Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार जीविका आंसर की 2025 जारी (Bihar Jeevika Answer Key 2025)- रिस्पॉन्स शीट (जारी), डाउनलोड लिंक, परिणाम
    • लेख
    • बिहार जीविका आंसर की 2025 जारी (Bihar Jeevika Answer Key 2025)- रिस्पॉन्स शीट (जारी), डाउनलोड लिंक, परिणाम

    बिहार जीविका आंसर की 2025 जारी (Bihar Jeevika Answer Key 2025)- रिस्पॉन्स शीट (जारी), डाउनलोड लिंक, परिणाम

    Rajan KumarUpdated on 26 Mar 2026, 11:55 AM IST

    बिहार जीविका आंसर की 2025 (Bihar Jeevika Answer Key 2025 in hindi)- बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन सोसाइटी (BRLPS) द्वारा बिहार जीविका भर्ती परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट brlps.in पर जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार पद के अनुसार अपना बिहार जीविका परीक्षा परिणाम 2025 लॉगइन क्रेडेंशियल के माध्यम से देख सकते हैं। बिहार जीविका कट ऑफ 2026 भी जारी कर दी गई है। इससे पहले बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन सोसाइटी (BRLPS) द्वारा सभी पदों के लिए अलग-अलग रिस्पॉन्स शीट जारी किया था। BRLPS द्वारा 18 दिसंबर को बिहार जीविका परीक्षा आंसर की जारी की गई थी। बिहार जीविका परीक्षा का आयोजन 19 नवंबर से 15 दिसंबर तक हुआ था।
    1774506258461

    This Story also Contains

    1. बिहार जीविका आंसर की 2025 (Bihar Jeevika Answer Key 2025 in hindi) - अवलोकन
    2. बिहार जीविका आंसर की 2025 कैसे डाउनलोड करें
    3. बिहार जीविका 2025 आंसर की पर आपत्ति दर्ज कैसे करें
    4. बिहार जीविका 2025 आंसर की पर आपत्ति- महत्वपूर्ण प्वाइंट्स
    5. बिहार जीविका 2025 उत्तर कुंजी से अंक कैसे निकालें?
    बिहार जीविका आंसर की 2025 जारी (Bihar Jeevika Answer Key 2025)- रिस्पॉन्स शीट (जारी), डाउनलोड लिंक, परिणाम
    बिहार जीविका आंसर की 2025

    बीआरएलपीएस द्वारा ब्लॉक आईटी एग्जीक्यूटिव और ऑफिस असिस्टेंट का भी रिस्पॉन्स शीट जारी कर दिया गया है। इससे पहले प्राधिकरण ने क्षेत्र समन्वयक और सामुदायिक समन्वयक, ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर, अकाउंटेंट और आजीविका विशेषज्ञ पदों के लिए आयोजित परीक्षा की रिस्पॉन्स शीट जारी की थी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट brlps.in पर पंजीकरण विवरण दर्ज करके अपना रिस्पॉन्स शीट 10 मार्च तक देख सकते हैं। बिहार जीविका आंसर की पर मिली आपत्तियों पर सुनवाई के बाद बिहार जीविका परीक्षा परिणाम 2025 जारी कर दिया गया है।
    बिहार जीविका रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड डायरेक्ट लिंक
    1772515518209

    प्राधिकरण की ओर से जारी बिहार जीविका आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया अब समाप्त हो चुकी है। क्षेत्र समन्वयक एवं सामुदायिक समन्वयक पद के अभ्यर्थी 4 जनवरी तक, जबकि अन्य सभी पदों के अभ्यर्थी 26 दिसंबर तक आंसर की पर आपत्ति दर्ज करा सकते थे। बिहार जीविका परीक्षा का आयोजन 19 नवंबर से 15 दिसंबर तक हुआ था।

    1766980244073क्षेत्र समन्वयक और सामुदायिक समन्वयक के लिए ऑब्जेक्शन विंडो

    1766224262497अन्य पदों के लिए ऑब्जेक्शन विंडो

    Bihar Jeevika Answer Key 2025 उम्मीदवारों को अपने उत्तरों का मिलान करने, संभावित अंक जानने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने में मदद करती है। बीआरएलपीएस द्वारा बिहार जीविका में अकाउंट्स, ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर, आजीविका विशेषज्ञ, क्षेत्र समन्वयक आदि पदों के लिए 2747 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।

