Careers360 Logo
ask-icon
share
    केनरा बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026 (Canara Bank Apprentice Recruitment 2026 in Hindi)- अधिसूचना, पात्रता, आवेदन
    • लेख
    • केनरा बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026 (Canara Bank Apprentice Recruitment 2026 in Hindi)- अधिसूचना, पात्रता, आवेदन

    केनरा बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026 (Canara Bank Apprentice Recruitment 2026 in Hindi)- अधिसूचना, पात्रता, आवेदन

    Kunal solankiUpdated on 29 Sep 2026, 12:24 PM IST

    केनरा बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026 (Canara Bank Apprentice Recruitment 2026 in Hindi)- केनरा बैंक द्वारा अप्रेंटिस के कुल 3500 पदों पर भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट nats.education.gov.in. पर नॉटिफिकेशन जारी किया गया है। केनरा बैंक अप्रेंटिस रिक्रूटमेंट 2026 के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 1 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक चलेगी। जो उम्मीदवार ग्रेजुएट है और बैंक में नौकरी करने इच्छुक हैं उनके लिए केनरा बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026 एक सुनहरा मौका है। हालांकि ये पद अस्थाई होंगे और 12 महिने के लिए नियुक्ति की जाएगी।

    This Story also Contains

    1. केनरा बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026- मुख्य बिंदु (Canara Bank Apprentice Recruitment 2026 Key Details in hindi)
    2. केनरा बैंक अप्रेंटिस भर्ती तिथियां 2026 (canara bank apprentice recruitment dates 2026)
    3. केनरा बैंक अप्रेंटिस पात्रता 2026 (Canara Bank Apprentice Eligibility 2026 in hindi)
    4. केनरा बैंक अप्रेंटिस शैक्षणिक योग्यता 2026
    5. केनरा बैंक अप्रेंटिस आवेदन प्रक्रिया 2026 (Canara Bank Apprentice Application Process 2026 in hindi)
    6. केनरा बैंक अप्रेंटिस आवेदन शुल्क 2026
    7. केनरा बैंक अप्रेंटिस चयन प्रक्रिया 2026
    केनरा बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026 (Canara Bank Apprentice Recruitment 2026 in Hindi)- अधिसूचना, पात्रता, आवेदन
    केनरा बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026

    केनरा बैंक अप्रेंटिस वैकेंसी 2026( canara bank apprentice vacancy 2026 in hindi) के बारे में विस्तार से जानने के लिए उम्मीदवार लेख को पूरा पढ़ें। आगे लेख में केनरा बैंक अप्रेंटिस पात्रता, आवेदन प्रक्रिया इत्यादि की जानकारी दी गई है।

    केनरा बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026- मुख्य बिंदु (Canara Bank Apprentice Recruitment 2026 Key Details in hindi)

    उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका की सहायता से केनरा बैंक अपरेंटिस भर्ती 2026 (canara bank apprentice bharti 2026) से संबंधित मुख्य बिंदु की जांच कर सकते हैं।

    Canara Bank Apprentice Recruitment 2026

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा संचालक

    Canara Bank

    भर्ती का नाम

    Engagement of Graduate Apprentices under the Apprentices Act, 1961, for FY 2026-27

    पद का नाम

    ग्रेजुएट अपरेंटिस

    रिक्तियां

    3500

    आवेदन मोड

    ऑनलाइन

    शैक्षणिक योग्यता

    किसी भी विषय में स्नातक

    आयु सीमा

    20 - 28 वर्ष

    नियुक्ति का कार्यकाल

    12 महिने

    मानदेय

    16,650 रुपये प्रति माह

    केनरा बैंक अप्रेंटिस आवेदन शुल्क 2026

    SC/ST/PwBD: शून्य
    सामान्य वर्ग: 500 रुपये


    केनरा बैंक अप्रेंटिस भर्ती तिथियां 2026 (canara bank apprentice recruitment dates 2026)

    मुख्य बिंदु

    तिथियां

    केनरा बैंक अप्रेंटिस भर्ती अधिसूचना

    25 सितंबर 2026

    केनरा बेंक अपरेंटिस रजिस्ट्रेशन 2026

    25 सितंबर, 2026 से (उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अगर उन्होंने पहले रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, तो आवेदन करने से पहले रजिस्ट्रेशन करा लें।)

    केनरा बैंक अप्रेंटिस आवेदन 2026

    1 अक्टूबर 2026

    केनरा बैंक अप्रेंटिस आवेदन अंतिम तिथि 2026

    17 अक्टूबर 2026


    केनरा बैंक अप्रेंटिस पात्रता 2026 (Canara Bank Apprentice Eligibility 2026 in hindi)

    केनरा बैंक ग्रेजुएट अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए योग्यता की शर्तों में उम्र सीमा और शैक्षणिक योग्यता शामिल हैं। नीचे दी गई तालिका में केनरा बैंक अप्रेंटिस योग्यता 2026 के बारे में जानकारी दी गई है।

