Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क भर्ती 2026 (Bihar Homegaurd Havildar Clerk Bharti)- रिजल्ट (जारी), प्रक्रिया
    • लेख
    • बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क भर्ती 2026 (Bihar Homegaurd Havildar Clerk Bharti)- रिजल्ट (जारी), प्रक्रिया

    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क भर्ती 2026 (Bihar Homegaurd Havildar Clerk Bharti)- रिजल्ट (जारी), प्रक्रिया

    Rajan KumarUpdated on 27 Jun 2026, 10:52 AM IST

    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क भर्ती 2026: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) द्वारा बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में “अधिनायक लिपिक” (विज्ञापन संख्या 01/2026) पदों पर लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in से बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क (समान्य) रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, लिखित परीक्षा में न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले 62,900 अभ्यर्थियों में से मेरिट और आरक्षण के आधार पर 320 उम्मीदवारों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए किया गया है। परिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है। अभ्यर्थी अपने रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आयोग ने कटऑफ भी जारी की है।
    बिहार होमगार्ड हवलदार (1/2026) लिखित परीक्षा रिजल्ट 2026 पीडीएफ लिंक
    महत्वपूर्ण लेख: बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क (01/2026) ई-एडमिट कार्डबिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क आंसर की
    1782537673424

    This Story also Contains

    1. बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क भर्ती 2026 - एक नजर
    2. बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क भर्ती 2026: पात्रता
    3. बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क भर्ती 2026 : आवेदन प्रक्रिया
    4. बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क भर्ती 2026 : श्रेणीवार भर्तियां
    5. बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क भर्ती 2026 : चयन प्रक्रिया
    6. बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क भर्ती 2026 : चयन और मूल्यांकन प्रक्रिया
    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क भर्ती 2026 (Bihar Homegaurd Havildar Clerk Bharti)- रिजल्ट (जारी), प्रक्रिया
    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क भर्ती 2026 (Bihar Homegaurd Havildar Clerk Bharti 2026)

    विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क भर्ती परीक्षा 10 जून 2026 (बुधवार) को एक पाली में आयोजित की गई। इस लिखित प्रतियोगिता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 22 मई को जारी किया गया। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क परीक्षा (सीधी भर्ती) एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते थे।

    अपडेट विज्ञापन संख्या 02/2026 रिजल्ट: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में हवलदार क्लर्क भर्ती 2026 का लिखित परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने निर्धारित रिक्तियों के पांच गुना अभ्यर्थियों का चयन अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए किया है। लिखित परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर कुल 696 उम्मीदवारों को PET एवं दस्तावेज सत्यापन के लिए सफल घोषित किया गया है। आयोग द्वारा यह लिखित परीक्षा 20 मई 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल 1006 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 751 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 255 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान कदाचार और अन्य कारणों से 55 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया गया।
    1782123785111

    अपडेट: विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत बिहार होमगार्ड में हवलदार क्लर्क (सामान्य) पद की लिखित परीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। यह परीक्षा 10 जून 2026 को आयोजित की गई। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, अभ्यर्थियों के लिए रोल नंबर-वार परीक्षा केंद्र सूची (Roll Number Wise Centre List) जारी की गई थी, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते है। इस सूची में प्रत्येक अभ्यर्थी को उनके रोल नंबर के अनुसार परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया है, ताकि परीक्षा प्रक्रिया को सुचारू एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जा सके। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपने परीक्षा केंद्र की जानकारी डाउनलोड कर लें और निर्धारित केंद्र पर समय से उपस्थित हों।
    बिहार होमगार्ड में हवलदार क्लर्क (सामान्य) परीक्षा केंद्र रोल नंबरवार पीडीएफ
    1780038055737

