Careers360 Logo
ask-icon
share
    आरआरबी एएलपी आवेदन 2026 जारी (RRB ALP Application 2026 released)- आवेदन सुधार (26 जून तक), प्रक्रिया जानें
    • लेख
    • आरआरबी एएलपी आवेदन 2026 जारी (RRB ALP Application 2026 released)- आवेदन सुधार (26 जून तक), प्रक्रिया जानें

    आरआरबी एएलपी आवेदन 2026 जारी (RRB ALP Application 2026 released)- आवेदन सुधार (26 जून तक), प्रक्रिया जानें

    Rajan KumarUpdated on 17 Jun 2026, 12:26 PM IST

    आरआरबी एएलपी आवेदन पत्र 2026 (RRB ALP application form in hindi) : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने 17 जून से आरआरबी एएलपी आवेदन सुधार विंडो की सुविधा शुरू कर दी है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी 17 से 26 जून तक 250 रुपये निर्धारित सुधार शुल्क के साथ आवेदन पत्र में आवश्यक सुधार कर सकते हैं। अभ्यर्थी आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइटों के साथ इस पेज पर उपलब्ध कराए गए डायरेक्ट के माध्यम से भी आवेदन सुधार विंडो पर जा सकते हैं। आरआरबी ने 15 मई 2026 को आरआरबी एएलपी 2026 आवेदन पत्र क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइटों पर जारी किया था। अभ्यर्थी 14 जून 2026 तक आरआरबी एएलपी आवेदन ऑनलाइन माध्यम से भरकर जमा कर सकते थे। अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार 16 मई 2026 तक आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते थे। रेलवे बोर्ड द्वारा आरआरबी एएलपी CEN संख्या: 01/2026 के तहत विस्तृत अधिसूचना जारी की गई है।
    आरआरबी एएलपी आवेदन 2026 डायरेक्ट लिंक
    1778820677850

    आरआरबी एएलपी आवेदन 2026 जारी (RRB ALP Application 2026 released)- आवेदन सुधार (26 जून तक), प्रक्रिया जानें
    आरआरबी एएलपी आवेदन 2026

    बोर्ड ने 16 मार्च को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आरआरबी एएलपी 2026 का संक्षिप्त नोटिस जारी कर आवेदन तिथियों की जानकारी दे दी थी। बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, आरआरबी एएलपी 2026 के लिए आवेदन तिथि 15 मई से 14 जून, 2026 तय की गई थी। आरआरबी एएलपी 2026 परीक्षा कुल 11,127 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाएगी।
    1773661020002

    इससे पहले, रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आरआरबी एएलपी संक्षिप्त अधिसूचना जारी कर एएलपी पदों के संख्या की घोषणा की गई थी। इससे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने 12 दिसंबर, 2025 को सभी क्षेत्रीय वेबसाइटों पर आरआरबी परीक्षा कैलेंडर 2026 जारी किया था। आरआरबी एएलपी 2026 की अधिसूचना 14 मई 2026 को जारी कर दी गई है। अधिसूचना के साथ ही आरआरबी एएलपी आवेदन 2026 भी जारी कर दिया गया है।

    भारतीय रेलवे में सहायक लोको पायलट के पद पर भर्ती के लिए आरआरबी एएलपी परीक्षा प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है। इस पद के लिए उम्मीदवारों को विभिन्न चयन चरणों को सफलतापूर्वक पार करना होता है। आरआरबी एएलपी 2026 परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित होती है। आरआरबी एएलपी आवेदन 2026 पत्र भरने से पहले उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड और आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है। आरआरबी एएलपी आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया, पात्रता मानदंड से संबंधित जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
    अन्य संबंधित लेख:

    आरआरबी एएलपी आवेदन 2026- अवलोकन (RRB ALP 2026 - Overview)

    आरआरबी एएलपी आवेदन 2026 आरआरबी की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइटों पर जारी किया जाता है। आरआरबी एएलपी 2026 की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा तिथियों, भर्ती प्रक्रिया की महत्वपूर्ण जानकारी होना जरूरी होता है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए नीचे सारणी में आरआरबी एएलपी 2026 से जुड़ी जानकारी दी गई है।

    परीक्षा का नाम

    रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा (Railway Recruitment Board Assistant Loco Pilot exam)

    चर्चित नाम

    आरआरबी एएलपी (RRB ALP)

