Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी गन्ना पर्यवेक्षक सिलेबस (up ganna paryavekshak syllabus) और परीक्षा पैटर्न, अंकन योजना
    • लेख
    • यूपी गन्ना पर्यवेक्षक सिलेबस (up ganna paryavekshak syllabus) और परीक्षा पैटर्न, अंकन योजना

    यूपी गन्ना पर्यवेक्षक सिलेबस (up ganna paryavekshak syllabus) और परीक्षा पैटर्न, अंकन योजना

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 18 May 2026, 10:53 AM IST

    उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ ने गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यूपी गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती अधिसूचना में गन्ना पर्यवेक्षक परीक्षा का सिलेबस भी जारी किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से यूपी गन्ना पर्यवेक्षक सिलेबस हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में पढ़ सकते हैं। इस परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को लेटेस्ट सिलेबस और परीक्षा पैटर्न की सही जानकारी होना जरूरी है।

    This Story also Contains

    1. यूपीएसएसएससी गन्ना पर्यवेक्षक परीक्षा सिलेबस (UPSSSC cane supervisor exam syllabus in hindi)
    2. यूपीएसएसएससी गन्ना पर्यवेक्षक सिलेबस भाग-2 : कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी (UPSSSC ganna supervisor syllabus computer and IT in hindi))
    3. यूपीएसएसएससी गन्ना पर्यवेक्षक सिलेबस भाग 3: उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान (UPSSSC ganna supervisor exam syllabus UP GK in hindi)
    4. यूपीएसएसएससी गन्ना पर्यवेक्षक परीक्षा पैटर्न (UPSSSC ganna paryavekshak exam pattern)
    यूपी गन्ना पर्यवेक्षक सिलेबस (up ganna paryavekshak syllabus) और परीक्षा पैटर्न, अंकन योजना
    यूपी गन्ना पर्यवेक्षक सिलेबस

    आयोग ने विज्ञापन संख्या 13-परीक्षा/2026 के तहत गन्ना अधिष्ठान एवं चीनी अधिष्ठान के नियंत्रणाधीन गन्ना पर्यवेक्षक के कुल 1182 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इसके लिए आवेदन की तिथि 7 से 28 जुलाई 2026 है।

    यूपी गन्ना पर्यवेक्षक सिलेबस के अनुसार, परीक्षा में प्रश्न मुख्य रूप से तीन भाग कृषि और पशुपालन, कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी और उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान से होंगे। पहले भाग में कृषि से संबंधित विषय जैसे फसल विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, मृदा एवं जल संरक्षण, कृषि प्रसार, कृषि अर्थशास्त्र तथा दुग्ध एवं पशु विज्ञान शामिल हैं। दूसरे भाग में कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी के बेसिक कॉन्सेप्ट और आधुनिक तकनीकी विकास से जुड़े प्रश्न होंगे, जबकि तीसरे भाग में उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी पर आधारित प्रश्न शामिल होंगे।

    यूपीएसएसएससी गन्ना पर्यवेक्षक परीक्षा सिलेबस (UPSSSC cane supervisor exam syllabus in hindi)

    यूपी गन्ना पर्यवेक्षक परीक्षा में फसल विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, मृदा एवं जल संरक्षण, कृषि प्रसार, कृषि अर्थशास्त्र तथा दुग्ध एवं पशु विज्ञान, कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी (UP GK), से प्रश्न पूछे जाएंगे। इन सभी विषयों का टॉपिक-वाइज यूपी गन्ना पर्यवेक्षक सिलेबस (UPSSSC ganna supervisor exam syllabus in hindi) नीचे विस्तार से दिया गया है।

    यूपी गन्ना पर्यवेक्षक सिलेबस भाग 1 (UP ganna supervisor syllabus part 1 in hindi): संबंधित विषय

    विषय

    अध्याय

    फसल विज्ञान (Crop Science)

    • फसलों का वर्गीकरण

    • राज्य में उगाई जाने वाली प्रमुख अनाज, दलहन, तिलहन, मोटे अनाज, रेशा फसलें, नकदी फसलें, मसाले, चारा, फल, फूल एवं सब्जी फसलें

    • प्रमुख फसल उत्पादन तकनीक एवं कृषि पद्धतियां

    • फसल उपरांत प्रबंधन (Post-Harvest Management)

