राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 4 जून से आरपीएससी आरएएस आवेदन पत्र (RPSC RAS Application Form 2026 in Hindi) की प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू कर दी गई है। राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in के माध्यम से आरपीएससी आरएएस और अन्य राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए राजस्थान सिंगल साइन ऑन (SSO) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन आवश्यक है। वन टाइम रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया sso.rajasthan.gov.in पर शुरू कर दी गई है। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक के माध्यम से आरपीएससी आरएएस 2026 आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। आरपीएससी आरएएस अधिसूचना 2026 के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई 2026 है। ये भी पढ़ें- आरपीएससी आरएएस 2026 शेड्यूल । आरपीएससी आरएएस आवेदन लिंक पर जाएं
This Story also Contains
उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर दिए आरपीएससी ऑनलाइन लिंक पर क्लिक कर आरएएस आवदेन पत्र 2026 (RAS Application form 2026) भर सकते हैं। RAS Application form 2026 भरने की तिथि 4 जून से 3 जुलाई 2026 है। आरपीएससी आवेदन पत्र 2026 भरने से पहले उम्मीदवारों को अपनी पात्रता मानदंड की जांच आवश्य करनी चाहिए।
प्राधिकरण द्वारा आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 29 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। आरपीएससी आरएएस आवेदन पत्र 2026 (RPSC RAS Application Form 2026 ) कैसे भरें, क्या प्रक्रिया है? इन सभी प्रश्नों के उत्तर प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार लेख को पूरा पढ़ें।
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका की सहायता से आरपीएससी आरएएस 2026 आवेदन पत्र से संबंधित महत्वूपर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। समस के साथ इस तालिका को भी अपडेट किया जाता रहेगा।
कार्यक्रम | तिथि |
आरपीएससी आरएएस आधिकारिक अधिसूचना | 27 मई 2026 |
आरपीएससी आरएएस आवेदन आरंभ | 4 जून 2026 |
आरपीएससी आरएएस एप्लीकेशन लास्ट डेट | 3 जुलाई 2026 |
आवेदन त्रुटि सुधार | 13 जुलाई 2026 तक |
प्रीलिम्स परीक्षा के लिए आरपीएससी आरएएस 2026 एडमिट कार्ड | सूचित किया जाएगा |
आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स परीक्षा | 29 नवंबर 2026 |
आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स आंसर की | सूचित किया जाएगा |
आरपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा रिजल्ट | सूचित किया जाएगा |
आरपीएससी आरएएस मेंस परीक्षा एडमिट कार्ड | सूचित किया जाएगा |
आरपीएससी आरएएस मेंस परीक्षा | सूचित किया जाएगा |
मेंस परीक्षा रिजल्ट | सूचित किया जाएगा |
इंटरव्यू के लिए एडमिट कार्ड | सूचित किया जाएगा |
आरपीएससी आरएएस इंटरव्यू | सूचित किया जाएगा |
फाइनल रिजल्ट | सूचित किया जाएगा |
परीक्षा प्राधिकरण द्वारा आरपीएससी आरएएस के लिए पात्रता मानदंड निर्धारित किया जाता है। आधिकारिक अधिसूचना में आरपीएससी आरएएस एलिजिब्लिटी क्राइटेरिया (RPSC RAS eligibility criteria 2026 in hindi) का जिक्र होता है जिसमें आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता आदि का विवरण होता है।
मुख्य बिंदु | ब्यौरा |
आयु सीमा | 21 से 40 वर्ष |
शैक्षणिक योग्यता | भारत सरकार द्वारा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। |
आयु संबंधित छूट | महिला (समान्य वर्ग): 5 वर्ष |
पुरुष (SC/ST/OBC): 5 वर्ष | |
महिला (SC/ST/OBC): 10 वर्ष | |
PWD(समान्य): 10 वर्ष | |
PWD(OBC): 13 वर्ष | |
PWD(SC/ST): 15 वर्ष |
