Careers360 Logo
ask-icon
share
    देवघर, झारखंड गृह रक्षक भर्ती 2026: आवेदन (11 अक्टूबर से), रिक्तियां, एग्जाम पैटर्न, पात्रता
    • लेख
    • देवघर, झारखंड गृह रक्षक भर्ती 2026: आवेदन (11 अक्टूबर से), रिक्तियां, एग्जाम पैटर्न, पात्रता

    देवघर, झारखंड गृह रक्षक भर्ती 2026: आवेदन (11 अक्टूबर से), रिक्तियां, एग्जाम पैटर्न, पात्रता

    Kunal solankiUpdated on 24 Sep 2026, 09:18 AM IST

    देवघर, झारखंड गृह रक्षक भर्ती 2026: झारखंड के देवघर जिले में शहरी औग ग्रामीण क्षेत्र में होमगार्ड भर्ती 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। देवघर होमगार्ड 2026 भर्ती अधिसूचना विज्ञापन संख्या 01/2026 के अनुसार, देवघर होमगार्ड 2026 आवेदन (Deoghar home guard bharti 2026) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.jharkhand.gov.in पर जाकर ऑनलाइन होमगार्ड आवेदन कर सकेंगे। होमगार्ड भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर निर्धारित है। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए देवघर होमगार्ड के कुल घोषित पदों में से 635 पद ग्रामीण/शहरी होम गार्ड (ग्रामीण) के लिए और 137 पद शहरी होम गार्ड (शहरी) के लिए आरक्षित रखे गए हैं।
    होमगार्ड भर्ती । झारखंड जॉब्स । झारखंड होमगार्ड भर्ती 2026 देखें

    This Story also Contains

    1. देवघर, झारखंड गृह रक्षक भर्ती 2026- अवलोकन
    2. देवघर होमगार्ड पात्रता मानदंड 2026 (Deoghar jharkhand home guard eligibility 2026)
    3. देवघर होमगार्ड आवेदन पत्र 2026 कैसे जमा करें ?
    4. देवघर, झारखंड गृह रक्षक भर्ती 2026: एग्जाम पैटर्न
    5. देवघर, झारखंड गृह रक्षक एडमिट कार्ड 2026
    6. देवघर, झारखंड गृह रक्षक रिजल्ट 2026 (Deoghar home guard result 2026)
    7. देवघर, झारखंड गृह रक्षक चयन प्रक्रिया 2026
    देवघर, झारखंड गृह रक्षक भर्ती 2026: आवेदन (11 अक्टूबर से), रिक्तियां, एग्जाम पैटर्न, पात्रता
    देवघर, झारखंड गृह रक्षक भर्ती 2026: आवेदन जारी, रिक्तियां, एग्जाम पैटर्न, पात्रता

    झारखंड के देवघर जिले में निकली गृह रक्षक भर्ती 2026 युवाओं के लिए सरकारी सेवा से जुड़ने का बड़ा अवसर है। देवघर जिला गृह रक्षक वाहिनी द्वारा जारी इस भर्ती अभियान में ग्रामीण और शहरी दोनों श्रेणियों के लिए पद निर्धारित किए गए हैं।

    इससे पहले, 30 मार्च को देवघर गृह रक्षक भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 मार्च से 31 मई 2026 तक चली थी। उम्मीदवार प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट https://deoghar.nic.in/ पर या recruitment.jharkhand.gov.in जाकर अधिसूचना की जांच कर सकते हैं। देवघर जिला गृह रक्षक वाहिनी के तहत योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। देवघर झारखंड गृह रक्षक भर्ती 2026 (Deoghar, Jharkhand Grih Rakshak bharti 2026) में शारीरिक दक्षता, तकनीकी जांच और शैक्षणिक योग्यता के आधार पर चयन किया जाएगा।
    ये भी देखें- रामगढ़ देवघर झारखंड गृह रक्षक भर्ती अधिसूचना डाउनलोड लिंक

    देवघर, झारखंड गृह रक्षक भर्ती 2026 (Deoghar jharkhand home guard bharti 2026) उन उम्मीदवारों के लिए खास अवसर है जो सुरक्षा सेवा और समाज सेवा में अपना करियर बनाना चाहते हैं। झारखंड गृह रक्षक भर्ती 2026 के बारे में विस्तार से जानने के लिए उम्मीदवार लेख को पूरा पढ़ें।

    देवघर, झारखंड गृह रक्षक भर्ती 2026- अवलोकन

    बिंदु

    विवरण

    पद का नाम

    देवघर गृह रक्षक भर्ती 2026

    परीक्षा संचालक

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी

    आवेदन तिथियां

    30 मार्च से 31 मई 2026 (विज्ञापन संख्या 01/2025)

    11 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2026 (विज्ञापन संख्या 01/2026)

    आयु सीमा

    18-40 वर्ष (आरक्षित वर्ग के लिए नियमानुसार छूट)

    पद

    ग्रामीण - 634, शहरी- 138 (विज्ञापन संख्या 01/2025)

    ग्रामीण -635, शहरू 137 (विज्ञापन संख्या 01/2026)

    आवेदन मोड

    ऑनलाइन

    आवेदन शुल्क

    200 रुपए

    देवघर होमगार्ड पात्रता मानदंड 2026 (Deoghar jharkhand home guard eligibility 2026)

