Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार पुलिस एसआई आंसर की 2025 जल्द (Bihar Police SI Answer Key 2025) - डाउनलोड लिंक, आपत्ति प्रक्रिया देखें
    • लेख
    • बिहार पुलिस एसआई आंसर की 2025 जल्द (Bihar Police SI Answer Key 2025) - डाउनलोड लिंक, आपत्ति प्रक्रिया देखें

    बिहार पुलिस एसआई आंसर की 2025 जल्द (Bihar Police SI Answer Key 2025) - डाउनलोड लिंक, आपत्ति प्रक्रिया देखें

    Rajan KumarUpdated on 30 Apr 2026, 05:15 PM IST

    बिहार पुलिस एसआई आंसर की 2025 : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा बिहार पुलिस एसआई की मुख्य लिखित परीक्षा का आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग द्वारा 30 अप्रैल 2026 को सूचना जारी कर बिहार पुलिस एसआई मुख्य परीक्षा 2026 का शेड्यूल की घोषणा की गई है। सूचना के अनुसार, बिहार पुलिस अवर निरीक्षक भर्ती 2025 के अंतर्गत मुख्य लिखित परीक्षा 27 मई 2026 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। आयोग (BPSSC) द्वारा बिहार पुलिस एसआई भर्ती प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 16 मार्च को जारी किया गया था। आयोग द्वारा बिहार पुलिस दारोगा भर्ती परीक्षा 18 और 21 जनवरी 2026 को दो-दो पालियों में आयोजित की गई थी। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) द्वारा बिहार पुलिस एसआई परीक्षा की आंसर की ऑनलाइन मोड में जारी की जाएगी।

    This Story also Contains

    1. बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2025 अवलोकन
    2. बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2025 - महत्वपूर्ण तिथियां
    3. बिहार पुलिस एसआई 2025 आंसर की – डाउनलोड कैसे करें
    4. बिहार पुलिस दारोगा उत्तर कुंजी 2025 - चरण
    5. बिहार पुलिस एसआई 2025 आंसर की पर आपत्ति कैसे दर्ज करें?
    6. बिहार पुलिस 2025 आंसर की पर आपत्ति- महत्वपूर्ण प्वाइंट्स
    7. बिहार पुलिस एसआई- चयन प्रक्रिया
    बिहार पुलिस एसआई आंसर की 2025 जल्द (Bihar Police SI Answer Key 2025) - डाउनलोड लिंक, आपत्ति प्रक्रिया देखें
    बिहार पुलिस एसआई आंसर की 2025 (Bihar Police SI Answer Key 2025 in Hindi)- डाउनलोड, आपत्ति, प्रक्रिया

    उम्मीदवार बिहार पुलिस एसआई 2025 आंसर की जारी होने के बाद बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 29 दिसंबर को जारी किया गया था। बिहार सब-इंस्पेक्टर के 1799 पदों पर बहाली के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है।
    इसे भी पढ़े:- बिहार पुलिस एसआई आवेदन पत्र | बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2025

    बिहार पुलिस एसआई उत्तर कुंजी 2025 से उम्मीदवारों को अपने उत्तरों का मिलान करने, संभावित अंक जानने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। बिहार पुलिस एसआई आंसर की दो चरणों प्रोविजनल और फ़ाइनल आंसर की में जारी की जाएगी। दोनों आंसर की पीडीएफ प्रारूप में ऑनलाइन मोड में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जा सकती है। बिहार पुलिस एसआई आंसर की 2025 के बारे में अधिक जानकारी के लिए ये लेख विस्तार से पढ़ें।

    बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2025 अवलोकन

    बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (बीपीएसएससी) द्वारा बिहार में दारोगा पद पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन कई चरणों में किया जाता है। भर्ती परीक्षा का पहला चरण बिहार पुलिस एसआई प्रारंभिक परीक्षा है। परीक्षा के विभिन्न चरणों, आवेदन का माध्यम, आधिकारिक वेबसाइट की जानकारी नीचे तालिका में देखें।

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    भर्ती प्रक्रिया आयोजक

    बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (बीपीएसएससी)

    पद का नाम

    पुलिस सब इंस्पेक्टर और सार्जेंट

    आवेदन का माध्यम

    ऑनलाइन

    चयन प्रक्रिया

    • प्रारंभिक

    • मेन्स

    • शारीरिक दक्षता परीक्षण/शारीरिक मानक परीक्षण

    • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

    • चिकित्सा परीक्षण

    परीक्षा का तरीका

    लिखित (ओएमआर मोड)

    रिक्तियों की संख्या

    1799

    परीक्षा का स्तर

    राज्य स्तरीय

    आधिकारिक वेबसाइट

    https://bpssc.bihar.gov.in

    बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2025 - महत्वपूर्ण तिथियां

    बिहार पुलिस एसआई परीक्षा 2025 की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि बिहार पुलिस एसआई से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में जानकारी रखें। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में बिहार दारोगा भर्ती परीक्षा 2025 शेड्यूल देख सकते हैं-

    इवेंट

    डेट्स

    बिहार पुलिस एसआई आवेदन प्रारंभ

    26 सितंबर 2025

    बिहार पुलिस एसआई आवेदन अंतिम तिथि

    26 अक्टूबर 2025

    बिहार पुलिस एसआई आवेदन सुधार

    26 अक्टूबर से 3 दिसंबर 2025

    बिहार पुलिस एसआई एडमिट कार्ड

    29 दिसंबर 2025

    बिहार पुलिस एसआई प्रारंभिक परीक्षा

    18 और 21 जनवरी 2026

    बिहार पुलिस एसआई आंसर की

    सूचित किया जाएगा

    बिहार पुलिस एसआई प्रीलिम्स परिणाम

    16 मार्च 2026

    बिहार पुलिस एसआई मुख्य परीक्षा

    अप्रैल 2026
    27 मई 2026

    बिहार पुलिस एसआई 2025 आंसर की – डाउनलोड कैसे करें

    उम्मीदवार नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करके आधिकारिक उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

    • उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाए।

    • होम पेज पर दिए गए अधिसूचना/नोटिफिकेशन सेक्शन पर क्लिक करें।

    • बिहार पुलिस एसआई 2025 उत्तर कुंजी लिंक ढूंढें और क्लिक करें।

    • रोल नंबर, जन्मतिथि या अन्य विवरण दर्ज करके लॉगिन करें।

    • संबंधित शिफ्ट और सेट के अनुसार पीडीएफ डाउनलोड करें।

    • अपनी OMR शीट से उत्तरों की तुलना करें और अपने अंक का अंदाजा लगाए।

    बिहार पुलिस दारोगा उत्तर कुंजी 2025 - चरण

    बिहार पुलिस एसआई परीक्षा की आंसर की बीपीएसएससी द्वारा दो चरणों में जारी की जाएगी।

    • बिहार पुलिस एसआई आंसर की 2025 - यह आंसर की बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में जारी की जाती है। अनंतिम आंसर की में किसी भी विसंगति के मामले में आवेदक इस आंसर की को चुनौती दे सकते हैं। आंसर की को केवल बीपीएसएससी द्वारा निर्धारित विधि और समय सीमा में ही चुनौती दी जा सकती है।

    • बिहार पुलिस एसआई फ़ाइनल आंसर की 2025 - बीपीएसएससी प्रोविजनल आंसर की के जारी होने के कुछ समय बाद फ़ाइनल आंसर की जारी की जाएगी। इस आंसर की में प्रारंभिक परीक्षा के लिए बिहार एसआई प्रश्न पत्र के सभी सही उत्तर शामिल होंगे। इसके बाद बिहार पुलिस एसआई 2025 का रिजल्ट जारी किया जाएगा।

    बिहार पुलिस एसआई 2025 आंसर की पर आपत्ति कैसे दर्ज करें?

    बिहार पुलिस एसआई परीक्षा के बाद प्रश्न पत्र की आंसर की बोर्ड की वेबसाईट पर अपलोड कर आपत्तियां आंमत्रित की जायेंगी। प्रत्येक आपत्ति के लिए परीक्षार्थी को निर्धारित तरीके से शुल्क जमा कराना होगा। यदि किसी प्रश्न या आंसर पर उम्मीदवार को आपत्ति है, तो वे निर्धारित समयावधि के भीतर आयोग को ऑनलाइन माध्यम से आपत्ति भेज सकते हैं। नीचे दिए गए बिंदु को देखें।

    • आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया:

    • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

    • उत्तर कुंजी आपत्ति सेक्शन में जाएं

    • रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि, रोल नंबर आदि के माध्यम से लॉगिन करें।

    • उस प्रश्न का चयन करें जिस पर आपत्ति दर्ज करनी है।

    • आपत्ति के समर्थन में मान्य स्रोत का हवाला दें।

    • जानकारी देने के बाद सबमिट करें और आवश्यक शुल्क का भुगतान करें।

    • शुल्क भुगतान के बाद आपत्ति सबमिट कर दें।

    ये भी पढ़े:-

    बिहार पुलिस 2025 आंसर की पर आपत्ति- महत्वपूर्ण प्वाइंट्स

    • आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि आंसर की जारी होने के 3-5 दिन के अंदर होती है।

    • आपत्ति केवल ऑनलाइन मोड में ही मान्य होती है।

    • आयोग सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा।

    उपयोगी लिंक

    बिहार पुलिस एसआई- चयन प्रक्रिया

    बिहार पुलिस एसआई भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा:

    चरण 1 – बिहार पुलिस एसआई प्रारंभिक परीक्षा

    प्रारंभिक परीक्षा में दो विषय होंगे, अर्थात् सामान्य ज्ञान और समसामयिक घटनाएं। परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। उम्मीदवारों को 200 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। केवल वे उम्मीदवार जो प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे, वे ही मुख्य परीक्षा के लिए पात्र होंगे।

    चरण 2 – बिहार पुलिस एसआई मुख्य परीक्षा

    प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। मुख्य परीक्षा में दो पेपर होंगे, पेपर I और पेपर II। प्रत्येक पेपर में 100 प्रश्न होंगे, जिनमें से प्रत्येक 2 अंक का होगा। पेपर I में सामान्य हिंदी और पेपर II में सामान्य अध्ययन, गणित, नागरिक शास्त्र आदि विषय शामिल होंगे।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: बिहार पुलिस एसआई आंसर की कहां जारी होगी?
    A:

    बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर।

    Q: क्या बिहार पुलिस एसआई उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज की जा सकती है?
    A:

    हां, बिहार पुलिस एसआई के लिए ऑनलाइन आपत्ति दर्ज की जा सकती है।

    Q: बिहार पुलिस एसआई आंसर की कितने चरणों में जारी होगी?
    A:

     बिहार पुलिस एसआई आंसर की दो चरणों में – प्रोविजनल और फाइनल के रूप में जारी किया जाता है।

    Q: बिहार पुलिस एसआई उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए क्या जरूरी है?
    A:

    बिहार पुलिस एसआई उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर, जन्मतिथि और रजिस्ट्रेशन नंबर जरुरी है।

    Q: क्या आंसर की पर आपत्ति के लिए शुल्क देना होता है?
    A:

    हां, प्रत्येक आपत्ति के लिए निर्धारित शुल्क देना होता है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    BPSC Civil Services Application Date

    7 May'26 - 31 May'26 (Online)