Careers360 Logo
ask-icon
share
    यंत्र आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस भर्ती 2026 (Yantra ITI Trade Apprentices Recruitment 2026): आवेदन, तिथियां
    • लेख
    • यंत्र आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस भर्ती 2026 (Yantra ITI Trade Apprentices Recruitment 2026): आवेदन, तिथियां

    यंत्र आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस भर्ती 2026 (Yantra ITI Trade Apprentices Recruitment 2026): आवेदन, तिथियां

    Kunal solankiUpdated on 09 Mar 2026, 03:49 PM IST

    यंत्र इंडिया लिमिटेड (YIL) द्वारा अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त कर दी गई है। उम्मीदवार 3 मार्च तक आवेदन कर सकते थे। प्राधिकरण द्वारा 10वीं पास और आईटीआई डिप्लोमा धारक उम्मीदवारों के लिए लगभग 3979 पदों पर रिक्तियों की घोषणा की गई थी। इसमें आईटीआई ट्रेड में 2843 और नॉन आईटीआई ट्रेड में 1136 भर्तियां की जानी हैं। यंत्रा आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस भर्ती 2026 (Yantra ITI Trade Apprentices Recruitment 2026) के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 फरवरी से 3 मार्च 2026 तक चली। इसके लिए उम्मीदवारों को YIL की आधिकारिक वेबसाइट www.recruit-gov.com/Yantra2026/index.php पर जाकर आवेदन करना था। यंत्र आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें, क्या प्रक्रिया है, पात्रता मानदंड के बारे में जानने के लिए लेख को पूरा पढ़ें। यंत्र इंडिया आईटीआई आवेदन डारयेक्ट लिंक

    This Story also Contains

    1. यंत्र आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस भर्ती 2026 अवलोकन
    2. यंत्र अप्रेंटिस भर्ती 2026: पात्रता मानदंड
    3. यंत्र अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
    4. यंत्र अप्रेंटिस भर्ती 2026: एडमिट कार्ड
    5. यंत्र इंडिया लिमिटेड अप्रेंटिस भर्ती 2026: मेरिट लिस्ट
    6. यंत्र इंडिया लिमिटेड अप्रेंटिस भर्ती रिजल्ट 2026
    7. यंत्र इंडिया लिमिटेड अप्रेंटिस भर्ती चयन प्रक्रिया 2026
    यंत्र आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस भर्ती 2026 (Yantra ITI Trade Apprentices Recruitment 2026): आवेदन, तिथियां
    यंत्र आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस भर्ती 2026

    यंत्र आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस भर्ती 2026 अवलोकन

    इवेंट

    मुख्य बिंदु

    भर्ती बोर्ड

    यंत्र इंडिया लिमिटेड (YIL)

    आधिकारिक वेबसाइट

    www.recruit-gov.com/Yantra2026/index.php

    कुल पद

    3979

    यंत्र आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस आवेदन तिथि

    1 फरवरी - 3 मार्च 2026

    यंत्र आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस आवेदन शुल्क

    सामान्य वर्ग- 200 + जीएसटी रुपए

    आरक्षित वर्ग- 100 + जीएसटी रुपए

    यंत्र आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस शैक्ष्णिक योग्यता

    • 10वीं कक्षा उत्तीर्ण (नॉन आईटीआई ट्रेड)

    • संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा

    यंत्र आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस चयन प्रक्रिया

    • शार्टलिस्टिंग

    • दस्तावेज सत्यापन

    • मेडिकल परीक्षण

    यंत्र आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस वेतन

    आईटीआई डिप्लोमा धारक- 9600 रुपए

    नॉन आईटीआई ट्रेड- 8200 रुपए


    यंत्र अप्रेंटिस भर्ती 2026: पात्रता मानदंड

    यंत्र इंडिया लिमिटेड (YIL) द्वारा जारी Yantra Apprentice Bharti अधिसूचना में पात्रता मानदंड की विस्तार से जानकारी दी गई है। यंत्र अप्रेंटिस पात्रता मानदंड (Yantra Apprentice Eligibility) में नॉन आईटीआई ट्रेड में उम्मीदवारों को 10वीं पास होना अनिवार्य है। वहीं जो उम्मीदवार आईटीआई ट्रे़ड में अप्लाई करना चाहते हैं उनके लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

    आईटीआई वर्ग के लिए

    • संबंधित ट्रेड परीक्षा किसी ऐसे संस्थान से उत्तीर्ण होनी चाहिए जिसे NCVT या SCVT या कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय/श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की राजपत्र अधिसूचना द्वारा निर्दिष्ट किया गया हो।ट्रेड अप्रेंटिस अधिनियम 1961 के अनुसार अवधि के साथ, आईटीआई परीक्षा में न्यूनतम 50% अंक प्राप्त होने चाहिए।

    संबंधित ट्रेड का चयन पूरी तरह से अप्रेंटिस अधिनियम 1961 की अनुसूची I, उसके संशोधनों और आयुध एवं आयुध उपकरण कारखानों में उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर किया जाएगा।


    • इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार को माध्यमिक / कक्षा 10 उत्तीर्ण होना चाहिए या समकक्ष (मैट्रिक / कक्षा 10 में न्यूनतम 50% अंक)।


    नॉन आईटीआई वर्ग के लिए

    ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि तक माध्यमिक (कक्षा 10 या समकक्ष) उत्तीर्ण होना चाहिए और संबंधित बोर्ड के मानदंडों के अनुसार न्यूनतम 50% अंक (मूल मार्कशीट के अनुसार) और गणित और विज्ञान दोनों में न्यूनतम 40% अंक होने चाहिए।


    यंत्र अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

    • सबसे पहले प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट www.recruit-gov.com/Yantra2026/index.php पर जाएंं।

    • अब पेज पर दिख रहे दिशा निर्देशों का ध्यान से अध्ययन करें।

    • अब सबसे नीचे न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।

    1770119719009

    • अब फॉर्म में शैक्षणिक, निजी जानकारी दर्ज करें।

    • फाइनल सबमिट बटर पर क्लिक करें।

    • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

    • अंत में फाइनल सबमिट करें और प्रिंट जरूर लें।

    यंत्र अप्रेंटिस भर्ती 2026: एडमिट कार्ड

    यंत्र अप्रेंटिस दस्तावेजन सत्यापन प्रक्रिया (Yantra Apprentice Document Verification 2026) के एडमिट कार्ड ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने लॉग इन विवरण को दर्ज करके यंत्र इंडिया लिमिटेड अप्रेंटिस एडमिट कार्ड (Yantra India Limited Apprentice Admit Card) डाउनलोड कर सकते हैं।

    यंत्र इंडिया लिमिटेड अप्रेंटिस भर्ती 2026: मेरिट लिस्ट

    उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त आवेदनों में से शॉर्टलिस्टिंग करने के बाद यंत्र इंडिया अप्रेंटिस मेरिट लिस्ट (Yantra India Limited Apprentice Merit list 2026) ऑनलाइन मोड में जारी की जाएगी। उम्मीदवार प्राधिकरण की वेबसाइट से यंत्र आईटीआई अप्रेंटिस मेरिट लिस्ट की जांच कर सकते हैं। गैर आईटीआई और आईटीआई श्रेणी के लिए अलग- अलग मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

    गैर-आईटीआई श्रेणी के लिए मेरिट सूची माध्यमिक या मैट्रिकुलेशन (कक्षा 10 या समकक्ष) में प्राप्त अंकों के कुल प्रतिशत, सभी विषयों में कुल अंकों या संबंधित 10वीं बोर्ड के मानदंडों के अनुसार सर्वश्रेष्ठ 5 विषयों के आधार पर फैक्ट्री-वार तैयार की जाएगी, जैसा कि उम्मीदवार ने ऑनलाइन आवेदन पत्र में दर्ज किया है। मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों को अगले चरण दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।

    यंत्र इंडिया लिमिटेड अप्रेंटिस भर्ती रिजल्ट 2026

    यंत्र इंडिया लिमिटेड अप्रेंटिस रिजल्ट (Yantra India Limited Result) ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने लॉगइन विवरण को दर्ज करके यंत्र इंडिया लिमिटेड अप्रेंटिस भर्ती रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। वाइआईएल अप्रेंटिस रिजल्ट पीडीएफ प्रारुप में जारी किया जाता है।

    यंत्र इंडिया लिमिटेड अप्रेंटिस भर्ती चयन प्रक्रिया 2026

    यंत्र आईटीआई ट्रे़ड अप्रेंटिस भर्ती में उम्मीदवारों को कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त आवेदनों में सर्वप्रथम शॉर्टलिस्टिंग (Shortlisting) की जाएगी। जिसके बाद मेरिट सूची तैयार की जाएगी। मेरिट सूची में चयनित उम्मीदवार अगले चरण दस्तावेज सत्यापन के लिए योग्य होंगे। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: यंत्र इंडिया लिमिटेड द्वारा कितनी रिक्तियों की घोषणा की गई है?
    A:

    यंत्र इंडिया लिमिटेड द्वारा कुल 3979 पदों पर घोषणा की गई है।

    Q: अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन करने के लिए योग्यता क्या है?
    A:

    आईटीआई पदों के लिए 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होने के साथ आईटीआई डिप्लोमा वहीं नॉन आईटीआई पदों के लिए 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

    Q: अप्रेंटिस के पदों के लिए आवेदन कैसे करें?
    A:

    इच्छुक और पात्र उम्मीदवार प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं। आवदेन प्रक्रिया को विस्तार से समझने के लिए उपर्युक्त लेख को पढ़ें।

    Q: क्या अप्रेंटिस के पद पर चयन होने के लिए लिखित परीक्षा देनी होगी?
    A:

    नहीं, अप्रेंटिस के पद पर चयन होने के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    APS CSB Score Card Date

    8 Oct'25 - 31 Mar'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPSC State Services Late Fee Application Date

    17 Feb'26 - 1 Apr'26 (Online)