    केनरा बैंक अप्रेंटिस आयु सीमा 2026 (Canara Bank Apprentice Age Limit 2026 in hindi)

    मुख्य बिंदु

    आयु

    केनरा बैंक अप्रेंटिस आयु सीमा 2026

    20 - 28

    केनरा बैंक आयु सीमा में छूट

    वर्ग

    आयु सीमा में छूट

    SC/ST

    5 साल

    Other Backward Classes (Non-Creamy Layer)

    3 साल

    पीडब्ल्यूडी

    10 साल

    विधवाएं, तलाकशुदा महिलाएं और अपने पतियों से कानूनी तौर पर अलग हुई महिलाएं जिन्होंने दोबारा शादी नहीं की है।


    सामान्य/EWS के लिए आयु सीमा: 35 वर्ष

    OBC के लिए आयु सीमा: 38 वर्ष

    SC/ST के लिए आयु सीमा: 40 वर्ष

    केनरा बैंक अप्रेंटिस शैक्षणिक योग्यता 2026

    • उम्मीदवारों के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष शिक्षा होनी चाहिए।

    • उम्मीदवारों का ग्रेजुएशन 1 जनवरी 2023 से पहले और 1 सितंबर 2026 के बाद पूरा नहीं होना चाहिए।

    • जिन उम्मीदवारों के पास एक साल या उससे ज़्यादा का काम का अनुभव है, वे केनरा बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।

    केनरा बैंक अप्रेंटिस आवेदन प्रक्रिया 2026 (Canara Bank Apprentice Application Process 2026 in hindi)

    • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं: nats.education.gov.in

    • अगर आपने पहले रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो ऊपर बताई गई वेबसाइट पर सही जानकारी के साथ केनरा बैंक अप्रेंटिस रजिस्ट्रेशन 2026 की प्रक्रिया पूरी करें।

    • जनरेट हुए एनरोलमेंट नंबर को सेव कर लें।

    • अब, केनरा बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट: canarabank.bank.in पर जाएं।

    • 'Careers' पर क्लिक करें, फिर स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।

    • 'Recruitment' सेक्शन चुनें और “Engagement of Graduate Apprentices in Canara Bank under Apprentices Act, 1961, for the FY 2026-27” लिंक ढूंढें।

    • “Engagement of Graduate Apprentices in Canara Bank under Apprentices Act, 1961, for FY 2026-27” लिंक पर क्लिक करें।

    • अब, “Click Here to Apply Online” लिंक चुनें।

    • मांगी गई बेसिक जानकारी भरें।

    • अब, आपको ईमेल या SMS के ज़रिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड मिलेगा।

    • मिले हुए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके सेव किया गया डेटा फिर से खोलें।

    • NATS एनरोलमेंट ID दें और मांगी गई जानकारी के साथ सभी फील्ड भरें।

    • अपनी पसंद के अनुसार, एक राज्य और ज़िला चुनें।

    • निर्देशित फॉर्मेट में सभी मांगे गए डॉक्यूमेंट, फ़ोटो और डिजिटल सिग्नेचर अपलोड करें।

    • जानकारी वेरिफ़ाई करें और “Save and Next” पर क्लिक करें।

    • अब “Submit” पर क्लिक करें।

    • अगर लागू हो, तो निर्देशानुसार केनरा बैंक अप्रेंटिस एप्लीकेशन फ़ीस 2026 का भुगतान करें।

    • केनरा बैंक अप्रेंटिस एप्लीकेशन फ़ॉर्म 2026 और जनरेट हुई ई-रसीद डाउनलोड करके सेव कर लें।

    केनरा बैंक अप्रेंटिस आवेदन शुल्क 2026

    वर्ग

    शुल्क

    SC/ST/PwBD

    शून्य

    Other Categories

    500 रुपये

    केनरा बैंक अप्रेंटिस चयन प्रक्रिया 2026

    केनरा बैंक अप्रेंटिस चयन प्रक्रिया 2026 में शामिल चरण इस प्रकार हैं:

    • मेरिट लिस्ट तैयार करना

    • दस्तावेज़ों का सत्यापन

    • स्थानीय भाषा की परीक्षा

    • अंतिम चयन

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: केनरा बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026 के अंतर्गत जॉब का कार्यकाल कितना होगा?
    A:

    केनरा बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026 के अंतर्गत ट्रेनिंग का कार्यकाल 12 महिने हैं।

    Q: केनरा बैंक अप्रेंटिस में सैलरी कितनी है?
    A:

    केनरा बैंक अप्रेंटिस पद के लिए स्टाइपेंड 16,650 रुपए तय किया गया है।

    Q: केनरा बैंक में अप्रेंटिस पद के लिए चयन होने के लिए प्रक्रिया क्या है?
    A:

    केनरा बैंक में अप्रेंटिस पद के लिए चयन होने के लिए प्रक्रिया निम्नलिखित है-

    • मेरिट लिस्ट तैयार करना
    • दस्तावेज़ों का सत्यापन
    • स्थानीय भाषा की परीक्षा
    • अंतिम चयन
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)