    झारखंड होमगार्ड के पदों पर आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को देवघर होमगार्ड पात्रता मानदंड 2026 की जांच आवश्य करनी चाहिए। प्राधिकरण द्वारा देवघर गृह रक्षक पात्रता मानदंड 2026 तय किए गए हैं। इसमें शैक्षणिक योग्यता के साथ शारीरिक मापदंड भी निर्धारित किए गए हैं। आगे लेख में इन सभी पर विस्तार से चर्चा की गई है।


    1778242843355

    देवघर झारखंड होमगार्ड शैक्षणिक योग्यता

    • ग्राणीण गृह रक्षकों के लिए 7वीं पास होना अनिवार्य है।

    • शहरी गृह रक्षकों के लिए 10वीं पास होना अनिवार्य है।

    देवघर झारखंड होमगार्ड आयु सीमा

    उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए नियमानुसार छूट दी गई है।

    देवघर झारखंड होमगार्ड शारीरिक मापदंड


    1778242843387

    तकनीकि दक्षता-

    1778242843418


    देवघर होमगार्ड आवेदन पत्र 2026 कैसे जमा करें ?

    उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि प्राधिकरण द्वारा देवघर गृह रक्षक आवेदन पत्र 2026 (Deoghar home guard Application Form 2026) केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों को प्राधिकरण द्वारा तय की गई समयसीमा के भीतर ही आवेदन करना होगा।


    1778242843451

    देवघर, झारखंड गृह रक्षक भर्ती 2026: एग्जाम पैटर्न

    प्राधिकरण द्वारा देवघर, झारखंड गृह रक्षक एग्जाम पैटर्न 2026 (Deoghar jharkhand grih rakshak exam pattern 2026) के अंतर्गत ग्रामीण के लिए 7वीं स्तर और शहरी के लिए 10 वीं स्तर पर लेखन क्षमता की जांच की जाएगी। यह कुल 100 अंको का होगा जिसमें 30 अंक लाना उत्तीर्णांक होगा। इसके साथ ही सिर्फ शहरी तकनीकी दक्ष गृह रक्षक अभ्यर्थियों के लिए-शारीरिक जाँच परीक्षा एवं हिन्दी लेखन क्षमता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की तकनीकी दक्षता परीक्षा ली जायेगी, जो क्वालिफाईंग होगा। पूर्णांक 100 एवं उत्तीर्णांक 30 होगा।

    देवघर, झारखंड गृह रक्षक एडमिट कार्ड 2026

    प्राधिकरण द्वारा देवघर, झारखंड गृह रक्षक परीक्षा के हर चरण के लिए एडमिट कार्ड ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड एक अहम दस्तावेज है, इसके बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में उपस्थित नहीं होने दिया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को समय रहते देवघर, झारखंड गृह रक्षक एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करलेना चाहिए।

    देवघर, झारखंड गृह रक्षक रिजल्ट 2026 (Deoghar home guard result 2026)

    देवघर, झारखंड गृह रक्षक परिणाम 2026 (Deoghar jharkhand home guard result 2026) ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। हालांकि देवघर, झारखंड गृह रक्षक परीक्षा विभिन्न चरणों में आयोजित होगी। देवघर, झारखंड गृह रक्षक शारीरिक दक्षता परीक्षा, लेखन क्षमता और दस्तावेज सत्यापन इत्यादि चरणों के लिए रिजल्ट अलग से जारी होते रहेंगे।

    देवघर, झारखंड गृह रक्षक चयन प्रक्रिया 2026

    देवघर, झारखंड गृह रक्षक चयन प्रक्रिया 2026 (Deoghar home guard selection process 2026) के अंतर्गत शारीरिक जांच परीक्षा आयोजित होगी। इसके अंतर्गत उम्मीदवारों की निम्नलिखित स्तरों पर जांच की जाएगी।

    1778242843485

    इस परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवा अगले चरण के लिए योग्य होंगे। देवघर गृह रक्षक चयण प्रक्रिया 2026 के इस चरण में हिंदी लेखन क्षमता की जांच की जाएगी। इसके पश्चात शहरी तकनीकी दक्ष गृह रक्षक अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक जाँच परीक्षा एवं हिन्दी लेखन क्षमता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की तकनीकी दक्षता परीक्षा ली जायेगी, जो क्वालिफाईंग होगा।

    देवघर झारखंड गृह रक्षक आवेदन पत्र 2026 - प्रारूप

    1778242843518

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: देवघर झारखंड गृह रक्षक भर्ती 2026 के लिए आवेदन तिथियां क्या है?
    A:

    देवघर झारखंड गृह रक्षक भर्ती 2026 के लिए आवेदन तिथियां 30 मार्च से 31 मई हैं।

    Q: देवघर होमगार्ड में चयन के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
    A:

    देवघर होमगार्ड भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता निम्नलिखित है।

    • ग्राणीण गृह रक्षकों के लिए 7वीं पास होना अनिवार्य है।

    • शहरी गृह रक्षकों के लिए 10वीं पास होना अनिवार्य है।

    Q: देवघर होमगार्ड में आवेदन करने के लिए आयु सीमा क्या है?
    A:

    उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)