    आयोजन संस्था

    रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड/ रेलवे भर्ती बोर्ड

    परीक्षा स्तर

    राष्ट्रीय स्तर

    परीक्षा भाषा माध्यम

    Hindi, English

    आरआरबी एएलपी 2026
    रिक्तियों की संख्या

    11,127 पद

    आरआरबी एएलपी आवेदन माध्यम

    ऑनलाइन

    आवेदन शुल्क (सामान्य)

    500 रुपये

    परीक्षा माध्यम

    ऑनलाइन

    एएलपी चयन प्रक्रिया

    • CBT 1

    • CBT 2

    • CBAT

    • दस्तावेज सत्यापन (DV)

    • मेडिकल एग्जाम (ME)

    आरआरबी एएलपी अधिसूचना

    शॉर्ट नोटिस- 16 मार्च 2026
    विस्तृत अधिसूचना- 14 मई 2026

    आरआरबी एएलपी आवेदन आरंभ

    15 मई, 2026 (जारी)

    आरआरबी एएलपी 2026 आवेदन अंतिम तिथि

    14 जून, 2026

    आरआरबी एएलपी आवेदन सुधार

    17 से 26 जून 2026

    आरआरबी एएलपी आवेदन 2026: पात्रता मानदंड

    रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए आरआरबी एएलपी भर्ती 2026 एक महत्वपूर्ण अवसर है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को निर्धारित पात्रता मानदंड को समझना जरूरी है। इसमें शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और तकनीकी योग्यता जैसी शर्तें शामिल होती हैं। सही पात्रता होने पर ही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, इसलिए आवेदन से पहले सभी नियमों और योग्यताओं की जानकारी लेना आवश्यक है।

    आरआरबी एएलपी 2026 के लिए पात्रता मानदंड आधिकारिक अधिसूचना में उल्लिखित होता है। जो उम्मीदवार आवश्यक आरआरबी एएलपी पात्रता मानदंडों को पूरा नहीं करते हैं, उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। आरआरबी एएलपी 2026 की पात्रता नीचे दी गई है -

    आरआरबी एएलपी 2026 पात्रता मानदंड (RRB ALP 2026 Eligibility Criteria in Hindi)

    विवरण

    पात्रता

    राष्ट्रीयता

    उम्मीदवार भारत, नेपाल, भूटान या तिब्बती शरणार्थी का नागरिक होना चाहिए।

    आयु सीमा

    अनारक्षित - 18 से 30 वर्ष

    एससी/एसटी - 35 वर्ष से कम

    ओबीसी - 33 वर्ष से कम

    शैक्षणिक योग्यता

    एएलपी पद - मान्यता प्राप्त एनसीवीटी/एससीवीटी से मैट्रिकुलेशन/एसएसएलसी और आईटीआई या कोर्स पूर्ण एक्ट अप्रेंटिसशिप (सीसीएए) या मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा।

    तकनीशियन पद - एनसीवीटी/एससीवीटी से मैट्रिक/एसएसएलसी और आईटीआई उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी भर्ती परीक्षा के लिए पात्र होंगे।

    आरआरबी एएलपी आवेदन 2026: एप्लीकेशन फॉर्म प्रक्रिया

    रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आरआरबी एएलपी भर्ती 2026 एक अच्छा अवसर है। आरआरबी एएलपी आवेदन 2026 प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होती है, इसलिए उम्मीदवारों को निर्धारित चरणों का पालन करके फॉर्म भरना होता है। सही जानकारी और आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ आवेदन करना जरूरी है, ताकि आवेदन स्वीकार हो सके। उम्मीदवार नीचे स्टेप-बाय-स्टेप आवेदन प्रक्रिया देख सकते हैं।

    आवेदन प्रक्रिया (स्टेप-बाय-स्टेप):

    • सबसे पहले आरआरबी की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइटों पर जाएं।

    • “आरआरबी एएलपी भर्ती 2026” लिंक पर क्लिक करें।

    • नए उम्मीदवार है तो पहले रजिस्ट्रेशन करें और अगर पहले से पंजीकरण हुआ है तो आवेदन भर सकते हैं।

