Careers360 Logo
ask-icon
share
    डीएसएसएसबी चौकीदार सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 (DSSSB safai karamchari and chowkidar Bharti)- आवेदन (जारी)
    • लेख
    • डीएसएसएसबी चौकीदार सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 (DSSSB safai karamchari and chowkidar Bharti)- आवेदन (जारी)

    डीएसएसएसबी चौकीदार सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 (DSSSB safai karamchari and chowkidar Bharti)- आवेदन (जारी)

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 15 Oct 2026, 12:34 PM IST

    डीएसएसएसबी चौकीदार सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 (DSSSB safai karamchari and chowkidar Bharti) - दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विसेज़ सिलेक्शन बोर्ड (DSSSB) द्वारा स्वीपर/सफाई कर्मचारी और चौकीदार के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र 13 अक्टूबर 2026 को जारी कर दिया गया हैं। डीएसएसएसबी स्वीपर/सफाई कर्मचारी, चौकीदार भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि 11 नवंबर 2026 रात 11:00 बजे है। स्वीपर व वॉचमैन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार डीएसएसएसबी आवेदन आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क 100 रुपये है। बोर्ड द्वारा 9 अक्टूबर 2026 को विज्ञापन संख्या 05/2026 के तहत स्वीपर/सफाई कर्मचारी और चौकीदार अधिसूचना जारी की गई थी। डीएसएसएसबी सफाई कर्मचारी वेतनमान क्या है जानें

    1791885382235
    1791613927382

    डीएसएसएसबी चौकीदार सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 (DSSSB safai karamchari and chowkidar Bharti)- आवेदन (जारी)
    डीएसएसएसबी चौकीदार सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 (DSSSB safai karamchari and chowkidar Bharti)

    डीएसएसएसबी चौकीदार सफाई कर्मचारी भर्ती परीक्षा के माध्यम से स्वीपर के 10 और वॉचमैन के 15 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहले चरण में ऑब्जेक्टिव टेस्ट (MCQ) और उसके बाद दूसरे चरण में इंटरव्यू होगा। अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को 5,200 से 20,200 रुपये के पे-स्केल और 2,000 रुपये के ग्रेड पे (ग्रुप C) के साथ सैलरी दी जाएगी।

    डीएसएसएसबी चौकीदार सफाई कर्मचारी भर्ती 2026: एक नज़र

    डीएसएसएसबी चौकीदार सफाई कर्मचारी भर्ती प्रक्रिया (DSSSB Watchman and Safai Karamchari Recruitment Process) ज़िला और सत्र न्यायालयों में स्वीपर/सफ़ाई कर्मचारी और चौकीदार के पदों पर नियुक्ति के लिए भारतीय नागरिकों में से योग्य उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है। यह भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक (10वीं कक्षा) पास मांगी गई है। स्वीपर पद के लिए पोस्ट कोड 46/26 और चौकीदार के लिए 47/26 है।

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    Global Institute of Business Studies, Bengaluru

    BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 19th Oct '26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee

    डीएसएसएसबी स्वीपर व वॉचमैन - मुख्य बातें

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    भर्ती परीक्षा संचालक

    दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB)

    भर्ती परीक्षा का नाम

    स्वीपर/सफाई कर्मचारी और चौकीदार भर्ती परीक्षा

    रिक्तियों की संख्या

    25

    स्वीपर/सफाई कर्मचारी, चौकीदार भर्ती आवेदन माध्यम

    ऑनलाइन

    स्वीपर/सफाई कर्मचारी, चौकीदार भर्ती आवेदन लिक

    dsssbonline.nic.in

    शैक्षणिक योग्यता

    मैट्रिक (10वीं कक्षा) पास या समकक्ष

    आयु सीमा

    18 से 27 वर्ष (आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट)

    स्वीपर/सफाई कर्मचारी, चौकीदार चयन प्रक्रिया

    (i) लिखित परीक्षा (MCQ)


    (ii) साक्षात्कार

    Salary

    Rs. 5,200-20,200 + Grade Pay Rs. 2,000 (Group C)


    डीएसएसएसबी स्वीपर एंड वॉचमैन के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अधिसूचना डाउनलोड कर विस्तृत जानकारी ले सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन से पहले योग्यता की शर्तें, आयु सीमा, आवेदन की तारीखें, फीस, परीक्षा के चरण, क्वालिफाइंग मार्क्स, परीक्षा केंद्र, आरक्षण के प्रावधान और अन्य महत्वपूर्ण निर्देशों को अवश्य देखना चाहिए।

    डीएसएसएसबी चौकीदार और सफाई कर्मचारी - मुख्य तिथियां

    DSSSB द्वारा13 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12:00 बजे दिल्ली चौकीदार और सफाई कर्मचारी आवेदन पत्र जारी (Application forms released for Delhi watchmen and sanitation workers) किया जाएगा। चौकीदार और सफाई कर्मचारी आवेदन की अंतिम तिथि 11 नवंबर 2026 है।

