Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क रिजल्ट 2026 जारी (Bihar Home Guard Havildar Clerk Result 2026)- डाउनलोड पीडीएफ
    • लेख
    • बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क रिजल्ट 2026 जारी (Bihar Home Guard Havildar Clerk Result 2026)- डाउनलोड पीडीएफ

    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क रिजल्ट 2026 जारी (Bihar Home Guard Havildar Clerk Result 2026)- डाउनलोड पीडीएफ

    Rajan KumarUpdated on 27 Jun 2026, 10:46 AM IST

    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क रिजल्ट 2026: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क सीधी भर्ती 2026 (विज्ञापन संख्या 1/2026) के तहत आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, लिखित परीक्षा में न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले 62,900 अभ्यर्थियों में से मेरिट और आरक्षण के आधार पर 320 उम्मीदवारों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए किया गया है। आयोग ने बताया कि सभी श्रेणियों की रिक्तियों के अनुसार अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर या इस लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क (समान्य) रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है। अभ्यर्थी अपने रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आयोग ने कटऑफ भी जारी की है।
    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क रिजल्ट 2026 डायरेक्ट पीडीएफ लिंक
    ये भी पढ़ें: बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क एडमिट कार्डबिहार पुलिस हवलदार क्लर्क सीधी भर्ती 2026

    1782537077584

    This Story also Contains

    1. बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क कटऑफ 2026 जारी, देखें कैटेगरी वाइज Cut Off Marks
    2. बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क रिजल्ट 2026: एक नजर
    3. बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क रिजल्ट 2026: डाउनलोड प्रक्रिया
    4. बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क रिजल्ट 2026: अंक गणना
    5. बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क रिजल्ट 2026 – परिणाम में दर्ज विवरण
    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क रिजल्ट 2026 जारी (Bihar Home Guard Havildar Clerk Result 2026)- डाउनलोड पीडीएफ
    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क रिजल्ट 2026

    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क कटऑफ 2026 जारी, देखें कैटेगरी वाइज Cut Off Marks

    Bihar Home Guard Havildar Clerk Cut Off 2026: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क सीधी भर्ती 2026 (विज्ञापन संख्या-01/2026) की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी करने के साथ ही श्रेणीवार कटऑफ अंक भी जारी कर दिए हैं। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में शामिल होना होगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि PET के लिए जारी रोल नंबरों की सूची मेरिट सूची नहीं है।

    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क कटऑफ 2026

    श्रेणी

    पुरुष

    महिला

    FFW पुरुष

    FFW महिला

    अनारक्षित (UR)

    79 (DOB: 12-11-2002)

    71 (DOB: 10-12-1997)

    अनुसूचित जाति (SC)

    72 (DOB: 02-02-1997)

    58 (DOB: 15-08-1994)

    अनुसूचित जनजाति (ST)

    66 (DOB: 20-06-2000)

    अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)

    77 (DOB: 28-12-2000)

    67 (DOB: 10-09-1996)

    72 (DOB: 18-08-2003)

    पिछड़ा वर्ग (BC)

    77 (DOB: 03-06-1996)

    69 (DOB: 20-08-1993)

    70 (DOB: 26-09-1998)

    आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)

    77 (DOB: 20-12-2001)

    70 (DOB: 25-09-2003)

    72 (DOB: 28-12-1997)

    69 (DOB: 24-12-2003)

    पिछड़ा वर्ग महिला (BC Female)

    68 (DOB: 03-10-2004)

    नोट: जिन अभ्यर्थियों के अंक समान (Tie) रहे हैं, उनकी वरीयता जन्मतिथि (Date of Birth) के आधार पर निर्धारित की गई है। ऊपर दिए गए अंकों के साथ कोष्ठक में अंतिम चयनित अभ्यर्थी की जन्मतिथि दर्शाई गई है।

    विज्ञापन संख्या 02/2026 रिजल्ट - बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) द्वारा बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क भर्ती 2026 (बिहार होम गार्ड से) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न आरक्षित एवं अनारक्षित श्रेणियों में उपलब्ध रिक्तियों के पांच गुना यानी 696 अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को अगले चरण में प्रमाण-पत्र सत्यापन के साथ-साथ शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लेना होगा। बता दें आयोग द्वारा 20 मई 2026 (बुधवार) को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल 1006 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 751 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 255 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान कदाचार एवं अन्य कारणों से 55 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया गया।
    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क भर्ती 2026 (बिहार होम गार्ड से) रिजल्ट लिंक