    आयोग ने 14 मई को सूचना जारी कर बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क परीक्षा का शेड्यूल और एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि की जानकारी दी थी। सूचना के अनुसार, ई-एडमिट कार्ड 25 मई को जारी होना तय था, जिसे तय सीमा से पहले यानी 22 मई को ही जारी कर दिया गया। अभ्यर्थी वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट निकाल सकते हैं। डाक द्वारा प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। जिन उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी होगी, वे 4 जून 2026 को आयोग कार्यालय से डुप्लीकेट एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते थे।
    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क रिजल्ट
    1778823776384

    बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत बिहार पुलिस हवलदार क्लर्क सीधी भर्ती 2026 के लिए आवेदन त्रुटियों को लेकर अपडेट दिया है। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, कुल 6414 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण किया है, लेकिन फॉर्म जमा नहीं किया, जबकि 2030 ने स्वयं आवेदन रद्द किए है। वहीं 171 आवेदन फोटो/हस्ताक्षर की कमी या मल्टीपल आवेदन के कारण अमान्य घोषित किए गए हैं। इससे पहले फोटो और हिंदी-अंग्रेजी हस्ताक्षर करने वाले अभ्यर्थियों को महत्वपूर्ण सूचना दी थी।
    1776667273240

    विज्ञापन संख्या 02/2026 अपडेट:- बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) द्वारा बिहार पुलिस हवलदार क्लर्क भर्ती 2026 के तहत विज्ञापन संख्या 2/2026 के लिए लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड 5 मई 2026 को जारी किया गया। बिहार होम गार्ड में हवलदार क्लर्क (बिहार होम गार्ड से) के पद के लिए परीक्षा 20 मई 2026 को आयोजित हुई। ये परीक्षा पटना में एक ही पाली (10 से 12 बजे) में आयोजित की गई। अभ्यर्थियों को सुबह 8:30 बजे तक केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा में प्रवेश के लिए फोटो पहचान पत्र जरूरी है। एडमिट कार्ड डाउनलोड न होने पर 15 मई को पटना कार्यालय से डुप्लीकेट प्राप्त किया जा सकता था।
    1777266005785

    आयोग ने सूचना जारी कर बताया कि कुछ उम्मीदवारों के फोटो और हिंदी-अंग्रेजी हस्ताक्षर स्पष्ट नहीं हैं। ऐसे अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा 7 से 14 मार्च 2026 तक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर लॉगिन के माध्यम से निर्धारित गुणवत्ता के फोटो और हस्ताक्षर दोबारा अपलोड करने का मौका दिया गया था। यह अंतिम अवसर था, इसके बाद त्रुटि पाए जाने पर आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। बिहार पुलिस हवलदार क्लर्क सीधी भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 जनवरी से 2 फरवरी 2026 तक जारी थी।
    1773221823500

    बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) द्वारा बिहार पुलिस हवलदार क्लर्क सीधी भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। आयोग द्वारा बिहार पुलिस हवलदार क्लर्क सीधी भर्ती के लिए 2 जनवरी 2026 को आवेदन पत्र जारी किया गया था, जिनकी अंतिम तिथि 2 फरवरी 2026 निर्धारित थी। इच्छुक अभ्यर्थियों ने अंतिम तिथि तक BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा किए। अब आयोग द्वारा बिहार पुलिस हवलदार क्लर्क भर्ती 2026 की परीक्षा तिथि से संबंधित सूचना जारी किए जाने की संभावना है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।
    महत्वपूर्ण लेख:- बिहार पुलिस एसआई एडमिट कार्ड । बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2025

    बिहार पुलिस हवलदार क्लर्क की सीधी भर्ती 2026 की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क भर्ती की अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (Bihar Police Subordinate Services Commission) द्वारा बिहार पुलिस हवलदार क्लर्क सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। विज्ञापन संख्या 01/2026 के अंतर्गत बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में अधिनायक लिपिक पद के लिए कुल 64 रिक्तियों पर सीधी भर्ती की जाएगी। बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क भर्ती 2026 आवेदन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, पात्रता, मानदंड की पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवार लेख को विस्तार से पढ़ सकते हैं।

