Careers360 Logo
ask-icon
share
    एसएससी एमटीएस रिजल्ट 2025-26 जारी (SSC MTS Results 2025-26 Out) - क्षेत्रवार कटऑफ, मेरिट लिस्ट देखें
    • लेख
    • एसएससी एमटीएस रिजल्ट 2025-26 जारी (SSC MTS Results 2025-26 Out) - क्षेत्रवार कटऑफ, मेरिट लिस्ट देखें

    एसएससी एमटीएस रिजल्ट 2025-26 जारी (SSC MTS Results 2025-26 Out) - क्षेत्रवार कटऑफ, मेरिट लिस्ट देखें

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 04 Aug 2026, 11:46 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    एसएससी एमटीएस रिजल्ट 2025 (SSC MTS Results 2025 in hindi)- कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा 3 अगस्त को एसएससी एमटीएस सीबीई 2026 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ, और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा, 2025 रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है। CBE में प्रदर्शन के आधार पर हवलदार पद के लिए PET/PST में शामिल होने होने के लिए अस्थायी रूप से शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का कैटेगरी-वार विवरण रिजल्ट में दिया गया है। एसएससी एमटीएस, हवलदार रिजल्ट के साथ कटऑफ भी जारी की गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के साथ इस लेख में दिए गए डायेरक्ट लिंक से अपना रिजल्ट व कटऑफ देख सकते हैं।
    एसएससी एमटीएस/हवलदार रिजल्ट डायरेक्ट पीडीएफ लिंक
    1785815756569

    एसएससी एमटीएस रिजल्ट 2025-26 जारी (SSC MTS Results 2025-26 Out) - क्षेत्रवार कटऑफ, मेरिट लिस्ट देखें
    एसएससी एमटीएस रिजल्ट 2025 (SSC MTS Results 2025 in hindi) - क्षेत्रवार स्कोरकार्ड, मेरिट लिस्ट देखें

    1785816037742

    एसएससी एमटीएस कट ऑफ 2025-26 (SSC MTS Cut off 2025-26)

    कर्मचारी चयन आयोग द्वारा सी.बी.ई. के लिए एसएससी एमटीएस 2025 कट ऑफ एमटीएस परिणाम की घोषणा के साथ ही की गई है। एसएससी एमटीएस 2025 की कट ऑफ ((SSC MTS 2025 Cut off in hindi)) सभी श्रेणियों के लिए अलग-अलग जारी किया है। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार अपेक्षित एसएससी एमटीएस कट ऑफ को समझने के लिए पिछले एमटीएस कट ऑफ की जांच कर सकते हैं। नीचे कटऑफ पीडीएफ व स्क्रीनशॉट दिया गया है।
    एसएससी एमटीएस कटऑफ 2025-26 पीडीएफ डायरेक्ट लिंक
    1785816057461

    आयोग द्वारा 3 मार्च को मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी एवं सीबीएन) आंसर की जारी कर उम्मीदवारों से 6 मार्च तक आपत्ति मांगी गई थी। प्राथमिक आंसर की पर मिली आपत्तियों के निस्तारण के बाद एसएससी एमटीएस 2025 परीक्षा का परिणाम जारी किया गया है। एसएससी एमटीएस परिणाम PDF फ़ाइल (SSC MTS result PDF File in hindi) में परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर की सूची होती है। एमटीएस परीक्षा का आयोजन 4 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक हुआ था।
    1772693187730

    आयोग CBT और PET के लिए एसएससी एमटीएस रिजल्ट 2025 अलग-अलग जारी करता है। एसएससी एमटीएस परीक्षा (SSC MTS exam in Hindi) देने वाले उम्मीदवार नीचे एमटीएस रिजल्ट और स्कोरकार्ड के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    एसएससी एमटीएस चयन प्रक्रिया (ssc mts selection process in hindi) के प्रत्येक चरण के लिए एसएससी एमटीएस परिणाम 2025 (ssc mts result 2025 in hindi) अलग से जारी किया जाता है। जो उम्मीदवार एसएससी एमटीएस कट ऑफ या उससे अधिक अंक प्राप्त करते हैं उनका नाम इसमें शामिल होता है।

    एसएससी एमटीएस परिणाम 2025 - अवलोकन (SSC MTS Result 2025 - Overview in hindi)

    एसएससी एमटीएस 2025 परिणाम औऱ एसएससी से संबंधित विवरण जैसे कि संचालन निकाय, चयन प्रक्रिया, पद, एसएससी एमटीएस रिक्तियां आदि नीचे दी गई तालिका में देखें -