    • नए उम्मीदवार अब लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।

    • आवश्यक दस्तावेज़ और फोटो-सिग्नेचर अपलोड करें।

    • आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

    • फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

    आरआरबी एएलपी आवेदन पत्र 2026- अपलोड किए जाने वाले दस्तावेज

    दस्तावेज़

    प्रारूप

    आकार

    फोटो

    जेपीईजी

    15 से 40 केबी

    हस्ताक्षर

    जेपीईजी

    15 से 40 केबी

    एससी/एसटी प्रमाणपत्र

    जेपीईजी

    50 से 100 केबी

    आरआरबी एएलपी आवेदन 2026 : आवेदन शुल्क

    आरआरबी एएलपी आवेदन 2026 शुल्क (RRB ALP Application Fee 2026 in Hindi)

    श्रेणी

    शुल्क

    अनारक्षित/ओबीसी

    रु. 500/-

    एससी/एसटी/भूतपूर्व सैनिक/पीडब्ल्यूडी/महिला/ट्रांसजेंडर/अल्पसंख्यक/आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग

    रु. 250/-

    इसे भी देखें -

    आरआरबी एएलपी आवेदन 2026 - आधिकारिक आरआरबी वेबसाइट की सूची (RRB ALP 2026 Application - Official RRB websites)

    उम्मीदवारों को आरआरबी एएलपी आवेदन 2026 प्रक्रिया से पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा जिसमें वे शामिल होना चाहते हैं। आरआरबी और उनकी आधिकारिक वेबसाइटों की सूची नीचे दी गई है। कृपया ध्यान दें कि उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया में बाद में अपने चुने हुए आरआरबी को नहीं बदल सकते हैं, और इसलिए उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अपना आरआरबी सावधानीपूर्वक चुनें।

    आरआरबी एएलपी क्षेत्रीय पोर्टलों की सूची (List Of RRB ALP Regional Portals)

    रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी)

    वेबसाइट

    अहमदाबाद

    rrbahemedada.gov.in

    अजमेर

    rrbajmer.gov.in

    बेंगलुरु

    rrbbnc.gov.in

    भोपाल

    rrbbhopal.gov.in

    भुवनेश्वर

    rrbbbs.gov.in

    बिलासपुर

    rrbbilaspur.gov.in

    चंडीगढ़

    rrbcdg.gov.in

    चेन्नई

    rrbchennai.gov.in

    गोरखपुर

    rrbgkp.gov.in

    गुवाहाटी

    rrbguwahati.gov.in

    जम्मू-श्रीनगर

    rrbjammu.nic.in

    कोलकाता

    rrbkolkata.gov.in

    मालदा

    rrbmalda.gov.in

    मुंबई

    rrbmumbai.gov.in

    मुजफ्फरपुर

    rrbmuzaffarpur.gov.in

    पटना

    rrbpatna.gov.in

    प्रयागराज

    rrb.ald.gov.in

    रांची

    rrbranchi.gov.in

    सिकंदराबाद

    rrbsecunderada.gov.in

    सिलीगुड़ी

    rrbsiliguri.gov.in

    तिरुवनंतपुरम

    rrbthiruvananthapatti.gov.in

    ये भी देखें -

    आरआरबी एएलपी आवेदन 2026: एडमिट कार्ड

    आरआरबी एएलपी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य रूप से डाउनलोड करना होगा। रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी करता है। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में परीक्षा तिथि, केंद्र, समय और जरूरी निर्देशों की जानकारी दी होती है, जिसे ध्यान से पढ़ना जरूरी है।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: आरआरबी एएलपी भर्ती 2026 के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे?
    A:

    RRB ALP Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 मई 2026 से शुरू हो गया है।

    Q: आरआरबी एएलपी भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
    A:

    आरआरबी एएलपी उम्मीदवार 14 जून 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

    Q: आरआरबी एएलपी के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता क्या है?
    A:

    उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास के साथ ITI (NCVT/SCVT) या संबंधित इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना चाहिए।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    TNTET Admit Card Date

    19 Jun'26 - 5 Jul'26 (Online)

    Ongoing Dates
    HSSC Group D Exam Application Date

    19 Jun'26 - 3 Jul'26 (Online)

    Ongoing Dates
    RRB Technician Application Date

    30 Jun'26 - 29 Jul'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    Indian Philosophy
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    Introduction to Econometrics
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Online BA Political Science
    Via Aligarh Muslim University, Aligarh
    Swayam
     234 courses
    Edx
     201 courses
    LawSikho
     127 courses
    NPTEL
     104 courses
    Futurelearn
     89 courses
    Coursera
     76 courses
    Explore Top Universities Across Globe