Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान प्रयोगशाला सहायक आंसर की 2026 जारी (Rajasthan Lab Assistant Answer Key 2026): डाउनलोड स्टेप्स
    • लेख
    • राजस्थान प्रयोगशाला सहायक आंसर की 2026 जारी (Rajasthan Lab Assistant Answer Key 2026): डाउनलोड स्टेप्स

    राजस्थान प्रयोगशाला सहायक आंसर की 2026 जारी (Rajasthan Lab Assistant Answer Key 2026): डाउनलोड स्टेप्स

    Kunal solankiUpdated on 20 Jun 2026, 02:51 PM IST

    राजस्थान प्रयोगशाला सहायक आंसर की 2026 जारी (Rajasthan Lab Assistant Answer Key 2026): राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा राजस्थान प्रयोगशाला सहायक आंसर की 2026 पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 18 जून बीत चुकी है। वहीं ऑफलाइन आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 19 जून भी बीत चुकी है। इसके लिए उम्मीदवारों को 100 रुपए प्रति प्रश्न के अनुसार भुगतान करना था। बता दें कि राजस्थान प्रयोगशाला सहायक आंसर की 15 जून को जारी की गई थी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर राजस्थान लैब असिस्टेंट प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा आरएसएसबी प्रयोगशाला सहायक आंसर की (RSSB Lab Assistant Answer key) दो चरणों में जारी की जाती है। राजस्थान प्रयोगशाला सहायक परीक्षा का आयोजन 9 और 10 मई को हुआ था। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक से राजस्थान लैब असिस्टेंट प्राइमरी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
    राजस्थान लैब असिस्टेंट प्राइमरी आंसर की डाउनलोड लिंक पर जाएं
    1781526841919

    This Story also Contains

    1. राजस्थान प्रयोगशाला सहायक आंसर की 2026- अवलोकन
    2. राजस्थान प्रयोगशाला सहायक आंसर की डाउनलोड कैसे करें?
    3. राजस्थान प्रयोगशाला सहायक उत्तर कुंजी 2026- चरण (Rajasthan Prayogshala sahayak answer key 2026)
    4. राजस्थान प्रयोगशाला सहायक प्राथमिक उत्तर कुंजी 2026 (Rajasthan lab Assistant Provisional Answer key 202
    5. राजस्थान प्रयोगशाला सहायक फाइनल आंसर की 2026
    6. राजस्थान प्रयोगशाला सहायक आंसर की जारी होने से क्या लाभ है?
    राजस्थान प्रयोगशाला सहायक आंसर की 2026 जारी (Rajasthan Lab Assistant Answer Key 2026): डाउनलोड स्टेप्स
    राजस्थान प्रयोगशाला सहायक आंसर की 2026

    राजस्थान प्रयोगशाला सहायक आंसर की जारी करने का अनुमोदन 11 जून कर दिया गया था। बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज के द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इसकी जानकारी दी गई थी। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के साथ इस लेख के माध्यम से भी राजस्थान प्रयोगशाला सहायक आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
    राजस्थान प्रयोगशाला सहायक रिजल्ट देखें

    राजस्थान प्रयोगशाला सहायक प्राथमिक उत्तर कुंजी (Rajasthan Lab Assistant provisional Answer key 2026) परीक्षा होने के कुछ दिन बाद ऑनलाइन मोड में जारी की जाती है। प्रयोगशाला सहायक आंसर की कैसे डाउनलोड करें, ये कितने चरण में जारी होती है? इन सभी प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए लेख को पूरा पढ़ें।

    ये भी देखें-

    राजस्थान प्रयोगशाला सहायक आंसर की 2026- अवलोकन

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    आधिकारिक वेबसाइट

    rssb.rajasthan.gov.in

    प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 परीक्षा तिथि

    प्रयोगशाला सहायक (भूगोल)- 9 मई 2026

    प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान)- 10 मई 2026

    राजस्थान प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा प्रारंभिक आंसर की 2026

    15 जून 2026

    आंसर की पर आपत्ति दर्ज विंडो

    18 जून 2026 (ऑनलाइन मोड में)

    19 जून शाम 6 बजे तक (ऑफलाइन मोड में)

    राजस्थान प्रयोगशाला सहायक फाइनल आंसर की

    सूचित किया जाएगा

    राजस्थान प्रयोगशाला सहायक रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    राजस्थान प्रयोगशाला सहायक आंसर की डाउनलोड कैसे करें?

