेंस नंबर संबंधित कॉलम में सही ढंग से दर्ज करें।
      1790426191910

    • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, आवेदन के अगले चरण में जाएं और विवरणों को भरे

    • मांगे गए दस्तावेज़ और फ़ोटो को निर्देशानुसार अपलोड करें।

    • बताए गए तरीके से ऑनलाइन मोड में एप्लीकेशन फ़ीस का भुगतान करें।

    • BTSC TVO एप्लीकेशन फ़ॉर्म 2026 सबमिट करें।

    • सबमिट किए गए BTSC TVO एप्लीकेशन फ़ॉर्म 2026 को सेव कर लें।

    बिहार बीटीएससी टूरिंग वेटनरी ऑफिसर चयन प्रक्रिया (BTSC Touring Veterinary Officer Selection Process)

    भ्रमणशील चिकित्सा पदाधिकारी भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से दो चरणों में होगी। दोनों चरणों में सफल उम्मीदवारों के प्रमाणपत्रों के वेरिफिकेशन के बाद उन्हें नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।

    टूरिंग वेटनरी ऑफिसर चयन प्रक्रिया के चरण -

    • लिखित परीक्षा (सीबीटी मोड में होगी)

    • कार्य अनुभव के प्रमाण की जांच

    बिहार टूरिंग पशु चिकित्सा अधिकारी रिक्ति संख्या (Bihar BTSC TVO Vacancy Details 2026)

    1790426191937

    बिहार टूरिंग पशु चिकित्सा अधिकारी वेतन (Bihar BTSC TVO Salary 2026)

    बिहार टूरिंग वेटनरी अधिकारी पद पर चयन के बाद पे मैट्रिक्स वेतन स्तर-9 के अनुसार उम्मीदवारों का मासिक वेतन 53,000 रुपये से 1,67,800 रुपये के बीच होगा।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)