    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क भर्ती 2026 (गृह रक्षक): बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने विज्ञापन संख्या 02/2026 के अंतर्गत गृह रक्षक (लिपिक संवर्ग एवं भोगी खिलाड़ी सहित) से अधिवाचक लिपिक के 64 पदों के लिए आवेदन मांगे गए है, जिसके लिए गृह रक्षक उम्मीदवार 5 जनवरी से 2 फरवरी तक आवेदन कर सकते थे।

    विज्ञापन संख्या 02/2026 अपडेट:- बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने विज्ञापन संख्या 02/2026 के तहत बिहार होमगार्ड से हवलदार क्लर्क पद के लिए आवेदन से जुड़ी अस्वीकृति सूची जारी की है। आयोग के अनुसार कुल 89 आवेदनों को विभिन्न कारणों से निरस्त किया गया। इनमें 42 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण तो कराया लेकिन आवेदन पत्र जमा नहीं किया। 42 आवेदनों को अभ्यर्थियों ने स्वयं रद्द किया, जबकि 5 आवेदन एक से अधिक बार आवेदन करने के कारण अमान्य पाए गए।
    1773222336595

    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क भर्ती 2026 - एक नजर

    बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा बिहार पुलिस हवलदार क्लर्क सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। नीचे दिए गए सारणी में Bihar Home Guard Havildar Clerk से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई है।

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    प्राधिकरण का नाम

    बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC)

    परीक्षा का नाम

    होमगार्ड हवलदार क्लर्क भर्ती 2026 या अधिवाचक लिपिक

    विज्ञापन संख्या
    01/2026- आम अभ्यर्थियों के लिए- 64 पदों पर भर्ती (सीधी भर्ती)
    02/2026- गृह रक्षक उम्मीदवार- 64 पदों पर भर्ती (विभागीय भर्ती)

    विभाग

    गृह विभाग

    परीक्षा का स्तर

    राज्य स्तरीय

    पात्रता

    • भारत का नागरिक होना चाहिए (पुरूष, महिला एंव थर्ड जेंडर)

    • न्यूनतम 18 वर्ष (अधिकतम पुरूष- 37 और महिला 40 वर्ष)

    • 12th उत्तीर्ण या समकक्ष

    परीक्षा का माध्यम

    ऑफलाइन- ओ.एम.आर

    आधिकारिक वेबसाइट

    bpssc.bihar.gov.in

    हवलदार क्लर्क आवेदन तिथि

    2 जनवरी से 2 फरवरी 2026 तक

    हवलदार क्लर्क प्रवेश पत्र जारी

    6 मई 2026 (विज्ञापन संख्या 2/2026) जारी
    25 मई 2026
    22 मई 2026 (विज्ञापन संख्या 1/2026) जारी

    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क भर्ती परीक्षा

    20 मई 2026 (विज्ञापन संख्या 2/2026)
    10 जून 2026 (विज्ञापन संख्या 1/2026)

    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क परिणाम

    19 जून 2026 (विज्ञापन संख्या 2/2026)
    25 जून 2026 (विज्ञापन संख्या 1/2026)

    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क भर्ती 2026: पात्रता

    Bihar Home Guard Havildar Clerk Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है। इसमें राष्ट्रीयता, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और शारीरिक मानक शामिल हैं। आवेदन से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना में दी गई पात्रता शर्तों को ध्यानपूर्वक जांच लेना चाहिए। नीचे पात्रता का संक्षिप्त विवरण सारणी के रूप में दिया गया है।

    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क भर्ती 2026: पात्रता (Eligibility Table)

    पात्रता मानदंड

    विवरण

    राष्ट्रीयता

    अभ्यर्थी का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य

    लिंग

    पुरुष, महिला एवं थर्ड जेंडर सभी पात्र

    शैक्षणिक योग्यता

    01-08-2025 तक इंटरमीडिएट (12वीं) या समकक्ष उत्तीर्ण

    आयु गणना की तिथि

    01 अगस्त 2025

    न्यूनतम आयु

    18 वर्ष (सभी वर्गों के लिए)

    अधिकतम आयु (सामान्य पुरुष)