    बिहार जीविका 2025 भर्ती परीक्षा 2025 की Bihar Jeevika Answer Key दो चरणों में जारी की जा सकती है। पहले चरण में प्रोविजनल आंसर की जारी होगी, जिसमें अभ्यर्थियों को अपने उत्तरों की जांच करने और गलत पाए जाने पर आपत्ति दर्ज करने का मौका मिलेगा। इसके बाद दूसरे चरण में फाइनल आंसर की प्रकाशित की जाएगी, जिसमें सभी आपत्तियों के समाधान शामिल होंगे और जिसके आधार पर अंतिम बिहार जीविका परीक्षा परिणाम 2025 तैयार किया जाएगा। बिहार जीविका 2025 आंसर की कैसे डाउनलोड करें? प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति कैसे दर्ज करें और उसकी प्रक्रिया क्या है? इन सभी महत्वपूर्ण सवालों के जवाब जानने के लिए इस लेख को विस्तार से पढ़िए।

    बिहार जीविका आंसर की 2025 (Bihar Jeevika Answer Key 2025 in hindi) - अवलोकन

    बिहार जीविका भर्ती परीक्षा 2025 के माध्यम से विभिन्न पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा, जिसमें भर्ती प्रक्रिया, ऑनलाइन आवेदन, एडमिट कार्ड जारी होना, परीक्षा तिथि, Bihar Jeevika 2025 Answer Key, रिज़ल्ट और दस्तावेज़ सत्यापन कई चरणों में पूरी की जाएगी। परीक्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां नीचे सारणी में दी गई है। यदि आप बिहार जीविका भर्ती परीक्षा 2025 में शामिल हो रहे हैं, तो ये सारणी आपके लिए महत्वपूर्ण है।

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    बिहार जीविका भर्ती निकाय का नाम

    बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन सोसाइटी (बीआरएलपीएस)

    आधिकारिक वेबसाइट

    brlps.in

    परीक्षा का नाम

    बिहार जीविका भर्ती परीक्षा 2025

    कुल रिक्त पदों की संख्या

    2747

    पद का नाम

    बीपीएम, आजीविका विशेषज्ञ, क्षेत्र समन्वयक, लेखाकार, आदि।

    बिहार जीविका आवेदन पत्र

    30 जुलाई से 18 अगस्त 2025

    बिहार जीविका एडमिट कार्ड 2025 जारी होने की तिथि

    13 नवंबर 2025

    बिहार जीविका परीक्षा तिथि

    19 नवंबर से 15 दिसंबर 2025 कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी)

    बिहार जीविका परीक्षा आंसर की18 दिसंबर 2025
    बिहार जीविका परीक्षा आंसर की आपत्ति26 दिसंबर 2025 (अन्य पद)
    4 जनवरी 2026 (क्षेत्र समन्वयक और सामुदायिक समन्वयक)
    बिहार जीविका रिस्पॉन्स शीट
    12 फरवरी 2026
    बिहार जीविका परीक्षा परिणामसूचित किया जाएगा

    ये भी पढ़े:-

    बिहार जीविका आंसर की 2025 कैसे डाउनलोड करें

    उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन कर Bihar Jeevika Answer Key 2025 डाउनलोड कर सकते हैं -

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट brlps.in पर जाएं।

    • अब “बिहार जीविका आंसर की 2025 डाउनलोड” लिंक पर क्लिक करें।

    • अपना आवेदन क्रमांक और पासवर्ड दर्ज करें।

    • इसके बाद लॉगिन या सबमिट पर क्लिक करें।

    • अब आपका Bihar Jeevika Answer Key 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

    • अब अपने परीक्षा पाली के अनुसार आंसर की डाउनलोड करें

    • अपने प्रश्नों और आंसर का मिलान करें और संभावित अंक का पता लगाए।

    • आंसर की पर आपत्ति और भविष्य के संदर्भ के लिए आंसर की 2-3 प्रति प्रिंट करके रख लें।

    बिहार जीविका 2025 आंसर की पर आपत्ति दर्ज कैसे करें

    उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन कर बिहार जीविका 2025 आंसर की पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट brlps.in पर जाएं।

    • अब “बिहार जीविका आंसर की 2025 आपत्ति” लिंक पर क्लिक करें।

    • अपना आवेदन क्रमांक और पासवर्ड दर्ज करें।

    • इसके बाद लॉगिन या सबमिट पर क्लिक करें।

    • अब आपका बिहार जीविका परीक्षा 2025 आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगा।

