Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क एडमिट कार्ड 2026 जारी (Bihar Home Guard Havildar Clerk Admit Card)- डाउनलोड लिंक
    • लेख
    • बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क एडमिट कार्ड 2026 जारी (Bihar Home Guard Havildar Clerk Admit Card)- डाउनलोड लिंक

    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क एडमिट कार्ड 2026 जारी (Bihar Home Guard Havildar Clerk Admit Card)- डाउनलोड लिंक

    Rajan KumarUpdated on 12 Jun 2026, 10:31 AM IST

    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क एडमिट कार्ड 2026: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में “अधिनायक लिपिक” भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड 22 मई को जारी किया गया। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in से बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क परीक्षा (सीधी भर्ती) एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार पुलिस हवलदार क्लर्क भर्ती 2026 लिखित परीक्षा 10 जून 2026 को एक पाली में आयोजित की गई। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए इस पेज पर भी बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क एडमिट कार्ड डाउनलोड डायरेक्ट लिंक प्रदान किया गया है।
    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क परीक्षा एडमिट कार्ड डायरेक्ट लिंक
    1779685220002

    This Story also Contains

    1. बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क एडमिट कार्ड 2026 : एक नजर
    2. बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क एडमिट कार्ड 2026: डाउनलोड प्रक्रिया
    3. बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क एडमिट कार्ड 2026 में दिए गए विवरण
    4. बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क एडमिट कार्ड 2026 के साथ ले जाने वाले आवश्यक दस्तावेज
    5. बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क एडमिट कार्ड 2026 – परीक्षा दिवस निर्देश
    6. बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क एडमिट कार्ड 2026 की गलतियों को कैसे सुधारें?
    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क एडमिट कार्ड 2026 जारी (Bihar Home Guard Havildar Clerk Admit Card)- डाउनलोड लिंक
    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क एडमिट कार्ड 2026

    अपडेट: विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत बिहार होमगार्ड में हवलदार क्लर्क (सामान्य) पद की लिखित परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों के लिए रोल नंबर-वार परीक्षा केंद्र सूची (Roll Number Wise Centre List) जारी कर दी गई है, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इस सूची में प्रत्येक अभ्यर्थी को उनके रोल नंबर के अनुसार परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया है, ताकि परीक्षा प्रक्रिया को सुचारू एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जा सके। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपने परीक्षा केंद्र की जानकारी डाउनलोड कर लें और निर्धारित केंद्र पर समय से उपस्थित हों।
    बिहार होमगार्ड में हवलदार क्लर्क (सामान्य) परीक्षा केंद्र रोल नंबरवार पीडीएफ
    1780038055737

    आयोग ने 14 मई को सूचना जारी कर बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क परीक्षा का शेड्यूल और एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि की जानकारी दी थी। सूचना के अनुसार, ई-एडमिट कार्ड 25 मई को जारी होना तय था, जिसे तय सीमा से पहले यानी 22 मई को ही जारी कर दिया गया। आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश पत्र डाक के माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे। वहीं जिन उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी प्रकार की परेशानी होगी, वे 4 जून 2026 को आयोग कार्यालय पहुंचकर डुप्लीकेट एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
    1778825193099

    अभ्यर्थी अपने पंजीकरण विवरण की सहायता से वेबसाइट से बिहार पुलिस हवलदार क्लर्क भर्ती 2026 (सीधी भर्ती) एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल सकेंगे। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट जैसे वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा।

