Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान हाईकोर्ट वाहन चालक भर्ती 2026 (High Court Driver Bharti)- आंसर की (जारी), आपत्ति (7 मई तक), रिजल्ट
    • लेख
    • राजस्थान हाईकोर्ट वाहन चालक भर्ती 2026 (High Court Driver Bharti)- आंसर की (जारी), आपत्ति (7 मई तक), रिजल्ट

    राजस्थान हाईकोर्ट वाहन चालक भर्ती 2026 (High Court Driver Bharti)- आंसर की (जारी), आपत्ति (7 मई तक), रिजल्ट

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 18 May 2026, 10:36 AM IST

    राजस्थान हाईकोर्ट वाहन चालक भर्ती 2026: राजस्थान हाई कोर्ट द्वारा राजस्थान हाईकोर्ट ड्राइवर/शोफर भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर राजस्थान हाईकोर्ट ड्राइवर/शोफर रिजल्ट 2026 पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर सकते हैं। स्क्रीनिंग टेस्ट में सफल घोषित अभ्यर्थी अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण पर्सनल इंटरव्यू के लिए अस्थायी रूप से योग्य माने गए हैं। कोर्ट द्वारा जिला न्यायालयों एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों (DLSAs) में ड्राइवर/चौफर रिजल्ट के साथ कटऑफ भी जारी किया गया है।
    1779080573514

    This Story also Contains

    1. राजस्थान हाईकोर्ट ड्राइवर भर्ती परीक्षा तिथि जारी (rajasthan high court driver vacancy 2025 exam date released)
    2. राजस्थान हाई कोर्ट शोफर भर्ती 2025: एक नजर
    3. राजस्थान हाई कोर्ट वाहन चालक ड्राइवर परिणाम (Rajasthan high court driver result)
    4. राजस्थान उच्च न्यायालय ड्राइवर कट ऑफ (Rajasthan high court driver cutoff)
    5. राजस्थान हाई कोर्ट वाहन चालक परीक्षा पैटर्न
    6. हाईकोर्ट राजस्थान शोफर एवं ड्राइवर वैकेंसी (HCRAJ Chauffeur and Driver Vacancy) - विभागवार विवरण
    7. राजस्थान उच्च न्यायालय चालक पाठ्यक्रम 2025
    8. राजस्थान उच्च न्यायालय ड्राइवर प्रवेश पत्र
    राजस्थान हाईकोर्ट वाहन चालक भर्ती 2026 (High Court Driver Bharti)- आंसर की (जारी), आपत्ति (7 मई तक), रिजल्ट
    राजस्थान हाईकोर्ट वाहन चालक भर्ती 2026

    इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 58 पदों के लिए लिखित परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र 10 अप्रैल 2026 को जारी किए गए थे। अब रिजल्ट जारी होने के बाद सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण यानी जॉब टेस्ट एवं पर्सनल इंटरव्यू की तैयारी करने की सलाह दी गई है। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत कार्यक्रम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
    राजस्थान हाईकोर्ट वाहन चालक परीक्षा आंसर की डाउनलोड लिंकराजस्थान हाईकोर्ट वाहन चालक परीक्षा आंसर की आपत्ति लिंक

    यह भर्ती राजस्थान हाईकोर्ट, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (RSLSA), जिला न्यायालयों एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों (DLSAs) में ड्राइवर/चौफर पदों पर संयुक्त भर्ती के लिए की जा रही है। प्राधिकरण द्वारा राजस्थान हाईकोर्ट ड्राइवर/शोफर भर्ती परीक्षा 2026 की आंसर-की 29 अप्रैल 2026 को जारी की गई थी। जिन अभ्यर्थियों को आंसर-की पर आपत्ति थी, वे 1 मई से 7 मई 2026 तक आपत्ति दर्ज कर सकते थे। सक्षम समिति द्वारा प्राप्त सभी आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया है तथा मॉडल आंसर-की को ही अंतिम आंसर-की माना गया है।
    1777697004796

    उम्मीदवार लॉगिन विवरण के माध्यम से राजस्थान हाईकोर्ट ड्राइवर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते थे। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए ड्राइवर/शोफर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक इस पेज में दिया गया है। हाईकोर्ट द्वारा जल्द लिखित परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा। फिर कौशल परीक्षा और साक्षात्कार का शेड्यूल जारी किया जाएगा।
    राजस्थान हाई कोर्ट ड्राइवर/शोफर एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंकपरीक्षा दिशानिर्देश पीडीएफ लिंक