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर आरपीएससी आरएएस 2026 एप्लीकेशन फॉर्म (RPSC RAS 2026 Application Form) जारी किया जाता है। उम्मीदवारों को पहले संपर्क जानकारी, लिंग, जन्म तिथि जैसे आदि बुनियादी विवरणों के साथ खुद को पंजीकृत करना होता है। सफल पंजीकरण के बाद उम्मीदवार आरपीएससी आरएएस एप्लीकेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकते हैं।
विनिर्देशों के अनुसार आवेदकों को फोटोग्राफ और हस्ताक्षर कि स्कैन की गई फोटो भी अपलोड करनी होगी। सफलतापूर्वक जमा करने के बाद, उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड में आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आरपीएससी आरएएस 2026 आवेदन पत्र भर सकते हैं।
सबसे पहले प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
अब RPSC ONLINE TAB पर जाकर अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें।

अब एसएसओ लॉगइन पर क्लिक करें।
रजिस्टर्ड पर क्लिक करके आरपीएससी आरएसी आवदेन पत्र 2026 भरने की प्रक्रिया शुरू करें।
अब स्क्रीन पर मौजूद टैब की सूची में से राजस्थान राज्य भर्ती 2026 पोर्टल का चयन करें।
आरपीएससी आरएएस ऑनलाइन फॉर्म 2025 की स्क्रीन पर तीन टैब प्रदर्शित होंगे।
अब RPAS RAS ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
ओटीपी के माध्यम से आधार विवरण सत्यापित करें और राष्ट्रीयता का चयन करें।
अब ध्यानपूर्वक उस पद का चयन करें जिसके लिए आप आवेदन कर रहे हैं। इसे भविष्य में बदला नहीं जा सकता।
अब दस्तावेज अपलोड करें।
आवेदन शुल्क जमा करें और सबमिट करें।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आरपीएससी आरएएस आवेदन पत्र 2026 का प्रिंट आवश्य लें।
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका की सहायता से आरपीएससी आरएएस आवेदन शुल्क 2026 (RPSC RAS Application Fee 2026) का जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बिना आरपीएससी आरएएस आवेदन शुल्क भुगतान के आवदेन पत्र नहीं मान्य नहीं होगा।
वर्ग | ओटीआर- एकबारीय पंजीकरण शुल्क |
सामान्य, ओबीसी | 600 |
ओबीसी नॉन क्रिमी लेयर | 400 |
एससी, एसटी | 400 |
उम्मीदवारों को आरपीएससी आरएएस आवेदन पत्र 2026 भरते समय निम्नलिखित दस्तावेजों को अपने साथ रखना चाहिए।
वैध ईमेल आईडी और संपर्क नंबर
स्कैन किया हुआ वैध पहचान पत्र
स्कैन किया हुआ फोटो और हस्ताक्षर
आवेदन शुल्क भरने हेतु डेबिट कार्ड या अन्य कोई ऑनलाइन साधन
आयोग द्वारा ऑफलाइन मोड में कोई भी आरएएस आवेदन स्वीकार नहीं किया जाता है।
फॉर्म भरने से पहले आरपीएससी आरएएस अधिसूचना 2026 को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
पंजीकरण करते समय दर्ज किए गए मोबाइल नंबर और ईमेल को ध्यान से जांच लें।
फॉर्म 2026 जमा करने से पहले उसमें दर्ज की गई जानकारी को ध्यानपूर्वक जांच लें।
त्रुटि से बचने के लिए ब्राउज़र के नवीनतम संस्करण का उपयोग करें।
Frequently Asked Questions (FAQs)
उपर्युक्त लेख में आवेदन पत्र 2026 भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से बताई गई है।
आरपीएससी आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 3 जुलाई 2026 है।
आरपीएससी आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 600 व आरक्षित वर्ग के लिए 400 रुपए है।
On Question asked by student community
Hello,
Clear basics means the basic and normal thing about any topic. Like if you are Science stream students so you can study about the chemistry, biology, physics and mathematics. So if anyone ask you what's the difference between virus and bacteria and you don't know it then your basic
I will recommend SPRING BOARD COACHING INSTITUTE, JAIPUR
and GEETANJALI COACHING INSTITUTE, JAIPUR
and if you want other then Jaipur city others are following
UTKARSH CLSSSES , JODHPUR
SARTHI CLASSES , UDAIPUR
Apply for Online M.Com from Manipal University