    अपडेट विज्ञापन संख्या- 2/2026: बिहार पुलिस हवलदार क्लर्क भर्ती 2026 के तहत विज्ञापन संख्या 2/2026 के लिए लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड 5 मई 2026 को जारी किया गया। बिहार होम गार्ड में हवलदार क्लर्क (बिहार होम गार्ड से) के पद के लिए परीक्षा 20 मई 2026 को आयोजित की गई। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि से पहले ही इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया गया। सूचना के अनुसार, एडमिट कार्ड 6 मई को जारी किया जाना था। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण और जन्मतिथि की मदद से बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एडमिट कार्ड का लिंक इस पेज पर भी उपलब्ध कराया जाएगा।
    बिहार होम गार्ड में हवलदार क्लर्क (बिहार होम गार्ड से) एडमिट कार्ड डायरेक्ट लिंक
    1778040016457बिहार होम गार्ड में हवलदार क्लर्क (बिहार होम गार्ड से) एडमिट कार्ड विंडो

    बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) द्वारा बिहार पुलिस हवलदार क्लर्क सीधी भर्ती 2026 के लिए आवेदन पत्र 2 जनवरी से 2 फरवरी 2026 तक भरा गया था। आयोग द्वारा बिहार पुलिस हवलदार क्लर्क भर्ती 2026 की परीक्षा तिथि से संबंधित सूचना जारी कर दी है। परीक्षा 10 जून को आयोजित होगी। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (Bihar Police Subordinate Services Commission) द्वारा बिहार पुलिस हवलदार क्लर्क सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। विज्ञापन संख्या 01/2026 के अंतर्गत बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में अधिनायक लिपिक पद के लिए कुल 64 रिक्तियों पर सीधी भर्ती की जाएगी। वहीं विज्ञापन संख्या 02/2026 के तहत गृह रक्षक उम्मीदवारों (विभागीय) के लिए 64 पदों पर ही भर्ती की जाएगी।

    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क एडमिट कार्ड 2026 परीक्षा में शामिल होने के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसमें परीक्षा तिथि, समय, केंद्र का पता और जरूरी निर्देश स्पष्ट रूप से अंकित होते हैं। बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड, डाउनलोड प्रक्रिया, लिंक से संबंधित जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
    महत्वपूर्ण लेख:- बिहार पुलिस एसआई एडमिट कार्ड । बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2025

    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क एडमिट कार्ड 2026 : एक नजर

    बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा बिहार पुलिस हवलदार क्लर्क सीधी भर्ती के लिए तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को भर्ती से संबंधित मुख्य बिंदूओं और तिथियों के बारे में जानकारी होना बेहद जरुरी होता है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए नीचे दिए गए सारणी में Bihar Home Guard Havildar Clerk से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई है।

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    प्राधिकरण का नाम

    बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC)

    परीक्षा का नाम

    होमगार्ड हवलदार क्लर्क भर्ती 2026 या अधिवाचक लिपिक

    विज्ञापन संख्या

    • 01/2026- आम अभ्यर्थियों के लिए- 64 पदों पर भर्ती (सीधी भर्ती)

    • 02/2026- गृह रक्षक उम्मीदवार- 64 पदों पर भर्ती (विभागीय भर्ती)

    विभाग

    गृह विभाग

    परीक्षा का स्तर

    राज्य स्तरीय

    आधिकारिक वेबसाइट

    bpssc.bihar.gov.in

    हवलदार क्लर्क आवेदन तिथि

    2 जनवरी से 2 फरवरी 2026 तक

    हवलदार क्लर्क प्रवेश पत्र जारी

    5 मई 2026 (विज्ञापन संख्या 2/2026) जारी
    25 मई 2026
    22 मई 2026 (विज्ञापन संख्या 1/2026) जारी

    रोल नंबर वार परीक्षा केंद्र की सूची25 मई 2026

    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क भर्ती परीक्षा

    20 मई 2026 (विज्ञापन संख्या 2/2026)
    10 जून 2026 (विज्ञापन संख्या 1/2026)

    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क एडमिट कार्ड 2026: डाउनलोड प्रक्रिया

    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क एडमिट कार्ड 2026 परीक्षा में शामिल होने के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा जारी यह एडमिट कार्ड उम्मीदवार की पहचान, परीक्षा तिथि, समय और केंद्र से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करता है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दर्ज सभी विवरणों की जांच अवश्य करें।

