यूपी प्रवक्ता पात्रता मानदंड 2026 (up pravakta eligibility 2026 in hindi)- उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (upessc) द्वारा यूपी प्रवक्ता भर्ती पात्रता मानदंड 2026 (up pravakta bharti eligibility 2026 in hindi) अपनी आधिकारिक वेबसाइट https://www.upessc.up.gov.in/ पर जारी किया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि इस बार यूपी प्रवक्ता योग्यता (up pravakta eligibility 2026 in hindi) में बढ़े बदलाव किए गए हैं। इस बार यूपी में प्रवक्ता बनने के लिए बीएड अनिवार्य किया गया है। आगे लेख में इसकी चर्चा विस्तार से की गई है।
यूपी प्रवक्ता भर्ती शेड्यूल देखें
This Story also Contains
यूपी प्रवक्ता योग्यता में क्या बदलाव हुए हैं, यूपी मे पीजीटी टीचर के लिए क्या योग्यता है.. इन सभी प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए उम्मीदवार लेख को पूरा पढ़ें। उम्मीदवार इस पेज की सहायता से विषयवार यूपी प्रवक्ता पात्रता की जांच कर सकते हैं।
यूपी में प्रवक्ता बनने के लिए उम्मीदवारों को यूपी पीजीटी पात्रता मानदंडों 2026 (up pgt teacher eligibility in hindi) की जांच आवश्य करनी चाहिए। यूपी प्रवक्ता शैक्षणिक योग्यता (up pravakta education qualification in hindi) के अनुसार उम्मीदवारों को संबंधित विषय में बीएड होना अनिवार्य है। यूपी प्रवक्ता आयु सीमा के लिए उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका पर नजर डाल सकते हैं।
पद | आयु सीमा |
न्यूनतम आयु | 21 वर्ष |
अधिकतम आयु | 62 वर्ष (आरक्षित वर्ग के लिए नियमानुसार छूट) |
प्राधिकरण द्वारा यूपी प्रवक्ता पात्रता 2026 (up gic pravakta eligibility 2026 in hindi) में महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। यूपीईएसएससी द्वारा 2022 वर्ष में जारी यूपी प्रवक्ता भर्ती अधिसूचना के अनुसार शैक्षणिक योग्यता में बीएड अनिवार्य नहीं था जबकि इस वर्ष यूपी प्रवक्ता भर्ती योग्यता 2026 (up pravakta eligibility for gic lecturer 2026 ) में बीएड अनिवार्य किया गया है।
यूपी प्रवक्ता पात्रता मानदंड 2026 ( वर्ष 2022 में जारी अधिसूचना के अनुसार)
यूपी प्रवक्ता योग्यता 2026 (इस साल)

उत्तर प्रदेश प्रवक्ता पात्रता 2026 पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है। प्राधिकरण द्वारा जारी यूपी पीजीटी के लिए पात्रता 2026 में निम्नलिखित अहर्ताओं को रखा गया है। ये सभी विषयों के लिए लागू है।
भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/डीम्ड विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातकोत्तर उपाधि और संबंधित विषय के साथ स्नातक।
एन.सी.टी.ई. द्वारा मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम में शिक्षा स्नातक (बी.एड.) की उपाधि।


उम्मीदवारों को यूपीईएसएससी प्रवक्ता पात्रता के साथ साथ यूपी प्रवक्ता वेतन की भी जानकारी होना चाहिएष इससे उम्मीदवारों को इस पद के प्रति रूचि उत्पन्न होगी। प्राधिकरण द्वारा जारी यूपी प्रवक्ता भर्ती अधिसूचना 2026 के अनुसार लेवल 8 श्रेणी में रखा गया है। इसके अंतर्गत यूपी प्रवक्ता का वेतन 47,600 से 1,51,100 रुपए है।
upessc द्वारा यूपी प्रवक्ता चयन प्रक्रिया के अंतर्गत दो चरण सम्निलित हैं। सबसे पहले सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद यूपी प्रवक्ता मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी जिसके आधार पर चयनित उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इसी दौरान दस्तावेज सत्यापन भी किया जाएगा। इसके बाद अंत में मेरिट लिस्ट तैयार होगी जिसके आधार पर फाइनल रिजल्ट तैयार किया जाएगा।