Careers360 Logo
ask-icon
share
    आरआरबी स्टेशन मास्टर भर्ती 2026 (RRB Station Master Bharti 2026)- आवेदन (जारी), परीक्षा पैटर्न, शेड्यूल जानें
    • लेख
    • आरआरबी स्टेशन मास्टर भर्ती 2026 (RRB Station Master Bharti 2026)- आवेदन (जारी), परीक्षा पैटर्न, शेड्यूल जानें

    आरआरबी स्टेशन मास्टर भर्ती 2026 (RRB Station Master Bharti 2026)- आवेदन (जारी), परीक्षा पैटर्न, शेड्यूल जानें

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 27 Oct 2026, 09:17 AM IST

    रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) स्टेशन मास्टर के पदों के लिए एक अलग भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्राधिकरण द्वारा आरआरबी स्टेशन मास्टर आवेदन पत्र 27 अक्टूबर से जारी कर दिए गए हैं। योग्य उम्मीदवार rrbapply.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। संक्षिप्त अधिसूचना के अनुसार, आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन के बाद आरआरबी स्टेशन मास्टर आवेदन पत्र भर कर जमा कर सकेंगे। स्टेशन मास्टर की भर्ती अब एनटीपीसी से अलग, सेंट्रलाइज्ड एम्प्लॉयमेंट नोटिफिकेशन (CEN) के माध्यम से की जाएगी। रेलवे बोर्ड ने स्टेशन मास्टर के पद को एनटीपीसी श्रेणी से अलग कर दिया है। जानकारी के अनुसार, इस भर्ती की जिम्मेदारी आरआरबी अजमेर को सौंपी गई है। रेलवे स्टेशन मास्टर भर्ती परीक्षा 2026 के माध्यम लगभग 1,250 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।
    आरआरबी स्टेशन मास्टर आवेदन की प्रक्रिया जानें

    This Story also Contains

    1. आरआरबी स्टेशन मास्टर आवेदन तिथियां 2026 (rrb station master application date in hindi)
    2. आरआरबी स्टेशन मास्टर पात्रता मानदंड 2026 (rrb station master eligibility criteria 2026)
    3. आरआरबी स्टेशन मास्टर आवेदन पत्र कैसे भरें ? (rrb station master application form kaise bhare)
    4. आरआरबी स्टेशन मास्टर भर्ती प्रक्रिया (RRB station master selection process)
    5. आरआरबी स्टेशन मास्टर परीक्षा पैटर्न (RRB station master exam pattern)
    आरआरबी स्टेशन मास्टर भर्ती 2026 (RRB Station Master Bharti 2026)- आवेदन (जारी), परीक्षा पैटर्न, शेड्यूल जानें
    आरआरबी स्टेशन मास्टर भर्ती 2026

    आरआरबी द्वारा स्टेशन मास्टर भर्ती के लिए इस साल से भर्ती प्रक्रिया को लेकर कई बदलाव किए गए हैं। इस बदलावों की जानकारी के लिए लेख को विस्तार से पढ़ें। आरआरबी एनटीपीसी आवेदन - भर्ती लेवल के अनुसार पात्रता, आवेदन प्रक्रिया जानें

    आरआरबी स्टेशन मास्टर आवेदन तिथियां 2026 (rrb station master application date in hindi)

    इवेंट्स

    आरआरबी स्टेशन मास्टर डेट (CEN 08/2026)

    आरआरबी स्टेशन मास्टर आवेदन 2026

    27 अक्टूबर 2026

    आरआरबी स्टेशन मास्टर आवेदन अंतिम तिथि

    25 नवंबर 2026

    आवेदन सुधार विंडो

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी स्टेशन मास्टर आवेदन शुल्क भुगतान अंतिम तिथि

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एनटीपीसी वैकेंसी के बारे में जानें

    आरआरबी स्टेशन मास्टर पात्रता मानदंड 2026 (rrb station master eligibility criteria 2026)

    आरआरबी द्वारा स्टेशन मास्टर पात्रता मानदंड 2026 (rrb station master eligibility 2026 in hindi) तय की जाती है। आरआरबी द्वारा स्टेशन मास्टर भर्ती अधिसूचना 2026 में विस्तृत रुप से आरआरबी स्टेशन मास्टर योग्यता की जानकारी दी जाएगी।

    लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, रेलवे भर्ती बोर्ड ने रेलवे स्टेशन मास्टर भर्ती के लिए आयु संबंधी पात्रता नियम बदल दिए हैं। रेलवे बोर्ड ने स्टेशन मास्टर के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु सीमा 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष कर दी है। हालांकि अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष ही रहेगी।

    इस पद के लिए अब उम्र सीमा 20 से 33 साल है। आरक्षित वर्ग को उम्र सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। शैक्षणिक योग्यता के तौर पर, उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

    आरआरबी स्टेशन मास्टर आवेदन पत्र कैसे भरें ? (rrb station master application form kaise bhare)

    आरआरबी स्टेशन मास्टर आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन मोड में भरा जाएगा। उम्मीदवार नीचे दिए चरणों के माध्यम से आरआरबी स्टेशन मास्टर 2026 आवेदन पत्र भर सकते हैं।

    आरआरबी स्टेशन मास्टर आवेदन पत्र भरने के स्टेप्स

    • आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाएं,

    • आरआरबी CEN 08/2026 टैब पर क्लिक करें,

    • ऑनलाइन पंजीकरण (rrb station master apply online login) प्रक्रिया पूरी करें

    • एक लॉगइन आईडी मिल जाएगी

    • अब आरआऱबी स्टेशन मास्टर के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू करने के लिए एप्लाई लिंक पर क्लिक करें,

    • उसके बाद लॉग क्रेडेंशियल को दर्ज करें ,

    • उसके बाद आवेदन के लिए मांगे गए विवरण दर्ज करें, शुल्क भरें और सबमिट कर दें।

    आरआरबी स्टेशन मास्टर भर्ती प्रक्रिया (RRB station master selection process)

    रेलवे स्टेशन मास्टर भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा अब केवल एक चरण (सिंगल-स्टेज सीबीटी) की होगी। पहले भर्ती परीक्षा के लिए लिखित परीक्षा दो चरणों में (सीबीटी 1 और सीबीटी 2) होती थी, लेकिन इस बार से स्टेशन मास्टर पदों के लिए केवल एक बार लिखित परीक्षा (CBT Exam) का आयोजन होगा। इसके बाद सीबीएटी का आयोजन होगा।

    सीबीटी एग्जाम के आधार पर पदों के सापेक्ष 8 गुणा उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) एग्जाम के लिए होगा। सीबीएटी के बाद उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल एग्जामिनेशन में भाग लेना होगा।

    डीवी और मेडिकल जांच के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग उस आरआरबी की वैकेंसी के 1:1 के अनुपात में आरआरबी-वार की जाएगी। परीक्षा के सभी चरणों के बाद आरआरबी स्टेशन मास्टर भर्ती फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी। संयुक्त मेरिट के लिए सीबीटी को 70% और सीबीएटी को 30% वेटेज दिया जाएगा। हालांकि अंक वितरण और अन्य जरूरी बातों की जानकारी के लिए विस्तृत आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद अवश्य जांच करें।

    चयन प्रक्रिया 

    विवरण

    आरआरबी स्टेशन मास्टर सीबीटी (कंप्यूटर आधारित परीक्षा)

    निर्धारित विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे जा सकते हैं।

    सीबीएटी (कंप्यूटर आधारित अभिक्षमता परीक्षा)

    पद के लिए आवश्यक अभिक्षमता का आकलन किया जा सकता है।

    दस्तावेज सत्यापन

    आरआऱबी एसएम भर्ती परीक्षा में सफल उम्मीदवारों की शैक्षणिक प्रमाणपत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच होगी।

    मेडिकल टेस्ट

    निर्धारित चिकित्सा मानकों के अनुसार उम्मीदवारों की योग्यता की जांची की जाएगी।

    आरआरबी स्टेशन मास्टर परीक्षा पैटर्न (RRB station master exam pattern)

    आरआरबी स्टेशन मास्टर भर्ती परीक्षा के लिए एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल की तरह ही परीक्षा पैटर्न के अनुसार, आरआरबी एसएम लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी और इसके लिए दो घंटे का समय मिलेगा। परीक्षा में सामान्य विज्ञान, गणित एवं डेटा विश्लेषण से 60, लॉजिकल कैपेबिलिटी से 20 और मेंटल रीजनिंग से 20 अंक के सवाल होंगे।
     आरआरबी एनटीपीसी सिलेबस और परीक्षा पैटर्न देखें

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    NABARD Grade A Score Card Date

    30 Jul'26 - 31 Dec'26 (Online)