    • अब उस प्रश्न का चयन करें जिस पर आपत्ति दर्ज करनी है।

    • आपत्ति के समर्थन में मान्य स्रोत या दस्तावेज उपलब्ध करना होगा।

    • जानकारी देने के बाद सबमिट करें और आवश्यक शुल्क का भुगतान करें।

    • शुल्क भुगतान के बाद आपत्ति सबमिट कर दें।

    उपयोगी लिंक

    बिहार जीविका 2025 आंसर की पर आपत्ति- महत्वपूर्ण प्वाइंट्स

    • आपत्ति दर्ज करते समय प्रश्न संख्या, सेट/शिफ्ट (यदि लागू हो) और आपका कथित सही उत्तर विकल्प स्पष्ट रूप से भरें।

    • दिए गए प्रमाण/स्रोत को अपलोड करें- उदाहरण के लिए सरकारी पुस्तक, वैज्ञानिक लेख, एनसीईआरटी आदि। यह आपकी आपत्ति को मजबूत बनाता है।

    • यदि शुल्क लागू हो (प्रति प्रश्न शुल्क) उस राशि का भुगतान समय से करें- अन्यथा आपकी आपत्ति स्वीकार नहीं हो सकती।

    • आपत्ति दर्ज करने की लिंग्विस्टिक शर्तें देखें- कुछ लिंक केवल हिंदी में हो सकते हैं, या भाषा विशेष का विकल्प हो सकता है।

    • आपत्ति दर्ज करने के बाद उसकी स्थिति (स्वीकार/न­कर) या बदलाव की सूचना मिलने तक ध्यान दें। यदि कोई प्रश्न सही पाया जाता है, तो फाइनल आंसर-की में बदलाव हो सकता है।

    • आपत्ति दर्ज करने का मतलब यह नहीं कि आपका प्रश्न अनिवार्य रूप से बदलेगा- निर्णय बोर्ड की समीक्षा पर निर्भर है।

    लोगों ने इसे भी पढ़ा:-

    बिहार जीविका 2025 उत्तर कुंजी से अंक कैसे निकालें?

    बिहार जीविका 2025 भर्ती परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए उत्तर कुंजी (Answer Key) सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज़ों में से एक होती है। इसके माध्यम से उम्मीदवार अपनी उत्तर पुस्तिका का मिलान करके यह जान सकते हैं कि उन्होंने कुल कितने प्रश्न सही या गलत किए हैं। अनंतिम या अंतिम Bihar Jeevika Answer Key 2025 जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक अंकन योजना के अनुसार अपने अनुमानित अंक (Expected Score) आसानी से निकाल सकते हैं। इससे न केवल प्रदर्शन का प्रारंभिक आकलन होता है, बल्कि यह भी अंदाज़ा लगता है कि आपका स्कोर संभावित कट-ऑफ के आसपास है या नहीं। नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन कर आप कुछ ही मिनटों में अपना अनुमानित स्कोर निर्धारित कर सकते हैं।

    अंकों की गणना इस सूत्र से करें:

    अनुमानित स्कोर = (सही उत्तर × प्रति प्रश्न तय अंक ) – (गलत उत्तर × प्रति प्रश्न तय नाकात्मक अंक)

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: बिहार जीविका आंसर की 2025 कब जारी होगी?
    A:

    बिहार जीविका आंसर की 2025 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।

    Q: बिहार जीविका आंसर की 2025 कहां से डाउनलोड करें?
    A:

    उम्मीदवार बिहार जीविका आंसर की 2025 को BRLPS की वेबसाइट brlps.in से डाउनलोड कर सकते थे।

    Q: बिहार जीविका आंसर की 2025 पर आपत्ति कैसे दर्ज करें?
    A:

    बिहार जीविका आंसर की 2025 पर 4 जनवरी व अन्य शेष पदों पर 26 दिसंबर तक आपत्ति दर्ज की गई।

    Q: क्या बिहार जीविका आंसर की 2025 पर आपत्ति दर्ज करने के लिए शुल्क देना होगा?
    A:

    बिहार जीविका आंसर की पर आपत्ति दर्ज करते समय प्रति प्रश्न निर्धारित शुल्क का भुगतान करना पड़ सकता है।

    Q: बिहार जीविका आंसर की 2025 से अनुमानित अंक कैसे निकालें?
    A:

    बिहार जीविका आंसर की से सही और गलत उत्तरों का मिलान करके निर्धारित अंकन योजना के अनुसार अनुमानित स्कोर निकाला जा सकता है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    TNTET Application Date

    18 Feb'26 - 10 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Bihar Judicial Service Examination Application Date

    25 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPEB Jail Prahari Application Date

    28 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)