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा का नाम

    एसएससी मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार परीक्षा

    आधिकारिक वेबसाइट

    ssc.gov.in

    संक्षिप्त नाम

    एसएससी एमटीएस और हवलदार

    संचालन प्राधिकरण

    कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी)

    परीक्षा स्तर

    राष्ट्रीय स्तर

    परीक्षा के चरण

    • टियर 1 - कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी)

    • शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) / शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) (केवल हवलदार के पद के लिए)।

    परीक्षा का तरीका

    सीबीटी: ऑनलाइन- वस्तुनिष्ठ (बहुविकल्पीय प्रश्न)

    पीईटी/पीएसटी - ऑफलाइन

    पद

    मल्टी-टास्किंग स्टाफ, नन-टेक्निकल (एमटीएस) हवलदार

    एसएससी एमटीएस परिणाम 2025 तिथि (SSC MTS Result 2025 Date in hindi)

    उम्मीदवारों को सभी घटनाओं पर नज़र रखने के लिए एसएससी एमटीएस परीक्षा 2025 तिथियों (SSC MTS exam 2025 dates in hindi) की जांच करनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार नीचे दिया टेबल देख सकते हैं-

    एसएससी एमटीएस रिजल्ट तारीख 2025 (SSC MTS Result Dates 2025)

    एसएससी एमटीएस इवेंट्स

    एसएससी एमटीएस डेट्स 2025

    एसएससी एमटीएस परीक्षा तिथि

    20 सितंबर से 24 अक्टूबर, 2025

    4 से 15 फरवरी 2026

    एसएससी एमटीएस परीक्षा आंसर की तिथि3 मार्च 2026
    एसएससी एमटीएस परीक्षा आंसर की आपत्ति तिथि6 मार्च 2026

    एसएससी एमटीएस परीक्षा सीबीई परिणाम

    3 अगस्त 2026

    एसएससी एमटीएस परीक्षा सीबीई कटऑफ3 अगस्त 2026

    हवलदार पद के लिए एसएससी एमटीएस पीईटी/पीएसटी तिथि

    सूचित किया जाएगा

    एसएससी एमटीएस पीईटी/पीएसटी परिणाम

    सूचित किया जाएगा

    एसएससी एमटीएस 2025 रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    ये भी पढ़ें :

    एसएससी एमटीएस रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें? (How to check SSC MTS Result 2025 in hindi?)

    उम्मीदवारों को एसएससी एमटीएस रिजल्ट 2025 पीडीएफ (एसएससी एमटीएस result 2025 pdf in Hindi) डाउनलोड के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करना चाहिए-

    • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट - ssc.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर “रिजल्ट” टैब पर क्लिक करें।

    • परीक्षा सूची में उपलब्ध 'अन्य' टैब पर क्लिक करें।

    • अब एसएससी एमटीएस रिजल्ट 2025 पीडीएफ पर क्लिक करें।

    • एसएससी एमटीएस रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी जिसमें शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे।

    एसएससी एमटीएस स्कोरकार्ड 2025 (SSC MTS Scorecard 2025 in hindi)

    उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से एसएससी एमटीएस 2025 स्कोरकार्ड (SSC MTS 2025 scorecard in hindi) प्राप्त कर सकते हैं। एसएससी एमटीएस स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए आवश्यक विवरण आवेदन संख्या और जन्म तिथि है। एसएससी एमटीएस 2025 स्कोरकार्ड पर उल्लिखित विवरण नीचे दिए गए हैं।

    एसएससी एमटीएस हवलदार परिणाम 2025 (SSC MTS Havaldar result 2025) पर मुद्रित विवरण -

    • अभ्यर्थी का नाम

    • रोल नंबर

    • श्रेणी

    • जन्म तिथि

    • राज्य वरीयता

    एसएससी एमटीएस स्कोर कैलकुलेशन - सीबीटी और पीईटी (SSC MTS Score Calculation- CBT & PET)

    एसएससी एमटीएस 2025 परीक्षा पैटर्न के अनुसार, दो सत्रों में आयोजित सीबीई में एक सत्र 120 अंक (40 प्रश्न) और दूसरा 150 अंकों (50 प्रश्न) का होता है। उम्मीदवारों को हर सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाते हैं, जबकि सत्र 2 के लिए हर गलत उत्तर के लिए -1 अंक की नकारात्मक अंकन है। जो उम्मीदवार एसएससी एमटीएस कट ऑफ 2025 के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें हवलदार पद के लिए आवेदन करने पर पीईटी/पीएसटी के लिए बुलाया जाएगा या उन्हें अन्य एमटीएस पदों के लिए योग्य माना जाएगा।

