Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क आंसर की 2026 (Bihar Home Guard Havildar Clerk Answer Key 2026)- आपत्ति, प्रक्रिया
    • लेख
    • बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क आंसर की 2026 (Bihar Home Guard Havildar Clerk Answer Key 2026)- आपत्ति, प्रक्रिया

    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क आंसर की 2026 (Bihar Home Guard Havildar Clerk Answer Key 2026)- आपत्ति, प्रक्रिया

    Rajan KumarUpdated on 01 Apr 2026, 04:49 PM IST

    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क आंसर की 2026: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) द्वारा बिहार पुलिस हवलदार क्लर्क सीधी भर्ती 2026 परीक्षा के सफल आयोजन के बाद बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क आंसर की 2026 जारी की जाएगी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण और जन्मतिथि की मदद से बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकेंगे। आंसर की से असंतुष्ट अभ्यर्थी आयोग द्वारा तय समयसीमा तक आंसर की पर चुनौती भी दर्ज कर सकेंगे। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आंसर की लिंक इस पेज पर उपलब्ध कराया जाएगा।
    ये भी पढ़ें: बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क एडमिट कार्ड

    This Story also Contains

    1. बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क आंसर की 2026: एक नजर
    2. बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क आंसर की 2026: डाउनलोड प्रक्रिया
    3. बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क आंसर की 2026: आपत्ति प्रक्रिया
    4. बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क आंसर की 2026: अंकों की गणना
    5. बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क आंसर की 2026: रिजल्ट
    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क आंसर की 2026 (Bihar Home Guard Havildar Clerk Answer Key 2026)- आपत्ति, प्रक्रिया
    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क आंसर की 2026

    बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) द्वारा बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क परीक्षा की आंसर की दो चरणों में जारी जा सकती है। परीक्षा के सफल आयोजन के बाद सबसे पहले प्रोविजनल आंसर की प्रकाशित की जाती है। इस पर उम्मीदवारों से आपत्तियां आमंत्रित की जाती हैं। उम्मीदवारों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद आयोग फाइनल आंसर की जारी करता है। इसी अंतिम आंसर की के आधार पर बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क का परिणाम घोषित होता है।
    महत्वपूर्ण लेख:- बिहार पुलिस एसआई एडमिट कार्ड । बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2025

    बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) द्वारा बिहार पुलिस हवलदार क्लर्क सीधी भर्ती 2026 के लिए आवेदन पत्र 2 जनवरी से 2 फरवरी 2026 तक भरा गया था। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या 01/2026 के अंतर्गत बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में अधिनायक लिपिक पद के लिए कुल 64 रिक्तियों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। उत्तर कुंजी की मदद से परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपने संभावित अंक का अनुमान लगा सकेंगे। बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क आंसर की 2026 डाउनलोड प्रक्रिया, आपत्ति के बारे में जानने के लिए पूरा लेख विस्तार से पढ़िए।

    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क आंसर की 2026: एक नजर

    बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा बिहार पुलिस हवलदार क्लर्क सीधी भर्ती के लिए तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को भर्ती से संबंधित मुख्य बिंदूओं और तिथियों के बारे में जानकारी होना बेहद जरुरी होता है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए नीचे दिए गए सारणी में Bihar Home Guard Havildar Clerk से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई है।

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    प्राधिकरण का नाम

    बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC)

    परीक्षा का नाम

    होमगार्ड हवलदार क्लर्क भर्ती 2026 या अधिवाचक लिपिक

    विज्ञापन संख्या

    • 01/2026- आम अभ्यर्थियों के लिए- 64 पदों पर भर्ती (सीधी भर्ती)

    • 02/2026- गृह रक्षक उम्मीदवार- 64 पदों पर भर्ती (विभागीय भर्ती)