    37 वर्ष

    अधिकतम आयु (सामान्य महिला)

    40 वर्ष

    अधिकतम आयु (BC/EBC पुरुष/महिला/थर्ड जेंडर)

    40 वर्ष

    अधिकतम आयु (SC/ST पुरुष/महिला)

    42 वर्ष

    बिहार सरकारी सेवक

    प्रतियोगी परीक्षा हेतु अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट (न्यूनतम 3 वर्ष सेवा पूरी होने पर)

    आयु प्रमाण

    मैट्रिक या समकक्ष प्रमाण पत्र के अनुसार

    शारीरिक मानदंड (Physical Standards)

    श्रेणी

    ऊंचाई

    सीना (पुरुष)

    वजन (महिला)

    सामान्य/BC/EBC पुरुष

    न्यूनतम 165 सेमी

    81–86 सेमी (5 सेमी फुलाव अनिवार्य)

    EBC/SC/ST पुरुष

    न्यूनतम 160 सेमी

    79–84 सेमी (5 सेमी फुलाव अनिवार्य)

    सभी वर्ग की महिलाएं

    न्यूनतम 155 सेमी

    लागू नहीं

    न्यूनतम 48 किग्रा

    थर्ड जेंडर

    BC वर्ग के समान मानक

    BC वर्ग के समान

    BC वर्ग के समान

    नोट: निर्धारित शारीरिक मानकों को पूरा न करने वाले अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया जाएगा।

    ये भी पढ़े:-

    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क भर्ती 2026 : आवेदन प्रक्रिया

    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रखी गई है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों को बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन करना होगा। आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान अनिवार्य रूप से करना होगा।

    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क भर्ती 2026 : आवेदन प्रक्रिया

    स्टेप–1 : आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ

    • बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की वेबसाइट पर जाएं:
      bpssc.bihar.gov.in

    • होमपेज पर Home Guard Tab पर क्लिक करें।

    स्टेप–2 : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें

    • “बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क भर्ती 2026” के लिंक पर क्लिक करें।

    • आवश्यक व्यक्तिगत विवरण भरकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

    स्टेप–3 : आवेदन पत्र भरें

    • लॉगिन करके शैक्षणिक, श्रेणी, पता एवं अन्य आवश्यक जानकारियां सावधानीपूर्वक भरें।

    • आवेदन पत्र सबमिट करने से पहले सभी विवरणों की जांच कर लें।

    स्टेप–4 : आवेदन शुल्क का भुगतान करें

    • सभी श्रेणी (पुरुष/महिला/थर्ड जेंडर) के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क:
      ₹100/- (एक सौ रुपये मात्र)

    • शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से करें:

      • नेट बैंकिंग

      • क्रेडिट कार्ड / डेबिट कार्ड

      • UPI

    स्टेप–5 : बैंक चार्ज का भुगतान

    • आवेदन शुल्क के अतिरिक्त लगने वाले बैंक/ट्रांजैक्शन चार्ज का वहन अभ्यर्थी स्वयं करेंगे।

    स्टेप–7 : आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें

    • सफलतापूर्वक आवेदन करने के बाद आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

    ये भी पढ़ें:-

    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क भर्ती 2026 : आवेदन के लिए महत्वपूर्ण बिंदु

    • उम्मीदवार अपना नाम, जन्म तिथि, माता-पिता का नाम और अन्य विवरण कक्षा 10 की उत्तीर्ण प्रमाण-पत्र में दिए गए विवरण के अनुसार ही भरें।

    • आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों की सही तरीके से जांच अवश्य करें।

    • अंतिम सबमिशन से पहले बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क भर्ती 2026 में दर्ज सभी विवरणों को दोबारा रिव्यू करना अनिवार्य है।

    • बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क भर्ती 2026 आवेदन फॉर्म केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा।

    • पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी तैयार रखें।

    • जाति प्रमाण पत्र, दिव्यांग (PwD) या EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • आवेदन शुल्क भुगतान के लिए क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग विवरण