    राजस्थान प्रयोगशाला सहायक आंसर की 2026 (Rajasthan Lab Assistant Exam Answer Key 2026) ऑनलाइन मोड में जारी की जाती है। परीक्षा संपन्न होने के बाद उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की दो चरणों में जारी की जाएगी। हालांकि दोनो चरणों की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने की प्रक्रिया एक समान है। राजस्थान प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा आंसर की 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं।

    राजस्थान प्रयोगशाला सहायक परीक्षा आंसर की डाउनलोड चरण:-

    • सबसे पहले प्राधिकरण की आधिकरिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

    • अब कैंडिडेट कॉर्नर टैब पर क्लिक करें।

    • आंसर की टैब पर क्लिक करें।

    1774328109112

    • अब प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 के सामने लिंक पर क्लिक करें।

    • क्लिक करने के बाद यदि लॉगइन विवरण दर्ज करने का विकल्प है तो दर्ज करें अन्यथा प्रयोगशाला सहायक आंसर की पीडीएफ प्रारूप में खुल जाएगी।

    • राजस्थान प्रयोगशाला सहायक आंसर की पीडीएफ डाउनलोड (Rajasthan Lab Assistant Answer Key PDF Download) करें।

    राजस्थान प्रयोगशाला सहायक उत्तर कुंजी 2026- चरण (Rajasthan Prayogshala sahayak answer key 2026)

    बोर्ड द्वारा राजस्थान प्रयोगशाला सहायक उत्तर कुंजी 2026 दो चरणों में जारी की जाती है। सबसे पहले परीक्षा संपन्न होने के कुछ दिन बाद राजस्थान प्रयोगशाला सहायक प्राथमिक उत्तर कुंजी 2026 (Rajasthan Lab Assistant Provisional Answer Key 2026) जारी की जाती है। इसके बाद राजस्थान प्रयोगशाला सहायक अंतिम उत्तर कुंजी 2026 (Rajasthan Lab Assistant Final Answer Key 2026) जारी की जाती है। आगे लेख में इन दोनों चरणों की विस्तार से चर्चा की जाएगी।

    राजस्थान प्रयोगशाला सहायक प्राथमिक उत्तर कुंजी 2026 (Rajasthan lab Assistant Provisional Answer key 202

    प्राधिकरण द्वारा परीक्षा संपन्न होने के बाद ऑनलाइन मोड में राजस्थान प्रयोगशाला सहायक प्राथमिक उत्तर कुंजी 2026 (rajasthan lab assistant provisional answer key 2026) जारी की जाती है। जिसमें किसी उम्मीदवार को यदि कोई आपत्ति है तो वे निर्धारित समयसीमा के भीतर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए प्राधिकरण द्वारा आपत्ति शुल्क भी निर्धारित किया जाता है।

    राजस्थान प्रयोगशाला सहायक फाइनल आंसर की 2026

    उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त सभी आपत्तियों का निरीक्षण करने के बाद प्राधिकरण द्वारा राजस्थान प्रयोगशाला सहायक अंतिम आंसर की 2026 (Rajasthan Lab Assistant Final Answer Key 2026 in Hindi) जारी की जाती है। प्रयोगशाला सहायक फाइनल आंसर की जारी होने के साथ ही राजस्थान प्रयोगशाला सहायक रिजल्ट 2026 (Rajasthan Lab Assistant Result 2026) जारी किया जा सकता है।

    राजस्थान प्रयोगशाला सहायक आंसर की जारी होने से क्या लाभ है?

    राजस्थान लैब असिस्टेंट आंसर की जारी होने से उम्मीदवार अपने उत्तर का मिलान कर सकते हैं। इसकी सहायता से वे अपने अंकों की गणना कर सकते हैं। इस प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बात ये है कि किसी उम्मीदवार को यदि किसी प्रश्न,उत्तर पर कोई आपत्ति है तो वे इस पर ऑब्जेक्शन (Objection) दर्ज करा सकते हैं।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: राजस्थान प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा आंसर की कहां पर जारी होगी?
    A:

    राजस्थान प्रयोगशाला सहायक भर्ती आंसर की ऑनलाइन मोड में प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी होगी।

    Q: राजस्थान प्रयोगशाला सहायक आंसर की डाउनलोड कैसे करें?
    A:

    राजस्थान प्रयोगशाला सहायक आंसर की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की डाउनलोड करने की विस्तृत जानकारी उपर्युक्त लेख में दी गई है।

    Q: क्या राजस्थान प्रयोगशाला सहायक प्रारंभिक आंसर की और अंतिम आसंर की डाउनलोड करने की प्रक्रिया एकसमान है?
    A:

    हां, दोनों ही आंसर की प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होंगी और इन्हें डाउनलोड करने की प्रक्रिया भी एकसमान है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    Maha SET Application Date

    2 Jun'26 - 3 Jul'26 (Online)

    Ongoing Dates
    AP TET Others

    5 Jun'26 - 5 Jul'26 (Online)