    मुख्य कार्यक्रम

    तिथि

    डीएसएसएसबी चौकीदार और सफाई कर्मचारी भर्ता अधिसूचना

    9 अक्टूबर 2026

    डीएसएसएसबी चौकीदार और सफाई कर्मचारी आरंभ

    13 अक्टूबर 2026

    डीएसएसएसबी चौकीदार और सफाई कर्मचारी आवेदन अंतिम तिथि

    11 नवंबर 2026 (11:00 PM)

    डीएसएसएसबी चौकीदार और सफाई कर्मचारी शॉर्टलिस्ट

    11 नवंबर 2026

    डीएसएसएसबी चौकीदार और सफाई कर्मचारी भर्ती लिखित परीक्षा

    सूचित किया जाएगा

    डीएसएसएसबी सफाई कर्मचारी और चौकीदार पात्रता मानदंड 2026

    उम्मीदवारों को DSSSB द्वारा सफाई कर्मचारी और चौकीदार भर्ती के लिए तय की गई पात्रता शर्तों को पूरा करना आवश्यक है। उम्मीदवार नीचे तालिका में पात्रता मानदंड देख सकते हैं।

    सफाई कर्मचारी और चौकीदार शैक्षणिक योग्यता

    पद

    शैक्षणिक योग्यता

    स्वीपर/सफाई कर्मचारी

    Matriculation pass or equivalent from a recognized board

    चौकीदार

    Matriculation pass or equivalent from a recognized board

    नोट - शैक्षणिक योग्यता, अनुभव आदि का निर्धारण 11नवंबर 2026 (यानी कट-ऑफ तारीख) के आधार पर किया जाएगा।

    डीएसएसएसबी सफाई कर्मचारी और चौकीदार के लिए आवेदन कैसे करें

    उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डीएसएसएसबी सफाई कर्मचारी और चौकीदार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र ध्यान से भरना चाहिए उम्मीदवारों की सुविधा के लिए नीचे चरणवार आवेदन प्रक्रिया दी गई है-

    • DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट https://dsssbonline.nic.in पर जाएं।

    • “Click for New Registration” पर क्लिक करें।

    • अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता की जानकारी के साथ ऑनलाइन एप्लीकेशन फ़ॉर्म भरें।

    • आवेदन पत्र में मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।

    • भरे हुए डीएसएसएसबी सफाई कर्मचारी और चौकीदार एप्लीकेशन फ़ॉर्म को चेक करें।

    • अपने श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें

    • भविष्य के संदर्भ के लिए भरे हुए आवेदन पत्र को डाउनलोड करके सेव कर लें या प्रिंट आउट ले लें।

    डीएसएसएसबी सफाई कर्मचारी और चौकीदार आवेदन शुल्क (DSSSB Safai Karmachari and Chowkidar Application Fee)

    आवेदक की श्रेणी

    आवेदन शुल्क

    जनरल /ओबीसी /ईडब्ल्यूएस

    100 रुपये

    महिला/एससी/एसटी/दिव्यांग/एक्स सर्विस मैन

    कोई शुल्क नहीं

    डीएसएसएसबी सफाई कर्मचारी और चौकीदार भर्ती परीक्षा पैटर्न

    1791613927416

    डीएसएसएसबी सफाई कर्मचारी और चौकीदार चयन प्रक्रिया

    स्वीपर/सफ़ाई कर्मचारी और चौकीदार के पदों के लिए चयन प्रक्रिया (Selection process for the posts of Sweeper/Cleaning Staff and Watchman) दो चरणों में पूरी होगी। उम्मीदवार चयन प्रक्रिया नीचे देख सकते हैं -

    सफाई कर्मचारी और चौकीदार चयन प्रक्रिया - चरण 1

    फाई कर्मचारी और चौकीदार चयन प्रक्रिया के पहले चरण में उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा (ऑब्जेक्टिव टेस्ट MCQ) में शामिल होना होगा। लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी। परीक्षा के लिए निर्धारित कटऑफ या इससे अधिक अंक पाने वाले उम्मीदवार अगले चरण में शामिल होंगे।

    सफाई कर्मचारी और चौकीदार चयन प्रक्रिया - चरण 2

    सफाई कर्मचारी और चौकीदार चयन प्रक्रिया के पहले चरण लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। इंटरव्यू के बाद दोनों चरणों में सफल उम्मीदवारों के लिए फ़ाइनल सिलेक्शन लिस्ट जारी होगा।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    NABARD Grade A Score Card Date

    30 Jul'26 - 31 Dec'26 (Online)