KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट नाम वाइज 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 29 जून को राजस्थान चतुर्थ श्रेणी वरीयताक्रम अनुसार संशोधित रिजल्ट 2026 जारी किया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने 10 फरवरी को राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा की संशोधित फाइनल आंसर की जारी की थी। 6 फरवरी को राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2025 का रिवाइज्ड रिजल्ट जारी किया गया था। फोर्थ ग्रेड revised रिजल्ट और संशोधित आंसर की पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।
लेटेस्ट लेख: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी वरीयतानुसार संशोधित रिजल्ट 2026
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी संशोधित फाइनल आंसर की डायरेक्ट लिंक
संशोधित रिजल्ट डायरेक्ट पीडीएफ
This Story also Contains
चतुर्थ श्रेणी भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों की विभाग के अनुसार नियुक्ति प्रक्रिया के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल जारी किया गया है। उम्मीदवार अपने रोल नंबर के अनुसार अपने आवंटित विभाग देख सकते हैं।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा आयोजित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती-2024 में अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों के लिए खान एवं भूविज्ञान विभाग, जयपुर में नियुक्ति से पूर्व पदस्थापन स्थान/जिला आवंटन हेतु 11 अगस्त 2026 (मंगलवार) को प्रातः 11 बजे निदेशालय परिसर में In Person Counselling आयोजित की जाएगी। सभी अभ्यर्थियों की उपस्थिति अनिवार्य है। अनुपस्थित रहने पर स्थान चयन का अवसर नहीं मिलेगा। काउंसलिंग वरिष्ठता, विभागीय नियमों एवं समिति की अनुशंसा के आधार पर होगी। अभ्यर्थी आवश्यक मूल पहचान दस्तावेज साथ लाएं।
चयनित अभ्यर्थियों की सूची देखें पीडीएफ लिंक
अपडेट: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के गैर-अनुसूचित क्षेत्र के 48,200 एवं अनुसूचित क्षेत्र के 5,550 सहित कुल 53,750 पदों के लिए दिनांक 16 जनवरी 2026 को वरीयताक्रम अनुसार परिणाम जारी किया गया था। इसके बाद 06 से 26 जून 2026 को संशोधित वरीयता सूची भी जारी की गई। बोर्ड की बैठक के निर्णय अनुसार कुछ अभ्यर्थियों का परिणाम जांच लंबित रहने के कारण रोका गया था। अब जांच के अधीन अभ्यर्थियों का वरीयताक्रम अनुसार परिणाम निम्नानुसार जारी किया गया है।
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 06th Nov'26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee

बोर्ड ने अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन पत्र में दर्ज सूचनाओं एवं लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की पूर्णतः अनंतिम (Provisional) वरीयता सूची तैयार की गई है। गैर-अनुसूचित क्षेत्र एवं अनुसूचित क्षेत्र के लिए अनंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों की वरीयता सूची, रोल नंबर एवं श्रेणी का विवरण दिया गया है। नीचे लिंक से पीडीएफ डाउनलोड करें।
वरीयतानुसार संशोधित परिणाम
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन (DV) स्क्रूटनी फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 2 मार्च 2026 तक राजस्थान चतुर्थ श्रेणी डीवी स्क्रूटनी फॉर्म जमा कर सकेंगे। पहले यह अंतिम तिथि 23 फरवरी 2026 निर्धारित थी। उम्मीदवार नई अंतिम तिथि तक आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाकर राजस्थान चतुर्थ श्रेणी डीवी स्क्रूटनी फॉर्म ऑनलाइन भरकर जमा कर सकते हैं।
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी उम्मीदवारों के लिए 26 जनवरी को राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा का स्कोरकार्ड भी जारी किया गया था। उम्मीदवार वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से अपना परिणाम स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे उम्मीदवार राजस्थान चतुर्थ श्रेणी संशोधित रिजल्ट 2026 पीडीएफ लिंक के माध्यम से डायरेक्ट संशोधित रिजल्ट 2026 आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी संशोधित रिजल्ट 2026 पीडीएफ लिंक
इससे पहले बोर्ड द्वारा 21 जनवरी को राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा का फाइनल आंसर की जारी किया गया। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर राजस्थान चतुर्थ श्रेणी फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट 16 जनवरी 2026 को जारी किया गया। हालांकि फोर्थ ग्रेड रिजल्ट से पहले सोशल मीडिया पर चतुर्थ श्रेणी कटऑफ अंक जारी कर दिया गया था। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर 16 जनवरी की रात को सक्रिय किया गया।
उम्मीदवार rssb की आधिकारिक वेबसाइट से राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट (4th grade result 2026) पीडीएफ प्रारूप में देख सकते हैं। rajasthan 4th grade result 2025 में उम्मीदवार के रोल नंबर, नाम, प्राप्त अंक देख सकते हैं। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी स्कोरकार्ड डायरेक्ट डाउनलोड लिंक
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कटऑफ लिस्ट देखें | राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2025 प्रक्रिया जानें
रिजल्ट जारी होने के बाद कई उम्मीदवारों ने बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज को सोशल मीडिया पर धन्यवाद दिया तो कई ने चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट नाम वाइज जानने और चतुर्थ श्रेणी मेरिट रैंक क लेकर सवाल भी पूछा। इसका जवाब बोर्ड अध्य7 द्वारा दिया गया।