    विभाग

    गृह विभाग

    परीक्षा का स्तर

    राज्य स्तरीय

    आधिकारिक वेबसाइट

    bpssc.bihar.gov.in

    हवलदार क्लर्क आवेदन तिथि

    2 जनवरी से 2 फरवरी 2026 तक

    हवलदार क्लर्क परीक्षा तिथि

    सूचित किया जाएगा

    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क परीक्षा आंसर की

    सूचित किया जाएगा

    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क परीक्षा आंसर की आपत्ति

    सूचित किया जाएगा

    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क परीक्षा परिणाम

    सूचित किया जाएगा

    ये भी पढ़ें:- यूपी रोडवेज महिला कंडक्टर भर्ती

    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क आंसर की 2026: डाउनलोड प्रक्रिया

    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए आंसर की बेहद महत्वपूर्ण दस्तावेज होती है। Bihar Police Subordinate Services Commission द्वारा परीक्षा के बाद प्रोविजनल आंसर की जारी की जाती है, जिससे अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। इसके साथ ही आयोग उम्मीदवारों को आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने का अवसर भी देता है, जिसके बाद फाइनल आंसर की जारी की जाती है।

    • सबसे पहले उम्मीदवार BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    • होमपेज पर “बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क आंसर की 2026” से संबंधित लिंक खोजें।

    • लिंक पर क्लिक करें।

    • अब लॉगिन पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करें।

    • लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर आंसर की प्रदर्शित होगी।

    • आंसर की को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क आंसर की 2026: आपत्ति प्रक्रिया

    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क आंसर की 2026 पर यदि किसी उम्मीदवार को दिए गए उत्तरों पर संदेह या असहमति है, तो उन्हें आपत्ति दर्ज करने का अवसर मिलता है। यह प्रक्रिया पारदर्शिता बनाए रखने और सही मूल्यांकन सुनिश्चित करने के लिए की जाती है। उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन माध्यम से संबंधित प्रश्नों पर अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं, जिसके बाद आयोग द्वारा उनकी समीक्षा कर अंतिम आंसर की जारी की जाती है।

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर की लिंक खोलें।

    • “Raise Objection” या “Challenge Answer Key” विकल्प पर क्लिक करें।

    • अपने लॉगिन डिटेल्स दर्ज कर साइन इन करें।

    • जिस प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करनी है, उसे चुनें।

    • सही उत्तर के समर्थन में आवश्यक दस्तावेज/प्रमाण अपलोड करें।

    • निर्धारित शुल्क (यदि लागू हो) का भुगतान करें।

    • सभी विवरण जांचकर आपत्ति सबमिट कर दें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

    उपयोगी लिंक

    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क आंसर की 2026: अंकों की गणना

    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क आंसर की 2026 में अंक गणना प्रक्रिया उम्मीदवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है। इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे गए हैं और निगेटिव मार्किंग नहीं है, इसलिए सही उत्तरों के आधार पर उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर का अनुमान आसानी से लगा सकते हैं। आंसर की के माध्यम से प्रत्येक प्रश्न के सही उत्तर की पुष्टि कर उम्मीदवार अपने कुल अंक निकाल सकते हैं, जिससे उन्हें परिणाम से पहले ही अपने प्रदर्शन का अंदाजा हो जाता है।

    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क आंसर की 2026: रिजल्ट

    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क आंसर की 2026 जारी होने के बाद उम्मीदवारों की निगाहें रिजल्ट पर रहती हैं। BPSSC द्वारा पहले प्रोविजनल आंसर की जारी की जाती है, जिस पर उम्मीदवार अपनी आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं। आयोग द्वारा सभी आपत्तियों की समीक्षा और सत्यापन के बाद फाइनल आंसर की तैयार की जाती है। इसी अंतिम आंसर की के आधार पर बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क का रिजल्ट घोषित किया जाता है। परिणाम से उम्मीदवारों को उनकी परीक्षा में प्राप्त अंक, योग्यता और चयन की स्थिति स्पष्ट रूप से पता चलती है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    TNTET Application Date

    18 Feb'26 - 10 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Bihar Judicial Service Examination Application Date

    25 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPEB Jail Prahari Application Date

    28 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)