Careers360 Logo
ask-icon
share
    एसएससी एमटीएस सिलेबस 2025 जारी (SSC MTS Syllabus 2025 in Hindi) - विषयवार सिलेबस पीडीएफ देखें
    • लेख
    • एसएससी एमटीएस सिलेबस 2025 जारी (SSC MTS Syllabus 2025 in Hindi) - विषयवार सिलेबस पीडीएफ देखें

    एसएससी एमटीएस सिलेबस 2025 जारी (SSC MTS Syllabus 2025 in Hindi) - विषयवार सिलेबस पीडीएफ देखें

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 02 Feb 2026, 12:45 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    एसएससी एमटीएस सिलेबस 2025 (SSC MTS Syllabus 2025 in Hindi) - कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा आयोजित की जाने वाली एसएससी एमटीएस परीक्षा (SSC MTS exam in hindi) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एसएससी एमटीएस परीक्षा पैटर्न को समझना बहुत जरूरी होता है। परीक्षा पैटर्न के लिए एसएससी एमटीएस सिलेबस पीडीएफ (SSC MTS syllabus pdf in hindi) को विस्तार से देखना चाहिए। उम्मीदवारों को परीक्षा तिथि से कम से कम एक महीने पहले एसएससी एमटीएस हवलदार पाठ्यक्रम (SSC MTS havaldar syllabus in hindi) के सभी विषयों की पढ़ाई पूरी कर लेनी चाहिए। आयोग ने एसएससी एमटीएस 2025 अधिसूचना के साथ ही 26 जून, 2025 को एसएससी एमटीएस हिंदी सिलेबस पीडीएफ (ssc mts hindi syllabus pdf) आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी कर दिया है।
    एसएससी एमटीएस सिलेबस देखें | एसएससी एमटीएस आवेदन के लिए पात्रता देखें

    एसएससी एमटीएस सिलेबस 2025 पीडीएफ (SSC MTS syllabus 2025 PDF in hindi) में चार खंड - 1. संख्यात्मक और गणितीय क्षमता, 2. तर्क क्षमता और समस्या समाधान, 3. सामान्य जागरूकता, 4.अंग्रेजी भाषा और समझ होते हैं। एसएससी एमटीएस सिलेबस में उन सभी विषयों और अनुभागों को शामिल किया जाता है जिनके आधार पर एसएससी एमटीएस 2025 प्रश्न पत्र (SSC MTS 2025 question paper) डिजाइन किया जाएगा। एसएससी एमटीएस के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एसएससी मल्टी टास्किंग स्टाफ पाठ्यक्रम (ssc multitasking staff syllabus) में उल्लिखित सभी विषय पर ध्यान देना चाहिए। एसएससी एमटीएस 2025 सिलेबस (ssc mts syllabus in hindi) के बारे में विस्तार से जानने के लिए यह लेख पढ़ें।

    एसएससी एमटीएस सिलेबस 2025 - विवरण (SSC MTS Syllabus 2025 - Details in Hindi)

    जो उम्मीदवार एसएससी एमटीएस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे एसएससी एमटीएस पाठ्यक्रम पीडीएफ हिंदी या अंग्रेजी या दोनों (SSC MTS Syllabus pdf in hindi/english) में डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एसएससी एमटीएस पाठ्यक्रम (SSC MTS Syllabus in hindi) और एसएससी एमटीएस परीक्षा पैटर्न (SSC MTS exam pattern in hindi) डाउनलोड करें और उसके आधार पर एक अध्ययन योजना बनाएं।

    एसएससी एमटीएस सिलेबस 2025 पीडीएफ (SSC MTS Syllabus 2025 PDF in hindi) - विषय और अध्याय

    विषय

    अध्याय

    एसएससी एमटीएस गणित सिलेबस - संख्यात्मक और गणितीय क्षमता

    पूर्णांक और पूर्ण संख्याएं, एलसीएम और एचसीएफ, दशमलव और भिन्न, संख्याओं के बीच संबंध, मौलिक अंकगणितीय संचालन और बोडमास, प्रतिशत, अनुपात और समानुपात, कार्य और समय, प्रत्यक्ष और व्युत्क्रम अनुपात, औसत, साधारण ब्याज, लाभ और हानि, छूट, क्षेत्र और बुनियादी ज्यामितीय आकृतियों की परिधि, दूरी और समय, रेखाएं और कोण, सरल ग्राफ़ और डेटा की व्याख्या, वर्ग और वर्गमूल आदि।

    एसएससी एमटीएस रीजनिंग सिलेबस - तर्क क्षमता और समस्या-समाधान

    अल्फा-न्यूमेरिक श्रृंखला, कोडिंग और डिकोडिंग, सादृश्य, दिशाओं का पालन, समानताएं और अंतर, जंबलिंग, समस्या समाधान और विश्लेषण, आरेख, आयु गणना, कैलेंडर और घड़ी आदि पर आधारित गैर-मौखिक तर्क (नन-वर्बल रीजनिंग), आदि।

    सामान्य जागरुकता (General Awareness)

    10वीं कक्षा तक का सामाजिक अध्ययन (इतिहास, भूगोल, कला और संस्कृति, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र), सामान्य विज्ञान और पर्यावरण अध्ययन।