    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क एडमिट कार्ड 2026 : डाउनलोड प्रक्रिया

    आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं- BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और होमपेज पर संबंधित लिंक खोजें।

    एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें- “बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क एडमिट कार्ड 2026” के लिंक पर क्लिक करें।

    लॉगिन विवरण दर्ज करें- रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें।

    एडमिट कार्ड देखें- लॉगिन के बाद स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा।

    डाउनलोड करें- एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

    प्रिंटआउट लें- परीक्षा में ले जाने के लिए एडमिट कार्ड का स्पष्ट प्रिंटआउट निकाल लें।

    ये भी पढ़े:-

    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क एडमिट कार्ड 2026 में दिए गए विवरण

    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को इसमें दिए सभी विवरणों की जांच करनी चाहिए। बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क एडमिट कार्ड में दिए जाने वाले विवरण नीचे बताए गए हैं-

    उम्मीदवार का विवरण

    • उम्मीदवार का नाम

    • पिता/पति का नाम

    • पंजीकरण संख्या

    • रोल नंबर

    • वर्ग

    • जन्म तिथि

    • लिंग

    • फोटो और हस्ताक्षर

    • आवेदन संख्या

    परीक्षा का विवरण

    • केंद्र कोड

    • परीक्षा की पाली

    • महत्वपूर्ण निर्देश

    • परीक्षा का समय

    • गेट बंद होने का समय

    • परीक्षा केंद्र का पता

    • रिपोर्टिंग का समय

    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क एडमिट कार्ड 2026 के साथ ले जाने वाले आवश्यक दस्तावेज

    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क 2026 एडमिट कार्ड के साथ उम्मीदवारों को एक वैध फोटो पहचान पत्र भी परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा। बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क परीक्षा के लिए मान्य फोटो-पहचान प्रमाण की सूची नीचे दी गई है।

    • ड्राइविंग लाइसेंस

    • पासपोर्ट

    • आधार कार्ड

    • पैन कार्ड

    • मतदाता पहचान पत्र

    उपयोगी लिंक

    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क एडमिट कार्ड 2026 – परीक्षा दिवस निर्देश

    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क एडमिट कार्ड 2026 में परीक्षा दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश शामिल होते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद उस पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और परीक्षा के दिन उनका पालन करें। नीचे कुछ प्रमुख परीक्षा दिवस निर्देश दिए गए हैं—

    • परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से कम से कम एक से दो घंटे पहले पहुंचें।

    • निर्धारित रिपोर्टिंग समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

    • परीक्षा केंद्र पर अनावश्यक या निजी सामान लेकर न जाएं, क्योंकि वहां लॉकर की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।

    • परीक्षा हॉल के अंदर कोई भी मुद्रित या लिखित सामग्री जैसे नोटबुक, किताबें, नोट्स, चिट आदि ले जाना प्रतिबंधित है।

    • यदि किसी अभ्यर्थी के पास प्रतिबंधित सामग्री पाई जाती है, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

    • परीक्षा कक्ष में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस या अन्य गैजेट लेकर जाना सख्त मना है।

    • परीक्षा शुरू होने के बाद से लेकर परीक्षा समाप्त होने तक किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।

    ये भी पढ़ें:

    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क एडमिट कार्ड 2026 की गलतियों को कैसे सुधारें?

    बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क हॉल टिकट 2026 डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को इसमें दिए गए सभी विवरणों की जांच करनी चाहिए। बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क के एडमिट कार्ड में कोई गलती होने की स्थिति में उम्मीदवारों को परीक्षा आयोजक प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिए। संपर्क विवरण नीचे देखा जा सकता है।

    5, हार्डिंग रोड, पटना - 800 001 (बिहार)

    वेबसाइट: https://bpssc.bihar.gov.in/

    ई-मेल: bpssc.bih@gmail.com

    Upcoming Competition Exams