    1782123415776

    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क रिजल्ट 2026 घोषित होने से पहले आयोग प्रोविजनल आंसर की जारी करता है और उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने का अवसर देता है। अंतिम आंसर की के आधार पर ही फाइनल रिजल्ट तैयार किया जाता है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या 01/2026 के अंतर्गत बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में अधिनायक लिपिक पद के लिए कुल 64 रिक्तियों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क रिजल्ट 2026 के बारे में पूरी जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
    महत्वपूर्ण लेख: बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क आंसर की

    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क रिजल्ट 2026: एक नजर

    बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए भर्ती से संबंधित मुख्य बिंदुओं और तिथियों की जानकारी नीचे सारणी में दी गई है:

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    प्राधिकरण का नाम

    बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC)

    परीक्षा का नाम

    होमगार्ड हवलदार क्लर्क भर्ती 2026 / अधिवाचक लिपिक

    विज्ञापन संख्या

    01/2026 – आम अभ्यर्थियों के लिए, 64 पद

    विभाग

    गृह विभाग

    परीक्षा का स्तर

    राज्य स्तरीय

    आधिकारिक वेबसाइट

    bpssc.bihar.gov.in

    हवलदार क्लर्क आवेदन तिथि

    2 जनवरी से 2 फरवरी 2026 तक

    हवलदार क्लर्क परीक्षा तिथि

    20 मई 2026 (विज्ञापन संख्या 2/2026)
    10 जून 2026 (विज्ञापन संख्या 1/2026)

    रिजल्ट घोषणा

    19 जून 2026 (विज्ञापन संख्या 2/2026)
    25 जून 2026 (विज्ञापन संख्या 1/2026)

    लोगों ने इसे भी पढ़ा:- बिहार जीविका एडमिट कार्डयूपी रोडवेज महिला कंडक्टर भर्ती

    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क रिजल्ट 2026: डाउनलोड प्रक्रिया

    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना संभावित स्कोर पहले आंसर की से जान सकते हैं। फाइनल रिजल्ट घोषित होने के बाद उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकते हैं।

    डाउनलोड करने की प्रक्रिया:

    • BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    • होमपेज पर “बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क रिजल्ट 2026” लिंक खोजें।

    • लिंक पर क्लिक करें।

    • आयोग ने पीडीएफ प्रारूप में रिजल्ट जारी की है।

    • कंट्रोल F की मदद से अभ्यर्थी अपने रोल नंबर से अपना रिजल्ट चेक करें

    • रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क रिजल्ट 2026: अंक गणना

    इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे गए हैं और निगेटिव मार्किंग नहीं है। रिजल्ट में उम्मीदवारों को उनके सही उत्तरों के आधार पर अंक मिलेंगे।

    • प्रोविजनल आंसर की: रिजल्ट से पहले जारी की जाती है।

    • फाइनल रिजल्ट: सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद जारी किया जाता है।

    उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर की के आधार पर अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं।

    उपयोगी लिंक

    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क रिजल्ट 2026 – परिणाम में दर्ज विवरण

    बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) द्वारा आयोजित होमगार्ड हवलदार क्लर्क भर्ती 2026 का रिजल्ट उम्मीदवारों की परीक्षा प्रदर्शन और चयन योग्यता को स्पष्ट करता है। रिजल्ट में निम्नलिखित विवरण शामिल होते हैं, जो उम्मीदवारों को उनके परीक्षा परिणाम को समझने में मदद करते हैं।

    • उम्मीदवार का नाम: रिजल्ट में अभ्यर्थी का पूरा नाम दर्ज होता है।

    • पंजीकरण/रोल नंबर: उम्मीदवार का यूनिक आईडी नंबर जो परीक्षा के लिए जारी किया गया था।

    • वर्ग/श्रेणी: सामान्य, आरक्षित या किसी अन्य श्रेणी का विवरण।

    • कुल अंक: परीक्षा में प्राप्त कुल अंक।

    • प्रत्येक अनुभाग/विषय के अंक: यदि परीक्षा में विभिन्न विषय/सेक्शन थे, तो हर सेक्शन में प्राप्त अंक।

    • कुल योग्यता/पास मार्क्स: पास होने के लिए निर्धारित न्यूनतम अंक।

    • कुल परिणाम/स्थिति: “उत्तीर्ण/अनुत्तीर्ण” या चयन स्थिति का विवरण।

    • चुनाव/सेलेक्शन सूची: उम्मीदवार का चयन अंतिम मेरिट सूची में शामिल है या नहीं।

    Upcoming Competition Exams