    एसएससी एमटीएस 2025 अंग्रेजी भाषा सिलेबस - अंग्रेजी भाषा और समझ

    अंग्रेजी भाषा की मूल बातें, शब्दावली, व्याकरण, वाक्य संरचना, पर्यायवाची शब्द, विलोम शब्द और उनका सही उपयोग आदि और समझ का परीक्षण करने के लिए, एक सरल पैराग्राफ दिया जा सकता है और पैराग्राफ पर आधारित प्रश्न पूछे जा सकते हैं।

    एसएससी एमटीएस सिलेबस - एग्जाम पैटर्न (SSC MTS Syllabus - Exam Pattern in hindi)

    नीचे दी गई तालिका से उम्मीदवार एसएससी एमटीएस एग्जाम पैटर्न यानी प्रश्नों की संख्या, परीक्षा अवधि, अंक आदि को समझ सकते हैं।

    सीबीई के लिए एसएससी एमटीएस 2025 एग्जाम पैटर्न (SSC MTS 2025 Exam Pattern for CBE)

    भाग/खंड

    विषय

    प्रश्नों की संख्या

    अधिकतम अंक

    अवधि (सभी 4 खंडों के लिए)

    सेशन - I



    45 मिनट (स्क्राइब के लिए पात्र उम्मीदवारों के लिए 60 मिनट)

    I

    संख्यात्मक और गणितीय क्षमता

    20

    60

    II

    तर्क क्षमता और समस्या-समाधान

    20

    60

    सेशन - II

    45 मिनट (स्क्राइब के लिए पात्र उम्मीदवारों के लिए 60 मिनट)


    I

    सामान्य जागरुकता

    25

    75

    II

    अंग्रेजी भाषा और समझ (English language and comprehension)

    25

    75

    एसएससी एमटीएस सिलेबस 2025- तैयारी टिप्स (SSC MTS Syllabus 2025 - Preparation Tips)

    नीचे एसएससी एमटीएस 2025 परीक्षा की तैयारी के बारे में कुछ सुझाव दिए गए हैं जिनका पालन करके उम्मीदवार परीक्षा में सफल हो सकते हैं।

    • तैयारी रणनीति बनाएं और उसका सख्ती से पालन करें।

    • केवल विश्वसनीय स्रोतों से ही संदर्भ लें।

    • पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों और सैंपल पेपर्स को हल करें और नियमित रूप से ऑनलाइन मॉक टेस्ट दें।

    • तैयारियों के बीच बीच-बीच में ब्रेक लें।

    अन्य एसएससी परीक्षाओं के सिलेबस देखें

    एसएससी एमटीएस पाठ्यक्रम - प्रश्न पत्र (SSC MTS Syllabus - Question Papers in hindi)

    एसएससी एमटीएस 2025 प्रश्न पत्र (SSC MTS 2025 Question Paper in hindi) संचालन प्राधिकारी द्वारा प्रदान किया जाएगा। एसएससी एमटीएस की बेहतर तैयारी के लिए उम्मीदवार एसएससी एमटीएस प्रश्न पत्र पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी एमटीएस 2025 प्रश्न पत्र छात्रों को परीक्षा पैटर्न को बेहतर तरीके से समझने में मदद करेंगे।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एसएससी एमटीएस सिलेबस 2025 में कितने सेक्शन हैं?
    A:

    एसएससी एमटीएस 2025 के पाठ्यक्रम में चार खंड (सेक्शन) हैं।

    Q: मुझे एसएससी एमटीएस सिलेबस कहां मिल सकता है?
    A:

    आप एसएससी एमटीएस सिलेबस आधिकारिक अधिसूचना में या इस लेख में पा सकते हैं।

    Q: एसएससी एमटीएस परीक्षा क्यों आयोजित की जाती है?
    A:

    एसएससी एमटीएस 2025 परीक्षा विभिन्न सरकारी विभागों में मल्टी-टास्किंग स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) के रूप में उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।

    Q: क्या एसएससी एमटीएस परीक्षा में नकारात्मक अंकन है?
    A:

    हाँ, सत्र 2 के लिए SSC MTS 2025 में नकारात्मक अंकन है। हालांकि, सत्र 1 के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    RRB Technician Application Date

    30 Jun'26 - 29 Jul'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    Indian Philosophy
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Criminal Justice Administration
    Via National Law University, New Delhi
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to SSC MTS

    On Question asked by student community

    Have a question related to SSC MTS ?

    Hello Dear Student,
    To apply for the SSC MTS (Multi-Tasking Staff) exam, candidates must have passed the Class 10 (Matriculation) or equivalent examination from a recognized board. The age limit is 18 to 25 years (up to 27 for certain Havaldar posts), with category-wise age relaxations up to 15 years

    Ssc mts ke form aap khud bhi bhar sakti h official site or emitrr prr jaa krr bhi bharva sakti h best hoga ab aap e mitr prr bharva le kunki 31 July uski last date

    Hello Siddhu

    You can download the previous year's question paper from the link given below:

    https://competition.careers360.com/articles/ssc-mts-question-paper

    Hope it helps.

    Hello,

    Yes, if your date of birth is 2 June 2008 , then you will be 18 years old in June 2026 .

    SSC MTS generally requires candidates to be at least 18 years old and have passed Class 10. The age limit for most MTS posts is 18–25 years,