    • फल एवं सब्जियों का संरक्षण और प्रसंस्करण

    • फसल चक्र के सिद्धांत

    • फसल प्रतिरूप (Cropping Pattern)

    • खेती के प्रकार जैसे शुष्क खेती, एकीकृत खेती, प्राकृतिक खेती, एकल फसल, बहु फसल एवं अंतरवर्तीय फसल

    • जैविक खेती के प्रकार, महत्व एवं सामाजिक-आर्थिक उपयोगिता

    • बीज का महत्व

    • बीजों के प्रकार एवं बीज उत्पादन विधियां

    • बीज उपचार की विधियां एवं महत्व

    • फसल सुरक्षा के मूल सिद्धांत, क्षेत्र एवं महत्व

    • कीट नियंत्रण में उपयोग होने वाले प्रमुख उपकरण एवं रसायनों के नाम

    • समेकित कीट प्रबंधन (Integrated Pest Management)

    • प्रमुख फसलों के कीट एवं रोग तथा उनका प्रबंधन

    • उपज भंडारण के सिद्धांत एवं प्रणाली

    • भंडारण की गुणवत्ता को प्रभावित करने वाले कारक एवं उनका प्रबंधन

    जैव प्रौद्योगिकी, पादप प्रजनन एवं फसल शरीर क्रिया विज्ञान

    • कृषि में जैव प्रौद्योगिकी का महत्व एवं उपयोगिता

    • आनुवंशिकी एवं पादप प्रजनन के सिद्धांत, उपयोग एवं महत्व

    • प्रकाश संश्लेषण

    • श्वसन

    • वाष्पीकरण

    • पादप शारीरिक रचना (Plant Anatomy)

    • उपापचय (Metabolism)

    मृदा एवं जल संरक्षण

    • मृदा के गुण एवं घटक

    • मृदा निर्माण की प्रक्रिया

    • मृदा अपरदन के प्रकार एवं संरक्षण तकनीक

    • मृदा में पाए जाने वाले आवश्यक पोषक तत्व

    • पोषक तत्वों की भूमिका एवं कमी के लक्षण

    • उर्वरकों का वर्गीकरण

    • उर्वरकों में पोषक तत्व एवं प्रयोग की विधियां

    • समेकित पोषक तत्व प्रबंधन

    • जैविक उर्वरक एवं जैव-उर्वरकों के प्रकार, महत्व एवं भूमिका

    • मृदा सूक्ष्मजीव विज्ञान एवं फसल उत्पादन में इसकी भूमिका

    • मृदा सर्वेक्षण

    • मृदा नमूना लेने की विधियां

    • मृदा संरक्षण तकनीक

    • सिंचाई के स्रोत, विधियां एवं महत्व

    • जल निकास (Drainage) की मूल अवधारणा एवं विधियां

    • जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन (Watershed Management)

    • प्रदूषण के प्रकार एवं पर्यावरण संरक्षण

    कृषि प्रसार (Agriculture Extension)

    • कृषि प्रसार एवं ग्रामीण विकास के सिद्धांत

    • कृषि प्रसार की विधियां

    • ऑडियो-विजुअल साधन, उनका वर्गीकरण एवं महत्व

    • प्रशिक्षण: उद्देश्य, महत्व एवं प्रकार

    • किसानों के कल्याण एवं ग्रामीण विकास के लिए भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाएं और कार्यक्रम

    कृषि अर्थशास्त्र एवं योजनाएं (Agriculture Economics & Schemes)

    • उत्तर प्रदेश की वन ट्रिलियन इकोनॉमी में कृषि की भूमिका

    • कृषि क्षेत्र में आर्थिक सुधार

    • कृषि उत्पादों के आयात एवं निर्यात की अवधारणा

    • कृषि के लिए योजनाओं का निर्माण

    • कृषि सांख्यिकी के सिद्धांत

    • कृषि अर्थशास्त्र के सिद्धांत एवं महत्व

    • विभिन्न फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP)

    • कृषि विपणन

    डेयरी एवं पशुपालन (Dairy & Animal Husbandry)

    • पालतू पशुओं की विभिन्न नस्लें एवं चारा प्रबंधन

    • पशु प्रजनन के उद्देश्य एवं विधियां

    • दुग्ध उत्पादन एवं उसका वितरण

    • पोल्ट्री फार्मिंग का सामान्य ज्ञान

    • मत्स्य पालन

    • मधुमक्खी पालन (Apiculture)

    • रेशम कीट पालन (Sericulture)

    • पालतू पशुओं के प्रमुख रोग, निदान एवं उपचार

    यूपीएसएसएससी गन्ना पर्यवेक्षक सिलेबस भाग-2 : कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी (UPSSSC ganna supervisor syllabus computer and IT in hindi))

    कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाओं एवं इस क्षेत्र में समसामयिक प्रौद्योगिकी विकास एवं नवाचार का ज्ञान:-

    • कंप्यूटर, सूचना तकनीकी, इंटरनेट एवं वर्ल्ड वाइड वेब (WWW) का इतिहास, परिचय एवं अनुप्रयोग

    निम्नलिखित बिंदुओं से संबंधित सामान्य ज्ञान:

    1. हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर

    2. इनपुट एवं आउटपुट

    3. इंटरनेट प्रोटोकॉल / आईपी एड्रेस

    4. आई.टी.ओ. गैजेट्स एवं उनका अनुप्रयोग

    5. ई-मेल आईडी बनाना एवं ई-मेल का प्रयोग / संचालन

    6. प्रिंटर, टैबलेट एवं मोबाइल का संचालन

    7. वर्ड प्रोसेसिंग (MS-Word) एवं एक्सेल प्रोसेसिंग (MS-Excel) के महत्वपूर्ण तत्व

    8. ऑपरेटिंग सिस्टम, सोशल नेटवर्किंग, ई-गवर्नेंस

    • डिजिटल वित्तीय उपकरण और अनुप्रयोग

    • भविष्य के कौशल और साइबर सुरक्षा

    • कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में होने वाले तकनीकी विकास एवं नवाचार
      (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बिग डेटा प्रोसेसिंग, डीप लर्निंग, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स) तथा इस क्षेत्र में भारत की उपलब्धियां आदि।

    यूपीएसएसएससी गन्ना पर्यवेक्षक सिलेबस भाग 3: उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान (UPSSSC ganna supervisor exam syllabus UP GK in hindi)

    इस भाग में उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित निम्नलिखित विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे:

    • उत्तर प्रदेश का इतिहास

    • संस्कृति

    • कला

    • वास्तुकला

    • त्योहार

    • लोक नृत्य

    • साहित्य

    • क्षेत्रीय भाषाएं

    • विरासत

    • सामाजिक रीति-रिवाज और पर्यटन

    • भौगोलिक परिदृश्य और पर्यावरण

    • प्राकृतिक संसाधन

    • जलवायु

    • मिट्टी

    • वन

    • वन्यजीव

    • खनिज और खदानें

    • अर्थव्यवस्था

    • कृषि

    • उद्योग

    • व्यापार और रोजगार

    • राजनीति व्यवस्था

    • उत्तर प्रदेश का प्रशासन

    • विभिन्न क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश की वर्तमान घटनाएं और उपलब्धियां

    यूपीएसएसएससी गन्ना पर्यवेक्षक परीक्षा पैटर्न (UPSSSC ganna paryavekshak exam pattern)

    यूपीएसएसएससी गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा उम्मीदवारों की विषयगत और सामान्य ज्ञान क्षमता को परखने के लिए आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type) की होगी, जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। प्रत्येख सही उत्तर पर 1 अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर पर ¼ अंक काटे जाएंगे।

    1779081564162

    भाग

    विषय

    प्रश्नों की संख्या

    अंक

    भाग-1

    फसल विज्ञान

    25

    25


    जैव प्रौद्योगिकी, पादप प्रजनन व फसल फिजियोलॉजी

    10

    10


    मृदा एवं जल संरक्षण

    15

    15


    कृषि प्रसार

    05

    05


    कृषि अर्थशास्त्र एवं योजनाएं

    05

    05


    पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान

    05

    05

    भाग-2

    कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी

    15

    15

    भाग-3

    उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान

    20

    20

    कुल

    100

    100

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    BPSC Civil Services Application Date

    7 May'26 - 31 May'26 (Online)