बता दें कि राजस्थान चतुर्थ श्रेणी परीक्षा 19 से 21 सितंबर 2025 तक आयोजित की गई थी। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में शामिल उम्मीदवार rajasthan 4th grade result 2026 name wise rajasthangovt कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट पर और recruitment.rajasthan.gov.in जाकर डाउनलोड कर देख सकते हैं। 4th ग्रेड रिजल्ट नाम वार (4th grade result name wise in Hindi) डाउनलोड करने की प्रक्रिया जानने के लिए उम्मीदवार इस लेख को विस्तार से पढ़ें।
बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने 16 जनवरी की शाम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कटऑफ लिस्ट सोशल मीडिया पर जारी करने के साथ राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट 2025 जारी करने की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि विस्तृत रिजल्ट में माता-पिता का नाम, मेरिट, अंक आदि का विवरण दिया जाएगा।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा आयोजित चतुर्थ श्रेणी (क्लास-4) सीधी भर्ती परीक्षा 2025 का सफल आयोजन 19 से 21 सितंबर 2025 तक किया गया। यह परीक्षा प्रदेश के 38 जिलों में संपन्न हुई, जिसमें लाखों अभ्यर्थियों ने भाग लिया। आरएसएसबी चेयरमैन आलोक राज द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, इस भर्ती परीक्षा के लिए कुल 24,71,066 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 21,17,198 उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए। इस तरह कुल उपस्थिति प्रतिशत 85.68 प्रतिशत रहा।
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से 4th grade result date 2025 और राजस्थान चतुर्थ श्रेणी अधिसूचना (Rajasthan 4th grade Notification in hindi) के महत्वपूर्ण बिंदु देख सकते हैं।
इवेंट | विवरण |
परीक्षा संचालन प्राधिकरण | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) |
आधिकारिक वेबसाइट | recruitment.rajasthan.gov.in |
पोस्ट | चतुर्थ श्रेणी ( ग्रुप-डी) |
रिक्तियां | 53, 749 |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
परीक्षा चरण |
|
परीक्षा स्तर | राज्य स्तरीय |
राजस्थान ग्रेड 4 के लिए आवेदन पत्र | 21 मार्च से 19 अप्रैल 2025 |
12 सितंबर 2025 | |
Chaturth shreni exam | 19, 20 और 21 सितंबर 2025 |
राजस्थान ग्रुप डी आंसर की | 17 अक्टूबर 2025 |
राजस्थान फोर्थ ग्रेड आंसर की आपत्ति तिथि | 3 से 6 नवंबर 2025 (ऑफलाइन आवेदकों के लिए) 6 से 8 दिसंबर 2025 (ऑनलाइन आवेदकों के लिए) |
| राजस्थान फोर्थ ग्रेड फाइनल आंसर की | 21 जनवरी 2026 10 फरवरी 2026 (संशोधित फाइनल आंसर की) |
Chaturth shreni result 2025 | 16 जनवरी 2026 |
| राजस्थान चतुर्थ श्रेणी परीक्षा स्कोरकार्ड | 26 जनवरी 2026 |
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से rajasthan 4th grade result 2026 name wise या चेक कर सकते हैं-
आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर कैंडिडेट कॉर्नर पर क्लिक करें और फिर रिजल्ट टैब चुनें।
अब 'राजस्थान ग्रेड 4 भर्ती 2025 का रिजल्ट और मेरिट लिस्ट' लिंक पर क्लिक करें।
रिजल्ट स्क्रीन पर खुलेगा, जिसमें शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम दिखाई देंगे।
अपना नाम खोजने के लिए Ctrl + F (या मोबाइल पर सर्च बार) का इस्तेमाल करें।
अगर आपका नाम लिस्ट में है, तो प्रिंट आउट लेकर आगे के संदर्भ के लिए रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट https://sso.rajasthan.gov.in/ पर जाएं
होम पेज पर RajSSO लिंक पर क्लिक करें या rajasthan 4th grade result 2026 name wise rajasthangovt.com
नया पेज खुलेगा, जिसपर लॉगइन के लिए निर्देश होगा।
लॉगइन के लिए एसएसओआईडी और पासवर्ड दर्ज करें
इसके बाद चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट नामवार देखें।
साथ ही उम्मीदवार अपना नामवार स्कोरकार्ड भी देख सकते हैं।
उपयोगी लिंक
इसके अलावा उम्मीदवार आरएसएसबी की दूसरी वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in के माध्यम से भी नाम वार राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट देख सकते हैं। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट डाउनलोड (Rajasthan Group D Result Download) या चेक कर सकते हैं-
आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर, "राजस्थान चतुर्थ श्रेणी परिणाम" पर क्लिक करें
आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज जैसे क्रेडेंशियल दर्ज करें और दिए गए कैप्चा इंटर करें।
"लॉगइन" बटन पर क्लिक करें।
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी का आपका रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
उम्मीदवार ctrl+F बटन का प्रयोग कर अपना रोल नंबर और नाम चेक कर सकते हैं। अगर राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा परिणाम में नाम शामिल है तो भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट की 2-3 प्रति प्रिंट करके रख लें।
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 06th Nov'26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee
Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement
Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026
NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide
Top B-School: Ranked #9 in NIRF Management Rankings 2025.