    • एक वैध ई-मेल आईडी और संपर्क नंबर

    • अपडेटेड वेब ब्राउज़र और तेज़ और स्थिर इंटरनेट कनेक्शन की जांच कर लें

    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क भर्ती 2026 : श्रेणीवार भर्तियां

    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क भर्ती 2026 के अंतर्गत गृह रक्षा वाहिनी, पटना में अधिनायक लिपिक (हवलदार क्लर्क) पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। यह भर्ती सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार सरकार से प्राप्त अधियाचना के आधार पर आयोजित की जा रही है। इसमें राज्य सरकार के आरक्षण नियमों के अनुसार विभिन्न श्रेणियों एवं महिलाओं के लिए आरक्षित पदों का स्पष्ट प्रावधान किया गया है। कुल पदों के साथ-साथ महिला आरक्षण (35%) और स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए आरक्षण भी निर्धारित है।

    श्रेणीवार भर्ती सारणी

    क्रम सं.

    श्रेणी

    श्रेणी कोड

    कुल पदों की संख्या

    महिलाओं हेतु आरक्षित पद (35%)

    1

    अनारक्षित (UR)

    01

    26

    09

    2

    अनुसूचित जाति (SC)

    02

    10

    04

    3

    अनुसूचित जनजाति (ST)

    03

    01

    4

    अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)

    04

    11

    04

    5

    पिछड़ा वर्ग (BC)

    05

    08

    03

    6

    आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)

    06

    06

    02

    7

    पिछड़ा वर्ग की महिला (BC Female)

    07

    02

    कुल पद


    64

    नोट: स्वतंत्रता सेनानियों के पुत्र/पुत्री/पौत्र/पौत्री के लिए 2 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। इनके लिए 1 पद आरक्षित है।

    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क भर्ती 2026 : चयन प्रक्रिया

    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और चरणबद्ध तरीके से आयोजित किया जाएगा। इसमें अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, सामान्य ज्ञान और शारीरिक दक्षता का मूल्यांकन किया जाएगा। बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया (Bihar Home Guard Havildar Clerk Recruitment 2026 Selection Process in hindi) मुख्य रूप से लिखित प्रतियोगिता परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) पर आधारित होगी। लिखित परीक्षा केवल अर्हक (Qualifying) होगी, जबकि अंतिम चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क भर्ती 2026 : चयन प्रक्रिया

    चरण

    परीक्षा/प्रक्रिया

    विवरण

    अंक/मानदंड

    1

    आवेदन पत्र की जाँच

    आवेदन पत्रों की जाँच के बाद पात्र अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में बुलाया जाएगा

    2

    लिखित प्रतियोगिता परीक्षा

    स्तर: 10वीं (मैट्रिक)

    कुल 100 अंक



    विषय: हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक विषय

    100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न


    समय: 2 घंटे, OMR उत्तर पुस्तिका

    1 प्रश्न = 1 अंक


    न्यूनतम अर्हता: 30% अंक

    30 अंक से कम पर अयोग्य

    3

    PET हेतु शॉर्टलिस्ट

    लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर (रिक्तियों के 5 गुना तक)

    4

    शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)

    कुल अंक

    100 अंक


    दौड़

    पुरुष: 1 मील (1.6 किमी) – 6 मिनटमहिला: 1 किमी – 5 मिनट

    अधिकतम 50 अंक

    गोला फेंक

    पुरुष: 16 पाउंड (न्यूनतम 16 फीट)महिला: 12 पाउंड (न्यूनतम 12 फीट)

    अधिकतम 25 अंक

    ऊँची कूद

    पुरुष: न्यूनतम 4 फीटमहिला: न्यूनतम 3 फीट

    अधिकतम 25 अंक

    विशेष श्रेणी

    ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों के लिए मानक पिछड़ा वर्ग के समान

    अंतिम चयन

    केवल PET में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची

    लिखित परीक्षा केवल अर्हक

    महत्वपूर्ण बिंदु

    • लिखित परीक्षा अंतिम मेरिट का आधार नहीं होगी।

    • दौड़ समय पूरा न करने पर अभ्यर्थी अन्य शारीरिक स्पर्धाओं में भाग नहीं ले सकेंगे।

