एसएससी एमटीएस पात्रता मानदंड 2026 (SSC MTS Eligibility Criteria 2026 in Hindi): कर्मचारी चयन आयोग द्वारा एसएससी एमटीएस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए पात्रता मानदंड निर्धारित किया जाता है। जो लोग एसएससी एमटीएस 2026 पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं वे परीक्षा के लिए आवेदन के पात्र होते हैं। आयोग द्वारा एसएससी एमटीएस अधिसूचना 2026 के साथ एसएससी एमटीएस पात्रता मानदंड जारी किया जाएगा। आयोग द्वारा एसएससी एमटीएस आवेदन लिंक भी एसएससी एमटीएस अधिसूचना (ssc mts notification in hindi) के साथ जारी किया जाता है। एसएससी एमटीएस आवेदन पत्र संभवतः अगस्त 2026 में जारी होगा।
एसएससी एमटीएस परीक्षा पैटर्न
This Story also Contains
एसएससी एमटीएस परीक्षा पात्रता मानदंड 2026 में आयु, शिक्षा योग्यता, राष्ट्रीयता और शारीरिक परीक्षण जैसे विभिन्न घटक का विवरण होता है। यदि कोई आवेदक एसएससी एमटीएस 2026 चयन प्रक्रिया के किसी भी चरण में पात्रता मानदंडों को पूरा करने में विफल रहता है तो उसे एमटीएस भर्ती परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड को देखते हुए एसएससी एमटीएस 2026 परीक्षा में बैठने की सलाह दी जाती है।
एसएससी सीएचएसएल आवेदन, पात्रता के बारे में जानें
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से एसएससी एमटीएस परीक्षा की कुछ मुख्य बातें देख सकते हैं।
परीक्षा का नाम | मल्टी टास्किंग (नन-टेक्निकल) स्टाफ, और हवलदार (सीबीआईसी एंड सीबीएन) परीक्षा |
|---|---|
संक्षिप्त/चर्चित नाम | एसएससी एमटीएस एग्जाम |
परीक्षा संचालक | कर्मचारी चयन आयोग (SSC) |
परीक्षा स्तर | राष्ट्रीय |
आवेदन करने का माध्यम | ऑनलाइन |
ये भी पढ़ें -
जो लोग एसएससी मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ 2026 परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं उनके लिए पात्रता मानदंड में मूल रूप से चार प्रमुख घटक शामिल हैं, वे हैं:
आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को एसएससी एमटीएस पात्रता मानदंड (SSC MTS Eligibility Criteria) को ध्यान से पढ़ना चाहिए और जांचना चाहिए कि वे कर्मचारी चयन आयोग द्वारा निर्धारित मानदंडों को पूरा करते हैं या नहीं। एसएससी एमटीएस पात्रता मानदंड के सभी घटक नीचे विस्तार से उल्लिखित हैं -
एसएससी मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ 2026 पात्रता आवश्यकताओं के अनुसार, परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को भारत का नागरिक होना चाहिए या नीचे उल्लिखित राष्ट्रीयता मानदंडों में से किसी एक के अंतर्गत होना चाहिए। ये सूचना 2025 अधिसूचना के माध्यम से दी गई है। 2026 अधिसूचना जारी होने के बाद अगर बदलाव होता है तो इसमें अपडेट किया जाएगा।
एसएससी एमटीएस आयु सीमा (SSC MTS Age Criteria) के अनुसार, उम्मीदवारों को एसएससी द्वारा निर्धारित आयु वर्ग के बीच होना चाहिए। एमटीएस 2026 (MTS 2026) के लिए, आयु सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच होती है। सीबीएन और सीबीआईसी (राजस्व विभाग) में हवलदार और एमटीएस के कुछ पदों के लिए, आयु सीमा 18-27 वर्ष के बीच है (आवेदकों का जन्म 2 अगस्त 1997 से पहले और 1 अगस्त 2006 के बाद नहीं हुआ हो)। विभिन्न श्रेणियों के लिए एसएससी एमटीएस आयु में छूट के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई तालिका देखें। नीचे दी गई सारणी 2025 की आधिकारिक अधिसूचना पर आधारित है। 2026 की अधिसूचना जारी होने के बाद यदि आयु सीमा में कोई परिवर्तन किया जाता है, तो इस सारणी को उसी के अनुसार अपडेट कर दिया जाएगा।
कोड नंबर | श्रेणी | आयु में मान्य छूट ऊपरी आयु सीमा से अलग |
|---|---|---|
01 | एससी/एसटी | 5 वर्ष |
02 | ओबीसी | 3 वर्ष |
03 | पीडब्ल्यूडी (अनारक्षित) | 10 वर्ष |
04 | पीडब्ल्यूडी (ओबीसी) | 13 वर्ष |
05 | पीडब्ल्यूडी (एससी/एसटी) | 15 वर्ष |
06 | एक्स-सर्विस मैन (ESM) | ऑनलाइन आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि को वास्तविक आयु से प्रदान की गई सैन्य सेवा की कटौती के बाद 03 वर्ष। |
08 | रक्षा कार्मिक जो किसी विदेशी देश के साथ शत्रुता के दौरान या किसी अशांत क्षेत्र में ऑपरेशन के दौरान अक्षम हो गए और उसके परिणामस्वरूप रिहा कर दिए गए। | 03 वर्ष |
09 | रक्षा कार्मिक जो किसी विदेशी देश के साथ शत्रुता के दौरान या किसी अशांत क्षेत्र में ऑपरेशन के दौरान अक्षम हो गए और उसके परिणामस्वरूप रिहा कर दिए गए (एससी/एसटी) | 08 वर्ष |
