KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
डीएसएसएसबी चौकीदार सफाई कर्मचारी आवेदन 2026 जारी - दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (DSSSB) द्वारा डीएसएसएसबी चौकीदार सफाई कर्मचारी आवेदन 2026 (DSSSB Watchman and Safai Karamchari Application 2026) 13 अक्टूबर 2026 को जारी कर दी गई हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in या इस लेख के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 नवंबर 2026 रात 11:00 बजे निर्धारित की गई है। इस भर्ती के तहत जिला एवं सत्र न्यायालयों में रिक्त पदों को भरा जाएगा। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए डीएसएसएसबी चौकीदार सफाई कर्मचारी आवेदन 2026 डायरेक्ट लिंक (DSSSB Watchman and Safai Karamchari Application 2026 Direct Link) इस लेख में दिया गया हैं।
डीएसएसएसबी चौकीदार सफाई कर्मचारी आवेदन लिंक

This Story also Contains
डीएसएसएसबी द्वारा स्वीपर/सफाई कर्मचारी और चौकीदार के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 05/2026 के तहत 9 अक्टूबर 2026 को डीएसएसएसबी चौकीदार सफाई कर्मचारी अधिसूचना (DSSSB Watchman and Safai Karamchari Notification) जारी की गई। अधिसूचना के अनुसार, स्वीपर/सफाई कर्मचारी के लिए पोस्ट कोड 46/26 और चौकीदार के लिए पोस्ट कोड 47/26 निर्धारित किया गया है। डीएसएसएसबी चौकीदार सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 (DSSSB Watchman and Safai Karamchari Recruitment 2026) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा (मैट्रिक) उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
डीएसएसएसबी चौकीदार सफाई कर्मचारी आवेदन 2026 के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट या इस लेख में दिए गए डायरेक्ट से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। डीएसएसएसबी चौकीदार सफाई कर्मचारी भर्ती परीक्षा के माध्यम से स्वीपर के 10 और वॉचमैन के 15 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। डीएसएसएसबी चौकीदार सफाई कर्मचारी आवेदन 2026 का लिंक (DSSSB Watchman and Safai Karamchari Application 2026 Link), आवेदन शुल्क, आवश्यक दस्तावेज और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़ें।
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 19th Oct '26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee
डीएसएसएसबी चौकीदार सफाई कर्मचारी भर्ती अधिसूचना (DSSSB Chowkidar and Safai Karamchari Recruitment Notification) में प्रक्रिया ज़िला और सत्र न्यायालयों में स्वीपर/सफ़ाई कर्मचारी और चौकीदार के पदों पर नियुक्ति के लिए भारतीय नागरिकों में से योग्य उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है। यह भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक (10वीं कक्षा) पास मांगी गई है। स्वीपर पद के लिए पोस्ट कोड 46/26 और चौकीदार के लिए 47/26 है।
इवेंट | विवरण |
भर्ती परीक्षा संचालक | दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) |
भर्ती परीक्षा का नाम | स्वीपर/सफाई कर्मचारी और चौकीदार भर्ती परीक्षा |
रिक्तियों की संख्या | 25 |
स्वीपर/सफाई कर्मचारी, चौकीदार भर्ती आवेदन माध्यम | ऑनलाइन |
स्वीपर/सफाई कर्मचारी, चौकीदार भर्ती आवेदन लिक | dsssbonline.nic.in |
आधिकारिक वेबसाइट | dsssb.delhi.gov.in |
शैक्षणिक योग्यता | मैट्रिक (10वीं कक्षा) पास या समकक्ष |
आयु सीमा | 18 से 27 वर्ष (आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट) |
स्वीपर/सफाई कर्मचारी, चौकीदार आवेदन शुरुआत तिथि | 13 अक्टूबर 2026 |
स्वीपर/सफाई कर्मचारी, चौकीदार आवेदन अंतिम तिथि | 11 नवंबर 2026 |
ये भी पढ़ें-
दिल्ली चौकीदार सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 (Delhi Chowkidar and Safai Karamchari Recruitment 2026) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों की जांच कर लेनी चाहिए।
राष्ट्रीयता: उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए। नागरिकता संबंधी पात्रता भारतीय संविधान या संसद द्वारा बनाए गए संबंधित कानूनों के अनुसार निर्धारित होगी।
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास संबंधित पद के भर्ती नियमों एवं आधिकारिक अधिसूचना में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। इस भर्ती के लिए संबंधित पद के लिए 10वीं पास की योग्यता बताई गई है।
न्यूनतम आयु सीमा: उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
अधिकतम आयु सीमा: उम्मीदवार की आयु 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
आयु गणना की तिथि: उम्मीदवार की आयु की गणना 1 जून 2026 के आधार पर की जाएगी।
जन्म तिथि: उम्मीदवार का जन्म 2 जून 1999 से पहले और 1 जून 2008 के बाद नहीं होना चाहिए।
आयु में छूट: आरक्षित श्रेणियों एवं अन्य पात्र वर्गों के उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना के पैरा 7 में दिए गए नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