    एसएससी एमटीएस सीबीई अंक टियर 1 और टियर 2 की गणना करने का सूत्र नीचे दिया गया है।

    टोटल स्कोर = सही उत्तरों की संख्या X 3 (सेशन I और II) – गलत उत्तरों की संख्या X -1 (केवल सेशन II)

    ये भी पढ़ें:

    एसएससी एमटीएस परिणाम 2025 - दस्तावेज सत्यापन (SSC MTS Result 2025 - Document Verification in hindi)

    एसएससी एमटीएस सीबीई या पीईटी/पीएसटी परीक्षा 2025 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को कर्मचारी चयन आयोग के समक्ष सभी मूल दस्तावेज़ प्रस्तुत करने होंगे। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका देख सकते हैं।

    • हाल ही में ली गई 2 पासपोर्ट साइज रंगीन तस्वीरें

    • आधार कार्ड/ई-आधार का प्रिंटआउट/वोटर आईडी कार्ड/पैन कार्ड/पासपोर्ट/ड्राइविंग लाइसेंस/सरकारी स्कूल/कॉलेज आईडी कार्ड/नियोक्ता आईडी (सरकारी/पीएसयू)

    • मैट्रिकुलेशन/माध्यमिक प्रमाणपत्र

    • शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र

    • समकक्ष शैक्षिक योग्यता के संबंध में आदेश/पत्र

    • जाति/श्रेणी प्रमाणपत्र, यदि आरक्षित श्रेणियों से संबंधित है

    • यदि लागू हो तो आवश्यक प्रारूप में विकलांग उम्मीदवार का प्रमाणपत्र

    • भूतपूर्व सैनिकों (ईएसएम) के लिए: अधिकारियों द्वारा निर्दिष्ट वचन, यदि लागू हो तो सेवारत रक्षा कार्मिक प्रमाण पत्र

    • यदि सशस्त्र बलों से छुट्टी मिली है तो सेवामुक्ति प्रमाण पत्र

    • यदि आयु में कोई छूट चाह रहे हैं तो प्रासंगिक प्रमाण पत्र

    • यदि पहले से ही सरकार/सरकारी उपक्रमों में कार्यरत हैं तो अनापत्ति प्रमाण पत्र।

    • दस्तावेज सत्यापन के लिए प्रवेश प्रमाण पत्र में निर्दिष्ट कोई अन्य दस्तावेज

    एसएससी एमटीएस फाइनल रिजल्ट 2025 (SSC MTS Final Result 2025 in Hindi)

    कर्मचारी चयन आयोग अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर दस्तावेज़ सत्यापन के बाद एसएससी एमटीएस फाइनल परिणाम (SSC MTS final result in hindi) जारी करेगा। एसएससी एमटीएस 2025 अंतिम परिणाम (SSC MTS 2025 final result in hindi) CBE और PET/PST (केवल हवलदार पद के लिए) में प्रदर्शन के आधार पर जारी किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को विभिन्न सरकारी विभागों में नियुक्त किया जाएगा।

    एसएससी एमटीएस परिणाम 2025 - टाई रिजॉल्यूशन पॉलिसी

    यदि दो या अधिक उम्मीदवार समान अंक प्राप्त करते हैं, तो एसएससी एसएससी एमटीएस टाई रिज़ॉल्यूशन पॉलिसी अपनाएगा। उम्मीदवारों को नीचे उल्लिखित मापदंडों के आधार पर वरीयता दी जाएगी।

    • पेपर-II में कुल अंक।
    • जन्म तिथि यानी उम्र में बड़े उम्मीदवार को वरीयता दी जाएगी।
    • नाम का वर्णमाला क्रम, आदि।

    ये भी देखें:


    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एसएससी एमटीएस परिणाम 2025 में कब घोषित किया जाएगा?
    A:

    एसएससी एमटीएस परिणाम 3 अगस्त को ssc.gov.in पर जारी कर दिया गया है।

    Q: क्या 2025 में एसएससी एमटीएस परीक्षा होगी?
    A:

    हां, एसएससी एमटीएस 2025 परीक्षा 4 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई। पहले यह परीक्षा 20 सितंबर से 24 अक्टूबर, 2025 तक आयोजित की जानी थी जिसे आयोग ने स्थगित कर नई तिथि जारी की थी।

    Q: मैं 2025 में अपना SSC परिणाम कैसे देख सकता हूं?
    A:

    उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से एसएससी एमटीएस परिणाम देख सकते हैं।

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    Indian Philosophy
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Criminal Justice Administration
    Via National Law University, New Delhi
    Explore Top Universities Across Globe