    राजस्थान उच्च न्यायालय ड्राइवर एडमिट कार्ड 2025 के साथ परीक्षा दिशानिर्देश पीडीएफ प्रारुप में जारी किया गया। उम्मीदवार केवल ऑनलाइन मोड में ही राजस्थान हाईकोर्ट वाहन चालक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते थे। प्राधिकरण द्वारा डाक या ई-मेल से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा। राजस्थान हाईकोर्ट ड्राइवर आवेदन की तिथि 18 जून से 7 जुलाई 2025 थी। 12वीं पास और 3 साल के अनुभव वाले 18-40 वर्ष के उम्मीदवार इस पद पर आवेदन के पात्र थे।

    राजस्थान हाईकोर्ट ड्राइवर भर्ती परीक्षा तिथि जारी (rajasthan high court driver vacancy 2025 exam date released)

    राजस्थान हाई कोर्ट वाहन चालक भर्ती परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल 2026 को राज्य के दो प्रमुख शहरों जोधपुर और जयपुर में किया गया। यह परीक्षा राजस्थान हाई कोर्ट, आरएसएलएसए, जिला न्यायालयों एवं डीएलएसए में चालक पदों पर सीधी भर्ती के लिए किया गया। राजस्थान हाईकोर्ट वाहन चालक चयन प्रक्रिया के अनुसार उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा, जॉब टेस्ट/कौशल परीक्षा और साक्षात्कार में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। तीनों चरणों में सफल उम्मीदवारों का परिणाम मेरिट लिस्ट के रूप में जारी होगा और उन्हें पद के लिए चुना जाएगा।

    राजस्थान हाई कोर्ट शोफर भर्ती 2025: एक नजर

    राजस्थान उच्च न्यायालय चालक भर्ती 2025 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य इवेंट से अवगत रहना चाहिए। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में मुख्य विवरण देख सकते हैं-

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    संगठन का नाम

    राजस्थान उच्च न्यायालय

    पोस्ट नाम

    शोफर/ड्राइवर

    रिक्ति

    58 (27 शोफर, 31 ड्राइवर)

    राजस्थान हाई कोर्ट शोफर/ड्राइवर आवेदन तिथि

    18 जून से 7 जुलाई 2025

    आवेदन मोड

    ऑनलाइन

    राजस्थान हाई कोर्ट वाहन चालक चयन प्रक्रिया

    • लिखित परीक्षा

    • कौशल परीक्षण (जॉब टेस्ट)

    • साक्षात्कार

    भर्ती के लिए राजस्थान हाई कोर्ट वाहन चाक लिखित परीक्षा

    26 अप्रैल 2026

    राजस्थान हाईकोर्ट वाहन चालक परीक्षा आंसर की29 अप्रैल 2026
    राजस्थान हाईकोर्ट वाहन चालक परीक्षा आंसर की आपत्ति1 से 7 मई 2026

    आधिकारिक साइट

    hcraj.nic.in

    राजस्थान हाई कोर्ट वाहन चालक ड्राइवर परिणाम (Rajasthan high court driver result)

    राजस्थान हाई कोर्ट वाहन चालक परिणाम राजस्थान उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। राजस्थान हाई कोर्ट शोफर रिजल्ट में परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल है। हाई कोर्ट ड्राइवर रिजल्ट के साथ कट-ऑफ अंक और मेरिट सूची भी प्रकाशित होगी।

    राजस्थान हाई कोर्ट वाहन चालक ड्राइवर रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाएं।

    • होम पेज पर “Recruitment” या “Latest Updates” सेक्शन खोलें।

    • “Rajasthan High Court Driver/Chauffeur Result 2026 PDF” लिंक पर क्लिक करें।

    • रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी।

    • पीडीएफ में अपना रोल नंबर/नाम सर्च करें।

    • भविष्य के उपयोग के लिए रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड एवं प्रिंट कर सुरक्षित रख लें।

    राजस्थान उच्च न्यायालय ड्राइवर कट ऑफ (Rajasthan high court driver cutoff)

    राजस्थान हाई कोर्ट वाहन चालक परिणाम के साथ कटऑफ भी जारी कर दिया गया है। राजस्थान उच्च न्यायालय ड्राइवर कट ऑफ वह न्यूनतम अंक है जिसे उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए प्राप्त करना अनिवार्य है। यह कट-ऑफ विभिन्न कारकों जैसे आवेदकों की संख्या, परीक्षा का कठिनाई स्तर और उम्मीदवारों का समग्र प्रदर्शन के आधार पर निर्धारित होता है। इसके अलावा श्रेणीवार कटऑफ अलग-अलग होते हैं। आमतौर पर सामान्य वर्ग के लिए कटऑफ अंक 60 प्रतिशत होता है।
    1779080759413