अन्य पात्रता: उम्मीदवार को संबंधित पद के भर्ती नियमों के अनुसार निर्धारित अनुभव एवं अन्य शर्तें भी पूरी करनी होंगी, जहां लागू हों। शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की गणना की अंतिम तिथि 11 नवंबर 2026 है।
डीएसएसएसबी चौकीदार सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सामान्य रूप से आवेदन शुल्क 100 रुपये है। उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान केवल SBI e-pay के माध्यम से करना होगा। किसी अन्य माध्यम से किया गया भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उम्मीदवार की श्रेणी | आवेदन शुल्क |
सामान्य एवं अन्य शुल्क-देय उम्मीदवार | 100 |
महिला उम्मीदवार (सभी श्रेणियां) | शुल्क नहीं |
अनुसूचित जाति (SC) | |
अनुसूचित जनजाति (ST) | |
बेंचमार्क दिव्यांगता वाले उम्मीदवार (PwBD) | |
पात्र भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) |
महत्वपूर्ण नोट: ऐसे भूतपूर्व सैनिक जिन्होंने पुनर्नियोजन में भूतपूर्व सैनिकों के लिए आरक्षण का लाभ लेकर केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार या उनके स्वायत्त निकायों/स्थानीय निकायों में नियमित आधार पर सिविल पद प्राप्त कर लिया है, वे आवेदन शुल्क में छूट के पात्र नहीं होंगे।
ये भी पढ़े: डीएसएसएससी एमटीएस भर्ती
दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (DSSSB) की चौकीदार और स्वीपर/सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक ऑनलाइन आवेदन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। नीचे प्रक्रिया देखें
डीएसएसएसबी चौकीदार सफाई कर्मचारी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2026 (DSSSB Watchman and Safai Karamchari Online Application Process 2026)
1. सबसे पहले डीएसएसएसबी के ऑनलाइन आवेदन पोर्टल dsssbonline.nic.in पर जाएं।
2. यदि आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो नए रजिस्ट्रेशन का विकल्प चुनें और मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी भरकर पंजीकरण पूरा करें।
3. पंजीकरण के बाद प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड की सहायता से पोर्टल पर लॉगिन करें।
4. उपलब्ध भर्ती सूची में विज्ञापन संख्या 05/2026 के अंतर्गत अपनी इच्छानुसार पद का चयन करें। स्वीपर/सफाई कर्मचारी के लिए पोस्ट कोड 46/26 और चौकीदार के लिए 47/26 है।
5. आवेदन पत्र में अपना नाम, जन्म तिथि, शैक्षणिक योग्यता, पता और अन्य आवश्यक विवरण सावधानीपूर्वक दर्ज करें।
6. निर्धारित प्रारूप और आकार के अनुसार अपनी नवीनतम फोटो, हस्ताक्षर तथा मांगे गए आवश्यक प्रमाणपत्र अपलोड करें।
7. आवेदन शुल्क जमा करें
8. सभी विवरणों की जांच करने के बाद आवेदन फॉर्म अंतिम रूप से जमा कर दें।
9. आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद आवेदन पत्र और शुल्क भुगतान की रसीद डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
उपयोगी लिंक
डीएसएसएसबी स्वीपर/सफाई कर्मचारी और चौकीदार पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन के दौरान अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और लागू होने पर श्रेणी संबंधी विवरण प्रस्तुत करने होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें और आधिकारिक अधिसूचना में दिए गए निर्देशों के अनुसार ही दस्तावेज अपलोड करें।
10वीं कक्षा की अंकतालिका एवं प्रमाणपत्र
पहचान पत्र: आधार कार्ड, वोटर आईडी या अन्य मान्य पहचान पत्र
पासपोर्ट आकार की फोटो
हस्ताक्षर: स्कैन किए हुए हस्ताक्षर
EWS प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
दिव्यांगता प्रमाणपत्र(यदि लागू हो)
भूतपूर्व सैनिक प्रमाणपत्र/सेवा संबंधी दस्तावेज
जन्म तिथि का प्रमाण
मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
आवेदन शुल्क भुगतान की रसीद
Frequently Asked Questions (FAQs)
इस भर्ती के तहत कुल 25 रिक्तियां निर्धारित हैं। इनमें स्वीपर/सफाई कर्मचारी के 10 पद और चौकीदार के 15 पद शामिल हैं।
आवेदन शुल्क 100 रुपये है। महिला, SC, ST, PwBD और पात्र भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों को नियमानुसार शुल्क से छूट दी गई है। भुगतान SBI e-pay से करना होगा।
उम्मीदवार DSSSB के ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर पंजीकरण करके लॉगिन करें, संबंधित पद चुनें, आवेदन फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और लागू शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट करें।
भारत का नागरिक, जिसने मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो और निर्धारित आयु सीमा सहित अन्य पात्रता शर्तें पूरी करता हो, आवेदन कर सकता है।
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 19th Oct '26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee
Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement
Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026
Leading Design College | 95% Placement Record | Merit-cum-Means Scholarships for Deserving Students
NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide