यूपी होमगार्ड सैलरी 2026 (up home guard salary 2026 in hindi): उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा होमगार्ड पदों के लिए परीक्षा का आयोजन कई चरणों में होता है। पहले चरण में यूपी होमगार्ड भर्ती लिखित परीक्षा 2026 (up home guard written exam 2026) होता है। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाता है। इसके बाद सफल उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन होता है। वर्तमान में यूपी होम गार्ड भर्ती परीक्षा का एक चरण पूरा हो चुका है। इसी क्रम में इन दिनों इंटरनेट पर सबसे अधिक पूछा जाने वाला प्रश्न है कि यूपी होमगार्ड की सैलरी कितनी है ? संभावना है कि इस साल आयोजित हो रही भर्ती परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों के लिए यूपी होमगार्ड वेतनमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है।
यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 । यूपी होमगार्ड रिजल्ट
This Story also Contains
आगे लेख में हम यूपी होमगार्ड वेतन 2026 (up home guard salary 2026 in hindi) के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे और ये जानेंगे कि आखिर यूपी होमगार्ड 2026 में कितना वेतन मिलता है।
यूपी में 40 हजार से भी अधिक पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की गई। यूपी होमगार्ड लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। प्राधिकरण द्वारा यूपी होमगार्ड सैलरी 2026 के अंतर्गत प्रतिदन लगभग 600 से 700 रुपए (संभावित) का ड्यूटीअलाउंस दिया जाता है। इसके साथ ही अगर कोई जवान 25 से 30 दिनों तक काम करते हैं तो उन्हों करीब 20 से 25 हजार रुपए मिलते हैं। इसके अलावा त्योहारों के टाइम जब उनकी ड्यूटी लगती है या कोई इमरजेंसी ड्यूटी लगती है, तो इसके लिए अलग से आय और कुछ सुविधाएं दी जाती हैं।
8वें वेतन आयोग (8th pay commission) लागू होने के बाद यूपी होमगार्ड वेतनमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है। उम्मीद की जा रही है कि 8वें वेतन आयोग के लागू होने के बाद दैनिक भत्ता 700-800 रुपए से बढ़कर 900 से 1000 रुपए तक हो सकता है। इसके साथ ही अन्य भत्तों में भी कई बदलाव हो सकते हैं।
प्राधिकरण द्वारा यूपी होमगार्ड रिजल्ट 2026 (up home guard result 2026 in hindi) अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने लॉगइन विवरण की सहायता की सहायता से यूपी होमगार्ड रिजल्ट की जांच कर सकेंगे। जानकारी के लिए बता दें कि यूपी होमगार्ड रिजल्ट से पहले यूपी होमगार्ड प्राथमिक आंसर की (up home guard provisional answer key 2026) जारी की जाएगी। किसी उम्मीदवार को यदि किसी उत्तर पर आपत्ति होगी तो वे निर्धारित समय के भीतर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। इसके बाद प्राधिकरण द्वारा अंत में यूपी होमगार्ड फाइनल आंसर की के साथ ही रिजल्ट भी जारी किया जा सकता है।