Careers360 Logo
ask-icon
share
    सीजी टीईटी आंसर की 2027 (CG TET answer key 2027)- पीडीएफ डाउनलोड लिंक, ऑब्जेक्शन प्रोसेस
    • लेख
    • सीजी टीईटी आंसर की 2027 (CG TET answer key 2027)- पीडीएफ डाउनलोड लिंक, ऑब्जेक्शन प्रोसेस

    सीजी टीईटी आंसर की 2027 (CG TET answer key 2027)- पीडीएफ डाउनलोड लिंक, ऑब्जेक्शन प्रोसेस

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 03 Sep 2026, 04:20 PM IST

    छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2027 (CG TET 2027) के समापन के दो सप्ताह के अंदर सीजी टीईटी आंसर की जारी की जाती है। व्यापम सीजी द्वारा सीजी टीईटी आंसर की केवल आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जारी की जाएगी। प्राधिकरण द्वारा सीजी टीईटी के लिए आयोजित प्राथमिक (कक्षा 1–5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6–8) दोनों स्तरों के लिए आयोजित परीक्षा की आंसर की अलग-अलग जारी होगी। सीजी टीईटी आंसर की (CG TET answer key) प्रोविजनल और फाइनल आंसर की दो चरणों में जारी की जाएगी। पहले चरण में सीजी टीईटी मॉडल आंसर की (CG TET model answer key) जारी होगी। इसके बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।

    This Story also Contains

    1. सीजी टीईटी आंसर की 2027: मुख्य तिथियां
    2. सीजी टीईटी आंसर की 2027 : कैसे डाउनलोड करें?
    3. सीजी टीईटी आंसर की 2027 पर आपत्ति कैसे दर्ज करें?
    4. सीजी टीईटी आंसर की 2027: महत्वपूर्ण बिंदु
    5. सीजी टीईटी आंसर की 2027: परीक्षा परिणाम
    सीजी टीईटी आंसर की 2027 (CG TET answer key 2027)- पीडीएफ डाउनलोड लिंक, ऑब्जेक्शन प्रोसेस
    सीजी टीईटी आंसर की 2027

    सीजी टीईटी प्रोविजनल आंसर की (CG TET provisional answer key in Hindi) पर प्राधिकरण द्वारा ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने की सुविधा दी जाती है। सीजी टीईटी आंसर की पर निर्धारित समय सीमा के भीतर ही आपत्ति स्वीकार की जाएगी। आपत्ति दर्ज करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और प्रमाण आवश्यक है। सीजी टेट प्रोविजनल आंसर की पर मिली सभी आपत्तियों के मूल्यांकन के बाद फाइनल आंसर की जारी होती है। फाइनल आंसर की के आधार पर ही CG TET 2027 का परिणाम तैयार किया जाएगा।

    प्रोविजनल आंसर की की मदद से अभ्यर्थी अपने संभावित अंकों का आकलन कर सकते हैं। CG TET में सफल उम्मीदवारों को पात्रता प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा, जो छत्तीसगढ़ राज्य में शिक्षक भर्ती के लिए अनिवार्य होता है। सीजी टीईटी परीक्षा आंसर की, आपत्ति, प्रक्रिया के बारे में जानने के लिए अभ्यर्थी पूरा लेख विस्तार से पढ़ सकते हैं।

    छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2027 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां अभ्यर्थियों के लिए बेहद आवश्यक हैं। नीचे दी गई सारणी में सीजी टीईटी परीक्षा, आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा तिथि एवं आंसर की से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां एक नजर में प्रस्तुत की गई हैं।

    सीजी टीईटी आंसर की 2027: मुख्य तिथियां

    इवेंट

    तिथि

    सीजी टीईटी आवेदन पत्र भरने की तिथि

    अक्टूबर - नवंबर 2026

    सीजी टीईटी आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि

    सूचित किया जाएगा

    सीजी टीईटी आवेदन पत्र में सुधार तिथि

    सूचित किया जाएगा

    सीजी टीईटी परीक्षा एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    सीजी टीईटी परीक्षा तिथि

    सूचित किया जाएगा

    सीजी टीईटी आंसर की तिथि

    सूचित किया जाएगा

    सीजी टीईटी आंसर की आपत्ति दर्ज तिथि

    सूचित किया जाएगा

    सीजी टीईटी फाइनल आंसर की

    सूचित किया जाएगा

    सीजी टीईटी रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    सीजी टीईटी आंसर की 2027 : कैसे डाउनलोड करें?