10 | केंद्र सरकार के नागरिक कर्मचारी: जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि तक कम से कम 3 वर्ष की नियमित और निरंतर सेवा प्रदान की हो। | 40 वर्ष की आयु तक |
11 | केंद्र सरकार के नागरिक कर्मचारी (एससी/एसटी) : जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि तक कम से कम 3 वर्ष की नियमित और निरंतर सेवा प्रदान की हो। | 45 वर्ष की आयु तक |
12 | विधवा/तलाकशुदा महिलाएं/न्यायिक रूप से अलग हुई महिलाएं और जिन्होंने पुनर्विवाह नहीं किया है। | 35 वर्ष की आयु तक |
13 | विधवा/तलाकशुदा महिलाएं/न्यायिक रूप से अलग हुई महिलाएं और जिन्होंने पुनर्विवाह नहीं किया है। (एससी/एसटी | 40 वर्ष की आयु तक |
एसएससी एमटीएस परीक्षा के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता उसकी पात्रता निर्धारित करने में एक महत्वपूर्ण कारक है। जो लोग 10वीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं वे एसएससी एमटीएस 2026 परीक्षा (SSC MTS 2026 exam) के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। 10वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार भी एसएससी एमटीएस आवेदन पत्र (SSC MTS application form) भर सकते हैं। 10वीं कक्षा की परीक्षा देने वालों को दस्तावेज़ सत्यापन के दौरान प्रासंगिक दस्तावेज़ प्रस्तुत करने होंगे।
आवेदकों को मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ परीक्षा के लिए एसएससी द्वारा निर्धारित कुछ शारीरिक मानकों को भी पूरा करना होगा। यदि वे एसएससी एमटीएस शारीरिक परीक्षण आवश्यकताओं को पूरा करते हैं तो कुछ विकलांगता वाले लोग भी परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। एसएससी एमटीएस आधिकारिक अधिसूचना (SSC MTS official notification) में एसएससी एमटीएस 2026 परीक्षा (SSC MTS 2026 exam) के लिए अनुमेय विकलांगताओं की जांच करें।
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा SSC MTS 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर अधिसूचना जारी होने के साथ सक्रिय किया जाएगा। जो उम्मीदवार SSC MTS पात्रता मानदंड 2026 को पूरा करते हैं, वे मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ परीक्षा के लिए निर्धारित अवधि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
एसएससी एमटीएस आवेदन पत्र 2026 (SSC MTS Application Form 2026) केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में भरा जा सकता है। मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को पहले अपना पंजीकरण कराना होगा। सामान्य और ओबीसी श्रेणी के आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये होती है, जिसे सफलतापूर्वक आवेदन जमा करने के लिए भुगतान करना होगा।
जो उम्मीदवार एसएससी एमटीएस परीक्षा (SSC MTS exam) की तैयारी कर रहे हैं, वे पहली बार में एसएससी एमटीएस परीक्षा (SSC MTS exam in hindi) उत्तीर्ण करने के लिए नीचे दिए गए सुझावों का पालन कर सकते हैं।
Frequently Asked Questions (FAQs)
एसएससी मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाती है।
हां, कुछ शारीरिक आवश्यकताएं हैं जिन्हें विभिन्न एसएससी एमटीएस पदों के लिए चयनित होने के लिए पूरा करना आवश्यक है।
एसएससी एमटीएस परीक्षा के लिए आवेदन करने की न्यूनतम आयु 18 वर्ष है।
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवार एसएससी एमटीएस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
On Question asked by student community
Hello Dear Student,
To apply for the SSC MTS (Multi-Tasking Staff) exam, candidates must have passed the Class 10 (Matriculation) or equivalent examination from a recognized board. The age limit is 18 to 25 years (up to 27 for certain Havaldar posts), with category-wise age relaxations up to 15 years
Ssc mts ke form aap khud bhi bhar sakti h official site or emitrr prr jaa krr bhi bharva sakti h best hoga ab aap e mitr prr bharva le kunki 31 July uski last date
Hello Siddhu
You can download the previous year's question paper from the link given below:
https://competition.careers360.com/articles/ssc-mts-question-paper
Hope it helps.
Hello,
Yes, if your date of birth is 2 June 2008 , then you will be 18 years old in June 2026 .
SSC MTS generally requires candidates to be at least 18 years old and have passed Class 10. The age limit for most MTS posts is 18–25 years,
Aap is link se SSC MTS answer key check kar sakte hain.
Apply for Online M.Com from Manipal University