    • गोला फेंक एवं ऊँची कूद में अधिकतम 3 प्रयास दिए जाएंगे।

    • सभी शारीरिक स्पर्धाओं में अलग-अलग सफल होना अनिवार्य है।

    लोगों ने इसे भी पढ़ां:-

    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क भर्ती 2026 : चयन और मूल्यांकन प्रक्रिया

    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क भर्ती 2026 में चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) पर आधारित है। लिखित परीक्षा केवल अर्हक मानक है, जिसमें न्यूनतम 30% अंक आवश्यक हैं। PET में दौड़, गोला फेंक और ऊँची कूद जैसी गतिविधियों के अंक निर्धारित किए जाते हैं और अंतिम मेरिट सूची केवल PET के आधार पर तैयार होती है। पुरुष, महिला और ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों के लिए अलग मापदंड हैं। सफल अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्र और नियुक्ति आदेश मिलेंगे। सभी जानकारी BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क भर्ती 2026 : तैयारी टिप्स

    • लिखित परीक्षा के लिए 10वीं स्तर के प्रश्न-पत्र हल करें। समय प्रबंधन सीखने के लिए मॉक टेस्ट दें।

    • हिंदी, अंग्रेजी, गणित और सामान्य ज्ञान में रिविजन नोट्स तैयार करें। रोज़ाना समसामयिक विषय और GK का अभ्यास करें।

    • दौड़ के लिए रोज़ाना कार्डियो और स्टैमिना बढ़ाने वाले व्यायाम करें। पुरुष 1 मील, महिला 1 किमी दौड़ की प्रैक्टिस करें।

    • ऊंची कूद में स्ट्रेचिंग और जंपिंग अभ्यास जरूरी है। गोला फेंक की सही तकनीक सीखकर नियमित प्रैक्टिस करें।

    • पुश-अप्स, सिट-अप्स और हल्की वेट ट्रेनिंग से शारीरिक मजबूती बढ़ाएं। PET में सफलता के लिए मॉक PET परीक्षण भी करें।

    • समय पर दस्तावेज़ (शैक्षणिक, श्रेणी, पहचान पत्र) तैयार रखें। परीक्षा के दिन आवश्यक वस्तुएं (पेन, एडमिट कार्ड) साथ रखें।

    • मानसिक तैयारी के लिए स्ट्रेस कम करने वाले उपाय अपनाएं। पढ़ाई और शारीरिक अभ्यास के लिए डेली रूटीन बनाएं।

    • सभी नियम और गाइडलाइन का सख्ती से पालन करें। किसी भी अनियमितता पर आवेदन निरस्त हो सकता है।

    • PET और लिखित परीक्षा के लिए समान रूप से तैयारी करें। सफलता के लिए दोनों में संतुलित रणनीति अपनाएं।

    • नियमित अभ्यास से फिटनेस और मानसिक तैयारी दोनों मजबूत होती है। अंतिम चयन में निरंतरता और अनुशासन सफलता की कुंजी है।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?
    A:

    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क भर्ती के लिए इंटरमीडिएट (12वीं) या समकक्ष उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

    Q: क्या बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क भर्ती में महिला और ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं?
    A:

     हां, बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क भर्ती में पुरुष, महिला और थर्ड जेंडर सभी पात्र हैं।

    Q: बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क की चयन प्रक्रिया में कौन-कौन से चरण शामिल हैं?
    A:

    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा (अर्हक) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) शामिल हैं।।

    Q: बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क भर्ती में अंतिम मेरिट किस आधार पर तैयार होती है?
    A:

    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क भर्ती में अंतिम मेरिट केवल शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार होगा।

    Q: क्या लिखित परीक्षा के अंक बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क भर्ती में मेरिट तय करते हैं?
    A:

    नहीं, लिखित परीक्षा केवल अर्हक मानक निर्धारित करती है।

    Upcoming Competition Exams