    सीजी टीईटी परीक्षा 2027 में शामिल अभ्यर्थियों के लिए आंसर की एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होती है, जिसकी मदद से उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित अंकों का आकलन कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा सीजी टीईटी आंसर की 2027 (CG TET answer key 2027) ऑनलाइन मोड में जारी की जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

    सीजी टीईटी आंसर की 2027 डाउनलोड करने की प्रक्रिया (cg tet answer key downloading process)

    1. सबसे पहले CG Vyapam की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।

    1769055661363

    1. होमपेज पर उपलब्ध मॉडल आंसर की सेक्शन पर क्लिक करें।

    2. अगले पेज पर CG TET Answer Key लिंक का चयन करें।

    3. अपनी परीक्षा का स्तर (प्राथमिक / उच्च प्राथमिक) चुनें।

    4. स्क्रीन पर सीजी टेट आंसर की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।

    5. टीईटी आंसर की डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए सुरक्षित रखें।

    सीजी टीईटी आंसर की 2027 पर आपत्ति कैसे दर्ज करें?

    CG Vyapam द्वारा पहले प्रोविजनल आंसर की जारी की जाती है, जिस पर यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर आपत्ति होती है, तो वह निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकता है। सभी आपत्तियों की जांच के बाद ही फाइनल आंसर की जारी की जाती है, जिसके आधार पर सीजी टीईटी 2027 का परिणाम घोषित किया जाएगा।

    सीजी टीईटी आंसर की 2027 पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया

    1. आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।

    2. होमपेज पर दावा/आपत्ति (Objection) सेक्शन पर क्लिक करें।

    3. CG TET Answer Key Objection लिंक खोजें और क्लिक करें।

    4. लॉगइन करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

    5. उस प्रश्न का चयन करें, जिसके लिए आपत्ति दर्ज करनी है, और कारण प्रमाण सहित भरें।

    6. यदि लागू हो तो निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।

    7. सबमिट बटन पर क्लिक कर आवेदन पूरा करें।

    8. समय सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

    कुछ मुख्य सरकारी नौकरियों के बारे में जानें

    सीजी टीईटी आंसर की 2027: महत्वपूर्ण बिंदु

    • आंसर की केवल आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध।

    • प्राथमिक (कक्षा 1–5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6–8) दोनों स्तरों के लिए आंसर की जारी होगी।

    • सीजी टीईटी आंसर की प्रोविजनल और फाइनल आंसर की दो चरणों में जारी की जाती है।

    • सीजी टीईटी प्रोविजनल आंसर की पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज की जा सकती है।

    • सीजी टीईटी आंसर की पर निर्धारित समय सीमा के भीतर ही आपत्ति स्वीकार की जाएगी।

    • आपत्ति दर्ज करने का मतलब यह नहीं कि आपका प्रश्न अनिवार्य रूप से बदलेगा- निर्णय बोर्ड की समीक्षा पर निर्भर है।

    • आपत्ति दर्ज करने के बाद उसकी स्थिति (स्वीकार/न­कर) या बदलाव की सूचना मिलने तक ध्यान दें। यदि कोई प्रश्न सही पाया जाता है, तो फाइनल आंसर-की में बदलाव हो सकता है।

    • आपत्ति दर्ज करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और प्रमाण आवश्यक है।

    • सभी आपत्तियों के निपटान के बाद फाइनल आंसर की जारी होती है।

    • फाइनल आंसर की के आधार पर ही CG TET 2025-26 का परिणाम तैयार किया जाएगा।

    • डाउनलोड की गई आंसर की और आपत्ति रसीद को सुरक्षित रखना अनिवार्य।

    सीजी टीईटी आंसर की 2027: परीक्षा परिणाम

    छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (CG TET) 2027 का परिणाम CG Vyapam की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर घोषित किया जाता है। परिणाम में उम्मीदवारों के प्राप्तांक, श्रेणीवार योग्यता और उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की सूची शामिल होगी। उम्मीदवार अपने रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन विवरण का उपयोग कर ऑनलाइन परिणाम देख सकते हैं। परिणाम घोषित होने के बाद सफल अभ्यर्थियों को शिक्षक पात्रता प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा, जो छत्तीसगढ़ राज्य में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए अनिवार्य है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)