    राजस्थान हाई कोर्ट वाहन चालक परीक्षा पैटर्न

    राजस्थान हाई कोर्ट वाहन चालक भर्ती के लिए जारी परीक्षा पैटर्न के अनुसार, पहले चरण में लिखित परीक्षा का आयोजन होगा। लिखित परीक्षा में हिंदी भाषा, परिवहन नियम, यातायात संकेत आदि से प्रश्न होंगे।

    राजस्थान हाई कोर्ट वाहन चालक लिखित परीक्षा

    इस परीक्षा में ट्रैफिक रूल्स, यातायात संकेत, हिंदी और सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न होंगे। हाई कोर्ट वाहन चालक लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी जिसमें बहुविक्लपीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। इस परीक्षा में निगेटिव अंक नहीं होगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। परीक्षा ऑफलाइन मोड यानी ओएमआर आधारित होगी। यह परीक्षा सिर्फ स्क्रीनिंग के लिए आयोजित होगी जिसे पास करना जरूरी है, लेकिन इसके अंक राजस्थान हाई कोर्ट वाहन फाइनल मेरिट लिस्ट में नहीं जुड़ेंगे।


    1773306379567

    राजस्थान हाई कोर्ट वाहन चालक जॉब टेस्ट और इंटरव्यू

    राजस्थान उच्च न्यायालय की वेबसाइट पर आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से राजस्थान हाई कोर्ट ड्राइवर 2025 लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों की सूची जारी कर परीक्षा के अगले चरण जॉब टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। उच्च न्यायालय राजस्थान शोफर/चालक जॉब टेस्ट (कौशल परीक्षण) में ड्राइविंग टेस्ट और रिपेयरिंग टेस्ट से प्रश्न शामिल होंगे। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों का साक्षात्कार होगा और इसके बाद अंतिम परिणाम जारी होगा।

    1773306379599

    हाईकोर्ट राजस्थान शोफर एवं ड्राइवर वैकेंसी (HCRAJ Chauffeur and Driver Vacancy) - विभागवार विवरण

    उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में विभागवार रिक्तियों को देख सकते हैं:

    विभाग

    रिक्ति

    जिला न्यायालय (टीएसपी क्षेत्र)

    01

    राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर

    02

    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (टीएसपी क्षेत्र)

    03

    राजस्थान उच्च न्यायालय

    25

    जिला न्यायालय (गैर-टीएसपी क्षेत्र)

    25

    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (गैर-टीएसपी क्षेत्र)

    02

    राजस्थान उच्च न्यायालय चालक पाठ्यक्रम 2025

    राजस्थान उच्च न्यायालय चालक पाठ्यक्रम 2025 में भूमिका के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल का आकलन करने के लिए आवश्यक विषय शामिल हैं। इसमें यातायात नियम और सड़क सुरक्षा, बुनियादी वाहन रखरखाव और मरम्मत, सामान्य जागरूकता और हिंदी और अंग्रेजी भाषा का ज्ञान जैसे विषय शामिल हैं। उम्मीदवारों को वाहन तंत्र, ड्राइविंग प्रथाओं और संकेत पहचान की उनकी समझ पर भी परीक्षण किया जाएगा। पाठ्यक्रम को यह सुनिश्चित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है कि आवेदकों के पास कानूनी और पेशेवर मानकों के तहत सुरक्षित और कुशल ड्राइविंग के लिए आवश्यक सैद्धांतिक और व्यावहारिक ज्ञान दोनों हों।

    राजस्थान उच्च न्यायालय ड्राइवर प्रवेश पत्र

    राजस्थान उच्च न्यायालय ड्राइवर एडमिट कार्ड 2025 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और एक प्रिंटेड कॉपी परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा। इसमें परीक्षा की तारीख, समय, स्थान और उम्मीदवार की जानकारी जैसे आवश्यक विवरण होंगे। एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    राजस्थान हाई कोर्ट वाहन चालक आंसर की (Rajasthan High court driver answer key)

    राजस्थान उच्च न्यायालय चालक उत्तर कुंजी (Rajasthan High court driver answer key) परीक्षा के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। हाई कोर्ट वाहन चालक आंसर की में परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर दर्ज होते हैं। उम्मीदवार परीक्षा में दिए अपने उत्तरों का मिलान आधिकारिक आंसर की से कर अंक का अनुमान लगा सकते हैं। आंसर की से असंतुष्ट उम्मीदवार आंसर की को चुनौती दे सकते हैं। अगर चुनौती सही पाई जाएगी तो आंसर में परिवर्तन कर फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।

    राजस्थान हाईकोर्ट ड्राइवर वेतन

    राजस्थान हाईकोर्ट ड्राइवर भर्ती परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार वार्षिक वेतन लगभग 2,52,000 से 7,80,000 रुपये मिलेगा।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    BPSC Civil Services Application Date

    7 May'26 - 31 May'26 (Online)